Uttarakhand ने व्यापार सुधार कार्य योजना (BRAP) 2024 में राष्ट्रीय स्तर पर पांच प्रमुख सुधार श्रेणियों में टॉप अचीवर्स पुरस्कार जीतकर अपनी प्रतिष्ठा बढ़ाई है। उत्तराखंड को व्यवसाय प्रवेश, निर्माण परमिट सक्षमकर्ता, पर्यावरण पंजीकरण, निवेश सक्षमकर्ता और श्रम विनियमन सक्षमकर्ता जैसे पांच सुधार क्षेत्रों में सर्वोच्च उपलब्धि हासिल करने वाला राज्य माना गया। यह राज्य की व्यवसाय सुगमता (EODB) यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह पुरस्कार मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित उद्योग समागम 2025 में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल द्वारा राज्य के उद्योग सचिव विनय शंकर पांडे और महानिदेशक एवं आयुक्त उद्योग डॉ. सौरभ गहरवार…
Author: teerandaj
Uttarakhand Election 2027 : विधानसभा चुनाव में भले ही एक साल से थोड़ा ज्यादा का समय है लेकिन सभी पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। कांग्रेस ने पहला दांव खेलते हुए गणेश गोदियाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। बतादें कि इससे पहले वह 2021 में भी यह पद संभाल चुके हैं। कांग्रेस के वह सक्रिय नेताओं में गिने जाते हैं। मुखर हैं। भाजपा पर हमला बोलने का कोई भी मौका वह नहीं चूकते हैं। साथ ही संगठन में उनकी पकड़ भी मजबूत मानी जाती है। कांग्रेस ने गोदियाल को कमान देकर कार्यकर्ताओं को एकजुटता का संदेश देना चाह…
Bihar Exit Polls : बिहार चुनाव में दोनों चरणों में 65 फीसदी से ज्यादा मतदान हुए। इसका फायदा एनडीए को दिख रहा है। चुनाव बाद जारी हुए सभी एग्जिट पोल में बिहार में एनडीए की सरकार की वापसी की संभावना जता रहे हैं। यानी, नीतीश कुमार एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। साथ ही मोदी का जादू बरकरार है, इसपर मुहर भी लग जाएगी। खास बात यह है कि पिछले 20 वर्षों से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं। इसके बाद भी एंटी इनकंबेंसी जैसी कोई लहर नहीं चली। इसके लिए भाजपा के चुनावी प्रबंधन और मोदी की लोकप्रियता को…
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने पिथौरागढ़ में भोटिया और राजी जनजाति के लिए एकलव्य आदर्श विद्यालय के लिए प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया। मुख्य सचिव आगामी मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में राज्य की ओर से प्रस्तुत किए जाने वाले बिंदुओं का एजेंडा तैयार करने के संबंध में समीक्षा बैठक की । मुख्य सचिव ने सभी विभागों जिनका अभी तक मध्य क्षेत्रीय परिषद की स्थायी समिति में प्रस्तुत किए जाने वाले प्रकरणों का एजेंडा अप्राप्त हैं को तत्काल एजेंडा तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एजेंडे में उन सभी पक्षों का स्पष्ट और संक्षिप्त विवरण…
उत्तराखंड में भी SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण ) की तैयारियां होने लगी हैं। बिहार के बाद देश के 12 राज्यों में यह प्रक्रिया चल रही है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखंड डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने मंगलवार को सचिवालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर के जिलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ली। इस दौरान विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की तैयारियों, BLA की नियुक्ति एवं ECI द्वारा दिए गए निर्देशों पर विस्तृत चर्चा की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जनपदों को SIR की तैयारियों के दृष्टिगत 2003 की वोटर लिस्ट में शामिल मतदाताओं का वर्तमान मतदाता सूची में…
