Close Menu
तीरंदाज़तीरंदाज़
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest Dribbble Tumblr LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram Snapchat RSS
    अराउंड उत्तराखंड
    • Uttarakhand : ग्रेजुएट लेवल भर्ती पेपर लीक मामले में एकल सदस्यीय आयोग ने सौंपी रिपोर्ट
    • बेजोड़ इकोनॉमी की राह पर Uttarakhand
    • किसान मेला : भारत की सभ्यता और संस्कृति कृषि के चारों ओर ही हुई विकसित : राज्यपाल
    • Uttarakhand : नगर निकायों की 18 सेवाएं होंगी डिजिटल, जानिए क्या होगा फायदा
    • Urban Drainage System के लिए सीएम धामी ने केंद्रीय वित्त मंत्री से मांगी सहायता
    • NCRB Report-2023 : एक और अनचाहा तमगा, अवैध असलहा रखने के मामले में हिमालयी राज्यों में उत्तराखंड नंबर वन
    • NCRB REPORT-2023 : जो नहीं मिले, वो कहां गए ?
    • Uttarakhand : आदर्श रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित किया जाए देहरादून-हरिद्वार स्टेशन
    • Uttarakhand : वन्य जीव हमले में जनहानि पर सहायता राशि बढ़ाकर 10 लाख रुपये की जाएगी
    • केमिस्ट को न बनाएं डॉक्टर, खुद से कफ सिरप लेने से पहले दस बार सोचें
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram LinkedIn
    Sunday, October 12
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    Home»PURE पॉलिटिक्स»Uttarakhand Nikay Chunav 2024: 15 मई तक जारी हो सकती है अधिसूचना, 27 लाख 36 हजार 855 मतदाता डालेंगे वोट
    PURE पॉलिटिक्स

    Uttarakhand Nikay Chunav 2024: 15 मई तक जारी हो सकती है अधिसूचना, 27 लाख 36 हजार 855 मतदाता डालेंगे वोट

    शासन की कायवद से लग रहा है कि 15 मई से पहले अधिसूचना जारी हो जाएगी। राज्य सरकार ने हाईकोर्ट में शपथ पत्र दिया है कि 30 जून तक हर हाल में निकाय चुनाव करा लिए जाएंगे।
    teerandajBy teerandajMay 3, 2024Updated:May 3, 2024No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    uttarakhand-nikay-chunav-2024
    uttarakhand-nikay-chunav-
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn

    लोकसभा चुनाव में वोट डाल चुके उत्तराखंड वासियों को जल्द ही स्थानीय सरकार (Uttarakhand Nikay Chunav 2024) चुनने का मौका मिलने जा रहा है। शासन की कायवद से लग रहा है कि 15 मई से पहले अधिसूचना जारी हो जाएगी। राज्य में 102 नगर निकाय है। तीन में चुनाव नहीं होते। जबकि, नए बने आठ अन्य नगर निकायों के चुनाव बाद में कराए जाएंगे। नगर निकायों का पांच वर्ष का कार्यकाल पिछले वर्ष दो दिसंबर 2023 को ही खत्म हो चुका था। लेकिन, चुनाव की परिस्थिति नहीं बनने के कारण वोट नहीं डाले जा सके। इस कारण निकाय के कामकाज का जिम्मा प्रशासकों को दे दिया गया था।

     

    निकाय चुनाव में विलंब को लेकर हाईकोर्ट में चल रहा है मामला
    निकाय अधिनियम के अनुसार प्रशासकों का कार्यकाल छह माह से अधिक नहीं हो सकता। यह अवधि दो जून को ही खत्म हो रही है। इसके अलावा विलंब को लेकर हाईकोर्ट में भी एक मामला चल रहा है। राज्य सरकार ने हाईकोर्ट में शपथ पत्र दिया है कि 30 जून तक हर हाल में निकाय चुनाव करा लिए जाएंगे। हालांकि, अभी लोकसभा चुनाव की आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू है। लेकिन, कहा जा रहा है कि राज्य में मतदान हो चुके हैं। ऐसे में कुछ ढील मिल सकती है। इसलिए उम्मीद जताई जा रही है कि 30 जून तक चुनाव संपन्न करा लिए जाएं।

     

