मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने केंद्रीय गृह सचिव की अध्यक्षता में हुई वर्चुअली बैठक में बताया कि एक जुलाई से देशभर में लागू होने वाले तीन नए आपराधिक कानूनों (New Criminal Laws) के लिए राज्य पूरी तरह तैयार है। केंद्रीय गृह सचिव ने सभी राज्यों से इस संबंध में उनकी तैयारियों के बारे में पूछा था। एक जुलाई से भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय सुरक्षा अधिनियम 2023 लागू होने हैं। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा, कानूनों की जानकारी के संबंध में सभी प्रशिक्षण 20 जून तक पूरे हो जाएंगे। सीसीटीएनएस सॉफ्टवेयर अपडेट का प्रशिक्षण…
Author: teerandaj
ICMR ने वजन घटाने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सुझाव दिया है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) की ओर से दिए गए सुझाव के मुताबिक, वजन घटाने वाला आहार 1000 किलो कैलोरी प्रतिदिन से कम किसी कीमत पर नहीं होना चाहिए। कैलोरी कम होने पर स्वास्थ्य संबंधी कई दूसरी समस्याएं घेर लेंगी। आईसीएमआर का कहना है कि एक साथ ज्यादा वजन कम करने के नुकसान काफी हैं। साथ ही वजन कम करने के लिए दवाओं का सेवन करना खतरनाक साबित हो सकता है। हर हफ्ते आधा किलोग्राम वजन घटाना सुरक्षित है। यह कहना है भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) का।…
देवभूमि में जन्में महान कवि सुमित्रानंदन पंत हिंदी साहित्य में छायावादी युग के चार प्रमुख स्तंभों में एक हैं। उत्तराखंड में जन्म लेने के कारण ही शायद वह प्रकृति के सुकुमार कवि के रूप में विख्यात हुए। उनकी जन्मभूमि उत्तराखंड थी मगर कर्मभूमि उन्होंने इलाहाबाद (अब प्रयागराज) को बनाया। पंत को लेकर अनेक किस्से हैं, जिन्हें साहित्य की दुनिया में बड़े चाव के साथ कहा व सुना जाता है। आज यानी 20 मई को जयंती के अवसर पर पंतजी से जुड़ा एक रोचक किस्सा- पूरी दुनिया को मालूम है कि सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का नामकरण पंत जी ने…
देश में हर जगह रील बनाने का चलन जोरों पर है। मौका कोई भी हो, कुछ लोग रील बनाने से नहीं चूकते हैं। मरनी, करनी, यहां तक मंदिरों में भगवान के दर्शन के समय भी। Reel Controversy बढ़ती जा रही है। नौबत यहां तक पहुंच चुकी है कि चारधाम यात्रा पर रील बनाने को लेकर बकायदा दिशा निर्देश भी जारी किए गए हैं। नए दिशा-निर्देश के मुताबिक मंदिरों की 50 मीटर रेंज में रील और वीडियो बनाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है । पकड़े जाने पर पुलिस कार्रवाई करेगी। मंदिरों में रील बनाने के कई मामले सामने आ चुके…
WHO ने डेंगू की रोकथाम के लिए बनाई गई dengue vaccine टाक-003 को मान्यता दे दी है। यह टीका जापान की दवा बनाने वाली कंपनी टकेडा ने हैदराबाद स्थित भारतीय दवा निर्माता कंपनी बायोलॉजिकल ई के सहयोग से तैयार किया है। कंपनी का दावा है कि इसमें डेंगू का कारण बनने वाले वायरस के चार सीरोटाइप के संस्करणों को कमजोर करने की ताकत है। कंपनी की ओर से यह भी दावा किया गया है कि टीका 54 महीनों तक डेंगू बुखार से सुरक्षा करेगा। टीके की दो खुराक होगी। दोनों के बीच तीन महीनों का अंतराल रखना होगा। विश्व में हर…
मिक्स्ड मार्शल आर्ट (MMA) वर्ल्ड चैंपियन Angad Bisht पर पूरे भारत की नजर होगी जब वो चीन के शंघाई में रविवार को अपनी फाइट लड़ेंगे। अंगद Road To UFC में भाग लेने के लिए चीन के शंघाई पहुंचे हैं। इस प्रतियोगिता में दुनिया भर के फाइटर हिस्सा ले रहे हैं। इसे लेकर दुनिया भर के मार्शल आर्ट प्रेमियों में गजब का उत्साह है। उत्तराखंड के युवा उस पल का इंतजार कर रहे हैं जब उनका अंगद रिंग में अपना कमाल दिखाएगा। शुरुआती दौर में पूरे एशिया से 32 मिक्स मार्शल आर्ट एथलीट चार वेट कैटेगिरी में मुकाबला करेंगे। 32 एथलीट्स…