Delhi Blast : सोमवार की शाम छह बजकर 52 मिनट पर लाल किला मेट्रो स्टेशन पर हुए ब्लास्ट के गुनहगारों तक जांच एजेंसियों के हाथ पहुंचने लगे हैं। सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि जिस कार में ब्लास्ट हुआ वह करीब तीन घंटे तक लाल किला पार्किंग में खड़ी थी। बताया जा रहा है कि पुलवामा का डॉ. उमर उसे चला रहा था। हालांकि, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। डीएनए टेस्ट के बाद पुष्टि हो सकेगी। डॉ. उमर के परिजनों को जम्मू-पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पूछताछ जारी है। हमला फिदायीन था यानी आत्मघाती था या…
उत्तराखंड रजत जयंती : राज्य जब बना तो अर्थव्यवस्था चार हजार करोड़ के आसपास थी। केंद्र की सहायता पर राज्य की निर्भरता ज्यादा थी। अब तस्वीर बदल चुकी है। राज्य का बजट एक लाख करोड़ रुपये पार कर चुका है। 25 वर्षों की यात्रा अद्भुत रही। लेकिन, राज्य की परीक्षा बाकी है। उसे भविष्य की खेती पर ध्यान देने की आवश्यकता है। पूरी तरह आत्मनिर्भर बनने के अलावा देश के विकास में भागीदारी बढ़ाने की जरूरत है। यह शब्द हैं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के। वह एफआरआई परिसर में आयोजित समारोह में राज्य रजत जयंती समारोह में बतौर मुख्य…
उत्तराखंड रजत जयंती : राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों की पेंशन राशि बढ़ाई जाएगी। यह घोषणा सीएम पुष्कर सिंह धामी ने की है। वह शनिवार को देहरादून स्थित शहीद स्थल कचहरी परिसर में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर मुख्यमंत्री ने पुलिस लाइन में आयोजित राज्य आंदोलनकारी सम्मान समारोह में राज्य आंदोलनकारियों और शहीद राज्य आंदोलनकारियों के परिवारजनों को सम्मानित किया। कचहरी परिसर शहीद स्थल और पुलिस लाइन देहरादून में इस अवसर पर राज्य आंदोलनकारियों पर हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी की गई। मुख्यमंत्री ने कहा…
उत्तराखंड रजत जयंती : आर्थिक रूप से कमजोर कलाकारों व लेखकों को, जिन्होंने अपना पूरा जीवन कला, संस्कृति व साहित्य की आराधना में लगा दिया, परंतु वृद्धावस्था व खराब स्वास्थ्य के कारण वह अपने जीविकोपार्जन में असमर्थ हो गए हैं, को देय मासिक पेंशन 3,000 से बढ़ाकर 6,000 रुपए मासिक करने की घोषणा सीएम पुष्कर सिंह धामी ने की। वह उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती वर्ष के अवसर पर हिमालयन संस्कृति केंद्र गढ़ी कैंट, देहरादून में आयोजित हिमालय निनाद उत्सव- 2025 में शिरकत करते हुए कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने संस्कृति के उत्थान और कलाकारों के…
नौ नवंबर को उत्तराखंड रजत जयंती का मुख्य समारोह होगा। पीएम नरेंद्र मोदी समारोह में शामिल होंगे। इस समारोह में 75 हजार से अधिक लोग शामिल होंगे। एफआरआई प्रांगण में होने वाले समारोह की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। प्रांगण में चार पंडाल लगाए गए हैं। समारोह में गढ़वाल और कुमाऊं के लोक कलाकार भी प्रस्तुतियां देंगे। इसके अलावा हर जिले के विभिन्न क्षेत्र के लोगों को सम्मानित भी समारोह में किया जाएगा। समारोह में शामिल होने के लिए कई स्कूलों के हजारों छात्र भी बुलाए जा रहे हैं। राज्य निर्माण के आंदोलन में भाग लेने वाले आंदोलनकारियों और…
उत्तराखंड रजत जयंती वर्ष के दौरान सरकार की कोशिश है कि वह सभी की लंबित मांगों पर विचार कर उसे पूरा करे। इसी कड़ी में उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर एमबी इंटर कॉलेज के मैदान में पूर्व सैनिक सम्मेलन में पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के सैनिक कल्याण बोर्ड के पुनर्गठन की घोषणा की। सीएम ने कहा कि हल्द्वानी, अल्मोड़ा और पौड़ी में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कार्यालय के लिए नए भवन व आवास भी बनाए जाएंगे। हल्द्वानी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी नौकरियों में आवेदन करने वाले पूर्व…
