आरक्षण नियमों का पालन न करने पर नैनीताल हाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव पर रोक लगा दी थी। मंगलवार शाम को राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनावा प्रक्रिया रोक दी। इससे पहले राज्य निर्वाचन आयोग ने नोटिफिकेशन जारी कर चुनाव की तिथियां घोषित कर दी थीं। तैयारियां भी शुरू हो गईं थीं। अब राज्य निर्वाचन आयोग उत्तराखंड की ओर से अधिसूचना जारी कर कहा गया है कि नैनीताल हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गणेश दत्त कांडपाल बनाम उत्तराखंड राज्य एवं अन्य है। जिसमें 23 जून को आदेश दिया गया था कि त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए राज्य सरकार की ओर…
Author: teerandaj
पार्थसारथी थपलियाल – 1971 के लोकसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश में रायबरेली संसदीय क्षेत्र से तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से चुनाव लड़ा था। उनके प्रमुख प्रतिद्वंदी थे सोशलिस्ट पार्टी के नेता राज नारायण। चुनाव मार्च महीने में कराए गए थे। इंदिरा गांधी को सांसद निर्वाचित घोषित किया गया, लेकिन हारने वाले निकटतम प्रतिद्वंदी राज नारायण ने चुनावों में धांधली और अनियमितताओं को आधार बनाकर एक याचिका इलाहाबाद हाई कोर्ट में दाखिल की। इस मामले में न्यायमूर्ति जगमोहन लाल सिन्हा ने उच्च न्यायालय का फैसला 12 जून 1975 सुनाया। उन्होंने अपने निर्णय में इंदिरा गांधी…
Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को वाराणसी में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में प्रतिभाग किया। बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं मंत्रीगण उपस्थित रहे। मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं से लगा उत्तराखंड राज्य सामरिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके दृष्टिगत राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क, संचार, सुरक्षा एवं रसद…
भराड़ीसैंण के सारकोट गांव की तर्ज पर प्रदेश के हर जिले में दो गांव विकसित किए जाएं। स्थानीय शैली का ध्यान रखते हुए विकास कार्य कराए जाएं। यह निर्देश सीएम धामी ने सोमवार को अपने सरकारी आवास पर बैठक के दौरान अधिकारियों को दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पर्यटन सचिव को राज्य के पर्यटन ढांचे को मजबूत करने और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन के लिए अल्पकालिक, मध्यम अवधि और दीर्घकालिक योजनाएं तैयार करने को कहा। सीएम ने कहा कि जिस तरह सारकोट का विकास किया गया उसी तरह हर जिले में दो गांव चयनित कर वहां काम शुरू करें।…
सोमवार को नैनीताल हाईकोर्ट ने एक बड़ा कदम उठाते हुए पंचायत चुनावों पर रोक लगा दी है। आरक्षण को लेकर स्थिति स्पष्ट न होने के कारण हाईकोर्ट ने यह कदम उठाया है। कोर्ट ने साफ कहा कि जब तक पंचायत चुनावों में आरक्षण की स्थिति स्पष्ट नहीं होती, तब तक चुनाव प्रक्रिया को आगे नहीं बढ़ाया जा सकता। मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश जी नरेंद्र व न्यायमूर्ति आलोक महरा की खण्डपीठ ने की। हाईकोर्ट ने सरकार से जवाब पेश करने को कहा है। बीते शुक्रवार को कोर्ट ने राज्य सरकार से स्थिति से अवगत कराने को कहा था। परन्तु राज्य…
