Justice Surya Kant ने सोमवार को भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) की शपथ ग्रहण की है। CJI के रूप में उनका कार्यकाल 15 महीनों का होगा। वो CJI भूषण आर गवई की जगह लेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जस्टिस सूर्यकांत को CJI की शपथ दिलाई है। राष्ट्रपति भवन में आयोजित जस्टिस सूर्यकांत के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और वाणिज्य मंत्री पियूष गोयल भी मौजूद थे। जस्टिस सूर्यकांत को 30 अक्टूबर 2025 को CJI नियुक्त किया गया था और वो 9 फरवरी 2027 तक इस…
Author: teerandaj
दशकों तक अपने अभिनय से लोगों के दिलों पर राज करने वाले हीमैन यानी धर्मेंद्र हमारे बीच नहीं रहे। सोमवार को उनका निधन हो गया। उम्र संबंधी बीमारियों के कारण कुछ दिन पहले वह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती भी रहे थे। सोमवार की सुबह जब अभिनेता के घर एंबुलेंस आने लगी तो लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। बड़ी संख्या में प्रशंसक उनके घर के बाहर जुटने लगे। करण जौहर ने एक पोस्ट के माध्यम से धर्मेंद्र के निधन की सूचना दी। इसके बाद बॉलीवुड समेत तमाम क्षेत्रों के दिग्गज उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए उनके…
Accident In Tehri टिहरी के कुंजापुरी के पास सोमवार को श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि बस में करीब 29 श्रद्धालु मौजूद थे। पांच की मौत की पुष्टि हुई है। जिसमें चार पुरुष एक महिला है। अन्य घायल हैं। आशंका जताई जा रही है कि मौतों की संख्या बढ़ सकती है। अधिकतर घायल गंभीर बताए जा रहे हैं। बस में सवार सभी लोग गुजरात और दिल्ली से कुंजापुरी दर्शन करने के लिए जा रहे थे, तभी बीच रास्ते में कुंजापुरी से पहले ये हादसा हो गया। बस संख्या Uk07pa 1769 हिंडोलाखाल के पास…
उत्तराखंड के अल्मोड़ा के रहने वाले शटलर लक्ष्य सेन ने रविवार को ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर 500 का खिताब जीत लिया। फाइनल में उन्होंने जापान के युशी तनाका को 21-15, 21-11 से हराया। सिडनी के स्पोर्ट्स सेंटर में लक्ष्य ने यह मुकाबला सिर्फ 38 मिनट में अपने नाम कर लिया और जीत के बाद कानों पर उंगलियां रखकर जश्न मनाया। उनकी जीत के बाद उत्तराखंड में जश्न का माहौल है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें फोन कर बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि लक्ष्य सेन की यह शानदार उपलब्धि उत्तराखंड ही नहीं, पूरे देश के लिए गर्व का विषय है।…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को नई दिल्ली के प्रगति मैदान मे आयोजित 44वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के तहत उत्तराखंड पवेलियन में उत्तराखंड दिवस समारोह एवं इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला हमारी संस्कृति, हस्तशिल्प, और समृद्ध विरासत को वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठित करने का अवसर प्रदान करता है। यही नहीं इस मेले में आयोजित होने वाली सांस्कृतिक संध्या के माध्यम से हमारी लोक संस्कृति और उत्तराखंडी परंपराओं की जीवंत झलक देखने को मिलती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती…
