Uttarakhand: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर परेड ग्राउंड देहरादून में राज्य के मुख्य कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया एवं फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस महानिदेशक अजय प्रकाश अंशुमान को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया। सेवा के आधार पर मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से श्वेता चौबे, सेनानायक आईआरबी द्धितीय देहरादून, योगेश चन्द्र पुलिस उपाधीक्षक, विपिन चन्द्र पाठक, निरीक्षक नागरिक पुलिस, नरेन्द्र सिंह बिष्ट, निरीक्षक नागरिक पुलिस, राकेश चन्द्र भट्ट, उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, अजय…
Author: teerandaj
पंचायत चुनाव : जैसा कि माना जा रहा था कि पंचायत चुनाव में समर्पितों के सहारे ही भाजपा की नैया पार होगी, वैसे ही हुआ। दस पर भाजपा प्रत्याशियों ने विजय हासिल की। कांग्रेस को एक सीट से ही संतोष करना पड़ा। जबकि, नैनीताल की सीट पर परिणाम हाईकोर्ट के आदेश के बाद घोषित किया जाएगा। मतगणना के दौरान जमकर हंगामा भी हुआ। दरअसल,पांच जिलों में पहले ही भाजपा के जिला पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। देहरादून में कांग्रेस की प्रत्याशी ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। सीएम धामी ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में भाजपा…
पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से रक्षा कवच सुदर्शन चक्र का एलान किया। यह दुश्मन की हर चाल को नाकाम तो करेगा ही साथ ही कई गुना तेजी से वार भी करेगा। खास बात यह है कि यह कवच देश में ही विकसित किया जाएगा। यानी मेक इन इंडिया होगा। अगले दस साल में देश को पूरी तरह कवर करने का लक्ष्य रखा गया है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत सुदर्शन चक्र मिशन लॉन्च करेगा। सुदर्शन चक्र दरअसल एक पावरफुल वेपन सिस्टम होगा, जो देश के रक्षा कवच का काम करेगा। यह अहम सामरिक स्थलों ही नहीं,…
स्वाधीनता को स्वतंत्रता में बदलें – हमने स्वाधीनता संघर्षों से पाई है। स्वाधीनता में ब्रिटिश शासकों की जगह भारतीय (अंग्रेज) शासक बन गए। शासन में भारतीयता कहीं दिखाई नहीं देती। भारत रत्न भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की एक कविता है – पंद्रह अगस्त का दिन कहता, आजादी अभी अधूरी है, सपने सच होने बाकी हैं, राखी की शपथ न पूरी है।…. अतुल्य उत्तराखंड के लिए पार्थसारथि थपलियाल Independence Day – 14/15 अगस्त 1947 की मध्य रात्रि को ब्रिटिश सरकार के भारतीय गवर्नर जनरल लॉर्ड माउंटबेटन ने भारत की सत्ता तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के हाथों में सौंपी।…
PM Modi ने लाल किले की प्राचीर से दुश्मनों को ललकारते हुए जीएसटी में नेक्स्ट जेनरेशन सुधार की बात भी कहीं। माना जा रहा है कि जीएसटी की चार स्लैब में दो को खत्म किया जा सकता है। यानी, दिवाली के बाद जीएसटी की सिर्फ दो दरें ही होंगी। इससे कई सामान सस्ते हो जाएंगे। साथ ही व्यापारी वर्ग को हिसाब किताब में काफी सहूलियत होगी। PM Modi ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था के आठ वर्ष पूरे होने के साथ ही जीएसटी में सुधार करने का समय आ गया है।…
