मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने अवैध निर्माणों पर सख्त कार्रवाई की है। MDDA के तहत आने वाले ऋषिकेश और आसपास के क्षेत्रों में कई अवैध निर्माणों को सील किया गया है। ऋषिकेश शहर में अखंड आश्रम गली नं. 4, आवास विकास के समीप श्री पुजारा, विस्थापित गली नं. 10 और 11 में बहुमंजिला इमारतों के खिलाफ एक्शन लेते हुए अवैध निर्माणों को सील किया गया है। सीलिंग की कार्रवाई MDDA सचिव द्वारा गठित टीम ने की। यह टीम संयुक्त सचिव के नेतृत्व में बनी है। MDDA उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने स्पष्ट कहा है कि नियमों को ताक पर रखकर किए…
Author: teerandaj
सीएम धामी ने शुक्रवार को मेजर ध्यानचंद जयंती के अवसर पर परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देश्यीय क्रीड़ा हाल में आयोजित राष्ट्रीय खेल दिवस – 2025 कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि खेल और खेल भावना समाज को ऊर्जा, अनुशासन और प्रेरणा प्रदान करती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी खेलो इंडिया और फिट इंडिया मूवमेंट जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से देश में खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने का प्रयास कर रहे हैं। आज हमारे खिलाड़ी केवल किसी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए ही नहीं खेलते बल्कि जीतने और तिरंगा लहराने के संकल्प के…
गढ़वाल सांसद Anil Baluni ने काफी समय से लंबित कंडी मोटर मार्ग और लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग पर शीघ्र फैसला होने का भरोसा जताया है। दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में कोटद्वार के एक शिष्टमंडल ने उनसे भेंट कर लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग के डामरीकरण के लिए ज्ञापन सौंपा। जिस पर बलूनी ने त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी एक ही लक्ष्य है कि यह दशक उत्तराखंड के चहुंमुखी विकास का दशक होगा। इस दौरान शिष्ट मंडल ने कोटद्वार में पासपोर्ट कार्यालय और यमकेश्वर विकास खंड के लिए सिंगटाली पुल निर्माण में उनकी प्रतिबद्धता…
उत्तराखंड में कैबिनेट (Dhami Cabinet) का विस्तार कब तक होगा, सियासी हलकों में इसकी संभावित तारीख को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद कह चुके हैं कि मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर पार्टी विचार कर रही है और पार्टी हाईकमान के निर्णय के बाद इस संबंध में आगे बढ़ा जाएगा। इस बीच, पूर्व कैबिनेट मंत्री और उनके परिजनों को यमुना कालोनी स्थित मंत्री आवास को तत्काल खाली करने को कहा गया है, जिससे इन अटकलों को बल मिलता है कि कभी भी हाईकमान से कैबिनेट विस्तार को हरी झंडी मिल सकती है। दिवंगत…
Uttarakhand : अस्थायी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। उत्तराखंड शासन ने सभी विभागों को राज्य के सरकारी सेवकों के स्थायीकरण के मामलों में स्थायीकरण नियमावली, 2002 का समुचित अनुपालन सुनिश्चित करते हुए पात्र कार्मिकों के स्थायीकरण आदेश बिना किसी विलंब के निर्गत किए जाने के निर्देश दिए हैं। सचिव कार्मिक शैलेश बगौली ने शासनादेश जारी करते हुए सभी प्रमुख सचिवों, विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि अपने-अपने विभागों में कार्यरत ऐसे कार्मिक जो परिवीक्षा पूर्ण कर चुके हैं और स्थायीकरण नियमावली 2002 की सभी अर्हताओं को पूरा करते हैं, उनके स्थायीकरण आदेश समयबद्ध रूप से निर्गत किए…
