127th Mann Ki Baat में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर से देशवासियों को गर्व से भर दिया है। हर जगह इसकी चर्चा है। देश के दुश्मन हिल गए हैं। पीएम ने खुशी जताते हुए कहा कि इस त्योहारी सीजन में स्वदेशी सामान की खरीदारी बढ़ी। कुछ लोगों ने पत्र लिखकर बताया भी उन्होंने इस बार कौन सा सामान स्वदेशी खरीदा जो पहले विदेश के सामान खरीदते थे। साथ ही पीएम ने एक बार फिर खाने में 10 प्रतिशत तेल कम करने के अभियान का जिक्र किया। कहा कि उन्हें खुशी हो रही है कि बहुत से लोग…
Author: teerandaj
Uttarakhand सरकार ने भू-उपयोग की नई गाइडलाइन जारी कर दी है। इसके तहत जमीनों को तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया है। आवास विभाग की ओर से जारी गाइडलाइन के बारे में दावा किया जा रहा है कि यह पहले से आसान और पारदर्शी होगा। इसके लिए सरकार ने ऑनलाइन पोर्टल पर सुविधा उपलब्ध करा दी है। 18 चरणों में यह प्रक्रिया पूरी होगी। बतादें कि पिछले कई वर्षों से भू-उपयोग के लिए नई गाइडलाइन की मांग की जा रही थी। आवास विभाग ने भू-उपयोग परिवर्तन के लिए जो ताजा गाइडलाइंस जारी की है, उसमें जमीनों को तीन श्रेणियों में…
Uttarakhand: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदा घाट, टनकपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए ₹185.20 करोड़ से बनने वाले शारदा कॉरिडोर परियोजना के प्रथम चरण का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा शारदा कॉरिडोर परियोजना हमारी आस्था, सांस्कृतिक, धरोहर और सतत विकास का केंद्र है। मुख्यमंत्री ने कहा शारदा कॉरिडोर का उद्देश्य बनबसा से माता रंकोची तक की घाटी को धर्म, प्रकृति और रोजगार के सुंदर संगम के रूप में विकसित करना है। यह भूमि अब केवल आस्था का केंद्र नहीं रहेगी, बल्कि यहां के लोगों के जीवन में आर्थिक समृद्धि और अवसरों की नई धारा भी प्रवाहित होगी।…
चारधाम यात्रा के समापन के बाद भी पर्यटन उद्योग का पहिया घूमता रहे इसके लिए Uttarakhand सरकार ने कमर कस ली है। विंटर सीजन में साहसिक खेलों द्वारा ये काम करने की तैयारी है। पर्यटन विभाग की तैयारी है कि ट्रेकिंग, पैराग्लाइडिंग, राफ्टिंग, पर्वतारोहण, अल्ट्रा मैराथन के जरिये देश दुनिया के पर्यटकों को आकर्षित किया जाए। साथ ही प्रदेश में पहली बार हेलिकॉप्टर से स्कीइंग कराने की भी तैयार हो रही है। विभाग ने इसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। दरअसल, प्रदेश की अर्थव्यवस्था पर्यटन पर काफी हद तक सीमित है। चारधाम यात्रा के बाद ठंड के…
Chardham Yatra : भाई दूज के पावन अवसर पर सुबह 8:30 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक परंपराओं के साथ शीतकाल के लिए केदारनाथ धाम के कपाट बंद कर दिए गए। इस दौरान हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे। पूरी केदारघाटी हर हर महादेव और जय बाबा केदार के जयघोष से गूंज उठी। इस मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी भी धाम पहुंचे। अब छह माह तक बाबा केदार की पूजा शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में होगी। केदारनाथ मंदिर को फूलों से सजाया गया है। बुधवार को केदारनाथ भगवान की चल विग्रह पंचमुखी डोली को मंदिर के सभामंडप में विराजमान कर दिया…
Chardham Yatra 2025 : प्राकृतिक आपदाओं के बावजूद 50 लाख से अधिक तीर्थयात्री दर्शन के लिए उत्तराखंड पहुंचे। इसके अलावा उत्तराखंड सरकार द्वारा किए गए विशेष इंतजामों का असर भी यात्रा की सफलता में दिखा। केदारनाथ मंदिर के कपाट 23 अक्तूबर को भैया दूज पर्व पर सुबह 8:30 बजे शीतकाल के लिए बंद होंगे। पंचांग पूजा के बाद मंदिर के कपाट बंद होने की तिथि तय की गई। कपाट बंद होने के बाद उसी दिन बाबा केदार की पंचमुखी उत्सव डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए रवाना होगी। 2 मई को शुरू हुई चारधाम यात्रा को लेकर इस…
