Mohan Bhagwat Birthday – आज 11 सितंबर है। यह दिन अलग-अलग स्मृतियों से जुड़ा है। एक स्मृति 1893 की है, जब स्वामी विवेकानंद ने शिकागों में विश्व बंधुत्व का संदेश दिया और दूसरी स्मृति है 9/11 का आतंकी हमला, जब विश्व बंधुता को सबसे बड़ी चोट पहुंचाई गई। आज के दिन की एक और विशेष बात है। आज एक ऐसे व्यक्तित्व का 75वां जन्मदिवस है, जिन्होंने वसुधैव कुटुंबकम के मंत्र पर चलते हुए समाज को संगठित करने, समता समरसता और बंधुत्व की भावना को सशक्त करने में अपना पूरा जीवन समर्पित किया है। संघ परिवार में जिन्हें परम पूजनीय सरसंघचालक…
Author: teerandaj
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने Dehradun जनपद की सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत विकास कार्यों को नई गति देने के लिए महत्वपूर्ण योजनाएं स्वीकृत की है। मिट्ठीबेरी से परवल होते हुए चांदनी चौक तक और परवल से विज्ञान धाम झाजरा तक सड़क चौड़ीकरण योजना के अन्तर्गत मिट्ठीबेरी-परवल मार्ग के चौड़ीकरण कार्य के लिए 12.3 करोड़ की योजना स्वीकृत की गई है। राजधानी देहरादून की कैन्ट विधानसभा के अंतर्गत वसंत विहार सोसाइटी के आन्तरिक मार्गों के सुदृढीकरण का कार्य बीएम एसडीबीसी द्वारा किया जाएगा। इसके अतिरिक्त केशवरोड़, नेशनल रोड, शिव कॉलोनी, द्रोणपुरी, प्रेमनगर चुंगी से मोहनपुर पावर हाउस तक मिलन विहार,…
सीएम धामी ने आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने आई केंद्र सरकार की टीम से कहा कि पूर्वानुमान प्रणाली को और अधिक विकसित करने पर ध्यान दिया जाए। उत्तराखंड को हर वर्ष आपदा के कारण हजारों करोड़ रुपये नुकसान झेलना पड़ा रहा है। जानमाल की हानि भी हो रही है। मंगलवार को भारत सरकार की इंटर मिनिस्ट्रीयल टीम ने सचिवालय में भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड आपदा की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील राज्य है। मानसून अवधि में राज्य को अतिवृष्टि के कारण भूस्खलन, बाढ़ और जल भराव की गंभीर समस्याओं से जूझना पड़ता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि…
मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) का बुलडोजर अवैध निर्माणों पर जमकर गरज रहा है। MDDA के आंकड़ों पर गौर करें तो अगस्त माह से अब तक 150 बीघे से अधिक अवैध प्लॉटिंग और मानक के विपरीत बन रहीं कई बहुमंजिला इमारतें सील की गई हैं। MDDA की ताबड़तोड़ कार्रवाई से भू-माफिया सकते में है। इन स्थानों पर की गई कार्रवाई … एमडीडीए के मुताबिक, डोईवाला के झाबरावाला में 18 बीघे, रानीपोखरी के डांडी गांव में 10 से 12 बीघे, भानियावाला के बक्सारवाला में 25 बीघे और देहरादून के हरिद्वार रोड (साईं मंदिर के निकट) में 40 बीघे अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त…
Uttarakhand की धामी सरकार ने निगम कर्मचारियों के डीए में 11 प्रतिशत बढ़ोतरी का शासनादेश जारी किया है। राज्य सरकार के फैसले से निगम कर्मचारियों में खुशी की लहर है। राज्य निगम कर्मचारी महासंघ ने मुख्यमंत्री धामी, उनकी सरकार और उद्योग सचिव का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। महासंघ ने इस फैसले को कर्मचारियों के लिए ऐतिहासिक और दूरगामी प्रभाव वाला कदम बताते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उनकी सरकार का विशेष धन्यवाद किया है। महासंघ का कहना है कि यह निर्णय न केवल कर्मचारियों के लिए लाभकारी है, बल्कि इससे राज्य की कार्यप्रणाली में भी सकारात्मक बदलाव आएगा।…