15 अगस्त को लाल किले के प्राचीर से 79वां स्वतंत्रता दिवस पर दिए भाषण में PM Modi ने पाकिस्तान को उसकी औकात दिखाते हुए खुद को दुनिया का स्वयंभु बॉस बताने वाले अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, पाकिस्तान को सिंदूर का जख्म अब भी रह-रहकर सालता है। पाकिस्तान की नींद अभी भी उड़ी हुई है। पाकिस्तान में हुई तबाही इतनी बड़ी है कि रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं, नई-नई जानकारियां आ रही हैं। आगे भी अगर दुश्मनों ने ये कोशिश जारी रखी, तो हमारी सेना तय करेगी, सेना की शर्तों पर, सेना द्वारा निर्धारित…
Uttarakhand में जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुखों के लिए हो रहे मतदान में जमकर हंगामा हो रहा है। शाम तक नतीजे सामने आने की उम्मीद है। राज्य निर्वाचन आयोग ने सुबह 10 बजे से जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के पदों के लिए मतदान की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। अभी गिनती हो रही है। मतदान एकल संक्रमणीय प्रणाली के तहत होगा, जिसमें सभी प्रत्याशियों के लिए प्राथमिकता पर वोट किया जाता है। शीर्ष प्राथमिकता वाले प्रत्याशी को विजेता घोषित किया जाएगा। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव को लेकर नैनीताल में जमकर हंगामा हो रहा है। उत्तराखंड में…
भारत निर्वाचन आयोग ने Uttarakhand के 6 पंजीकृत अमान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों (आरयूपीपी) को डीलिस्ट कर दिया है। 9 अगस्त 2025 को भारत निर्वाचन आयोग ने यह आदेश जारी किया है। डीलिस्ट किए गए 6 दलों में वो दल शामिल हैं जिन्होंने बीते 6 वर्षों से ना तो चुनाव लड़ा है और ना ही भौतिक सत्यापन में उनके कार्यालयों का कोई पता मिला है। आयोग ने डीलिस्टेड किए 6 आर.यू.पी.पी. को आदेश जारी होने की तिथि से 30 दिन के भीतर अंतिम अपील का अतिरिक्त अवसर दिया है। डीलिस्ट दलों में भारतीय जनक्रान्ति पार्टी, जनपद-देहरादून, हमारी जनमंच पार्टी, जनपद-देहरादून, मैदानी…
उत्तराखंड के उन युवाओं को अब तक अहमदाबाद जाना पड़ता था जो शहरी नियोजन और प्रबंधन में मास्टर ऑफ साइंस करना चाहते थे। MDDA की पहल पर अब यह कोर्स दून विश्वविद्यालय में शुरू हो गया है। इस पहल को उत्तराखंड के विकास में मील का पत्थर माना जा रहा है। शहरीकरण के इस दौर में प्रमुख शहरों में आबादी का घनत्व बहुत ज्यादा हो गया है। ऐसे में शहरी नियोजन की जरूरत महसूस होती है। अब यहां कोर्स उपलब्ध हो जाने से निकायों को पेशेवर युवा आसानी से मिल सकेंगे। खास बात यह होगी कि यह युवा उत्तराखंडी होंगे।…
Uttarakhand : प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख के पदों पर भाजपा की ओर से निर्विरोध जीत दर्ज करने वाले सभी प्रतिनिधियों को हार्दिक बधाई दी है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि इन निर्विरोध जीतों ने एक बार फिर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य में हो रहे विकास कार्यों पर जनता की मुहर लगा दी है। जनकल्याणकारी नीतियों, त्वरित निर्णय क्षमता और पारदर्शी शासन की वजह से आज गांव-गांव में भाजपा के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है। यह विजय जनता के उस भरोसे का प्रमाण है, जो धामी सरकार की…
भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए Uttarakhand में नेक्स्ट जेनरेशन डाटा सेंटर स्थापित किया जाएगा। जिसके अंतर्गत डिजास्टर रिकवरी के लिए भी एक अलग से मैकेनिज्म बनाया जाएगा। गुड गवर्नेंस की अवधारणा को आगे बढ़ाते हुए राज्य में नेक्स्ट-जनरेशन रिमोट सेंसिंग एवं ड्रोन एप्लीकेशन सेंटर का विकास किया जाएगा। राज्य में एक विशिष्ट आईटी कैडर स्थापित करने के लिए सरकार प्रयास करेगी। यह महत्वपूर्ण घोषणाएं सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी सक्षम सेवाओं के शुभारंभ के अवसर पर की। सीएम ने कई योजनाओं का उद्घाटन किया। इनमें…
