Author: teerandaj

Uttarakhand :  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में रात्रि भोज पर पधारे देश भर के विभिन्न राज्यों में निवासरत प्रवासी उत्तराखंडियों का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘आप भले ही दूर हों, लेकिन दिल से हमेशा उत्तराखंड से जुड़े हैं। आप हमारी शक्ति हैं, हमारी वैश्विक पहचान हैं।’ प्रवासियों ने भी अपने अनुभवों, भावनाओं और प्रदेश के विकास से जुड़ी अपेक्षाओं को साझा किया। मुख्यमंत्री धामी ने प्रत्येक प्रतिभागी से व्यक्तिगत रूप से संवाद कर उनकी बातों को सुना और कहा कि सरकार ‘ग्लोबल उत्तराखंड विजन’ को मिशन मोड में आगे बढ़ा रही है, ताकि…

Read More

Team India Champion : भारत की बेटियों ने पहला महिला विश्व कप जीत कर देशवासियों को गौरवान्वित किया है। इसके बाद से ही देशभर में जश्न का सिलसिला जारी है, खिताबी मुकाबले के बाद से बधाइयों का तांता लगा हुआ है। लेकिन विश्व कप में भारत की शेरनियों के जीत का सफर आसान नहीं रहा, लीग मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के सामने हार का स्वाद चखने और ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के खिलाफ भी हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद भारत ने वापसी करते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत हासिल की और सेमीफाइनल में जगह बनाई, हालांकि इससे पहले बांग्लादेश के खिलाफ…

Read More

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु (President Murmu) ने सोमवार को उत्तराखंड राज्य स्थापना रजत उत्सव के अवसर पर आयोजित विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित किया। राष्ट्रपति ने इस ऐतिहासिक अवसर के लिए उत्तराखंड विधान सभा के पूर्व और वर्तमान सदस्यों तथा सभी राज्यवासियों को बधाई देते हुए कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्री कार्यकाल में यहां के जनमानस की आकांक्षा के अनुरूप, बेहतर प्रशासन और संतुलित विकास की दृष्टि से, नवंबर, 2000 में इस राज्य की स्थापना की गई। विगत 25 वर्षों की यात्रा के दौरान उत्तराखंड के लोगों ने विकास के प्रभावशाली लक्ष्य हासिल किए हैं। पर्यावरण,…

Read More

Uttarakhand के युवाओं के पास सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। वह भी सरकार मास्टर बनने का यानी प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों के 1649 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस संबंध में शासनादेश भी जारी हो गया है। आदेश में कहा गया है कि भर्ती जिलेवार होगी। शासनादेश के मुताबिक उत्तराखंड राजकीय प्रारंभिक शिक्षा सेवा नियमावली 2012 (यथासंशोधित) में निर्धारित व्यवस्था के अनुसार सहायक अध्यापकों प्राथमिक के खाली पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरु की जाए। भर्ती प्रक्रिया में कार्मिक विभाग के 25 अप्रैल 2025 के शासनादेश का भी पालन किया जाए। शिक्षा मंत्री डॉ़ धन सिंह रावत के मुताबिक…

Read More

Uttarakhand की बेटियों में संघर्ष का जज्बा होता है। ऐसे जज़्बे-संघर्ष को रंगीन परदों पर लाने की कोशिश की जा रही है। इगास पर्व के मौके पर हिमालयन फिल्म के बैनर तले बन रही फिल्म फ्योली…पर्वत की बेटी की शूटिंग शुरू की गई है। देहरादून के लेखक गांव में पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक और उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी नितिन उपाध्याय ने फिल्म का मुहूर्त शॉट लिया। मुहूर्त पर डा. निशंक ने फिल्म टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि फ्योली…पर्वत की बेटी की पटकथा के लेखक व निर्देशक मनोज इष्टवाल की यह फिल्म पर्वतीय राज्यों…

