थराली आपदा के प्रभावितों का दर्द बांटने सीएम पुष्कर सिंह धामी रविवार को पहुंचे। सीएम लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं के बारे में बात की। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित लोगों को मुआवजा तत्काल दिया जाए। साथ ही राहत कार्य में शिथिलता न बरती जाए। रविवार दोपहर बाद पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कुलसारी में बनाए गए राहत शिविर का निरीक्षण करते हुए प्रभावित लोगों से व्यवस्थाओं और यहां पर मिल रही सुविधाओं का फीडबैक लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसका पूरा…
Author: teerandaj
शनिवार को पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत ने भ्रष्टाचार पर जमकर हमला बोला। हमला इतना जोरदार कि सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया। उन्होंने तो यहां तक कह डाला कि जिस उद्देश्य से उत्तराखंड का गठन किया गया वह पूरा नहीं हुआ। उन्होंने भ्रष्टाचार और प्रशासनिक ढांचे पर सवाल उठाते हुए कहा कि उत्तराखंड बनने के बाद भी भ्रष्टाचार का ट्रक उसी रफ्तार से चल रहा है, बस फर्क इतना है कि अब ड्राइवर और यात्री दोनों यहीं के हैं। तंज कसते हुए कहा कि जब उत्तराखंड यूपी का हिस्सा था, तब अफसर ट्रक भरकर ले जाते थे। अब तो…
थराली आपदा : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज आपदा परिचालन केंद्र, देहरादून में थराली (चमोली) में जारी आपदा राहत कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी को निर्देश दिए हैं कि क्षतिग्रस्त मकानों के लिए पांच लाख की सहायता राशि तत्काल प्रभावितों को जारी की जाए। इसके साथ ही उन्होंने मृतकों के परिजनों को भी पांच लाख की सहायता राशि तत्काल प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि स्यानाचट्टी से पानी की निकासी की व्यवस्था जल्द से जल्द की जाए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि थराली में जो लोग बेघर हुए हैं तात्कालिक रूप…
थराली आपदा : टुनरी गदेरे में पानी बढ़ने के कारण तहसील परिसर, चेपड़ो बाजार, कोटदीप बाजार और कुछ घरों में 1 से 2 फीट मलबा घुस गया और कुछ वाहन भी मलबे में दबे है। रा.उ.नि. थराली द्वारा बताया गया कि ग्राम संगवाड़ा में एक मकान में मलबा आने के कारण एक लड़की मलबे में दब गयी थी जिसके शव को डीडीआरएफ थराली के जवानों के द्वारा रेस्क्यू किया गया। इसके अलावा अतिवृष्टि के कारण ग्राम चेपड़ो में एक व्यक्ति लापता है जिसकी खोजबीन प्रशासन द्वारा की जा रही है। जिला प्रशासन राहत व बचाव कार्य में जुटा है। जिलाधिकारी…
Uttarakhand : थराली में भारी बारिश के कारण थराली बाजार और आसपास के क्षेत्रों में आए मलबे के बीच राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जिला प्रशासन, स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, सेना, एसएसबी, आईटीबीपी की विभिन्न टीमें राहत और बचाव कार्यों में जुटी हैं। मुख्यमंत्री धामी खुद रेस्क्यू अभियान की निगरानी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने राहत एवं बचाव दलों को अपनी पूरी क्षमताओं के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं। शनिवार सुबह मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचकर थराली में संचालित राहत और…
