Author: teerandaj

Uttarakhand : जिस राज्य का 45.44 प्रतिशत भूभाग वन से आच्छादित हो, वह अपने राजस्व प्राप्ति में फिसड्डी हो, यह समझ से परे हैं। विभाग के प्रबंधन पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सरकार भी इस स्थिति से चिंतित है। हालांकि, राज्य के ऊर्जा और सिंचाई विभाग की स्थिति भी कमोबेश यही है। वन विभाग का राजस्व लक्ष्य 710 करोड़ रुपये था लेकिन केवल 574 करोड़ रुपये की प्राप्ति हुई जबकि ऊर्जा विभाग के कर राजस्व का लक्ष्य 550 करोड़ रुपये था लेकिन केवल 365 करोड़ रुपये मिले । इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इन विभागों से आय…

Read More

Uttarakhand : पांच महीने में 253 किसानों ने ढाई करोड़ से ज्यादा का कारोबार वह भी घर बैठे, यह सच्चाई है। सीमांत जिलों के किसान आईटीबीपी के साथ पशुपालन विभाग के साथ हुए समझौते के तहत उन्हें जिंदा बकरे मुर्गे और मछली की आपूर्ति की है। इस पहल से किसानों की आय में वृद्धि हुई है। सरकार का मानना है कि इससे सीमांत जिलों के किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इससे पहले आईटीबीपी बड़े शहरों पर इन चीजों के लिए निर्भर था। खास बात यह है कि आपूर्ति के 24 घंटे के अंदर किसानों के खाते में पैसे…

Read More

Uttarakhand सरकार द्वारा होम स्टे को तेजी से बढ़ावा दिया जा रहा है। होम स्टे संचालक प्रदेश में आने वाले पर्यटकों को ठहरने की अच्छी सुविधा के साथ राज्य की संस्कृति, परंपरा, खान पान, पहनावे से भी अवगत करा रहे हैं। उत्तराखंड की असली आत्मा गांवों में बसती हैं। जहां प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध संस्कृति और पारंपरिक विरासत का अद्भुत संगम एक ही स्थान पर देखा जा सकता है। यह कहना है मुख्यमंत्री सीएम पुष्कर सिंह धामी का। वह मुख्य सेवक संवाद के तहत गांव से ग्लोबल तक होम स्टे संवाद कार्यक्रम में बोल रहे थे। कार्यक्रम में प्रदेश भर के…

Read More

2020 के बाद 30 जून को कैलाश मानसरोवर यात्रा का शुभारंभ होगा। कोरोना काल के बाद यह यात्रा बंद हो गई थी। पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम पुष्कर सिंह धामी के विशेष प्रयास के बाद विदेश मंत्रालय के सहयोग के बाद यात्रा की रूपरेखा तैयार की गई है। जनपद पिथौरागढ़ के लिपुलेख पास से हर वर्ष आयोजित होने वाली कैलाश मानसरोवर यात्रा कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत वर्ष 2020 से संचालित नहीं हुई थी। इस वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विशेष प्रयासों से उत्तराखंड सरकार एवं भारतीय विदेश मंत्रालय के तत्वावधान में कैलाश मानसरोवर यात्रा-2025 संचालित…

Read More

राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस : आज के तकनीकी दौर में हम सभी अपनी जिम्मेदारी समझें। एआई तकनीक का वर्तमान समय में जिस प्रकार से तेजी से विकास हो रहा है, उसमें सभी की जिम्मेदारी बन जाती है कि हम मनुष्यता की भावना को सर्वोपरि रखें। एआई तकनीक के उपयोग से समय की बचत होती है, उस समय का उपयोग हम किस प्रकार से करते हैं, यह भी हम सभी को समझना होगा। यह कहना है महानिदेशक सूचना एवं उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी का। वह राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस के अवसर पर देहरादून में पब्लिक रिलेशन सोसायटी ऑफ इंडिया के देहरादून चैप्टर की…

Read More
लोकसभा चुनाव 2024

चुनाव आयोग ने बताया है कि Uttarakhand में 1 जनवरी 2025 की अर्हता तिथि के आधार पर प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची को लेकर दावे/आपत्ति के संबंध में एक भी अपील प्राप्त नहीं हुई है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने कहा कि मतदाता सूची को लेकर अगर किसी व्यक्ति को दावा या आपत्ति करनी है तो प्रथम अपील विधिवत रुप से सम्बधित जनपद के जिला मजिस्ट्रेट/अपर जिला मजिस्ट्रेट/कार्यपालक मजिस्ट्रेट अथवा जिला कलेक्टर से कर सकते हैं। द्वितीय अपील मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश के किसी भी जनपद में मतदाता सूची…