पब्लिक रिलेशन्स सोसायटी ऑफ इंडिया (PRSI) देहरादून चैप्टर द्वारा आयोजित होने वाले 47वें ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशन्स कॉन्फ्रेंस – 2025 के ब्रोशर का विमोचन राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने किया। यह राष्ट्रीय सम्मेलन आगामी 13 से 15 दिसंबर 2025 तक देहरादून में आयोजित होगा। सम्मेलन का विषय रखा गया है — ‘विकसित भारत @ 2047 के लिए जनसंपर्क विजन’ इस अवसर पर सांसद नरेश बंसल ने कहा कि जनसंपर्क समाज, सरकार और जनता के बीच एक सशक्त सेतु के रूप में कार्य करता है। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क केवल सूचना का प्रसार नहीं, बल्कि संवाद, विश्वास और सकारात्मक सोच के माध्यम…
Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को पुलिस लाइन, देहरादून में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पुलिस एवं अर्द्ध सैन्य बलों के शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शहीद पुलिस जवानों के परिजनों को भी सम्मानित किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के सुअवसर पर उत्तराखंड पुलिस के समस्त कार्मिकों को एक विशेष रजत जयंती पदक प्रदान किए जाने, आगामी 3 वर्षों में पुलिस कर्मियों के आवासीय भवनों के निर्माण के लिए प्रतिवर्ष ₹100 करोड़ की धनराशि देने, विभिन्न…
सीएम धामी ने इस बार की दिवाली आपदा प्रभावित लोगों के बीच जाकर मनाई। उन्हें हर सभव मदद का आश्वासन देते हुए कहा कि आपका दर्द हमारा है। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुनर्निर्माण कार्यों में गुणवत्ता व समयबद्धता का ध्यान रखा जाए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फोटो शेयर करते हुए सीएम धामी ने लिखा कि दीपावली के शुभ अवसर पर प्रभावितों के साथ बिताया गया समय अत्यंत भावुक कर देने वाला क्षण था। हमारी सरकार प्रदेश में आपदा प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्निर्माण व पुनर्वास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। आपदा में उजड़े मझाड़ा गांव…
हर बार की तरह इस बार भी पीएम नरेंद्र मोदी जवानों के बीच दिवाली मनाने पहुंचे। इस बार वह समुंद्र के बीच आईएनएस विक्रांत पर गए। वहां जवानों के बीच दिवाली मनाई। लड़ाकू विमानों को उड़ते हुए देखा। जवानों के साथ देशभक्ति गीत गाए। साथ ही ऑपरेशन सिंदूर पर भी बात की। ब्रम्होस के बारे में कहा कि यह भारत में निर्मित ऐसा शस्त्र है, जिसका नाम सुनते ही दुश्मन की रूह कांप उठती है। पीएम नरेंद्र मोदी ने आईएनएस विक्रांत पर दिवाली मनाते हुए अपने संबोधन में कहा, मैं भाग्यशाली हूं कि इस बार मैं दिवाली का यह पावन…
Diwali 2025 : पूरे देश में लोग उत्साह, श्रद्धा और धूमधाम से दिवाली मना रहे हैं। शाम को लक्ष्मी पूजन करेंगे। घरों को दीये से रोशन करने के साथ आतिशबाजी भी करेंगे। आइये दिवाली के शुभ मुहूर्त और पूजन विधि पर बात करते हैं। मुहूर्त : प्रदोष काल 20 अक्तूबर 2025 को दीपावली के दिन धर्मशास्त्रोक्त प्रदोष काल शाम 05 बजकर 36 मिनट से लेकर रात 08 बजकर 07 मिनट तक रहेगा। इसमें स्थिर लग्न वृष का समावेश 06 बजकर 59 मिनट से लेकर 08 बजकर 56 मिनट तक रहेगा। चौघड़िया मुहूर्त चर चौघड़िया घं.05 मि.36 से घं.07 मि.10 तक,…
