Covid Vaccine Side Effects पर एस्ट्राजेनेका (AstraZeneca) के कुबूलनामे के बाद पूरी दुनिया में कोविशील्ड वैक्सीन (Covishield Vaccine) लगवा चुके लोग अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंता में हैं। भारत में तो इस वैक्सीन का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल हुआ था। देश में सबसे पहले इसी वैक्सीन का उपयोग किया गया था। कोवैक्सीन तो बाद में आई थी। उसकी उपलब्धता भी कोविशील्ड के मुकाबले कम थी। इसलिए अधिकतर लोगों ने कोविशील्ड वैक्सीन की डोज ली थी। वैक्सीन के साइड इफेक्ट को लेकर कंपनी की स्वीकोरोक्ति के बाद देश भर में इस पर चर्चा छिड़ गई है। हालांकि, एक्सपर्ट का कहना है…
Author: teerandaj
दुनिया की प्रमुख वैक्सीन उत्पादक कंपनी एस्ट्राजेनेका ने ब्रिटेन की अदालत में पहली बार कुबूल किया है कि कोविड-19 की उसकी वैक्सीन (Covishield Vaccine) से टीटीएस जैसे साइड इफेक्ट हो सकते हैं। बता दें कि टीटीएस यानी थ्रोम्बोसइटोपेनिया सिंड्रोम से शरीर में खून के थक्के जमने की समस्या होती है। इससे प्रभावित व्यक्ति को हृदयगति थमने व स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। हालांकि, कंपनी ने कहा है कि यह दुर्लभ है। चूंकि, देश में में कोविशील्ड वैक्सीन बड़े पैमाने पर लगाई गई थी, इस खबर के सामने आने के बाद लोग चिंता में हैं। ऑक्सफोर्ड-एस्ट्रोजेनेका की इसी वैक्सीन…
उत्तराखंड बोर्ड के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। हाईस्कूल का परिणाम 89.14 फीसदी है। इंटरमीडिएट में कुल 82.63 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। हाई स्कूल की प्रियांशी रावत का 100% रहा रिजल्ट। वह टॉप की हैं। इंटर में पीयूष-कंचन जोशी ने टॉप किया है। उत्तराखंड बोर्ड के इतिहास में पहली बार अप्रैल महीने में रिजल्ट जारी किया गया है। अमूमन रिजल्ट मई के अंतिम सप्ताह में घोषित होता रहा है। उत्तराखंड बोर्ड के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। हाईस्कूल का परिणाम 89.14 फीसदी है। इंटरमीडिएट में कुल 82.63 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। हाई स्कूल की प्रियांशी…
उत्तराखंड के जंगलों में आग से वन संपदा को काफी नुकसान पहुंचा है। जंगल पिछले चार दिनों से धधक रहे हैं। 11 जिलों में 1780 एकड़ जंगल प्रभावित हैं। हालात बेकाबू होते देख सेना ने मोर्चा संभाल लिया है। वायुसेना के हेलिकॉप्टर लगातार जंगलों में लगी आग को बुझाने में लगे हुए हैं। इस बीच शनिवार दोपहर में सीएम पुष्कर धामी ने प्रभावित इलाकों का हवाई निरीक्षण किया। इसके बाद बैठक कर आग बुझाने के काम में लगे सभी अधिकारियों की छुट्टी रद्द करते हुए मोर्चे पर डटे रहने का निर्देश दिया है। साथ ही कहा है कि किसी भी…
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान होते ही बिजली विभाग ने उत्तराखंड के लोगों को जोर का झटका दिया है। प्रदेश में बिजली महंगी हो गई। नियामक आयोग ने बिजली दरों में करीब सात फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। आयोग के कार्यकारी अध्यक्ष एमएल प्रसाद ने बताया कि ऊर्जा निगम (यूपीसीएल) की ओर से वार्षिक आय-व्यय के आधार पर वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए राजस्व आवश्यकता 12,562.27 करोड़ बताई थी। साथ ही टैरिफ में 27.06 प्रतिशत वृद्धि की मांग की थी। इसका परीक्षण के बाद वार्षिक विद्युत टैरिफ में 6.92 प्रतिशत की ही बढ़ोतरी की गई है। इसमें साढ़े…
हर साल की भांति इस बार भी उत्तराखंड के जंगल धधक रहे हैं। धूएं के गुबार पहाड़ों को ढक ले रहे हैं। सुंदरता की जगह यहां भय व्याप्त है। चीड़ के पेड़ जो बहुत जल्दी आग पकड़ते हैं वो तो जल ही रहे हैं, साथ में दूसरे पेड़ भी जल रहे हैं। इसका मतलब है कि हालात बहुत गंभीर हैं। उत्तराखंड के जंगलों में आग कई किलोमीटर दूर से देखी जा सकती है। नैनीताल के आसपास के इलाकों में आग बुझाने के लिए वायुसेना के हेलिकॉप्टरों की मदद ली जा रही है। हालत इतने विकराल होते जा रहे हैं इंसानों…
देवभूमि का कण-कण अनमोल है। यहां के जंगलों, पहाड़ों पर ऐसा बहुत कुछ है जिनके बारे में हमारे ऋषियों ने ग्रंथों में उल्लेख किया है। बहुत सी चीजें ऐसी हैं,जिनके बारे में हम अब तक अपरिचित हैं। तमाम जड़ी बूटियों पर शोध किए जा रहे हैं। हाल ही में वैज्ञानिकों ने उत्तराखंड के जिलों में जंगली मशरूम (wild mushrooms) की पांच नई प्रजातियां खोजी हैं। जिनका उपयोग हम खाने में तो नहीं कर सकते हैं लेकिन यह तमाम बीमारियों में रामबाण साबित हो सकता है। यह चिकित्सा जगत में क्रांति ला सकता है। भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण कोलकाता के सेंट्रल नेशनल…
