मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को श्री ब्रह्म निवास आश्रम, सप्तसरोवर रोड़, भूपतवाला में 50वें निर्वाण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर सीएम धामी ने कहा कि पूज्य सतगुरू लाल दास महाराज ने अपने जीवन में आध्यात्मिकता को प्राथमिकता देते हुए समाज को सेवा, सत्य और भक्ति के मार्ग पर चलने के लिए लोगों को प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूज्य सतगुरू लाल दास महाराज ने भक्ति को जन जन तक पहुंचाया है। उनकी वाणी में अद्भुत शक्ति थी और दृष्टि में भगवान बुद्ध के समान असीम करुणा थी। पूज्य सतगुरु ने…
Author: teerandaj
सोमवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने Uttarakhand के सचिवालय परिसर में मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के तहत राज्य स्तरीय कार्यक्रम का समस्त 95 विकासखंडों में शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा रक्षाबन्धन पर्व के लिए लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को विभिन्न महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी बहनों ने राखी बांधी। मुख्यमंत्री ने उपस्थित महिला स्वयं सहायता समूहों को रक्षाबंधन की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा स्वरोजगार, महिला स्वालम्बन, स्थानीय उत्पादों व हस्तशिल्प में किए जा रहे कार्यों की…
उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चमोली जिले के अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शाह हसन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उनपर शराब पीकर गाड़ी से बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मारने का आरोप है। स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया। विभाग का मानना है कि डॉ. के कृत्य से विभाग की छवि धूमिल हुई। जिससे स्वास्थ्य सेवा की गरिमा और जनता का विश्वास प्रभावित हुआ। दरअसल, रुद्रप्रयाग के तिलणी क्षेत्र में स्कॉर्पियो वाहन से दो बाइक सवार व्यक्तियों को टक्कर मार दी गई थी। जिसके चलते उन्हें…
उत्तराखंड में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग, देहरादून ने जारी की है। जनपद – बागेश्वर, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौडी और टिहरी में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। खासकर मसूरी, डोईवाला, चकराता, रुड़की, लक्सर, देवप्रयाग, श्रीनगर, कपकोट, राम नगर, मुक्तेश्वर, कोटद्वार व इनके आस पास के क्षेत्रों मे भारी से बहुत भारी बारिश के साथ-साथ बिजली गिरने की आशंका है। इस वजह से पौड़ी जिले के समस्त विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में मंगलवार को अवकाश घोषित किया गया है। उधर, सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने सोमवार…
Heavy Rains In Uttarakhand : राज्य में भारी बारिश के कारण सभी अफसरों को ग्राउंड जीरो यानी प्रभावित इलाकों में उतरने का आदेश धामी सरकार ने दिया है। अफसरों को निर्देश है कि अतिवृष्टि के कारण सड़कों के बाधित होने की स्थिति में उन्हें शीघ्र सुचारु किया जाए। पेयजल और विद्युत की लाइनें क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में यथाशीघ्र सुचारु की जाएं। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि ग्रामीण संपर्क मार्ग बाधित होने की स्थिति में लोगों के आवागमन की वैकल्पिक व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित की जाए। जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए सभी तैयारियां पूर्व से की…
Uttarakhand: दो दिनों में उत्तराखंड सरकार ने 15 प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले किए हैं। शनिवार को चार आईएएस अधिकारियों के तबादले किए थे। रविवार को 11 अधिकारियों के कार्यों में फेरबदल किया गया। इसमें चार आईएएस , दो पीसीएस और पांच सचिवालय सेवा के अधिकारी शामिल हैं। शासन की ओर से इसका आदेश जारी कर दिया गया है। बता दें कि शनिवार को भी शासन ने चार आईएएस अधिकारियों के तबादले किए थे। कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, आईएएस दीपक रामचंद्र को संयुक्त मजिस्ट्रेट पौड़ी से संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की, आईएएस राहुल आनंद को संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत…
17 साल बाद मालेगांव ब्लास्ट मामले में कोर्ट का फैसला आने के बाद एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। एक गवाह ने दावा किया है कि ब्लास्ट मामले में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत और गोरखपुर से तत्कालीन सांसद व वर्तमान में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी फंसाने की प्लानिंग थी। गवाह मिलिंद जोशी ने बताया कि उन पर योगी आदित्यनाथ और आरएसएस के मोहन भागवत को फंसाने का दबाव डाला गया था। उन्हें कई दिनों तक हिरासत में रखा गया और प्रताड़ित किया गया ताकि वे इन नेताओं का नाम लें। साथ ही जांच…
Uttarakhand Election: त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के नतीजे काफी चौंकाने वाले हैं। कई दिग्गज औंधे मुंह पड़ चुके है तो नए उम्मीदवारों पर लोगों ने खूब भरोसा जताया है। हालांकि, पूरा परिणाम आना अभी बाकी है। कई जगहों पर गिनती हो रही है। पंचायत चुनाव में भाजपा-कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों में टक्कर दिख रही है। निर्दलीय-बागियों ने भी ताकत दिखा रहे हैं। के बीच चमोली जिले की रानों जिला पंचायत सीट से एक चौंकाने वाला नतीजा सामने आया है। यहां पूर्व फौजी लक्ष्मण खत्री ने बड़ा उलटफेर करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी की पत्नी और निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी…
