Close Menu
तीरंदाज़तीरंदाज़
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest Dribbble Tumblr LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram Snapchat RSS
    अराउंड उत्तराखंड
    • Uttarakhand : ग्रेजुएट लेवल भर्ती पेपर लीक मामले में एकल सदस्यीय आयोग ने सौंपी रिपोर्ट
    • बेजोड़ इकोनॉमी की राह पर Uttarakhand
    • किसान मेला : भारत की सभ्यता और संस्कृति कृषि के चारों ओर ही हुई विकसित : राज्यपाल
    • Uttarakhand : नगर निकायों की 18 सेवाएं होंगी डिजिटल, जानिए क्या होगा फायदा
    • Urban Drainage System के लिए सीएम धामी ने केंद्रीय वित्त मंत्री से मांगी सहायता
    • NCRB Report-2023 : एक और अनचाहा तमगा, अवैध असलहा रखने के मामले में हिमालयी राज्यों में उत्तराखंड नंबर वन
    • NCRB REPORT-2023 : जो नहीं मिले, वो कहां गए ?
    • Uttarakhand : आदर्श रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित किया जाए देहरादून-हरिद्वार स्टेशन
    • Uttarakhand : वन्य जीव हमले में जनहानि पर सहायता राशि बढ़ाकर 10 लाख रुपये की जाएगी
    • केमिस्ट को न बनाएं डॉक्टर, खुद से कफ सिरप लेने से पहले दस बार सोचें
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram LinkedIn
    Sunday, October 12
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    Home»ओपिनियन»Lok Sabha Election 2024: जनता और जमीनी मुद्दों से दूरी कम वोटिंग की वजह!
    ओपिनियन

    Lok Sabha Election 2024: जनता और जमीनी मुद्दों से दूरी कम वोटिंग की वजह!

    साल 2004 के Lok Sabha Election में कुछेक जगह रस्मी तौर पर मुद्दे तो उठे लेकिन जितनी ताकत उन मुद्दों को उठाने में लगनी चाहिए थी, वह नहीं दिखी। दूसरी तरफ सत्ताधारी दल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे के भरोसे बैठे रहा।
    Arjun Singh RawatBy Arjun Singh RawatApril 19, 2024Updated:May 2, 2024No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    low voting in Uttarakhand
    उत्तराखंड में पिछले चुनाव के मुकाबले कम वोट पड़े।
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn

    उत्तराखंड में Lok Sabha Election 2024 में कम मतदान से तमाम सियासी पंडित भी हैरान हैं। देवभूमि में 55.89 फीसदी वोटिंग हुई है। चुनाव आयोग की कोशिश थी कि इस बार मतदान प्रतिशत 75 के करीब पहुंचाया जाए। इसके लिए हर तरह से कोशिशें हुईं लेकिन रिकॉर्ड बनाना तो दूर इस दफा 2019 के लोकसभा चुनावों से करीब पांच प्रतिशत से कम मतदान हुआ। Low Voter Turnout की एक बड़ी वजह चुनाव की नीरसता भी है। कम मतदान का एक कारण यह भी माना जा सकता है कि कई इलाकों में तो नेताजी प्रचार करने तक नहीं पहुंचे। जो चुनावी सरगर्मी और माहौल सोशल मीडिया पर दिखा, जमीन पर वो गहमागहमी नहीं दिखी। कुछ चुनावी सभाओं की औपचारिकता को छोड़ ऐसा कुछ नहीं हुआ जिसका उल्लेख किया जाए। कुछ सीटों पर विपक्षी उम्मीदवार तो मुखर दिखे लेकिन उनकी पार्टियों की धड़ेबाजी साफ नजर आई।

    तीरंदाज.कॉम ने कुछ दिनों पहले प्रदेश के जाने माने तीन वरिष्ठ पत्रकार पवन लालचंद, गजेंद्र सिंह रावत और गुणानंद जखमोला से बातचीत की थी। तब तीनों पत्रकारों ने एक सुर में कहा था कि Lok Sabha Election 2024 नीरस लग रहा है। जनप्रतिनिधियों के प्रति नाराजगी है लेकिन विपक्ष उसे कैश नहीं करा पा रहा है। आखिरकार… परिणाम कम मतदान के रूप में सबके सामने आ ही गया।