Uttarakhand : इस मानसून सीजन ने उत्तराखंड को गहरा जख्म दिया है। उससे उबरने में काफी समय लगेगा। धामी सरकार ने पुनर्निर्माण को लेकर कमर कस चुकी है। सोमवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर आपदा प्रबंधन, कानून व्यवस्था, पुनर्निर्माण कार्यों, पर्यटन एवं जनसुविधाओं से संबंधित व्यापक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता जनता को त्वरित राहत, सुरक्षा एवं सुविधाएं उपलब्ध कराना है। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि आपदा प्रभावितों को मानकानुसार त्वरित सहायता राशि उपलब्ध कराई जाए। जिलाधिकारी समय-समय पर अस्पतालों का निरीक्षण करें और विभिन्न व्यवस्थाओं का आकलन करें। डेंगू, मलेरिया…
देवभूमि का मूलस्वरूप बनाए रखने के लिए चलाए गए ऑपरेशन कालनेमि को अपेक्षित सफलता मिल रही है। अभियान का मुख्य उद्देश्य उन असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई करना है जो अपनी वास्तविक पहचान छिपाकर समाज में घुल मिलकर धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ कर रहे थे और ठगी, धोखाधड़ी एवं धर्मांतरण जैसे अपराधों को अंजाम दे रहे थे। उत्तराखंड पुलिस इस अभियान के तहत 5500 से अधिक लोगों का सत्यापन किया जा चुका है। 14 से अधिक गिरफ्तारियां भी हो चुकी हैं7 साथ ही 1182 पर निरोधात्मक कार्रवाई भी की गई है। बड़ी संख्या में संदिग्ध…
2013 केदारनाथ आपदा के बाद इस वर्ष Uttarakhand को सबसे बड़ी क्षति हुई है। आपदा के जख्म ऐसे है, इसे भरने में वर्षों लग जाएंगे। राज्य की आर्थिकी चारधाम यात्रा से गहरी जुड़ी हुई है। मगर, इस बार बार-बार बादल फटने की घटना, भुस्खलन, बाढ़ के कारण यात्रा 55 दिन तक स्थगित रही। 13 जिलों वाले उत्तराखंड के 10 जिले किसी न किसी रूप में आपदाग्रस्त रहे। राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से 5700 करोड़ रुपये की सहायता की मांग की है। अगर केंद्र सरकार यह सहायता दे भी देती है तो उत्तराखंड को उबरने में वर्षों का समय लगेगा।…
सीएम धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में जनजाति कल्याण विभाग के अन्तर्गत संचालित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में चयनित 15 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरित करने के साथ ही 15 करोड़ रुपए से अधिक लागत की विभिन्न विभागीय निर्माण योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि ये सभी परियोजनाएं न केवल जनजातीय समाज की आधारभूत सुविधाओं को सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध होंगी, बल्कि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं भी उपलब्ध कराएंगी। मुख्यमंत्री ने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी युवा शिक्षक नई…
India America Conflict : हाल के दशकों में सबसे बुरे दौर में चल रहे भारत-अमेरिका संबंधों के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने अमरिका में संयुक्त राष्ट्र सत्र में नहीं शामिल होंगे। उनकी जगह विदेश मंत्री जयशंकर शिरकत करेंगे। पीएम मोदी का यह कदम अमेरिका को संदेश है कि भारत किसी भी कीमत पर झुकेगा नहीं। अंतरराष्ट्रीय मामलों के जानकार कहते हैं कि मोदी द्वारा संयुक्त राष्ट्र सत्र में शामिल न होने से यह संदेश जाएगा कि भारत किसी भी कीमत पर उसके दबाव में नहीं आने वाला। अमेरिका खुद को दुनिया का स्वयंभु दादा बताता है। लेकिन, भारत की संप्रुभता…