चमोली जिले की Tharali तहसील के तहत आने वाले सगवाड़ा गांव में बीती रात बादल फटने की घटना से भारी तबाही हुई है। राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार 23 अगस्त की रात लगभग 12:48 बजे यह घटना हुई। अचानक आई मूसलाधार बारिश और बादल फटने से गांव के आसपास भारी मात्रा में मलबा आ गया। Tharali में राहत और बचाव कार्यों के लिए गौचर से एनडीआरफ, आईटीबीपी, ग्वालदम से एसएसबी की टीमें पहुंच रहीं हैं। जिला आपातकालीन संचालन केंद्र चमोली से मिली सूचना के अनुसार Tharali तहसील प्रशासन और राजस्व विभाग की टीमें स्थिति का जायजा…
Uttarakhand : गैरसैंण में चल रहे विधानसभा सत्र के पहले दिन पक्ष-विपक्ष में गजब की तकरार देखने को मिली। दोपहर में जहां विपक्षी विधायकों पर माइक, टेबल तोड़ने के आरोप लगे वहीं रात में विधायकों ने नैनीताल के डीएम और एसएसपी के तबादले को लेकर सदन में ही डेरा डाल दिया। कांग्रेस विधायकों ने रात सदन में ही गुजारी। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और वरिष्ठ विधायक प्रीतम सिंह से फोन पर बातचीत कर उनकी मांगों पर भी चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी जो भी मांगें हैं, उन पर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए…
Uttarakhand Assembly Monsoon Session : विधासभा का चार दिवसीय मानसून सत्र की शुरुआत धमाकेदार रही। विपक्ष के जबरदस्त हंगामे के बीच सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 5315 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया। कई बार सदन की कार्यवाही स्थगित की गई। शाम को सीएम धामी ने हंगामे के बीच ही 5315 करोड़ का अनुपूरक बजट सदन पटल पर रखा। इसके साथ ही नौ विधेयक भी पेश हुए। इसके बाद सदन की कार्यवाही को बुधवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। ये नौ विधेयक सदन पटल पर रखे गए उत्तराखंड विनियोग 2025-26 का अनुपूरक विधेयक 2025…
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) द्वारा अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में बिना स्वीकृति के हो रहे किसी भी निर्माण या प्लॉटिंग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दिशा में मंगलवार को सख्त कार्रवाई की गई। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) की टीम ने सिमला बाईपास और सेलाकूई क्षेत्र में चल रही दो बड़ी अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया। पहली कार्रवाई में नवीन गुप्ता द्वारा मौजा सेरपुर, सिमला बाईपास पर लगभग 15 बीघा भूमि में की जा रही अवैध प्लॉटिंग को तोड़ा गया। वहीं दूसरी कार्रवाई में रिंकू…
जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा ने बाजी मार ली है। नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर दीपा दरम्वाल चुनी गईं। उन्होंने कांग्रेस की प्रत्याशी पुष्पा नेगी को पराजित कर जीत दर्ज की है। बतादें कि मतगणना के दिन हुए विवाद के बाद हाईकोर्ट ने परिणाम जारी करने पर रोक लगा दी थी। मंगलवार को परिणाम जारी किए गए।उपाध्यक्ष कांग्रेस की देवकी बिष्ट बनीं है। नैनीताल जिला कोषागार में परिणामों की घोषणा की गई। जिसमें भाजपा प्रत्याशी दीपा दरम्वाल को 11 वोट हासिल हुए जबकि कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पा नेगी को 10 वोट हासिल हुए हैं। वही एक वोट रद्द माना गया है।…
Uttarakhand : गैरसैंण के भराड़ीसैंण स्थिति विधानसभा भवन में मंगलवार को संसदीय मर्यादा तार-तार हो गई। कांग्रेस विधायकों ने कार्यसूची फाड़ी और सदन में उछाली। इसके बार वेल में धरने पर बैठ गए। विधानसभा अध्यक्ष ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि ये बेहद दुखद है। सदन के अंदर सचिव के टेबल, माइक और टेबलेट को तोड़ दिया गया। कानून व्यवस्था पर कांग्रेस के विरोध के चलते लगातार कार्यवाही स्थगित की जा रही है। सदन की कार्यवाही के दौरान विपक्षी नेताओं ने सचिव की टेबल पलटने की कोशिश की। साथ ही माइक तोड़ दिया। कांग्रेस विधायकों ने वेल में लहराए…