पिरूल ( pirul) यानी चीड़ की पत्तियां इन दिनों देश में खूब चर्चा का विषय है। उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग का बड़ा कारण इन्हें माना जा रहा है। जंगल में पेड़ हैं तो पत्तियां होंगी ही। सवाल यह है कि अगर इसका सही इस्तेमाल कर लिया जाए तो यह विनाश का कारण नहीं बल्कि रोजगार देने वाली हो जाएंगी। पुष्कर धामी सरकार ने अब जंगलों को आग से बचाने के लिए ‘पिरूल लाओ-पैसे पाओ’ योजना चला रही है। पिरूल कलेक्शन सेंटर पर 50 रुपये प्रति किलो की दर से पिरूल खरीदे जा रहे हैं। इसके लिए सरकार ने…
चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) की अव्यवस्थाओं को रिपोर्ट करने पर पत्रकार के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर का विरोध शुरू हो गया है। उत्तराखंड पत्रकार यूनियन ने इस कार्रवाई पर रोष जताया है। उत्तरकाशी जिला प्रशासन ने दैनिक भास्कर अखबार के पत्रकार मनमीत रावत के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। प्रशासन का कहना है कि उन्होंने चारधाम यात्रा को लेकर जो ग्राउंड रिपोर्ट दी है, वह गलत और भ्रामक है। अखबार में 15 मई को ‘चारधामः 45 किमी का जाम, लोग 25 घंटे से फंसे, दर्शन के इंतजार में 10 की मौत’ शीर्षक से एक समाचार छपा है, जो कि…
उत्तराखंड हाईकोर्ट कहां स्थानांतरित हो, इस समय राज्य का सबसे हॉट टॉपिक है। आम से लेकर खास तक Uttarakhand High Court Shifting पर अपनी राय व्यक्त कर रहे हैं। अधिवक्ता, कर्मचारी संगठन मुखर हैं। वहीं, इस मुद्दे पर अब राजनीतिक हस्तियों की भी इंट्री हो गई है। कोई हल्द्वानी, गैरसैंण तो कोई ऋषिकेश में हाईकोर्ट स्थापित करने की वकालत कर रहा है। यह दिलचस्प होगा कि इस मुद्दे का कोई हल निकलेगा या मुद्दा ही बना रहेगा, जैसे पिछले पांच वर्षों से हो रहा है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में हाईकोर्ट…
Uttarakhand High Court Shifting मामले में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने एक प्रस्ताव पारित कर सुप्रीम कोर्ट जाने का फैसला किया है। हाईकोर्ट खंडपीठ के मौखिक आदेश का ध्वनिमत से विरोध करते हुए यह प्रस्ताव पारित किया गया है। बतादें कि उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश ऋतु बाहरी और न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खंडपीठ ने पिछले दिनों एक मामले की सुनवाई के दौरान उच्च न्यायालय की बेंच को ऋषिकेश शिफ्ट करने का मौखिक निर्देश दिया था। इसके बाद से ही राज्य में यह मुद्दा बेहद गरम है। आक्रोश का आलम यह है कि जब खंडपीठ ने यह आदेश दिया तो बार…
उत्तराखंड में RTE Admission में एक चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है। पिछले वर्ष के मुकाबले इस साल आरटीई के तहत स्कूलों में प्रवेश लेने वाले बच्चों की संख्या में खासी कमी दर्ज की गई है। आंकड़ों के मुताबिक राज्य में इस बार 11347 सीटें कम हुईं हैं। जिन शिक्षा अधिकारियों पर इस कानून का पालन कराने की जिम्मेदारी है, वह बेफिक्र हैं। इन्होंने समय पर स्कूलों को आरटीई के दायरे में लाने की न कोशिश की न ही मॉनिटरिंग। इसका परिणाम सबके सामने है। उत्तराखंड में RTE की सीटों में भारी कमी दर्ज की गई। बतादें कि यह योजना…