Uttarakhand : देहरादून में आयोजित हो रहे प्रसिद्ध विरासत मेले में इस बार सूचना एवं लोक संपर्क विभाग का स्टॉल लोगों के बीच खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। स्टॉल पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, विद्यार्थी और युवा पहुंचकर राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। विभाग द्वारा इस स्टॉल में केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। स्टॉल पर प्रदर्शित डिजिटल स्क्रीन, पोस्टर, वीडियो और इंटरेक्टिव डिस्प्ले के माध्यम से आगंतुकों को योजनाओं की जानकारी सरल और रोचक ढंग से दी जा रही है। यहां लोगों…
Uttarakhand राज्य की स्थापना के रजत जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले विशेष सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आमंत्रित किया गया है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी शामिल होने की संभावना है। राज्य गठन के 25 साल पूरे होने पर आयोजित इस विशेष सत्र में उपलब्धियों और चुनौतियों पर चर्चा होगी। बताया जा रहा है राष्ट्रपति विशेष सत्र को संबोधित कर सकती हैं। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। हालांकि अभी उनके कार्यक्रम पर अंतिम मुहर नहीं लगी लेकिन अधिकारियों का कहना है कि राष्ट्रपति के दून पहुंचने पर सहमति बन चुकी है। विधानसभा सत्र…
Uttarakhand : दिवाली के दौरान राज्य की स्वास्थ्य सेवाएं सुचारु रूप में चलती रहे इसलिए शासन ने निर्देश जारी किए हैं। डीएम और सीएमओ समेत सभी स्वास्थ्यकर्मियों को 24 घंटे अलर्ट पर रहने के लिए कह दिया गया है। साथ ही भीड़भाड़ वाले इलाकों में मोबाइल मेडिकल यूनिट तैनात की जाएंगी। सरकार का उद्देश्य है कि हर नागरिक सुरक्षित और स्वस्थ रहे। प्रदेश सरकार ने दीपावली को लेकर स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। इस क्रम में सचिव स्वास्थ्य ने सभी जिलाधिकारियों व मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट मोड रहने को कहा है…
Uttarakhand : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कंजाबाग तिराहा खटीमा में मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत कार्यदायी संस्था लघु सिंचाई विभाग द्वारा ₹47.42 लाख की लागत से स्थापित किए गए 215 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का विधिवत पूजा अर्चना करने के पश्चात ध्वजारोहण कर लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह राष्ट्रीय ध्वज केवल एक प्रतीक नहीं, बल्कि हमारे देश की एकता, अखंडता और शौर्य का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह ध्वज हर नागरिक को देशभक्ति की भावना से प्रेरित करेगा। इस दौरान लघु सिंचाई विभाग द्वारा प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएम कुसुम) योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार…
सोशल मीडिया पर फेक पोस्ट्स द्वारा डीजी सूचना बंशीधर तिवारी के खिलाफ दुष्प्रचार किया जा रहा है। उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। मामले में डीजी सूचना ने देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह को पत्र लिख कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि इस तरह की हरकत करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाए। बिना तथ्य झूठे आरोप लगाकर उनकी छवि को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। डीजी सूचना का कहना है कि कुछ असामाजिक तत्व फर्जी आईडी बनाकर सोशल मीडिया के माध्यम से दुष्प्रचार कर रहे हैं। डीजी सूचना बंशीधर तिवारी ने पत्र…






