Uttarakhand में जल संकट की चुनौती से निपटने के लिए आज एक ऐतिहासिक पहल का आगाज हुआ। विधानसभा भवन, भराड़ीसैंण में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने स्वामी राम विश्वविद्यालय, जौलीग्रांट के सहयोग से “डायरेक्ट इंजेक्शन जल स्रोत पुनर्भरण योजना” का शुभारंभ किया। इस अवसर पर वाइब्रेंट बर्ड ऑफ कोटद्वार के नाम से फोटो संग्रह का विमोचन भी किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राज्य सरकार तकनीकी नवाचारों को अपनाकर राज्य के जल संकट को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह जल संरक्षण के क्षेत्र में अच्छा प्रयास है।…
PM Modi Shubhanshu Meet: अंतरिक्ष स्टेशन में 41 साल बाद तिरंगा फहराने वाले शुभांशु शुक्ला सोमवार को पीएम मोदी से मिले। इस दौरान उन्होंने वहां के अनुभव को साझा किया। साथ ही बताया कि भारत के गगनयान मिशन को लेकर दुनिया के अन्य अंतरिक्ष यात्री भी बेहद उत्साहित हैं। कुछ मित्रों ने उनसे वादा लिया है कि वह लॉन्चिंग के वक्त उनको जरूर इनवाइट करें। इसपर पीएम हंसने लगे। इसके अलावा उन्होंने वहां किए गए शोध के बारे में भी बताया। शुभांशु शुक्ला ने बताया कि फूड सिक्योरिटी की दिशा में यह मिशन बेहद कारगर होगा। आने वाले दिनों में…
भराड़ीसैंण में 22 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी जारी हुई है, इसके बावजूद सीएम पुष्कर सिंह धामी गैरसैंण (भराड़ीसैंण) का विधानसभा सत्र में शामिल होने पहुंच गए हैं। हेलीपैड पर जिलाधिकारी संदीप तिवारी एवं पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर पुलिस द्वारा मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। गैरसैंण में विधानसभा सत्र 22 अगस्त तक होना है। इधर, मौसम विभाग ने 22 तक बारिश जारी रहने का अलर्ट जारी कर दिया है। इससे दुश्वारियां बढ़ने के आसार हैं। खास तौर पर सड़क मार्ग से सरकारी लावा लश्कर गैरसैंण तक की लंबी यात्रा करना…
उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन क्रिकेट और बॉलीबॉल खेल के शौकीन हैं। वह अब भी क्रिकेट मैच बड़े चाव से देखते हैं। रविवार को उनके नाम की घोषणा के साथ ही वह सोशल मीडिया पर खूब सर्च किए जा रहे हैं। आइए, उनके बारे में विस्तार से जानते हैं… सीपी राधाकृष्णन का जन्म तमिलनाडु के तिरुपुर में 20 अक्तूबर, 1957 को हुआ था। ओबीसी समुदाय से आने वाले 67 वर्षीय राधाकृष्णन वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं। इससे पहले वह करीब डेढ़ साल तक झारखंड के राज्यपाल रहे। झारखंड की जिम्मेदारी संभालते हुए राधाकृष्णन को तेलंगाना का…
लाल किले की प्राचीर से 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पीएम मोदी ने PM Viksit Bharat Rojgar Yojana की शुरुआत की। इसके तहत प्राइवेट सेक्टर में पहली नौकरी करने वाले युवाओं को 15 हजार रुपये सरकार देगी। शर्त यह है कि नौकरी में तनख्वाह एक लाख रुपये तक ही होनी चाहिए। यानी, सैलरी एक लाख रुपये के ऊपर नहीं होनी चाहिए। सरकार ने जो स्लैब निर्धारित किया है इसमें बड़ी संख्या में शामिल हो जाएंगे। इसके साथ ही युवाओं को नौकरी देने वाली कंपनियों को भी प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इस योजना के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी श्रम एवं रोजगार…






