Uttarakhand : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को स्यानाचट्टी में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री आपदा प्रभावित लोगों से मिले तथा उनकी समस्याएं सुनकर हर संभव सहायता दिए जाने का आश्वाशन दिया। स्यानाचट्टी के पास यमुना नदी में गडगाड गदेरे से मलबा आने से यमुना का प्रवाह अवरुद्ध होने के कारण अस्थाई झील निर्मित हुई थी। मुख्यमंत्री ने स्यानाचट्टी में बनी अस्थाई झील का निरीक्षण किया और नदी मार्ग में जमा हुई गाद को हटाने और झील के मुहाने को चौड़ा करके त्वरित जल निकासी बढ़ाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को जल…
Uttarakhand : पौड़ी गढ़वाल में 06 अगस्त को आई आपदा के प्रभावितों को अब धराली और थराली की तर्ज पर राहत पैकेज मिलेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की है कि जिनके घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें पांच लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। छह अगस्त को पौड़ी तहसील के ग्राम सैंजी, पट्टी बाली कण्डारस्यूं और ग्राम रैदुल, पट्टी पैडुलस्यूं में भारी बारिश से भूस्खलन हुआ। कई आवासीय भवन और कृषि भूमि को भारी क्षति पहुंची। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की और प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। उनके रहने, भोजन और अन्य…
CM Dhami ने मंगलवार को देहरादून के पलटन बाजार में आयोजित ‘स्वदेशी अपनाओ, राष्ट्र को आगे बढ़ाओ’ जनजागरूकता अभियान का नेतृत्व किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्थानीय व्यापारियों, स्वयंसेवी संगठनों और नागरिकों को स्वदेशी उत्पादों के अधिकाधिक उपयोग के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत और वोकल फॉर लोकल के आह्वान को जन-जन तक पहुंचाने का एक सशक्त प्रयास है। उन्होंने कहा कि जब हम अपने देश में निर्मित वस्तुओं को प्राथमिकता देंगे, तो देश की आर्थिक स्थिति और स्थानीय रोजगार दोनों को बल मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि…
Uttarakhand : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री घोषणा से संबंधित अनेक योजनाओं के लिए वित्तीय स्वीकृतियां जारी करने का अनुमोदन प्रदान किया है। इन योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए धनराशि अवमुक्त करने से संबंधित शासनादेश भी तत्काल जारी कर दिए गए हैं। चमोली के विधानसभा क्षेत्र कर्णप्रयाग के अंतर्गत भराड़ीसैंण के सारकोट में पौराणिक क्वाठा का जीर्णोंद्धार/पुनर्निर्माण के लिए 47.40 लाख की धनराशि की स्वीकृति प्रदान की गई है। जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट के अंतर्गत जमराडी से मेल्टीनाथ होते हुए थलकेदार संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य के लिए 25.00 लाख की धनराशि जारी की गई है। इसी…
देवभूमि की जनता ने भाजपा को 47 विधायक और सभी पांच लोकसभा सीटें जिताई हैं। हमें किसी भी हालत में उनका भरोसा नहीं तोड़ना है। जो लोग भी पार्टी की छवि खराब करने की कोशिश करेंगे हम उन्हें बार-बार चेताएंगे यह हमारा फर्ज है। यह कहना है हरिद्वार से सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का। वह सोमवार को देहरादून में पत्रकारों से बात कर रहे थे। अपनी छवि के अनुरूप वह कानून व्यवस्था के मुद्दे पर बेहद आक्रामक नजर आए। उन्होंने कहा कि इस वक्त जो हालात उत्तराखंड के हैं उनमें सुधार की सख्त आवश्यकता है। पुलिस की कार्यप्रणाली पर…