2019 लोकसभा चुनावों के आखिरी चरण के ठीक पहले पीएम मोदी का Uttarakhand की गुफा में ध्यान वाली तस्वीर लोगों के जेहन से अभी नहीं उतरी होगी। घुमक्कड़ प्रवृत्ति के लोगों को यह तस्वीर खूब लुभा रही थी। अब उत्तराखंड सरकार ने ऐसी व्यवस्था की है जिसमें आम आदमी भी इन गुफाओं में योग-ध्यान के साथ रात में रुक भी सकेंगे। श्रद्धालुओं को गुफा में बेड, बिजली, इलेक्ट्रिक केटल और कंबल की सुविधा मिलेगी। इन दिनों बर्फबारी से क्षतिग्रस्त गुफाओं का सुधारीकरण कार्य चल रहा है। बतादें कि गुफाओं में श्रद्धालुओं का आना जाना पहले भी होता रहा है। लेकिन,…
Iran-Israel जंग में अमेरिका की इंट्री हो गई है। रविवार भोर उसने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों फोर्डो, नतांज और इस्फहान पर बम बरसाए। बी-2 बॉम्बर्स का इस्तेमाल से उसे बड़ा नुकसान पहुंचाया है। इसके बाद दुनिया भर में चिंता की लहर दौड़ गई। ट्रंप ने कहा कि ईरान के पास अब भी समय है कि वह बातचीत की मेज पर लौटे। लेकिन, विश्लेषकों का कहना है कि आने वाले समय में और ताबाही देखने को मिल सकती है। हमले के बाद ईरानी विदेश मंत्री ने कहा कि इसका असर लंबे समय तक दिखेगा। माना जा रहा है कि ईरान…
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तराखंड ने पूरे विश्व को एक ऐतिहासिक संदेश दिया। ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण की शांत वादियों से CM Dhami ने 8 देशों के राजदूतों के साथ योग कर “वसुधैव कुटुम्बकम्” की भारतीय अवधारणा को साकार किया। योग, जो भारत की आत्मा है—आज वह गैरसैंण से पूरे विश्व में गूंज रहा है। उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण आज न सिर्फ योग का केंद्र बनी, बल्कि भारतीय संस्कृति के एक वैश्विक दूत के रूप में उभरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जब विदेशी राजदूतों के साथ योग किया, तो यह दृश्य पूरी दुनिया को यह संदेश दे…
उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की घोषणा शनिवार को हो गई। आयोग की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव का विस्तृत कार्यक्रम बताया गया। आयोग ने बताया कि 19 जून को पंचायतों में आरक्षण प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी, जिसके बाद सचिव पंचायती राज की ओर से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई। राज्य निर्वाचन आयोग ने भी अधिसूचना को आज सार्वजनिक कर दिया है। अब 23 जून को सभी जिलाधिकारियों द्वारा अपने-अपने जिलों में अधिसूचना जारी करना है। नामांकन प्रक्रिया 25 जून से 28 जून तक चलेगी, जो प्रतिदिन सुबह 8 बजे से शाम 4…
International Yoga Day: उत्तराखंड से निकला योग आज पूरे विश्व को स्वास्थ्य लाभ दे रहा है। 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर फिर उत्तराखंड ने पूरी दुनिया को योग का संदेश देने की कोशिश की। इसके साथ देश का पहला राज्य उत्तराखंड बना, जिसने अपनी योग नीति तैयार की है। गैरसैंण में सीएम धामी ने योगासन के बाद योग नीति जारी की। योग की जन्मस्थली है अब योग की वैश्विक राजधानी बनने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है। भराड़ीसैंण में आयोजित कार्यक्रम में सीएम धामी ने कहा कि सभी योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और स्वस्थ व…
