Close Menu
तीरंदाज़तीरंदाज़
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/12/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest Dribbble Tumblr LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram Snapchat RSS
    अराउंड उत्तराखंड
    • 677.75 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना मंजूर, 2.5 लाख महिलाओं को बनाया जाएगा लखपति दीदी
    • Uttarakhand राज्य अंतर-विश्वविद्यालय खेल एवं क्रीड़ा महोत्सव 2025-26 का उद्घाटन
    • केंद्र से 500 करोड़ की सहायता, हरिद्वार कुंभ 2027 की तैयारियों को मिलेगी रफ्तार
    • देहरादून में अजेय की विशेष स्क्रीनिंग, संघर्ष और नेतृत्व की गाथा से गूंजा सभागार
    • AI IMPACT SUMMIT : पीएम मोदी ने वैश्विक निवेश का दिया न्योता, अंबानी ने कहा-जिओ की तरह AI को भी करेंगे सस्ता
    • UGC : लम्हों ने खता की थी, सदियों ने सजा पाई
    • तीर्थयात्रियों को देना होगा पंजीकरण शुल्क, चारधाम यात्रा-2026 की तैयारियां तेज
    • यूपीसीएल कर्मियों को 1.20 करोड़ का दुर्घटना बीमा
    • बिंदाल-रिस्पना एलिवेटेड रोड पर हाईकोर्ट की मुहर, याचिका खारिज
    • INDIA AI IMPACT SUMMIT : एआई से न सिर्फ भारत, बल्कि विश्व के लिए समाधान तैयार करेगा देश : पीएम मोदी
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram LinkedIn
    Wednesday, February 25
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    Home»अतुल्य उत्तराखंड»Maa Kalinka Dham… जहां मां खुद बतातीं हैं आपकी मनोकामना
    अतुल्य उत्तराखंड

    Maa Kalinka Dham… जहां मां खुद बतातीं हैं आपकी मनोकामना

    मां कालिंका ऐसी जगह विराजी हैं जहां, प्राकृतिक सौंदर्य हर किसी को मनमोहित कर देता है। यही वजह है कि दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा किसी एडवेंचर से कम नहीं होती। मंदिर से हिमालय की चोटियों का नजारा अद्भुत दिखाई देता है।
    teerandajBy teerandajApril 4, 2024Updated:June 2, 2024No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    मां कालिंका धाम
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn

    समुद्र तल से करीब 2100 मीटर ऊंचाई पर पहुंचने के बाद Maa Kalinka Dham के दर्शन होते हैं। मंदिर तक पहुंचने के लिए गढ़वाल और कुमाऊं से कई रास्ते हैं। गढ़वाल के विकासखंड बीरोंखाल और अल्मोड़ा जिले के स्याल्दे विकासखंड की सीमाओं के बीचों-बीचे ऊंचे पहाड़ की चोटी पर स्थित मंदिर का इतिहास 18वीं शताब्दी का है।

    गढ़वाल के आठ व कुमाऊं के सात गांवों में बसे बडियार परिवार के वंशज मां कालिंका की पूजा करते हैं। आसपास के क्षेत्रों के अलावा देश के अलग-अलग राज्यों से भी बहुत से लोग मां के दर्शन के लिए आते हैं। मान्यता है कि सच्चे मन से जो भी मन्नत मांगी जाती है मां उसे पूरी करती हैं। पिछले कुछ वर्षों में मंदिर को आधुनिक रूप दे दिया गया है। दुर्गम चोटियों पर होने के बाद भी श्रद्धालुओं को काफी सुविधाएं मिल जाती हैं।

    Maa Kalinka Dham का अद्भुत नजारा

    अद्भुत मेला… कालिंका जटाडा

    मंदिर ट्रस्ट के सदस्य कैप्टन मनबार सिंह रावत बताते हैं कि इस मंदिर के प्रति लोगों की अपार श्रद्धा है। मां काली स्थानीय लोगों के बीच बहुत पूजनीय हैं। तीन वर्ष में यहां एक विशाल मेला लगाया जाता है इसे स्थानीय भाषा में कालिंका जटाडा कहते हैं। इसमें हजारों लोग शामिल होते हैं। मेले से पहले एक गढ़वाल के 14 दिवसीय यात्रा निकाली जाती है। इसमें आसपास के लोग शामिल होते हैं। यह हमारे लिए विशेष महत्व की होती है। वी काली स्थानीय लोगों के बीच बहुत पूजनीय हैं और यह मंदिर सामाजिक कार्यक्रमों और धार्मिक त्योहारों के दौरान एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। एक मेला, जिसे स्थानीय रूप से कालिंका जटोडा के नाम से जाना जाता है, सर्दियों में यहां आयोजित किया जाता है जो हजारों स्थानीय लोगों और बाहरी लोगों को आकर्षित करता है। मंदिर के बारे में कहा जाता है कि यहां मां काली खुद आपकी मनोकामना बतातीं हैं। साथ ही मौके पर उसका समाधान भी करती हैं।

     