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (CBSE) की ओर से सोमवार को दसवीं (10th) और बारहवीं के नतीजे घोषित कर दिए गए। इस वर्ष 10वीं में 93.60 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। वहीं, बारहवीं में 87.98% बच्चे पास हुए हैं। छात्र CBSE RESULT आधिकारिक वेबसाइट (results.cbse.nic.in) पर जाकर चेक कर सकते हैं। साथ ही छात्रों की मार्कशीट डिजिलॉकर पर अपलोड कर दी गई है। सीबीएसई की ओर से दसवीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 15 फरवरी से 13 मार्च तक किया गया था। वहीं, 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 2 अप्रैल के बीच हुई थी। सीबीएसई ने इस बार भी…
उत्तराखंड में तीन विश्वविद्यालयों में B.Ed की 7350 सीटों के लिए महज 1500 आवेदन आए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि तीन दिन बाद है। दरअसल, एक प्रवेश परीक्षा-एक परिणाम योजना के तहत इस बार राज्य के तीन विवि श्रीदेवसुमन विश्वविद्यालय, कुमाऊं विश्वविद्यालय, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोडा के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा की जिम्मेदारी श्रेदेवसुमन विश्वविद्यालय को मिली है। विवि प्रशासन ने 26 अप्रैल से आवेदन मांगने शुरू किए हैं। 15 मई तक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। कहा जा रहा है कि अगर यही हालत रहे तो तकरीबन पांच हजार सीटें इस बार खाली ही रहेंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन के…
Chardham Yatra 2024 : 12 मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खोल दिए गए। इससे पहले यमुनोत्री, गंगोत्री और केदारनाथ मंदिर के कपाट 10 मई को खोले गए थे। मांगलिक स्वर लहरियों के बीच बाबा ने अपने भक्तों को दर्शन दिए। श्रद्धालु अब छह माह भगवान बदरीविशाल के दर्शन और पूजा कर सकेंगे। इस मौके पर हजारों श्रद्धालु इस पावन पल के साक्षी बने। कपाट खुलते ही धाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। वहीं, सीएम पुष्कर धामी ने भी तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं दी। सुहाने मौसम और हल्की बारिश के बीच आर्मी बैंड – ढोल नगाड़ों की मधुर धुन और…
White Tiger in Dehradun Zoo : दुर्लभ सफेद बाघ को देवभूमि में लाने के लिए उत्तराखंड सरकार और ओडिशा सरकार के बीच सहमति बन गई है। इसके बदले में धामी सरकार तेंदूए के चार बच्चे ओडिशा के नंदकानन चिड़ियाघर में भेजेगी। बताया जा रहा है कि दोनों सरकारों के बीच सहमति के बाद अब केंद्र सरकार की मंजूरी के प्रस्ताव भेजा जाएगा। अगर सब ठीक रहा तो जल्द ही राज्य के लोग सफेद बाघ की दहाड़ सुन सकेंगे। ओडिशा के नंदकानन चिड़ियाघर से लाए जाने वाले सफेद बाघ को देहरादून के चिड़ियाघर में प्रदर्शन के लिए रखा जाएगा। मुख्य वन्यजीव…
Uttarakhand high court shifting : उत्तरखंड हाईकोर्ट की एक बेंच आईडीपीएल ऋषिकेश भेजने के मौखिक आदेश के बाद कुमाऊंभर के अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश है। जिले भर में अधिवक्ताओं ने अलग-अलग तरीके से विरोध जताया। बृहस्पतिवार को हल्द्वानी बार एसोसिएशन के सदस्यों ने सीएम से मुलाकात की और हाईकोर्ट बेंच शिफ्टिंग का विरोध किया। यहां बार एसोसिएशन अध्यक्ष किशोर पंत के नेतृत्व में बार पदाधिकारी सीएम पुष्कर धामी से मिले। उन्होंने कहा कि हमारा राज्य छोटा है। यहां पर हाईकोर्ट की दो बेंच बैठाने का कोई औचित्य नहीं है। दो बेंच होने से वादकारियों और वकीलों के लिए नई समस्याएं…






