Read More

38th national games के माध्यम से उत्तराखंड ने देश-दुनिया में अपनी धमक दिखाई। लेकिन, इसपर एक दाग लग गया है। 11 खिलाड़ी डोप में फंसे हैं। यानी, खेलों के दौरान इन खिलाड़ी ने शक्तिवर्धक दवाएं इस्तेमाल की थीं। फंसने वाले ज्यादातर खिलाड़ी पंजाब के हैं। ज्यादातर ने पदक पर कब्जा जमाया है। अब सवाल उठता है कि इसके लिए जिम्मेदार कौन है? कोच या खिलाड़ी? इन्हें प्रतिबंधित दवाओं के बारे में जानकारी नहीं दी गई या जानबूझकर इनका इस्तेमाल किया गया। खैर, यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा। कई बार खिलाड़ी अनजाने में ऐसी दवाओं का सेवन कर…

Read More

Uttarakhand बनने से अब तक अग्निशमन एवं आपात सेवा के जवानों ने राज्य की 53 हजार करोड़ रूपये से अधिक की संपत्तियों को जलने से बचाया है। यही नहीं, 27 हजार से अधिक मनुष्य और सात हजार से अधिक पशुओं का जीवन भी बचाया है। जब मुश्किल समय आता है तो ये जवान अपनी जान पर खेलकर दूसरों का जीवन बचाते हैं। पुलिस लाइन देहरादून में अग्निशमन सेवा सप्ताह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह बातें कहीं। इस अवसर पर उन्होंने तृतीय ऑल इंडिया फायर सर्विस गेम्स के दौरान पदक जीतने वाले 7 एवं…

Read More
Uttarakhand board result

Uttarakhand Board Result :  उत्तराखंड बोर्ड ने 10वीं, 12वीं का परिणाम घोषित कर दिया है। इस बार बोर्ड परीक्षा में कुल 223387 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे। उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं का कुल पास प्रतिशत 90.77 प्रतिशत रहा था। इस साल 1,13,238 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया, जबकि इसमें से 1,09,859 ने एग्जाम दिया था। इनमें से 99725 पास हुए हैं। उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले कुल 1,08,980 छात्रों में से 1,06,345 परीक्षा में शामिल हुए और 88518 पास हुए। 12वीं का कुल पास प्रतिशत 83.23 फीसदी रहा। 10वीं में इस वर्ष प्रथम स्थान संयुक्त रूप…

Read More

विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) इकाई की उत्कृष्ट कार्यप्रणाली और अनुकरणीय प्रदर्शन के आधार पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान को मानद कर्नल (Honorary Colonel) की उपाधि से अलंकृत किया गया है। यह सम्मान भारतीय सेना और रक्षा मंत्रालय द्वारा एनसीसी के अंतर्गत विशिष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया है। पंतनगर विश्वविद्यालय की एनसीसी इकाई ने वर्षों से कैडेट्स के सर्वांगीण विकास, नेतृत्व प्रशिक्षण और राष्ट्रसेवा की भावना को सशक्त बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कुलपति डॉ. चौहान ने इस सम्मान के लिए महामहिम राज्यपाल , रक्षा मंत्रालय, एनसीसी निदेशालय और विश्वविद्यालय परिवार के सभी…

Read More

दो साल बाद उत्तराखंड में Circle Rate बढ़ने जा रहा है। इसी के साथ प्रदेश में जमीन खरीदना महंगा हो जाएगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि सर्किल रेट में करीब 26 प्रतिशत की वृद्धि की जा सकती है। इससे पहले 2023 में सर्किल रेट बढ़ाए गए थे। प्रदेश सरकार जल्द ही इस बाबत अधिसूचना जारी कर सकती है। पूरे प्रदेश में लगभग 2832 सेक्टर में सर्किल रेट संशोधित होंगे। नियमानुसार सर्किल रेट में संशोधन हर वर्ष होना चाहिए। उत्तराखंड स्टांप (संपत्ति मूल्यांकन) नियमावली, 2015 के तहत यह प्रावधान है। लेकिन, पिछली बार भी दो वर्ष बाद सर्किल रेट बढ़ाए…

