मुख्य सचिव ने सभी सचिवों को अपने विभागों के अन्तर्गत किए जाने वाले कार्यों के लिए ई-डीपीआर मॉड्यूल को लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ई-डीपीआर के माध्यम से डीपीआर तैयार किए जाने से लेकर सरकार तक पहुंचने तक की गतिविधि ई-डीपीआर के माध्यम से की जाए। उन्होंने कहा कि ई-डीपीआर का क्रियान्वयन और मॉनिटरिंग को शत-प्रतिशत रूप से ऑनलाइन किया जाए।मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में सचिव समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने राज्य एवं जनहित से जुड़ी योजनाओं सहित राज्य सरकार के कर्मियों की समस्याओं एवं मुद्दों पर…
Author: teerandaj
बुधवार सुबह Uttarakhand के टिहरी जिले में ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर जाजल और फकोट के बीच कांवड़ यात्रियों से भरा ट्रक पलट गया। हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है, बाकी यात्री घायल हैं। ट्रक में 15 कांवड़ यात्री सवार थे, जो ऋषिकेश से गंगोत्री की ओर जा रहे थे। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने जानकारी दी कि हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य यात्री ट्रक के नीचे दबे मिले। गंभीर रूप से घायल चार यात्रियों को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। आठ लोगों का…
इस बार की कांवड़ यात्रा के दौरान भी दुकानदारों-ढाबों और होटलों में मालिक का नाम लिखने का दिशा-निर्देश जारी किया गया है। हालांकि, आदेश में मालिक के नाम की जगह लाइसेंस कहा गया है। लाइसेंस में मालिक का नाम होगा ही। बतादें कि पिछली बार कांवड़ यात्रा के दौरान दुकानदारों का नाम लिखने की अनिवार्यता के मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ था। मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा था। कोर्ट ने इसपर रोक लगा दी थी। इस बार भी मामला कुछ ऐसा ही होता दिख रहा है। उत्तराखंड के सचिव स्वास्थ्य और खाद्य संरक्षा आयुक्त डॉ आर राजेश कुमार की ओर…
भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी है। महेंद्र भट्ट को लगातार दूसरी बार कमान दी गई है। इससे पहले किसी नेता को लगातार दूसरी बार पार्टी की कमान नहीं सौंपी गई थी। प्रदेश अध्यक्ष पद पर नामांकन की प्रक्रिया में केवल भट्ट का ही नामांकन हुआ था। राष्ट्रीय परिषद सदस्य के लिए पूर्व सीएम डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, त्रिवेंद्र सिंह रावत, तीरथ सिंह समेत आठ वरिष्ठ नेताओं का चुना गया है। आज मंगलवार को प्रांतीय परिषद की बैठक में केंद्रीय चुनाव अधिकारी हर्ष मल्होत्रा भट्ट के प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों…
Cloudburst : पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में मंगलवार रात बारिश में खूब कहर बरपाया। बीती रात चार जगह बादल फटे। जिले के करसोग क्षेत्र में दो जगह बादल फटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि कुछ लोग के लापता होने की आशंका है। घटना में कुछ घर व गाड़ियां बहने की सूचना है। मौके पर रेस्क्यू के लिए प्रशासन की टीम मुस्तैद है, लेकिन तेज बहाव के आगे टीम भी बेबस है। यहां 16 लोग सुरक्षित जगह शिफ्ट किए गए है। इनमें 12 बचे और 4 महिलाएं शामिल हैं। करसोग में पानी के तेज बहाव…