सिंदूर ऑपरेशन के बाद पाकिस्तान की बौखलाहट किसी न किसी रूप में सामने आ रही है। इसे ही कहते हैं, खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे। उसके जनरल असीम मुनीर की अमेरिका में परमाणु हमले की धमकी हो या वहां के नेताओं की अनर्गल बयानबाजी सुर्खियां बन रही हैं। अब ताजा खबर यह है कि पाकिस्तान ने इस्लामाबाद स्थिति भारतीय दूतावास में काम करने वाले डिप्लोमैटट्स के घर पर सिलिंडर की सप्लाई रोक दी है। साथ ही मिनरल वाटर भी नहीं पहुंचा रहा है। न्यूज पेपर बंद कर दिया है। बताया जा रहा है कि ऑपरेशन सिंदूर में मुंह की खानी के…
दो महीने के भीतर पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल मुनीर की अमेरिका यात्रा फिर विवादों में घिर गई है। यहां एक कार्यक्रम में उन्होंने भारत को फिर परमाणु हमले की गीदड़ भभकी दी है। यह कोई पहली या दूसरी बार नहीं है। पाकिस्तान की यह आदत में शुमार हो चुका है। पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने अमेरिका की धरती से भारत को लेकर भड़काऊ बयानबाजी की है। पहले भारत को मर्सिडीज कार और खुद की तुलना डंप ट्रक से करने के बाद पाकिस्तान ने खुद को पूरी दुनिया के लिए परमाणु खतरा बताते हुए आगाह किया है कि अगर…
Dharali Cloudburst : धराली आपदा में मलबे में दफन जिंदगियों की तलाश हो रही है लेकिन सोमवार शाम से हो रही तेज बारिश बचाव अभियान में बाधा बनी है। साथ ही खीरगंगा नदी में पानी बढ़ गया है। इसके बाद भी मौसम की चुनौती के बीच आज रेस्क्यू के लिए सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व जिला प्रशासन ड्रोन और अन्य अत्याधुनिक उपकरणों की मदद से मलबे में दबे लोगों की तलाश में जुटी हैं। बताया जा रहा है कि खीरगंगा और उसके नजदीक हंतयारी गाड का पानी बढ़ने लगा है। साथ ही हर्षिल में बचाव अभियान रोक दिया गया है।…
Uttarakhand में आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए धामी सरकार हर जिले में एक-एक मॉडल आयुष गांव विकसित करेगी। सोमवार को ओल्ड राजपुर स्थित एक होटल में 10वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो के प्रोसेडिंग विमोचन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ये हमारे लिए अत्यंत गर्व का विषय है कि देवभूमि उत्तराखण्ड 10वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस और आरोग्य एक्सपो का आयोजन करने में सफल रहा। साथ ही, अब हम उस ऐतिहासिक आयोजन की स्मृतियों और उपलब्धियों को संजोने के लिए प्रोसिडिंग का विमोचन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये मात्र एक दस्तावेज नहीं बल्कि…
Cloudburst In Uttarkashi धराली में बचाव कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। सभी टीमें जी जान से जुटी हैं। उधर, सोमवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बैठक कर अधिकारियों को बचाव संबंधी कार्यों में तत्पर रहने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन, हिमस्खलन तथा अन्य प्राकृतिक आपदाओं की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों को तत्काल चिन्हित किया जाए ताकि संभावित खतरे से पहले ही सतर्कता बरती जा सके। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि इन चिन्हित संवेदनशील स्थलों पर किसी भी प्रकार की नई बसावट या नए निर्माण कार्य की अनुमति नहीं…




