    उत्तराखंड के पांचों लोकसभा क्षेत्रों का दौरा करने के अनुभव के आधार पर मैं कह सकता हूं, इस चुनाव में पहाड़ के मुद्दे पूरी तरह गायब रहे।  न गैरसैंण पर कहीं कुछ बोला गया, न रोजगार और अग्निवीर स्कीम पर ठोस चर्चा हुई। लोगों की समस्याओं पर किसी ने बात नहीं की। सिर्फ भावनात्मक मुद्दों को सुलगाने की कोशिश की गई। कुछेक जगह रस्मी तौर पर मुद्दे तो उठे लेकिन जितनी ताकत उन मुद्दों को उठाने में लगनी चाहिए थी, वह नहीं दिखी। सत्ता पक्ष अति आत्मविश्वास में नजर आया। प्रत्याशी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे के भरोसे बैठे रहे। जनप्रतिनिधियों का जनता के प्रति रवैया उदासीन रहा, इस कारण जनता भी नाराज दिखी। लोगों को लगने लगा है कि उनकी तो कहीं बात ही नहीं की जा रही। लगभग सभी सीटों पर कम मतदान इस बात की तस्दीक कर रहा है। पहले कार्यकर्ता प्रचार खत्म हो जाने के बाद घर-घर जाकर मतदान की अपील करते थे। इस बार ये प्रैक्टिस भी नहीं दिखी। पूरा फोकस पार्टी ज्वाइन कराने और सोशल मीडिया पर माहौल बनाने में रहा। विपक्षी दलों के बड़े नेताओं की चुनाव से दूरी और रस्म अदायगी कई गंभीर सवाल खड़े करती है। पौड़ी और टिहरी दो ऐसी लोकसभा सीटें हैं, जहां विपक्ष लड़ाई लड़ता दिखा लेकिन इसकी वजह पार्टी नहीं प्रत्याशी रहा। ऐसी कोशिशों पर कैडर और जनता दोनों की उदासीनता पानी फेर देती है।

    #Election2024 | हमारी फसल को जानवरों से नुकसान हो रहा है। नेता हमारी सुनते नहीं हैं, हमें तारबाड़ नहीं देंगे तो हम वोट भी नहीं देंगे। अल्मोड़ा के चौखुटिया के खत्री गांव से @teerandajlive की ग्राउंड रिपोर्ट आज शाम यू-ट्यूब चैनल पर। pic.twitter.com/GFuTliC7K9

    — Arjun Rawat (@teerandajarjun) April 6, 2024

    #Fullvideo | हर ओर चुनाव का शोर लेकिन पहाड़ के असल मुद्दे गायब! अल्मोड़ा के चौखुटिया के चौकोड़ी गांव से @teerandajlive की #groundreport | #Elections2024 pic.twitter.com/D0cUeo0tqY

    — Arjun Rawat (@teerandajarjun) March 19, 2024

    ‘ये गांव तब तक है, जब तक हम जिंदा हैं…फिर कोई नहीं रहेगा’#uttarakhand | पौड़ी का वो गांव जहां रहती हैं सिर्फ दो बुजुर्ग महिलाएं | @teerandajlive की #groundreport@rajusajwan @anuragemrc @girish_joshig @richa04richa @AdvaitaKala @dreamer_Vikasj @imdineshkandpal @arunjuyal… pic.twitter.com/4jA27VWhG0

    — Arjun Rawat (@teerandajarjun) February 20, 2024

    @teerandajlive की #groundreport उस गांव से जिसके नाम पर पड़ा गैरसैंण l आखिर प्राथमिकता में क्यों नहीं है #गैरसैंण ? यूं ही तो ठंड नहीं लग रही माननीयों को। @anuragemrc @arunjuyal @KishorJoshi02 @dreamer_Vikasj @girish_joshig pic.twitter.com/EeL4TYStGr

    — Arjun Rawat (@teerandajarjun) February 17, 2024

    गर्मी, शादियों का सीजन, बहिष्कार भी बना वजह

    यह बात सही है कि पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार गर्मी ज्यादा थी। साथ ही शादियों का सीजन भी चल रहा है। लोग बाहर थे। कुछ जगहों पर मतदान बहिष्कार की खबरें भी आईं। खैर, कारण कुछ भी हो… देवभूमि लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व में पहले दर्जे से पास नहीं हो पाई। साल 2004 के आम चुनाव में उत्तराखंड में 48.07 प्रतिशत मतदान हुआ था। साल 2009 में यह आंकड़ा बढ़कर 53.43 प्रतिशत तक पहुंचा। 2014 में एक लंबी छलांग के साथ मतदान का प्रतिशत 61.67 प्रतिशत पहुंच गया। 2019 में भी वोटिंग 61.50 प्रतिशत के आंकड़े के पास रहा। लेकिन अब मतदान में आई गिरावट ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

    अपने नेताओं से दूरी और मोदी-योगी से करीबी

    यह कैसी विडंबना है कि जो पहाड़ गोविंद वल्लभ पंत, हेमवती नंदन बहुगुणा, एनडी तिवारी, योगी आदित्यनाथ जैसे कई कद्दावर राजनेताओं की उर्वरा भूमि रहा, वो आज ऐसे चेहरे का मोहताज नजर आ रहा है जिसकी सर्वव्यापी छवि हो। नेता दोनों प्रमुख दलों में कई हैं लेकिन राज्य का सर्वमान्य चेहरा कोई नजर नहीं आता। यह उस दौर में हो रहा है जब तमाम राज्यों में लोकल लीडरशिप नए उभार से गुजर रही है। राज्य में सत्ताधारी दल को पीएम नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आसरा रहता है, कांग्रेस राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के भरोसे। कोई ऐसा स्थानीय नेता नहीं है जो अपने दम पर इस पूरे पहाड़ी सूबे का चुनाव सेटल करने का दम रखता हो।