Uttarakhand ने अपनी 25 वर्ष की यात्रा में अनेक चुनौतियों का सामना किया है। इन उपलब्धियों के पीछे राज्य के प्रशासनिक तंत्र की कड़ी मेहनत, निष्ठा और दूरदर्शिता का महत्वपूर्ण योगदान है। वर्तमान समय अधिक गति, अधिक दृढ़ता और अधिक संकल्प के साथ काम करने का है। वर्तमान दशक उत्तराखंड का है। इस संकल्प को साकार करना प्रशासनिक अधिकारियों का दायित्व है। यह बातें सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहीं। वह मुख्यमंत्री कार्यालय में उत्तराखंड के आईएएस अधिकारियों की एक अनौपचारिक बैठक बोल रहे थे। सीएम ने कहा कि आने वाले पांच वर्ष उत्तराखंड के लिए निर्णायक होंगे और हमें…
New Labour Code : पांच साल पहले बनाए गए श्रम कानून 21 नवंबर से लागू हो गए। इसी के साथ 29 कानूनों को रद्द कर दिया गया। अब चार नए श्रम कानून ही अस्तित्व में हैं। श्रम कानून के दायरे में करीब 40 करोड़ कामगार आ रहे हैं। पहली बार गिग वर्कर्स और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को भी शामिल किया गया है। नियुक्ति पत्र देना अनिवार्य कर दिया गया है। न्यूनतम वेतन का दायरा बढ़ाया गया है। सरकार का मानना है कि इससे रोजगार और औद्योगिक व्यवस्था में सुधार होगा। नए लेबर लॉ में समय पर वेतन देने का कानून भी…
Uttarakhand : विशेष स्मृति स्वरूप घंटाकर्ण कैलेंडर प्रकाशित किया जाएगा। इसे कथा में आने वाले सभी श्रद्धालुओं को भेंट किया जाएगा। साथ ही भक्तों के स्वागत के लिए आकर्षक पट्टे तैयार किए जाएंगे। जिससे सांस्कृतिक गरिमा और आयोजन की भव्यता और बढ़ सके। यह निर्णय घंटाकर्ण कथा समिति की बैठक में लिया गया। सुशांत गैरोला की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रस्तावित घंटाकर्ण कथा के आयोजन से जुड़ी सभी तैयारियों, व्यवस्थाओं और जिम्मेदारियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पौष माघ तिथि अनुसार 9 से 11 जनवरी तक देहरादून में त्रिदिवसीय भव्य घंटाकर्ण कथा का…
सरकारी अस्पतालों से आयुष्मान कार्ड धारक मरीजों को रेफर करने की ठोस वजह चिकित्साधिकारियों को स्पष्ट करनी होगी। आयुष्मान योजना जन जीवन से जुड़ी बेहद अहम योजना है, इसकी संवेदनशीलता अन्य योजनाओं से कहीं अधिक है। इसलिए यहां पर किसी तरह की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। यह बातें स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आयुष्मान योजना की समीक्षा बैठक में अधिकारियों से कहीं। उन्होंने आयुष्मान योजना में सरकारी सिस्टम की भागीदारी और अधिक सुदृढ़ बनाने पर जोर देते हुए कहा कि इस दिशा में यथाशीघ्र ठोस कदम उठाए जाएं। महानिदेशालय चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण में आयोजित बैठक में…
8 अप्रैल को Supreme Court ने तमिलनाडु विधानसभा से पास हुए बिलों पर फैसला देते हुए पहली बार यह कहा था कि राष्ट्रपति को राज्यपाल की तरफ से भेजे गए किसी भी बिल पर तीन महीने के भीतर निर्णय लेना होगा। यह फैसला अपने आप में ऐतिहासिक माना गया क्योंकि इससे पहले ऐसी कोई समय सीमा तय नहीं थी। इसके बाद इस मुद्दे पर राष्ट्रव्यापी बहस हुई थी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट से 14 सवालों पर राय मांगी थी। इसी मामले में सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस बीआर गवई की अध्यक्षता में पीठ ने सुनवाई की। सुप्रीम कोर्ट…
Content Creators की ताकत को हल्के में ना लें। इनकी एक पोस्ट की बदौलत कई बच्चों का इलाज हुआ। कई बुजुर्गों की पेंशन चालू हो गई। कई बदहाल सड़कों की मरम्मत हुई है। Content Creators फेक न्यूज या नकारात्मक नैरेटिव की भी प्रभावी काट कर सकते हैं। हमारी सरकार Digital Uttarakhand” निर्माण के लिए संकल्पबद्ध है। यह बातें सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन में आयोजित सोशल मीडिया मंथन में कहीं। वह राज्य के सोशल मीडिया क्रिएटर्स से रूबरू थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने Social Media Content Creators और Influencers से अपने कंटेंट में उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों,…