Uttarakhand सरकार ने बृहस्पतिवार रात को बड़े स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले किए। शासन में भी बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है। कई के कार्यभार बदले गए हैं। पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, चंपावत, उत्तराकाशी के डीएम बदले गए हैं। प्रतीक जैन रुद्रप्रयाग, मनीष कुमार चंपावत, प्रशांत कुमार आर्य उत्तरकाशी और स्वाति भदौरिया को पौड़ी गढ़वाल का डीएम बनाया गया है। पौड़ी गढ़वाल के जिलाधिकारी की जिम्मेदारी निभा रहे आशीष कुमार को यूकाडा का जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह कई सालों से पर्यटन की जिम्मेदारी देख रहे सचिन कुर्वे को भी अब हटा दिया गया है। उनकी जगह धीराज…
Chardham Yatra को 48 दिन हो चुके हैं। इस दौरान 32 लाख से ज्यादा तीर्थयात्री आ चुके हैं। इसके अलावा कुल कारोबार 300 करोड़ रुपये पार हो चुका है। बतादें कि यात्रा शुरू होने के पहले ही धामी सरकार ने दावा किया था कि इस बार तीर्थयात्रियों की संख्या का सभी पुराना रिकॉर्ड टूटेगा। हालांकि, मौसम का मिजाज ठीक रहा तो 60 लाख तीर्थयात्री आ सकते हैं। इस बार दो मई को बाबा केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोले गए। 18 जून को बाबा केदार के दर्शन करने वाले भक्तों की संख्या 11.40 लाख पार हो…
मतदाता पहचान पत्र वितरण को लेकर पूरे देश में शिकायत रहती है कि यह समय पर नहीं मिलता है। इसका काम बहुत धीमी गति से होता है। निर्वाचन आयोग ने एक नई एसओपी (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) जारी की है। इसके मुताबिक, अगर आप वोटर आईडी में कुछ भी अपडेट कराते हैं या नया बनवाते हैं तो आपके पते पर 15 दिन के भीतर डिलीवरी सुनिश्चित की जाएगी। नई एसओपी के तहत वोटर लिस्ट में अपडेट के 15 दिनों के भीतर वोटर आईडी कार्ड की डिलीवरी सुनिश्चित की जाएगी। इस पहल में किसी मतदाता का नया नामांकन या मौजूदा मतदाता के…
Girl Education… बेटियां हर क्षेत्र में अव्वल आ रही हैं। इसके बावजूद समाज की संकीर्ण सोच बदलने का नाम नहीं ले रही है। शिक्षा मंत्रालय के एक अध्ययन में सामने आया है कि अभिभावक बेटों को अंग्रेजी तो बेटियों को सरकारी स्कूल में पढ़ा रहे हैं। यह खुलासा शिक्षा मंत्रालय के सभी 66 बोर्ड के वर्ष 2024 के रिजल्ट की अध्ययन रिपोर्ट में हुआ है। बेटी की शिक्षा पर कम खर्च करने की संकीर्ण सोच के कारण यह हो रहा है। हालांकि, एक अच्छी बात यह है कि इस सामाजिक कुरीति और दिक्कतों के बावजूद बेटियों का कक्षा में उपस्थिति,…
Technology इंसानों के काम छीन रहा है। दूसरे पक्ष को देखकर यह भी कह सकते हैं कि इंसानों का काम आसान बना रहा है। देहरादून में एक ऐसा रोबोट बनाया जा रहा है जो आपके खेतों में काम करेगा। यानी, धान-गेहूं तक काटेगा। इसकी क्षमता दस आदमियों के बराबर होगी। जो काम दस लोग मिलकर एक घंटे में करेंगे वह काम यह अकेला कर डालेगा। कृषि क्षेत्र में पूरे देश में एक बड़ी समस्या मजदूरों की है। इसे कुछ महीनों में लॉन्च किया जा सकता है। अधिकांश जगह मजदूरों की कमी के कारण लोग खेती से विमुख हो रहे हैं।…
उत्तराखंड के लिए यह Fire Season-2025 राहत भरा रहा। पिछले साल जहां 1276 घटनाएं दर्ज की गई थीं। वहीं, इस बार यह महज 216 रहीं। कुल 234.45 हेक्टेयर वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। राहत के पीछे सबसे बड़ी वजह मौसम रहा। अल्मोड़ा में तो फायर सीजन में आग की मात्र पांच घटनाएं सामने आईं। जिसमें साढ़े नौ हेक्टेयर जंगल जला। वर्षा की बौछारों ने आग की घटनाओं को पांच साल के न्यूनतम स्तर पर पहुंचा दिया। बतादें कि 15 फरवरी से 15 जून तक फायर सीजन माना जाता है। फायर सीजन खत्म होने के बाद भी वनकर्मियों को सतर्क…






