    55 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद

    उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर मतदान होने के साथ ही 55 प्रत्याशियों का भविष्य इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में कैद हो गया है। अपनी-अपनी जीत की उम्मीद में सभी अब अगले 45 दिन तक परिणाम के इंतजार में करेंगे। अब चार जून को मतगणना होगी।

    कम मतदान का किसको होगा फायदा

    आमतौर पर यह धारणा रही है कि कम मतदान का फायदा अधिकतर सत्तारूढ़ दल को ही होता है, क्योंकि सत्ता विरोधी लहर तभी दिखती है जब वोटिंग में अप्रत्याशित उछाल दिखे।  2014 और 2019 के चुनावों में पूरे देश में मतदान प्रतिशत बढ़ा था। इस बार उत्तराखंड में कम मतदान प्रतिशत से किसे लाभ होगा, किसे नुकसान यह तो चार जून को ही पता चलेगा। लेकिन लोकतंत्र के इस पर्व में जनता की कम भागीदारी अच्छा संकेत नहीं है।

    Lok Sabha election 2024 low voting Uttarakhand News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Pinterest Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram Follow on LinkedIn
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    Arjun Singh Rawat
    • Website

    पत्रकारिता का लंबा करियर। एजेंसी,टीवी, अखबार, मैग्जीन, रेडियो और डिजिटल मीडिया का अनुभव। राष्ट्रीय मीडिया में 15 साल काम करने के बाद पहाड़ों का रुख। पहाड़ के मुद्दों पर खुलकर बोलने का दम। जमीन पर काम करने का जज़्बा और जुनून आज भी वैसा ही, जैसा पहले दिन था।

    Related Posts

    भारतीय उपमहाद्वीप में अस्थिर देश और महाशक्ति के रूप में उभरता भारत

    October 3, 2025 ओपिनियन By teerandaj9 Mins Read4
    Read More

    नवरात्र … शक्ति उपासना का पावन पर्व

    September 23, 2025 ओपिनियन By teerandaj5 Mins Read9K
    Read More

    हिंदी दिवस विशेष : न्याय की शिला पर हिंदी की वेदना

    September 14, 2025 ओपिनियन By teerandaj5 Mins Read6
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Top Posts

    Uttarakhand : आपदा में भी मुस्कुराई जिंदगी, पहाड़ों को लांघकर पहुंची मेडिकल टीम, घर में कराई डिलीवरी

    August 31, 202531K

    CM Dhami ने दून अस्पताल में निरीक्षण कर मरीजों से लिया फीडबैक, वेटिंग गैलरियों में पंखे लगाने, सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश

    September 13, 202531K

    ऋषिकेश में अवैध निर्माणों पर MDDA की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 11 बहुमंजिला स्ट्रक्चर सील 

    August 30, 202531K

    Chardham Yatra-2025: चलो बुलावा आया है, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की यात्रा बहाल

    September 6, 202524K
    हमारे बारे में

    पहाड़ों से पहाड़ों की बात। मीडिया के परिवर्तनकारी दौर में जमीनी हकीकत को उसके वास्तविक स्वरूप में सामने रखना एक चुनौती है। लेकिन तीरंदाज.कॉम इस प्रयास के साथ सामने आया है कि हम जमीनी कहानियों को सामने लाएंगे। पहाड़ों पर रहकर पहाड़ों की बात करेंगे. पहाड़ों की चुनौतियों, समस्याओं को जनता के सामने रखने का प्रयास करेंगे। उत्तराखंड में सबकुछ गलत ही हो रहा है, हम ऐसा नहीं मानते, हम वो सब भी दिखाएंगे जो एकल, सामूहिक प्रयासों से बेहतर हो रहा है। यह प्रयास उत्तराखंड की सही तस्वीर सामने रखने का है।

    एक्सक्लूसिव

    Dhami Cabinet विस्तार का काउंटडाउन शुरू? पूर्व मंत्रियों को तत्काल मंत्री आवास खाली करने को कहा गया, देखें पत्र

    August 27, 2025

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 2025

    EXCLUSIVE: Munsiyari के जिस रेडियो प्रोजेक्ट का पीएम मोदी ने किया शिलान्यास, उसमें हो रहा ‘खेल’ !

    November 14, 2024
    एडीटर स्पेशल

    Uttarakhand : ये गुलाब कहां का है ?

    February 5, 202512K

    India Space Missions … अंतरिक्ष में भारत का बसेरा!

    September 14, 202511K

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 202511K
    तीरंदाज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    • About Us
    • Atuly Uttaraakhand Emagazine
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2025 Teerandaj All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.