उत्तराखंड में Chardham Yatra के बद्रीनाथ रूट पर शनिवार को रुद्रप्रयाग में एक टेंपो ट्रैवलर अलकनंदा नदी में जा गिरा। इसमें 23 लोग सवार थे। अब तक 10 लोगों की मौत होने की खबर है। बताया जा रहा है कि टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरने के बाद अलकनंदा नदी के किनारे पलट गया। टेंपो ट्रैवलर के पटलते ही वहां हड़कंप मच गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीमों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
रुद्रप्रयाग में रैंतोली के पास एक टेम्पो ट्रैवलर के हाईवे से खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त। जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस, जिला आपदा प्रबंधन, जल पुलिस, स्थानीय लोगों के द्वारा संयुक्त रूप से रेस्क्यू कार्य किया जा रहा है।@RudraprayagPol @DIPR_UK pic.twitter.com/gkavJqgBhl
— DM Rudraprayag (@DmRudraprayag) June 15, 2024
हादसा रुद्रप्रयाग शहर से पांच किलोमीटर आगे बदरीनाथ हाईवे पर रैंतोली के पास हुआ। घटना की जानकारी देते हुए गढ़वाल IG करण सिंह नागन्याल ने कहा, ‘रुद्रप्रयाग पुलिस अधिक्षक मौके पर हैं। टेंपो ट्रैवलर नोएडा से रुद्रप्रयाग जा रहा था। टेंपो में कितने लोग सवार थे, ये अभी स्पष्ट नहीं है। 8 शव बरामद किए गए हैं। 9 लोगों को अस्पताल ले जाया गया। चालक गंभीर रूप से घायल है।’
इस बीच, गंभीर रूप से घायल 7 लोगों को एयरलिफ्ट कर एम्स लाया जा रहा है।
#WATCH | Rudraprayag Tempo Traveller accident: A total of 7 injured have been shifted to AIIMS Rishikesh.
As per IG Garhwal, 10 people have died in the accident. pic.twitter.com/rXWaGPUr4i
— ANI (@ANI) June 15, 2024
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर ट्वीट किया, टेंपो ट्रैवलर के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत पीड़ादायक समाचार प्राप्त हुआ। स्थानीय प्रशासन व एसडीआरएफ की टीमें राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं। घायलों को नज़दीकी चिकित्सा केंद्र पर उपचार के लिए भेज दिया गया है। जिलाधिकारी को घटना की जांच के आदेश दे दिए है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। बाबा केदार से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।