    राज्य में 27 लाख 36 हजार 855 मतदाता
    राज्य निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक इस बार राज्य में 27 लाख 36 हजार 855 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इसमें देहरादून निकायों में सर्वाधिक 1.27 लाख मतदाता बढ़े हैं। जबकि, हरिद्वार जिले में छह निकाय बढ़ गए लेकिन 53 हजार वोटर घट गए हैं। कुल मिलाकर प्रदेश भर में करीब दो लाख मतदाता बढ़े हैं।
    राज्य निर्वाचन आयोग ने उत्तराखंड की निकायों में मतदाता सूची को अपडेट किया था। फाइनल रिपोर्ट तैयार हो चुकी है। इसके मुताबिक 2018 के मुकाबले 2024 में मतदाताओं की संख्या दो लाख 447 बढ़ी है। ऊधमसिंह नगर के निकायों में 74,267, नैनीताल में 19,162, पौड़ी में 11,295, टिहरी में 10,874 मतदाता बढ़े हैं। जबकि, रुद्रप्रयाग के एक नगर पालिका की संख्या अब तक नहीं मिल सकी है। अल्मोड़ा में 1860, बागेश्वर में 5078, चमोली में 1202, चंपावत में 2747, पिथौरागढ़ में 4743, उत्तरकाशी में 864 मतदाता बढ़े हैं। हालांकि, देहरादून में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोप के बाद आयोग ने सूची में नए नाम जोड़ने के लिए सात दिन का अतिरिक्त समय दिया है।

    Uttarakhand-nikay-chunav-2024
    Uttarakhand-nikay-chunav-2024

    पांच साल में निकायों के मतदाताओं की संख्या

    • जिला                      2018               2024
      देहरादून                8,04,985           9,32,346
      हरिद्वार                 4,67,432             4,14,230
      नैनीताल                01,477                3,20,639
      पिथौरागढ़              49,278               54,021
      टिहरी                     63,424               74,298
      ऊधमसिंह नगर      5,10,852            5,85,119
      पौड़ी                       1,51,874            1,63,169
      उत्तरकाशी              42,730              43,594
      अल्मोड़ा                   31,460             33,320
      बागेश्वर                    19,664              24742
      चमोली                   50,087              51,289
      चंपावत                 29,393                32,140

     

    पांच साल में किस जिले में कितने निकाय बढ़े

    देहरादून में दो नगर निगम, तीन नगर पंचायत थी, जो अब दो नगर निगम, चार नगर पालिका, एक नगर पंचायत हो गई है। हरिद्वार जिले में दो नगर निगम, तीन नगर पालिका, चार नगर पंचायत थे जो अब दो नगर निगम, तीन नगर पालिका व 9 नगर पंचायत हो गई है। अल्मोड़ा में 2018 में दो नगर पालिका, दो नगर पंचायत थीं। अब दो नगर पालिका, तीन नगर पंचायत हो गए हैं। नैनीताल जिले में एक नगर निगम, तीन नगर पालिका, तीन नगर पंचायत थे, जिनकी संख्या एक नगर निगम, चार नगर पालिका, दो नगर पंचायत हो गई है। पौड़ी में एक नगर निगम, तीन नगर पालिका, दो नगर पंचायत से बढ़कर दो नगर निगम, दो नगर पालिका, तीन नगर पंचायत हो गए हैं। चंपावत में दो नगर पालिका व दो नगर पंचायत थी जो तीन नगर पालिका व एक नगर पंचायत हो गई है। बागेश्वर में एक नगर पालिका, एक नगर पंचायत से संख्या बढ़कर एक नगर पालिका, दो नगर पंचायत हो गई है। पिथौरागढ़ में तीन नगर पालिका, दो नगर पंचायत से बदलकर सभी पांच नगर पालिका बन गई हैं। चमोली में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

    उधमसिंह नगर में दो नगर निगम, सात नगर पालिका, सात नगर पंचायत से बढ़कर दो नगर निगम, सात नगर पालिका, आठ नगर पंचायत हो गए हैं। टिहरी में पांच नगर पालिका, पांच नगर पंचायत से बढ़कर छह नगर पालिका, पांच नगर पंचायत हो गए हैं। रुद्रप्रयाग में एक नगर पालिका, तीन नगर पंचायत से बदलकर एक नगर पालिका, चार नगर पंचायत हो गए हैं। उत्तरकाशी में तीन नगर पालिका व दो नगर पंचायत बरकरार हैं।

     