गर्भ संस्कार कह लीजिए या Womb Ceremony, इन दिनों इसका चलन जोरों पर हैं। विज्ञान भी मानता है कि किसी भी बच्चे के व्यक्तित्व का 80 फीसदी निर्माण गर्भ के भीतर ही हो जाता है। बाकी 20 फीसदी जन्म के बाद से पूरे जीवन तक होता रहता है। इसलिए हमारे ऋषि-मुनियों ने गर्भावस्था के दौरान तीन संस्कार के नियम बनाए थे। क्योंकि, बच्चे के जन्म के बाद उसका व्यक्तित्व बदलना मुश्किल हो जाता है। इन दिनों हिंदू धर्म के 16 प्रमुख संस्कारों में दूसरे पुंसवन संस्कार का चलन बढ़ा है। कई संस्थाएं सामूहिक रूप से इसे कराती हैं। हरिद्वार में…
हरिद्वार सांसद एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रविवार को देहरादून के थानो क्षेत्र में स्थित प्रकृति की गोद में बसे ‘लेखक गांव’ का भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि ‘लेखक गांव’ योग-पर्यटन और साहित्य प्रेमियों के लिए एक अद्वितीय केंद्र के रूप में तेजी से पहचान बना रहा है। पूर्व सीएम के भ्रमण के दौरान जब बताया गया कि लेखक गांव अब सात्विक विवाह आयोजन के लिए पसंद किया जा रहा है। लोग यहां के बारे में पूछताछ भी करने लगे हैं। यह जानकार सांसद ने प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल स्थानीय…
थराली आपदा के प्रभावितों का दर्द बांटने सीएम पुष्कर सिंह धामी रविवार को पहुंचे। सीएम लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं के बारे में बात की। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित लोगों को मुआवजा तत्काल दिया जाए। साथ ही राहत कार्य में शिथिलता न बरती जाए। रविवार दोपहर बाद पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कुलसारी में बनाए गए राहत शिविर का निरीक्षण करते हुए प्रभावित लोगों से व्यवस्थाओं और यहां पर मिल रही सुविधाओं का फीडबैक लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसका पूरा…
शनिवार को पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत ने भ्रष्टाचार पर जमकर हमला बोला। हमला इतना जोरदार कि सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया। उन्होंने तो यहां तक कह डाला कि जिस उद्देश्य से उत्तराखंड का गठन किया गया वह पूरा नहीं हुआ। उन्होंने भ्रष्टाचार और प्रशासनिक ढांचे पर सवाल उठाते हुए कहा कि उत्तराखंड बनने के बाद भी भ्रष्टाचार का ट्रक उसी रफ्तार से चल रहा है, बस फर्क इतना है कि अब ड्राइवर और यात्री दोनों यहीं के हैं। तंज कसते हुए कहा कि जब उत्तराखंड यूपी का हिस्सा था, तब अफसर ट्रक भरकर ले जाते थे। अब तो…
थराली आपदा : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज आपदा परिचालन केंद्र, देहरादून में थराली (चमोली) में जारी आपदा राहत कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी को निर्देश दिए हैं कि क्षतिग्रस्त मकानों के लिए पांच लाख की सहायता राशि तत्काल प्रभावितों को जारी की जाए। इसके साथ ही उन्होंने मृतकों के परिजनों को भी पांच लाख की सहायता राशि तत्काल प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि स्यानाचट्टी से पानी की निकासी की व्यवस्था जल्द से जल्द की जाए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि थराली में जो लोग बेघर हुए हैं तात्कालिक रूप…
थराली आपदा : टुनरी गदेरे में पानी बढ़ने के कारण तहसील परिसर, चेपड़ो बाजार, कोटदीप बाजार और कुछ घरों में 1 से 2 फीट मलबा घुस गया और कुछ वाहन भी मलबे में दबे है। रा.उ.नि. थराली द्वारा बताया गया कि ग्राम संगवाड़ा में एक मकान में मलबा आने के कारण एक लड़की मलबे में दब गयी थी जिसके शव को डीडीआरएफ थराली के जवानों के द्वारा रेस्क्यू किया गया। इसके अलावा अतिवृष्टि के कारण ग्राम चेपड़ो में एक व्यक्ति लापता है जिसकी खोजबीन प्रशासन द्वारा की जा रही है। जिला प्रशासन राहत व बचाव कार्य में जुटा है। जिलाधिकारी…



