खराब मौसम के कारण स्थगित की गई Chardham Yatra-2025 को शनिवार यानी आज से बहाल कर दी गई। श्रद्धालु केदारनाथ धाम और बद्रीनाथ धाम में दर्शन कर सकेंगे। इसी के साथ ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल भी सक्रिय कर दिया गया। इस साल भारी वर्षा, अचानक आई बाढ़, बार-बार हुए भूस्खलन और सड़क धंसने जैसी घटनाओं ने यात्रा को बुरी तरह प्रभावित किया। गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने बताया कि मौसम साफ होने और रास्ते दुरुस्त होने के बाद केदारनाथधाम और बदरीनाथ धाम की यात्रा बहाल करने का निर्णय लिया गया है। जबकि गंगोत्रीधाम और यमुनोत्री धाम की यात्रा के लिए…
Research : हर घर में पेनकिलर्स यानी दर्द निरोधक दवाएं जैसे पैरासिटामोल और आइबुप्रोफेन रखी मिल जाएंगी। हरारत या बुखार होने की दशा में लोग बिना चिकित्सीय सलाह के धड़ल्ले से पेनकिलर्स का सेवन करते हैं। हाल ही में हुए एक शोध में सामने आया है कि पेनकिलर्स भी आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को प्रभावित कर सकता है। पहले यह माना जा रहा था कि एंटीबायोटिक के अधिक सेवन से यह समस्या उत्पन्न हो रही है। यह शोध करने वाले वैज्ञानिकों ने चेताया है कि अगर इसपर नियंत्रण नहीं किया गया तो 2050 तक हर साल एक करोड़ से अधिक…
GST RATE CUT : तीन सितंबर को साढ़े दस घंटे की मैराथन मीटिंग के बाद जीएसटी काउंसिल ने दो दरों को खत्म कर दिया। अब वस्तुओं पर सिर्फ दो दरें लागू होंगी-पांच और 18 प्रतिशत। हालांकि, कुछ लग्जरी वस्तुओं पर 40 प्रतिशत कर लगाया गया है। जीएसटी प्रणाली में इस समय कर के चार स्लैब हैं। इनमें 5 प्रतिशत, 12 प्रतिशत, 18 प्रतिशत और 28 प्रतिशत शामिल हैं। इसके अलावा सोने के लिए एक विशेष दर 3 प्रतिशत है। कार, तंबाकू जैसी विलासिता की वस्तुओं पर क्षतिपूर्ति सेस भी लगाया जाता है। 22 सितंबर से जीएसटी प्रणाली में केवल दो…
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर ग्राम चालंग में 500 करोड़ के घोटाले की खबरों को भ्रामक और असत्य बताया है। प्राधिकरण ने साफ कहा है कि यह योजना मान्यता प्राप्त नहीं है और न ही इस नाम पर कोई वित्तीय अनियमितता हुई है। MDDA के सचिव मोहन सिंह बर्निया ने इस दावे को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत ग्राम चालंग क्षेत्र में कोई योजना स्वीकृत नहीं है। इस कारण घोटाले का प्रश्न ही नहीं उठता। प्रकाशित और प्रसारित की गई खबरें भ्रामक, असत्य और जनमानस को…
Uttarakhand : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कर्मचारियों के हित में बड़ा निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने पांचवें केंद्रीय वेतनमान में वेतन आहरित कर रहे सार्वजनिक निकाय एवं उपक्रमों के कर्मचारियों के लिए 01 जनवरी, 2025 से महंगाई भत्ते को 455 प्रतिशत से बढ़ाकर 466 प्रतिशत करने की स्वीकृति प्रदान की है।मुख्यमंत्री द्वारा राज्य सरकार ने कर्मचारियों के हितों का ध्यान रखते हुए छठे केंद्रीय वेतनमान में वेतन आहरित कर रहे सार्वजनिक निकाय एवं उपक्रमों के कर्मचारियों के लिए मंहगाई भत्ते में वृद्धि की गई है। 01 जनवरी, 2025 से यह दर 246 प्रतिशत से बढ़ाकर 252 प्रतिशत की जाएगी।…
उत्तराखंड सचिवालय में राज्य सरकार और एनएचएलएमएल के बीच हुए समझौते के तहत गोविंदघाट से श्री हेमकुंड साहिब तक 12.4 किलोमीटर लंबी रोपवे परियोजना को मंजूरी मिली है। 2700 करोड़ से अधिक की लागत वाली यह परियोजना लाखों श्रद्धालुओं की यात्रा को सुरक्षित, सुगम और समयबद्ध बनाएगी। गुरुद्वारा श्री श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के प्रति इस ऐतिहासिक अवसर पर अपनी गहन कृतज्ञता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि श्री हेमकुंड साहिब रोपवे परियोजना का यह निर्णय श्रद्धालुओं की आस्था और सुविधा के…




















