नैनीताल हाईकोर्ट ने अपने एक महत्वपूर्ण फैसले में कैलाशानंद मिशन ट्रस्ट की संपत्ति को बीकेटीसी के हवाले करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा कि जब तक अदालत में विचाराधीन मामला नहीं सुलझ जाता तब तक के लिए बीकेटीसी संपत्तियों का प्रबंधन करेगा। ऋषिकेश के पास स्थित ट्रस्ट की संपत्ति का विवाद 2014 से चल रहा था। ऋषिकेश के निकट लक्ष्मण झूला से सटे हुए इस ट्रस्ट की संपत्ति का विवाद तब सामने आया, जब ट्रस्ट और उसकी संपत्ति पर अधिकार संबंधी विवाद देहरादून जिला न्यायालय में 2014 में प्रस्तुत किया गया था। कोर्ट ने कहा कि बीकेटीसी एक…
Author: teerandaj
खाली हो रहे उत्तराखंड की सबसे बड़ी जरूरत Reverse Migration है। पहाड़ छोड़कर जाने वाले अक्सर ये दलील देते हैं कि काफी समय हो गया है। अब वापस लौटना मुश्किल है। क्योंकि, रहन-सहन का तरीका बदल चुका है। पहाड़ों पर वो सुविधाएं नहीं मिल पाएंगी जो हमें शहरों में मिलती हैं। लेकिन, खुशखबरी यह है कि लोगों की सोच बदल रही है। खासकर युवाओं की। इस वजह से उत्तराखंड के वीरान गांवों में फिर बहार लौट रही है। पलायन निवारण आयोग की रिवर्स पलायन की सर्वे रिपोर्ट के अनुसार गांव से पलायन करने वाले कुल 6282 प्रवासी अपने गांव लौटे हैं।…
सुप्रीम कोर्ट ने कहा, जब Uttarakhand सरकार ने बताया कि सिर्फ नौ पट्टों में अनियमितता मिली है तो 29 वैध खनन पट्टाधारकों पर प्रतिबंध लगाना गलत है। इसी के साथ सुप्रीम कोर्ट ने बागेश्वर जिले में खड़िया खनन पर लगी रोक हटा दी। कोर्ट ने 29 वैध खनन पट्टाधारकों को तुरंत खनन शुरू करने की अनुमति देते हुए कहा कि हाईकोर्ट कानूनी रूप से संचालित पट्टों पर पूरी तरह से रोक नहीं लगा सकता। अदालत ने यह भी माना कि खनन पर पूर्ण रोक लगाने से राज्य की अर्थव्यवस्था और स्थानीय लोगों की आजीविका पर गंभीर असर पड़ता है। सुप्रीम कोर्ट…
देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत के गांव में एडवांस ट्रेनिंग सेंटर बनाया जाएगा। दरअसल, यहां पर एडवांस ट्रेनिंग कैंप लगाया गया था। इसमें करीब एक हजार अग्निवीरों को प्रशिक्षित किया गया। सूत्रों का कहना है कि यह जगह सेना को मुफीद लगी। गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंटल सेंटर ने पौड़ी जिले के द्वारीखाल ब्लॉक स्थित सैंण गांव को सेना के एडवांस ट्रेनिंग सेंटर के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है। सेना को यह जगह धरातलीय परिस्थितियों में अब तक के सभी ट्रेनिंग सेंटरों के सापेक्ष यह गांव सर्वथा उपयुक्त लगी। गांव की दूरी रात में पैदल मार्च के…
Drugs Free Uttarakhand के संकल्प को साकार करने के लिए सरकार पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ मिशन मोड पर कार्य कर रही है। मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए वर्ष 2022 में त्रिस्तरीय Anti-Narcotics Task Force(ANTF) का गठन किया गया। फोर्स ने बीते तीन वर्ष में 6 हजार से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए 200 करोड़ से अधिक के नारकोटिक्स पदार्थ भी बरामद किए हैं। यह बातें सीएम धामी ने कहीं। वह नशामुक्त भारत अभियान के पांच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मंगलवार को कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित कर रहे…