Read More

विद्यार्थियों के जीवन-निर्माण में योगदान देने वाले अध्यापकों और अभिभावकों का भी विशेष अभिनंदन किया जाना चाहिए। इस वर्ष उपाधि प्राप्त विद्यार्थियों में 64 प्रतिशत बेटियां हैं तथा पदक प्राप्त करने वाली छात्राओं की संख्या छात्रों की तुलना में चार गुना अधिक है। यह उपलब्धि विकसित भारत के उस स्वरूप का परिचायक है जिसमें महिलाएं नेतृत्व की भूमिका निभा रही हैं। यह बातें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पतंजलि विश्वविद्यालय हरिद्वार के द्वितीय दीक्षांत समारोह में कहीं। राष्ट्रपति ने पतंजलि विश्वविद्यालय हरिद्वार के द्वितीय दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक प्राप्त विद्यार्थियों को सम्मानित किया। 1,454 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की गई। 62…

Read More

दो नवंबर Uttarakhand के लिए ऐतिहासिक रहा। आदि कैलाश में हुई पहली हाई एल्टीट्यूड अल्ट्रा रन मैराथन से राज्य के साहसिक पर्यटन को नया आयाम मिला। यह आयोजन ऐसे समय हुआ जब राज्य अपनी स्थापना का रजत जयंती वर्ष मना रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राज्य में ही हैं। पूरे देश की निगाहें भी इसी ओर लगी हैं। राज्य के लिए यह बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। खुशी की बात यह है कि उत्तराखंड की पहली हाई एल्टीट्यूड अल्ट्रा रन मैराथन को जीतने वाली मीनाक्षी उत्तराखंड की ही हैं। उन्होंने गोल्ड जीता है। यह आयोजन उत्तराखंड की साहसिक खेल क्षमता,…

Read More

जब टूटने लगे हौंसला तो इतना याद रखना,कि बिना मेहनत के तख़्त-ओ-ताज हासिल नहीं होते, ढूंढ लेते हैं जुगनू अंधेरो में भी मंजिल,क्यूंकि वो कभी रौशनी के मोहताज नहीं होते’…..शायर मेराज फैजाबादी की उक्त पंक्तियां हमें यह भी सिखाती है कि सच्ची लगन और मेहनत से हम किसी भी चुनौती का सामना कर सकते हैं और अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं,…जी हां हम बात कर रहे हैं जुगनू की,गांवो में अब जुगनुओं की टिमटिमाहट पहले जैसी नही दिखती। पर्यावरण प्रदूषण,कीटनाशकों के अंधाधुंध उपयोग तथा प्रकाश प्रदूषण के कारण इनकी संख्या। में लगातार कमी आ रही है। जुगनू, जिन्हें…

Read More

उत्तराखंड की लोकभाषा को बचाने और बढ़ाने के लिए प्रवासी भारतीयों द्वारा पहल की गई है। भाषा डेटा कलेक्शन पोर्टल (Bhasha AI Portal) पर ढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी भाषाओं के लगभग 10 लाख (1 मिलियन) शब्द, वाक्य, कहावतें, और कहानियां एकत्र की जाएंगी, ताकि AI प्लेटफॉर्म इनसे सीखकर भविष्य में इन भाषाओं में संवाद कर सके। सीएम पुष्कर सिंह धामी भी इस एतिहासिक मौके पर वर्चुअल माध्यम से जुड़े। उन्होंने इस पहल को उत्तराखंड की सांस्कृतिक अस्मिता को डिजिटल युग से जोड़ने वाला युगांतकारी प्रयास बताया। अमेरिका व कनाडा में रहने वाले उत्तराखंडी प्रवासियों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री…

Read More

वॉकथॉन केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि भारत की विविधता में एकता की भावना को सशक्त करने का माध्यम है। इससे युवाओं में राष्ट्र निर्माण, अनुशासन, और सेवा की भावना प्रबल होगी। यह बातें सीएम धामी ने देश के पहले गृहमंत्री, भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर कहीं। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात करते हुए एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार करने में सक्रिय भूमिका निभाएं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की जयन्ती के…

Read More

राज्य स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर होने वाले कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी Uttarakhand आएंगे। पहले उनका आगमन 11 नवंबर को होने वाला था। मगर, कायक्रम में बदलाव हो गया है। अब वह 9 नवंबर को आएंगे। इसी दिन राज्य का गठन होगा। रजत जयंती के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी आने वाली हैं। वह विशेष सत्र को संबोधित करेंगी। धामी सरकार रजत जयंती समारोह को यादगार बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को देखते हुए कुछ कार्यक्रमों में बदलाव किया गया है। रजत जयंती समारोह…