नैनीताल हाईकोर्ट ने अपने एक महत्वपूर्ण फैसले में कैलाशानंद मिशन ट्रस्ट की संपत्ति को बीकेटीसी के हवाले करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा कि जब तक अदालत में विचाराधीन मामला नहीं सुलझ जाता तब तक के लिए बीकेटीसी संपत्तियों का प्रबंधन करेगा। ऋषिकेश के पास स्थित ट्रस्ट की संपत्ति का विवाद 2014 से चल रहा था। ऋषिकेश के निकट लक्ष्मण झूला से सटे हुए इस ट्रस्ट की संपत्ति का विवाद तब सामने आया, जब ट्रस्ट और उसकी संपत्ति पर अधिकार संबंधी विवाद देहरादून जिला न्यायालय में 2014 में प्रस्तुत किया गया था। कोर्ट ने कहा कि बीकेटीसी एक…
खाली हो रहे उत्तराखंड की सबसे बड़ी जरूरत Reverse Migration है। पहाड़ छोड़कर जाने वाले अक्सर ये दलील देते हैं कि काफी समय हो गया है। अब वापस लौटना मुश्किल है। क्योंकि, रहन-सहन का तरीका बदल चुका है। पहाड़ों पर वो सुविधाएं नहीं मिल पाएंगी जो हमें शहरों में मिलती हैं। लेकिन, खुशखबरी यह है कि लोगों की सोच बदल रही है। खासकर युवाओं की। इस वजह से उत्तराखंड के वीरान गांवों में फिर बहार लौट रही है। पलायन निवारण आयोग की रिवर्स पलायन की सर्वे रिपोर्ट के अनुसार गांव से पलायन करने वाले कुल 6282 प्रवासी अपने गांव लौटे हैं।…
सुप्रीम कोर्ट ने कहा, जब Uttarakhand सरकार ने बताया कि सिर्फ नौ पट्टों में अनियमितता मिली है तो 29 वैध खनन पट्टाधारकों पर प्रतिबंध लगाना गलत है। इसी के साथ सुप्रीम कोर्ट ने बागेश्वर जिले में खड़िया खनन पर लगी रोक हटा दी। कोर्ट ने 29 वैध खनन पट्टाधारकों को तुरंत खनन शुरू करने की अनुमति देते हुए कहा कि हाईकोर्ट कानूनी रूप से संचालित पट्टों पर पूरी तरह से रोक नहीं लगा सकता। अदालत ने यह भी माना कि खनन पर पूर्ण रोक लगाने से राज्य की अर्थव्यवस्था और स्थानीय लोगों की आजीविका पर गंभीर असर पड़ता है। सुप्रीम कोर्ट…
देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत के गांव में एडवांस ट्रेनिंग सेंटर बनाया जाएगा। दरअसल, यहां पर एडवांस ट्रेनिंग कैंप लगाया गया था। इसमें करीब एक हजार अग्निवीरों को प्रशिक्षित किया गया। सूत्रों का कहना है कि यह जगह सेना को मुफीद लगी। गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंटल सेंटर ने पौड़ी जिले के द्वारीखाल ब्लॉक स्थित सैंण गांव को सेना के एडवांस ट्रेनिंग सेंटर के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है। सेना को यह जगह धरातलीय परिस्थितियों में अब तक के सभी ट्रेनिंग सेंटरों के सापेक्ष यह गांव सर्वथा उपयुक्त लगी। गांव की दूरी रात में पैदल मार्च के…
Drugs Free Uttarakhand के संकल्प को साकार करने के लिए सरकार पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ मिशन मोड पर कार्य कर रही है। मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए वर्ष 2022 में त्रिस्तरीय Anti-Narcotics Task Force(ANTF) का गठन किया गया। फोर्स ने बीते तीन वर्ष में 6 हजार से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए 200 करोड़ से अधिक के नारकोटिक्स पदार्थ भी बरामद किए हैं। यह बातें सीएम धामी ने कहीं। वह नशामुक्त भारत अभियान के पांच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मंगलवार को कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित कर रहे…





