आज के समय में AI का बोलबाला है। हर काम में इसका इस्तेमाल हो रहा है, जहां नहीं हो रहा है वहां ट्रायल चल रहा है। तो भला उत्तराखंडी कैसे पीछे रहते! उत्तराखंड के दो आईटी पेशवरों जय आदित्य नौटियाल और सुमितेश नैथानी ने एक ऐसा AI सॉफ्टवेयर विकसित किया है जो गढ़वाली में जवाब देगा। सवाल चाहे दुनिया की किसी भी भाषा में क्यों न पूछा गया हो। इसका नाम ही पहाड़ी AI है। यह जनता के लिए उपलब्ध हो चुका है। इसकी खासियत यह है कि आप एक क्लिक से चैट जीपीटी की तरह गढ़वाली, इंग्लिश या दुनिया…
भारतीय समाज में टूटते वैवाहिक रिश्तों की वजह और यह कैसे रुके इसपर गंगधारा 2.0 के मंच पर मंथन किया गया। सभी वक्ताओं ने एकमत से कहा कि संस्कृति, समझ और संवाद ही वह रास्ता है जिसपर अमल कर पवित्र वैवाहिक रिश्तों को बचाया जा सकता है। शुक्रवार को हरिद्वार रोड स्थित संस्कृति विभाग के प्रेक्षागृह में विचारों के अविरल प्रवाह गंगधारा के द्वितीय संस्करण का आयोजन किया गया। देवभूमि विकास संस्थान और दून विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम की थीम प्री-वेडिंग काउंसलिंग-समझ और संवाद थी। मुख्य अतिथि हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति यूसी ध्यानी ने कहा कि प्री-वैडिंग…
Uttarakhand राज्य कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। धामी सरकार ने DA तीन प्रतिशत बढ़ा दिया है। पहले जहां 55 फीसदी था अब वह 58 हो गया है। बढ़े डीए का लाभ एक जुलाई से मिलेगा। इसका लाभ सार्वजनिक निकायों, उपक्रमों व स्वायत्तशासी संस्थाओं में तैनात अधिकारियों–कर्मचारियों को मिलेगा। औद्योगिक विकास अनुभाग-2 की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि यह बढ़ोतरी राज्य कर्मकारों, सहायताप्राप्त शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थाओं, नगर निकायों, स्थानीय निकायों तथा पूर्णकालिक व अंशकालिक कर्मचारियों पर भी लागू होगी। यह निर्णय केंद्र सरकार की संशोधित दरों के अनुरूप लिया गया है। जारी आदेश में यह भी…
Uttarakhand में टाइप-1 डायबिटीज के लिए पहली राज्य स्तरीय गाइडलाइन जारी की गई है। राज्य में डायबिटीज मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इस कदम को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यह कदम टाइप-1 डायबिटीज से प्रभावित लोगों के लिए व्यवस्थित, वैज्ञानिक और मानवीय स्वास्थ्य प्रणाली स्थापित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो सकता है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि टाइप-1 डायबिटीज मुख्य रूप से बच्चों और युवाओं में पाई जाती है। उपचार में थोड़ी सी भी देरी या कमी जीवन को खतरे में डाल सकती है। राज्य की चुनौतीपूर्ण पर्वतीय भौगोलिक परिस्थितियों को…
Bihar Chunav के परिणाम ने एक बार फिर महिला वोटरों की ईमानदारी पर मुहर लगा दी। यह बात सिद्ध हो गई कि अगर उनके लिए कुछ किया जाएगा तो वह सरकारों को रिटर्न गिफ्ट देने में पीछे नहीं रहेंगी। पिछले कुछ चुनावों पर अगर ध्यान दें तो पाएंगे कि महिलाओं ने अपने विवेक से वोट किया है। अमूमन माना जाता रहा है कि महिलाएं परिवार, पति-पिता के कहने पर वोट दिया करती हैं। लेकिन, यह धारणा गलत साबित हो रही है। बिहार में एनडीए सरकार की वापसी में महिलाओं ने ही प्रमुख भूमिका निभाई है। अब देखना दिलचस्प होगा कि…