Read More

रजत जयंती वर्ष पूरे होने के अवसर को धामी सरकार यादगार बनाना चाहती है। इसके लिए तैयारियां जोरों पर हैं। एक नवंबर से नौ नवंबर तक पूरे राज्य में रंगारंग सांस्कृतिक आयोजन किए जाएंगे। हर दिन अलग थीम होगी। इन आयोजनों में देशभर के कलाकार शामिल होंगे। सचिव धर्मस्व, संस्कृति युगल किशोर पंत ने मंगलवार को कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बाहर के कलाकार आने लगे हैं। स्थानीय कलाकार भी अपनी तैयारी पूरी कर चुके हैं। सचिव धर्मस्व संस्कृति युगल किशोर पंत की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया…

Read More

Uttarakhand: शारदा कॉरिडोर परियोजना का उद्देश्य 200 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र का समग्र विकास है। जिससे यह क्षेत्र धार्मिक, सांस्कृतिक, पर्यटन एवं पर्यावरणीय दृष्टि से सशक्त और आकर्षक बन सके। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा लोहियाहेड स्थित कैंप कार्यालय में शारदा कॉरिडोर विकास परियोजना की विस्तृत समीक्षा बैठक के दौरान यह बातें कहीं। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को परियोजना से संबंधित सभी कार्यों को जनता की अपेक्षाओं एवं स्थानीय आस्था के अनुरूप करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने परियोजना के अंतर्गत प्रस्तावित 38 प्रमुख कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की और अधिकारियों को कार्यों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण…

Read More

राज्य गठन के रजत जयंती समारोह के तहत आयोजित विशेष सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर आएंगी। दो नवंबर को हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। अगले दिन विधानसभा में आयोजित विशेष सत्र को संबोधित करेंगी। इसके बाद राष्ट्रपति नैनीताल के लिए रवाना होंगी। राज्य सरकार इसके लिए युद्धस्तर पर तैयारियां कर रही है। उत्तराखंड विधानसभा के इतिहास में दूसरी बार ऐसा अवसर आ रहा है। जब विशेष सत्र में राष्ट्रपति का संबोधन होगा। राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य पर आयोजित होने जा रहे विशेष सत्र में तीन नवंबर को सुबह 11…

Read More

Uttarakhand : राज्य गठन से अब तक राज्य के भ्रष्ट 339 अधिकारियों-कर्मचारियों को रंगे हाथ पकड़ा गया है। उत्तराखंड सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति का सख्ती से पालन कर रही है। यह बातें सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सोमवार को सचिवालय में ‘सतर्कता-हमारी साझा जिम्मेदारी’ थीम पर आधारित जन जागरूकता कार्यक्रम में कहीं। यह जन जागरूकता कार्यक्रम प्रदेशभर में राज्य स्थापना दिवस 09 नवंबर 2025 तक चलाया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा भी दिलाई। देश के पहले गृहमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को याद करते हुए कहा कि उन्होंने एक भारत…

Read More

‘…अश्वघोष जी का बस्ता जरूर उनसे भारी था मगर उनकी रचनाएं उससे भी भारी थी।’ हिंदी के मूर्धन्य कवि, साहित्यकार डा. ओम प्रकाश शर्मा ‘अश्वघोष’ को उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर ‘अश्वघोष स्मरण काव्यांजलि’ के जरिये कुछ यूं ही याद किया गया। देहरादनू के ओएनजीसी ऑफिसर्स क्लब में आयोजित इस कार्यक्रम में उनकी साहित्यत्यिक साधना के प्रेमी जुटे और अपने-अपने अंदाज में डा. अश्वघोष को श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सुप्रसिद्ध ग़जलकार, चित्रकार विज्ञान व्रत ने कहा, मैंने अश्वघोष जी को बहुत करीब से देखा। मैंने कभी भी उनको नैराश्य से आच्छादित नहीं देखा। अश्वघोष मूलतः एक जनवादी…

Read More