नैनीताल हाईकोर्ट की ओर से पंचायत चुनाव पर रोक हटा लेने के बाद राज्य चुनाव आयोग ने नया कार्यक्रम जारी किया है। 2 जुलाई से 5 जुलाई के बीच नामांकन होंगे। पंचायत चुनाव दो चरणों में संपन्न होंगे। पहले चरण का मतदान 24 जुलाई को, दूसरे चरण का 28 जुलाई को और मतगणना 31 जुलाई को होगी। नामांकन की प्रक्रिया 2 जुलाई से शुरू होकर 5 जुलाई तक चलेगी। तिथियों के अनुसार प्रत्याशी अपने नामांकन पत्र निर्धारित समय में भर सकेंगे। चुनाव की अधिसूचनाएं जिलाधिकारी 30 जून को जारी करेंगे। इसके साथ ही राज्य में आदर्श आचार संहिता भी प्रभावी…
शुक्रवार को हाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव पर लगी रोक को हटा लिया है। धामी सरकार के लिए यह एक बड़ी राहत है। इससे पहले आयोग की ओर से चुनाव की तेयारियां शुरू कर दी गई थीं। लेकिन, हाईकोर्ट द्वारा रोक लगाए जाने के बाद सब रोकना पड़ा था। बतादें कि 21 जून को राज्य निर्वाचन आयोग ने हरिद्वार जिला को छोड़कर बाकी 12 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराए जाने को लेकर अधिसूचना जारी की थी। जिसके तहत उत्तराखंड में दो चरणों में पंचायत चुनाव कराए जाने थे। जिसमें 25 जून से 28 जून तक नामांकन की प्रक्रिया होनी थी।…
देहरादून के एक होटल में आयोजित कार्यशाला में Uttarakhand में फिल्मिंग इकोसिस्टम के विकास पर मंथन किया गया। फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज लोगों ने अपनी राय रखी। यह कार्यशाला नेशनल फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (NFDC) और उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद (UFDC) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई। फिल्म उद्योग से जुड़े प्रमुख निर्माता, नीतिगत विशेषज्ञ, वरिष्ठ सरकारी अधिकारी और विभिन्न हितधारकों ने भाग लिया। चर्चा का केंद्र बिंदु राज्य में फिल्म निर्माण हेतु नीतिगत सुधार, अवसंरचना विकास और प्रतिभा संवर्धन रहा। यूएफडीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बंशीधर तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं भारत सरकार के मार्गदर्शन…
Rudraprayag Accident: उत्तराखंड में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां यात्रियों से भरी बस अलकनंदा नदी में बह गई है। 10 यात्री लापता है। दो की मौत हो गई है। यह घटना घोलतीर में हुई है। घायलों को अस्पताल लाया गया है। यह घटना सुबह लगभग सात बजकर 40 मिनट पर हुई है। राहत दल को बचाव कार्य में काफी परेशानी आ रही है। चालक सुमित ने बताया कि केदारनाथ दर्शन के बाद बदरीनाथ दर्शन के लिए जा रहे थे। तभी एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इस दौरान कुछ लोग वाहन से बाहर छिटक गए।…
Axiom-4 Mission … बृहस्पतिवार शाम साढ़े चार बजे जैसे ही कैनेडी स्पेस सेंटर के कॉम्प्लेक्स 39ए से प्रक्षेपित अंतरिक्ष यान की इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से डॉकिंग हुई वैसे ही भारत ने एक इतिहास रच दिया। 41 साल बाद स्पेस स्टेशन पर हमारा तिरंगा लहराया। शुभांशु शुक्ला अब यहां 14 दिन रहकर विभिन्न शोध करेंगे। वह 28 घंटे की अंतरिक्ष यान की यात्रा कर स्पेस स्टेशन पहुंचे। इससे पहले बुधवार दोपहर 12 बजे शुभाशु शुक्ला तीन अन्य अंतरिक्ष यात्रियों के साथ उड़ान भरे थे। 🚨 Video message from space from Axiom-4 Mission Pilot Shubhanshu Shukla en route to the ISS! 🇮🇳…
Research … दो दशक पहले ऐसे बहुत से लोग थे जिन्हें दर्जनों लोगों के फोन नंबर याद रहते थे। अब की स्थिति यह है कि बहुत से ऐसे लोग भी हैं, जिन्हें अपना दूसरा मोबाइल नंबर याद नहीं हैं। यहां तक की घरवालों के नंबर भी वह याद नहीं कर सके हैं। यह सब हर हाथ में मोबाइल आने के बाद हुआ है। लोगों की डायरी रखने की आदत खत्म हो गई है। एक समय इसमें सैकड़ों लोगों के नंबर लिखे होते थे। अब जमाना कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का आ गया है। आप कुछ भी पूछो, झट से जवाब मिल…