    मां कालिंका मंदिर का अद्भुत नजारा

    पूज्य बूबा जी ने बनवाया था मंदिर

    कैप्टन मंदिर के इतिहास पर बात करते हुए बताते हैं, हमारे बडियारी वंशज के पूर्वज लैली थे। हमारा ठिकाना गढ़वाल के प्रसिद्ध बावन बढ़ में था। पूज्य बूबा जी का जन्म 17वीं शताब्दी में हुआ था। 18वीं शताब्दी की शुरुआत में नेपाल की गोरखा सेना ने गढ़वाल पर आक्रमण कर अपना राज्य स्थापित कर लिया था। गोरखा सेना की क्रूरता और अत्याचारों से तंग आकर लोग उनसे लड़ते-बचते अपने गांवों को छोड़कर जंगल की गुफाओं में विस्थापित हो गए। माना जाता है कि एक दिन मां काली ने स्वप्न में दर्शन दे कर किसी उच्च स्थान पर मंदिर बनाने की प्रेरणा दी। तब बूबा जी ने मंदिर बनाया। कैप्टन के मुताबिक, अंग्रेजों का शासन आने के बाद मां की प्रेरणा से मंदिर के स्थान में परिवर्तन हुआ है।

    दर्शन संग सैर सपाटा भी

    चूंकि, मां कालिंका ऐसी जगह विराजी हैं जहां, प्राकृतिक सौंदर्य हर किसी को मनमोहित कर देता है। यही वजह है कि दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा किसी एडवेंचर से कम नहीं होती। मंदिर से हिमालय की चोटियों का नजारा अद्भुत दिखाई देता है। यहां से उत्तर-पूर्वी गढ़वाली चोटियां, हाथी-घोड़ी चोटियां, केदारनाथ चोटी, चौखंभके मुकुट के आकार की चोटी, कामेट पर्वत, मध्य गढ़वाल की हिमालय की चोटियां, द्रोणागिरि पार्वती, नंदा घुटी, मृगथुनी, त्रिशूल, पंचचूली पर्वत और पश्चिमी नेपाल में स्थित जेठी बहुरानी चोटी दिखाई देती है। यहां का मौसम ऐसा है कि कभी भी बर्फबारी होने लगती है। रात का तापमान शून्य से नीचे भी पहुंच जाता है। तमाम युवा यहां के नजदीकी गांवों से पैदल ट्रैक कर मंदिर पहुंचते हैं। कुल मिलाकर यह पर्यटन के नजरिये से भी यह क्षेत्र आकर्षित करने वाला है।

    Maa Kalinka Dham tehri news Uttarakhand News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Pinterest Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram Follow on LinkedIn
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    teerandaj
    • Website

    Related Posts

    शोध से गांव तक…पंतनगर विश्वविद्यालय ने 2025 में कृषि क्रांति का स्वर्णिम अध्याय रचा

    January 29, 2026 अतुल्य उत्तराखंड By teerandaj5 Mins Read6
    Read More

    Uttarakhand : बारिश-बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित, आपदा प्रबंधन तंत्र अलर्ट मोड पर

    January 24, 2026 अतुल्य उत्तराखंड By teerandaj3 Mins Read3K
    Read More

    कल्याण पत्रिका ने शोर नहीं शास्त्र से बचाई सनातन चेतना : अमित शाह

    January 22, 2026 अतुल्य उत्तराखंड By teerandaj3 Mins Read1
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/12/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Top Posts

    Uttarakhand : आपदा में भी मुस्कुराई जिंदगी, पहाड़ों को लांघकर पहुंची मेडिकल टीम, घर में कराई डिलीवरी

    August 31, 202531K

    CM Dhami ने दून अस्पताल में निरीक्षण कर मरीजों से लिया फीडबैक, वेटिंग गैलरियों में पंखे लगाने, सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश

    September 13, 202531K

    ऋषिकेश में अवैध निर्माणों पर MDDA की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 11 बहुमंजिला स्ट्रक्चर सील 

    August 30, 202531K

    Chardham Yatra-2025: चलो बुलावा आया है, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की यात्रा बहाल

    September 6, 202524K
    हमारे बारे में

    पहाड़ों से पहाड़ों की बात। मीडिया के परिवर्तनकारी दौर में जमीनी हकीकत को उसके वास्तविक स्वरूप में सामने रखना एक चुनौती है। लेकिन तीरंदाज.कॉम इस प्रयास के साथ सामने आया है कि हम जमीनी कहानियों को सामने लाएंगे। पहाड़ों पर रहकर पहाड़ों की बात करेंगे. पहाड़ों की चुनौतियों, समस्याओं को जनता के सामने रखने का प्रयास करेंगे। उत्तराखंड में सबकुछ गलत ही हो रहा है, हम ऐसा नहीं मानते, हम वो सब भी दिखाएंगे जो एकल, सामूहिक प्रयासों से बेहतर हो रहा है। यह प्रयास उत्तराखंड की सही तस्वीर सामने रखने का है।

    एक्सक्लूसिव

    Dhami Cabinet विस्तार का काउंटडाउन शुरू? पूर्व मंत्रियों को तत्काल मंत्री आवास खाली करने को कहा गया, देखें पत्र

    August 27, 2025

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 2025

    EXCLUSIVE: Munsiyari के जिस रेडियो प्रोजेक्ट का पीएम मोदी ने किया शिलान्यास, उसमें हो रहा ‘खेल’ !

    November 14, 2024
    एडीटर स्पेशल

    Uttarakhand : ये गुलाब कहां का है ?

    February 5, 202512K

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 202511K

    India Space Missions … अंतरिक्ष में भारत का बसेरा!

    September 14, 202511K
    तीरंदाज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    • About Us
    • Atuly Uttaraakhand Emagazine
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2026 Teerandaj All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.