महाराष्ट्र के मालेगांव विस्फोट के मामले में एनआईए की विशेष अदालत ने बृहस्पतिवार को सभी आरोपियों को बरी कर दिया। इसमें पूर्व भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर, लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित सहित सात लोग आरोपी बनाए गए थे। सितंबर 2008 में मालेगांव की एक मस्जिद में विस्फोट हुआ था। इस विस्फोट में छह लोग मारे गए थे और 101 अन्य घायल हुए थे। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के मामलों की सुनवाई के लिए नियुक्त विशेष न्यायाधीश एके लाहोटी ने अभियोजन पक्ष के मामले और की गई जांच में कई खामियां बताईं। उन्होंने कहा कि आरोपियों को संदेह का लाभ मिलना…
अग्निवीरों को कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में स्थापित की जा रही टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स में सीधी तैनाती मिलेगी। यह घोषणा सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अंतरराष्ट्रीय टाइगर दिवस के अवसर पर की। टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स में 80 से अधिक युवाओं की भर्ती होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस फोर्स की स्थापना से वृहद बाघ संरक्षण के लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद मिलेगी तथा अवैध शिकार पर रोक लगेगी । टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स का मुख्य काम बाघों के अवैध शिकार को रोकना होगा। इससे न केवल बाघ संरक्षण के प्रयासों को मजबूती मिलेगी बल्कि अग्निवीर योजना के तहत प्रशिक्षित युवाओं को…
मनसा देवी मंदिर में हुए हादसे के बाद Uttarakhand के धार्मिक स्थलों में प्रवेश के नियम बदलने जा रहे हैं। सीएम धामी ने निर्देश दिए हैं कि धार्मिक स्थलों में धारण क्षमता के अनुसार ही श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जाए। दरअसल, उत्तराखंड में इन दिनों प्रमुख धार्मिक स्थलों पर क्षमता से ज्यादा लोग आ रहे हैं। इस वजह से व्यवस्था पर असर पड़ रहा है। दूसरी ओर यह भी कहा जा रहा है कि भीड़ प्रबंधन पर फिर से मंथन कर नया प्लान तैयार किया जाए। क्योंकि, किसी श्रद्धालु को आप आने से मना कर नहीं सकते हैं। इसलिए अपनी…
Uttarakhand में धर्मांतरण कानून और सख्त बनाया जाएगा। सीएम पुष्कर सिंह धामी इस बाबत बैठक कर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए हैं। सीएम धामी ने कहा, इसके लिए यहां जनसांख्यकीय बदलाव की किसी भी कोशिश को सख्ती से रोका जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस इस तरह की संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखे। मतांतरण कराने वाले तत्वों के जाल में फंस लोगों को उचित परामर्श और मार्गदर्शन दिया जाए। उन्होंने कहा कि मतांतरण कानून को और अधिक सख्त बनाया जाए। प्रदेश में अभी मतांतरण कानून के अंतर्गत दोषी पाए जाने पर दस साल तक की सजा और 50 हजार रुपये जुर्माने…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने Mann ki Baat में आत्मनिर्भर भारत, स्पेस स्टार्टअप्स, स्वदेशी आंदोलन समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत, स्पेस स्टार्टअप्स, स्वदेशी आंदोलन समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष से पृथ्वी पर सुरक्षित वापसी की सराहना करते हुए रविवार को कहा कि इससे भारत के बच्चों में अंतरिक्ष के प्रति जिज्ञासा की एक नई लहर उत्पन्न हुई है। उन्होंने कहा, अंतरिक्ष से शुभांशु शुक्ला की वापसी को लेकर देश में खूब चर्चा हुई। जैसे ही शुभांशु पृथ्वी पर सुरक्षित उतरे, लोग खुशी से…
हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर में रविवार सुबह 9:15 बजे भगदड़ मच गई। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक 6 की मौत हुई है। 29 लोग घायल हैं। गढ़वाल डिवीजन के कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने कहा कि मंदिर में भारी भीड़ जुटने से हादसा हुआ। वहीं, पुलिस ने कहा कि मंदिर मार्ग में सीढ़ियों पर करंट होने की अफवाह फैली। इससे अफरातफरी मची और लोग भागे। SSP प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने कहा- मनसा देवी मंदिर में भगदड़ में हमें 35 लोगों के घायल होने की सूचना मिली थी। इन लोगों को तत्काल अस्पताल लाया गया। इनमें से 6 लोगों की मौत…
हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हरिद्वार में हेलीपोर्ट के निर्माण के लिए उपयुक्त स्थान उपलब्ध कराने के संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजा है। उन्होंने पत्र में अनुरोध किया है कि हरिद्वार में हैलीपोर्ट के निर्माण के संबंध में अद्यतन स्थिति के संबंध में उन्हें अवगत कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करें। हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 27 मार्च, 2025 को संसद में नियम 377 के तहत हरिद्वार में हेलीपोर्ट के निर्माण के संबंध में सवाल उठाया था। इसके लिखित जवाब में केंद्रीय नागर विमानन व सहकारिता राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोल ने जानकारी दी…
हरिद्वार के सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री Trivendra Singh Rawat ने लोकसभा के मानसून सत्र के दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से उत्तराखंड के सड़क बुनियादी ढांचे, चारधाम परियोजना में हो रही देरी, बाइक टैक्सी नीति और सड़क सुरक्षा उपायों से जुड़े चार महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे। मंत्री गडकरी ने अपने लिखित उत्तर में बताया कि उत्तराखंड में सड़क विकास:वर्ष 2014-15 से जून 2025 तक उत्तराखंड में कुल 2,969 किमी राष्ट्रीय राजमार्गों का विकास किया गया है। चारधाम परियोजना में देरी के कारण: उन्होंने बताया कि न्यायालयों में लंबित वन एवं पर्यावरणीय मंजूरी, भूमि अधिग्रहण में देरी, प्राकृतिक आपदाएं,…





