आरक्षण नियमों का पालन न करने पर नैनीताल हाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव पर रोक लगा दी थी। मंगलवार शाम को राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनावा प्रक्रिया रोक दी। इससे पहले राज्य निर्वाचन आयोग ने नोटिफिकेशन जारी कर चुनाव की तिथियां घोषित कर दी थीं। तैयारियां भी शुरू हो गईं थीं। अब राज्य निर्वाचन आयोग उत्तराखंड की ओर से अधिसूचना जारी कर कहा गया है कि नैनीताल हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गणेश दत्त कांडपाल बनाम उत्तराखंड राज्य एवं अन्य है। जिसमें 23 जून को आदेश दिया गया था कि त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए राज्य सरकार की ओर…
पार्थसारथी थपलियाल – 1971 के लोकसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश में रायबरेली संसदीय क्षेत्र से तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से चुनाव लड़ा था। उनके प्रमुख प्रतिद्वंदी थे सोशलिस्ट पार्टी के नेता राज नारायण। चुनाव मार्च महीने में कराए गए थे। इंदिरा गांधी को सांसद निर्वाचित घोषित किया गया, लेकिन हारने वाले निकटतम प्रतिद्वंदी राज नारायण ने चुनावों में धांधली और अनियमितताओं को आधार बनाकर एक याचिका इलाहाबाद हाई कोर्ट में दाखिल की। इस मामले में न्यायमूर्ति जगमोहन लाल सिन्हा ने उच्च न्यायालय का फैसला 12 जून 1975 सुनाया। उन्होंने अपने निर्णय में इंदिरा गांधी…
Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को वाराणसी में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में प्रतिभाग किया। बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं मंत्रीगण उपस्थित रहे। मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं से लगा उत्तराखंड राज्य सामरिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके दृष्टिगत राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क, संचार, सुरक्षा एवं रसद…
भराड़ीसैंण के सारकोट गांव की तर्ज पर प्रदेश के हर जिले में दो गांव विकसित किए जाएं। स्थानीय शैली का ध्यान रखते हुए विकास कार्य कराए जाएं। यह निर्देश सीएम धामी ने सोमवार को अपने सरकारी आवास पर बैठक के दौरान अधिकारियों को दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पर्यटन सचिव को राज्य के पर्यटन ढांचे को मजबूत करने और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन के लिए अल्पकालिक, मध्यम अवधि और दीर्घकालिक योजनाएं तैयार करने को कहा। सीएम ने कहा कि जिस तरह सारकोट का विकास किया गया उसी तरह हर जिले में दो गांव चयनित कर वहां काम शुरू करें।…
सोमवार को नैनीताल हाईकोर्ट ने एक बड़ा कदम उठाते हुए पंचायत चुनावों पर रोक लगा दी है। आरक्षण को लेकर स्थिति स्पष्ट न होने के कारण हाईकोर्ट ने यह कदम उठाया है। कोर्ट ने साफ कहा कि जब तक पंचायत चुनावों में आरक्षण की स्थिति स्पष्ट नहीं होती, तब तक चुनाव प्रक्रिया को आगे नहीं बढ़ाया जा सकता। मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश जी नरेंद्र व न्यायमूर्ति आलोक महरा की खण्डपीठ ने की। हाईकोर्ट ने सरकार से जवाब पेश करने को कहा है। बीते शुक्रवार को कोर्ट ने राज्य सरकार से स्थिति से अवगत कराने को कहा था। परन्तु राज्य…




