Bihar Chunav 2025 में एनडीए की आंधी चली है। महागठबंधन धराशायी हो गया है। इस तरह की जीत की कल्पना न एनडीए ने की होगी न इस तरह हार की कल्पना महागठबंधन ने की होगी। दोपहर के तीन बजे से एनडीए 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाए रखे था। महागठबंधन की हालत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि खुद तेजस्वी जीत के लिए जद्दोजहद करते नजर आ रहे हैं। कई राउंड में वह पीछे रह चुके हैं। एनडीए में शामिल बीजेपी 101, जदयू 101 चिराग पासवान की पार्टी LJP (रामविलास) 29, उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी RLM…
World Peacock Day : अपनी चाल और नृत्य से सबका मन मोह लेने वाला मोर इश्क के मामले में बेवफा होता है। वह एक साथ कई मोरनी के साथ रोमांस करता है। जिस मोर के पंख जितने फैले होते हैं वह उतना ही घमंडी होता है। क्योंकि माना जाता है मोरनी ज्यादा फैले पंख वाले मोर पर मोहित हो जाती हैं। मोरनी के साथ इश्क फरमाने के बाद तुरंत दूसरे साथी की तलाश में लग जाता है। मोर समूह में रहते हैं। जिसमें एक मोर के साथ कई मोरनी होती हैं। मोरनी को आकर्षित करने के लिए नृत्य करते हैं।…
Uttarakhand : देवभूमि विकास संस्थान की व्याख्यान माला के तहत विचारों के अविरल प्रवाह गंगधारा: 2.0 के कार्यक्रम में विशेषज्ञ समाज में बिखरते रिश्तों की पड़ताल करेंगे। साथ ही, इस बात पर चर्चा करेंगे कि टूटते रिश्तों को बचाने में प्री-वेडिंग काउंसिलिंग किस तरह से मददगार साबित हो सकती है। गंगधारा: 2.0 का आयोजन इस बार 15 नवंबर को किया जा रहा है, जिसमे दून विश्वविद्यालय सह आयोजक है। देवभूमि विकास संस्थान के संरक्षक एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में गंगधारा: 2.0 कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गत…
Delhi Blast : दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए विस्फोट मामले में नया खुलासा हुआ है। जांच एजेंसियों के अनुसार, आठ संदिग्धों ने चार शहरों में सिलसिलेवार विस्फोट करने की योजना बनाई थी। प्रत्येक समूह आईईडी लेकर जाने वाला था। डीएनए जांच से पुष्टि हुई कि विस्फोट में डॉ. उमर मोहम्मद शामिल थे, जिनका डीएनए उनकी मां से मेल खाता है। दिल्ली पुलिस ने बयान में कहा कि डीएनए टेस्ट से पुष्टि हुई है कि लाल किले के पास विस्फोट करने वाला व्यक्ति डॉ. उमर उन नबी था। विस्फोट के बाद, उसका पैर स्टीयरिंग व्हील और एक्सीलेटर…
धामी कैबिनेट के फैसले : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को राज्य सचिवालय में आयोजित न कैबिनेट की बैठक में 12 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इनमें महत्वपूर्ण फैसला है उत्तराखंड में निवासरत परिवारों की पहचान के लिए आईडी जारी की जाएगी। इसका नाम रखा गया है देवभूमि परिवार योजना। इसके तहत सभी परिवारों का विस्तृत डाटा बेस तैयार किया जाएगा। कहा जा रहा है कि इससे राज्य में लागू महत्वपूर्ण एवं जनोपयोगी विभिन्न योजनाओं का लाभ लाभार्थी परिवार को आसानी से मिल जाएगा। साथ ही एक क्लिक में रजिस्टर परिवार की जानकारी उपलब्ध होगी। इसके अलावा…
Delhi Blast मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जांच एजेंसियों के मुताबिक, आतंकी दो कारों में सवार होकर दिल्ली में घुसे थे। डॉ. उमर ने अपनी कार को ब्लास्ट करा दिया। जबकि दूसरी कार अब भी दिल्ली या उसके आसपास घूम रही है। इस खुलासे के बाद जांच एजेंसी भी सकते में है। दिल्ली और आसपास के इलाकों में खोजबीन युद्धस्तर पर की जा रही है। ये खुलासा घटनास्थल के पास पार्किंग और घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों से हुआ है। एक आतंकी लाल रंग की ईको स्पोटर्स कार से घूम रहा है। जांच एजेंसियों के मुताबिक,…






