Read More

जानकार कहते हैं, अगर मिलेट्स, कीवी और ड्रैगन फ्रूट की खेती की योजना पर इमानदारी से अमल किया गया तो यह Uttarakhand के लिए गेमचेंजर साबित हो सकता है। मोटे अनाज की मांग दिनों-दिन बढ़ ही रही है। लोग अपने स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा सचेत हो रहे हैं। यहां की स्थितियां अनुकूल भी हैं। कीवी और ड्रैगन फ्रूट के लिए भी यहां की आबोहवा अनुकूल ही है। यह फल बाजार में महंगे दामों पर बिकते हैं। अगर यहां के किसान इसकी पैदावर करने लगे तो उन्हें ठीक-ठाक फायदा होगा। राज्य सरकार किसानों को परंपरागत खेती के बजाय नकदी फसल उगाने…

Read More
ucc

Uniform Civil Code (समान नागरिक संहिता) के तहत पंजीकरण की प्रक्रिया को और आसान बना दिया गया है। अब विवाह पंजीकरण के लिए आवेदक को अपना फोटो अपलोड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आधार कार्ड से ही फोटो ले ली जाएगी। साथ ही पहले से ही पंजीकृत विवाह की स्वीकृति को वीडियो केवाइसी जरूरी नहीं होगी। इसके अलावा विवाह प्रमाण पत्र को डिजी लॉकर में उपलब्ध कराने की कवायद हो रही है। पंजीकृत विवाह की स्वीकृति के लिए गवाह के वीडियो केवाइसी की बाध्यता को समाप्त कर दिया गया है। प्रदेश में अभी तक लिव इन में रहने के लिए…

Read More

Chardham Yatra-2025  के लिए तीर्थयात्रियों का उत्साह चरम पर है। 16 अप्रैल तक 17,76,058 तीर्थयात्री अपना पंजीकरण करा चुके हैं। इसके अलावा उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद का कंट्रोल रूम अब दिन-रात व्यस्त है। देश भर से औसतन रोजाना 638 लोग कंट्रोल रूम में संपर्क कर यात्रा से जुड़ी जानकारी ले रहे हैं। अभी तक लगभग 17,853 लोग कंट्रोल रूम से संपर्क कर चुके हैं। चारधाम यात्रा इस महीने की 30 तारीख को अक्षय तृतीया के पावन पर्व से शुरू हो रही है। अनुमान है कि शुरुआत 15 दिनों में 10 लाख से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आ सकते…

Read More

Uttarakhand सरकार की नई फिल्म पॉलिसी निर्माताओं को लुभा रही है। खूबसूरत वादियां उन्हें आकर्षित कर रही हैं। जानी मानी कंपनियां यहां आने को तैयार हैं। बड़े-बड़े निर्माता निर्देशक यहां पर शूटिंग करना चाहते हैं। हाल ही में फिल्म प्रोडक्शन कंपनी साउंड स्टार्स यूके और स्मृति सहगल ने अपने बैनर के तले उन्होंने 100 म्यूजिक वीडियो बनाने का ऐलान किया है। इसी क्रम में साउंड स्टार्स यूके के कमाल करदे ओ म्यूजिक वीडियो का बीते बुधवार को उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के सीईओ और महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने रिलीज किया है। साउंड स्टार्स यूके के गीत “कमाल करदे ओ”…

Read More

चारधाम यात्रा के कारण पंचायत चुनाव पीछे खिसक सकता है। क्योंकि मंगलवार को कैबिनेट में ओबीसी आरक्षण के लिए अध्यादेश नहीं आया है। बिना इसके चुनाव संभव नहीं है। कुछ ही दिनों में चारधाम यात्रा प्रारंभ होने वाली है। माना जा रहा है कि चारधाम यात्रा संपन्न होने के बाद ही इस पर फैसला हो सकता है। हालांकि, एक जून को जिला पंचायतों में नियुक्त प्रशासकों का कार्यकाल खत्म हो रहा है। इसे बढ़ाया जा सकता है। प्रदेश में हरिद्वार जिले को छोड़कर अन्य 12 जिलों में पंचायतों के चुनाव होने हैं, लेकिन चुनाव से पहले ओबीसी आरक्षण के लिए…

Read More