    नए सिरे से ओबीसी आरक्षण का होगा निर्धारण
    इस बार नगर निकायों में ओबीसी आरक्षण का नए सिरे से निर्धारण होना है। इसके लिए बनाई गई वर्मा आयोग अपनी रिपोर्ट शासन को दे चुका है। इसके मुताबिक अभी तक निर्धारित ओबीसी आरक्षण की 14 प्रतिशत की सीमा को वास्तविक आबादी के हिसाब से तय किया जाना है। कहा जा रहा है कि कई निकायों में ओबीसी आरक्षण का दायरा बढ़ सकता है। इसके अलावा त्रिस्तरीय पंचायतों की तरह नगर निकायों में दूसरी संतान जुड़वा होने पर उसे एक इकाई मानने, निकायों को होर्डिंग पर टैक्स समेत अन्य अधिकार भी देने की तैयारी हो रही है।

     

    संशोधन के लिए कुछ बिंदुओं पर मिल चुकी है सहमति

    बताया जा रहा है कि राज्य में निकाय अधिनियम में संशोधन के लिए वित्त, कार्मिक व न्याय विभाग से परामर्श मांगा गया है। कुछ बिंदुओं पर सहमति भी मिल चुकी है। हालांकि, ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर मंथन जारी है। कहा जा रहा है कि इस माह के अंत तक तीनों विभागों से परामर्श मिल जाएगा। इसके बाद इस संबंध में चुनाव आयोग से अनुमति मांगी जाएगी।

    uttarakhand Nikay Chunav 2024 उत्तराखंड निकाय चुनाव 2024
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Pinterest Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram Follow on LinkedIn
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    teerandaj
    • Website

    Related Posts

    NCRB REPORT-2023 : जो नहीं मिले, वो कहां गए ?

    October 9, 2025 कवर स्टोरी By teerandaj6 Mins Read35
    Read More

    महामारी से घातक Obesity

    October 7, 2025 कवर स्टोरी By teerandaj5 Mins Read2K
    Read More

    भारतीय उपमहाद्वीप में अस्थिर देश और महाशक्ति के रूप में उभरता भारत

    October 3, 2025 ओपिनियन By teerandaj9 Mins Read4
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Top Posts

    Uttarakhand : आपदा में भी मुस्कुराई जिंदगी, पहाड़ों को लांघकर पहुंची मेडिकल टीम, घर में कराई डिलीवरी

    August 31, 202531K

    CM Dhami ने दून अस्पताल में निरीक्षण कर मरीजों से लिया फीडबैक, वेटिंग गैलरियों में पंखे लगाने, सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश

    September 13, 202531K

    ऋषिकेश में अवैध निर्माणों पर MDDA की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 11 बहुमंजिला स्ट्रक्चर सील 

    August 30, 202531K

    Chardham Yatra-2025: चलो बुलावा आया है, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की यात्रा बहाल

    September 6, 202524K
    हमारे बारे में

    पहाड़ों से पहाड़ों की बात। मीडिया के परिवर्तनकारी दौर में जमीनी हकीकत को उसके वास्तविक स्वरूप में सामने रखना एक चुनौती है। लेकिन तीरंदाज.कॉम इस प्रयास के साथ सामने आया है कि हम जमीनी कहानियों को सामने लाएंगे। पहाड़ों पर रहकर पहाड़ों की बात करेंगे. पहाड़ों की चुनौतियों, समस्याओं को जनता के सामने रखने का प्रयास करेंगे। उत्तराखंड में सबकुछ गलत ही हो रहा है, हम ऐसा नहीं मानते, हम वो सब भी दिखाएंगे जो एकल, सामूहिक प्रयासों से बेहतर हो रहा है। यह प्रयास उत्तराखंड की सही तस्वीर सामने रखने का है।

    एक्सक्लूसिव

    Dhami Cabinet विस्तार का काउंटडाउन शुरू? पूर्व मंत्रियों को तत्काल मंत्री आवास खाली करने को कहा गया, देखें पत्र

    August 27, 2025

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 2025

    EXCLUSIVE: Munsiyari के जिस रेडियो प्रोजेक्ट का पीएम मोदी ने किया शिलान्यास, उसमें हो रहा ‘खेल’ !

    November 14, 2024
    एडीटर स्पेशल

    Uttarakhand : ये गुलाब कहां का है ?

    February 5, 202512K

    India Space Missions … अंतरिक्ष में भारत का बसेरा!

    September 14, 202511K

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 202511K
    तीरंदाज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    • About Us
    • Atuly Uttaraakhand Emagazine
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2025 Teerandaj All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.