उत्तराखंड रजत जयंती वर्ष धूमधाम से मनाया जा रहा है। राज्य भर उल्लास का माहौल है। रोजाना कार्यक्रम हो रहे हैं। शुक्रवार को देहरादून पुलिस लाइन में रैतिक परेड का आयोजन किया गया। सीएम पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कई घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधों पर अंकुश के लिए साइबर कोऑर्डिनेशन केंद्र स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने की किसानों की पुरानी मांग भी पूरी कर दी। संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि राज्य में जंगली जानवरों एवं आवारा पशुओं से…
सुप्रीम कोर्ट की तीन जजों की एक बेंच ने शुक्रवार को अपने एक आदेश में सभी राज्य सरकारों से कहा है कि वो आवारा कुत्तों और मवेशियों को हाईवे, सड़कों और एक्सप्रेस-वे से हटा दें। हालांकि कोर्ट का लिखित आदेश अभी जारी नहीं हुआ है। कोर्ट ने अपने मौखिक आदेश में कहा, इसका सख्ती से पालन करना जरूरी है वरना अधिकारियों को व्यक्तिगत तौर पर जिम्मेदार ठहराया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट की तीन जजों- जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस संदीप मेहता और जस्टिस एनवी अंजारिया की पीठ ने सुनवाई के दौरान कुत्तों के काटने के मामलों में चौंकाने वाली बढ़ोतरी की बात…
युवा पीढ़ी को सही मार्गदर्शन और प्लेटफॉर्म मिले तो वह देश को नई ऊंचाई तक ले जाने में सक्षम है। राज्य के युवा सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। पुरानी तकनीकी हटने से कुछ क्षेत्रों में कम हो रहे अवसर तो कुछ नए रोजगार को सजृन भी हो रहा। यह बातें सीएम धामी ने देहरादून में उत्तराखंड राज्य युवा महोत्सव के दौरान कहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर अपने सपनों को साकार करने के लिए अनेक अवसर मिले हैं, जिससे विकसित भारत 2047 की संकल्पना को साकार करने…
चहां चाह, वहां राह। यह कहावत बहुत पुरानी है, नए संदर्भ से इसे जोड़ने के लिए बद्रीनाथ नगर पंचायत की बात करते हैं। कूड़ा निस्तारण की समस्या देशव्यापी है। दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू या चेन्नई भी कूड़ा निस्तारण में हांफ रहे हैं। इन्हें इसके लिए आलोचना भी खूब झेलनी पड़ती है। इन सबके सामने बद्रीनाथ नगर पंचायत ने एक मिसाल कायम की है। बद्रीनाथ नगर पंचायत ने न सिर्फ कूड़ा निस्तारण किया बल्कि उससे लाखों रुपये भी कम डाले। बतादें कि बद्रीनाथ नगर पंचायत हेलीकॉप्टर से ईको-टूरिज्म शुल्क लेने वाली देश की पहली पंचायत है। इसके अलावा यहां आस्था पथ पर…
जनवरी में देहरादून में भव्य घंटाकर्ण कथा का आयोजन किया जाएगा। Uttarakhand के विभिन्न जिलों से घंटाकर्ण मंदिरों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। यह पहल उत्तराखंड के धार्मिक और सांस्कृतिक एकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। देहरादून में रविवार को घंटाकर्ण भगवान के भक्तों की एक विशेष बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि 15 नवंबर के आसपास देहरादून में एक व्यापक बैठक आयोजित की जाएगी। जिसमें पूरे उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से घंटाकर्ण मंदिरों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। बैठक में जनवरी में होने वाली कथा के…






