Dynasty Modern Gurukul Academy खटीमा के 17 छात्रों ने इस साल जेईई मेंस में सफलता प्राप्त की है। खटीमा के प्रियांशु पोखरिया ने 95.61 परसेंटाइल हासिल कर एकेडमी में प्रथम स्थान हासिल किया है। प्रियांशु के अलावा आशीष कार्की 95, युगल भट्ट 94.30,प्रथम भट्ट 91.75,दिव्यांशु 90.77, स्विजल जोशी 90.73,भूमित खनका 90.41, निखिल महर 89.66, आयुष भट्ट 87.96, नरेंद्र रावत 87.51, आयुष मल 86.44, आशीष कन्याल 85.56, सारांश भट्ट 85, रोहित मुरारी 83.65, मेघा सामंत 82.33, मोहम्मद जावेद 82.18,आयुषी ने 81.11 परसेंटाइल हासिल किया है। अपने होनहार छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय में खुशी का माहौल है। विद्यार्थियों की…
कहते हैं पहाड़ की बेटियों का हौसला हिमालय की चोटियों की तरह बुलंद होता है। वह जो ठान लेती हैं, करके ही मानती हैं। पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की बेटी श्रीजा ने भी कुछ ऐसा ही कर दिखाया है। हाल ही में दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय स्टैनफोर्ड लॉ स्कूल में श्रीजा रावत (25) ने अपनी मेधा के दम पर लाखों विद्यार्थियों से मुकाबला करते हुए अपना दाखिला पक्का किया है। वह यहां से एलएलएम की पढ़ाई करेंगी। साहिल के सुकूं से किसे इंकार है लेकिन तूफ़ान से लड़ने में मज़ा और ही कुछ है श्रीजा पर आले अहमद…
दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व की शुरुआत आज से होने जा रही है। लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के लिए शुक्रवार यानी 19 अप्रैल को 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 102 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इसमें देवभूमि की सभी पांच लोकसभा सीटें भी शामिल हैं। lok sabha election में उत्तराखंड के 83,37,914 मतदाता 55 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। पांच लोकसभा सीटों के लिए मैदान में खड़े 55 प्रत्याशियों ने जनता जर्नादन तक अपनी बात पहुंचाने में कोई कोर-कसर बाकी नहीं रखी। अब यह देखना है कि लोग अपनी जिम्मेदारी…
हरिद्वार लोकसभा से चुनाव लड़ रहे निर्दलीय प्रत्याशी और खानपुर विधायक उमेश कुमार बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं। उनके कार्यकर्ताओं पर पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत (Trivendra Singh) के काफिले को रोककर पीएसओ और ड्राइवर से मारपीट करने का आरोप लगा है। इस संबंध में भगवानपुर थाने में तहरीर दी गई है। यह घटना गागलेहड़ी चौक शहीद स्मारक भगवानपुर के पास शाम 3.41 बजे की है। तहरीर में कहा गया है कि पूर्व सीएम Trivendra Singh का काफिला भगवानपुर के लिए आ रहा था, इस दौरान उमेश कुमार के समर्थकों ने आगे से…
उत्तराखंड में चुनावी रैली करने पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने उत्तराखंड राज्य बनाने का विरोध किया था। युवाओं पर गोलियां चलवाईं थीं। भाजपा ने राज्य बनाया। अब उसे विकसित करने का काम भी कर रही है। शाह ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने पिछले 10 वर्षों के कार्यकाल के दौरान 53 हजार करोड़ रुपये उत्तराखंड को दिए थे। जबकि, मोदी सरकार ने एक लाख 66 हजार पांच सौ करोड़ रुपये उत्तराखंड के विकास पर खर्च किया। केंद्रीय गृह मंत्री ने भाजपा सरकार के कार्यों को गिनाते हुए कहा कि धामी सरकार ने यमुनोत्री और…
देवभूमि की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा की तारीखों की घोषणा कर दी गई है। श्रद्धालु 10 मई से बाबा भोलेनाथ के दर्शन कर सकेंगे। भक्तों की उत्सुकता का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि सोमवार शाम सात बजे तक ही ढाई लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने चार धाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा लिए थे। पर्यटन विभाग के अनुसार पिछले साल पहले दिन लगभग 50 हजार यात्रियों ने पंजीकरण किया था। अगर तुलना की जाए तो इस बार पांच गुना अधिक यात्रियों ने पंजीकरण कराया है। विभाग के मुताबिक, वेबसाइट खुलते ही 35 लाख यूजरों…
लोकसभा चुनावों के पहले चरण की वोटिंग की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। यूपी के सीएम Yogi Adityanath ने रविवार को उत्तराखंड के श्रीनगर, रुड़की और देहरादून में तीन अलग-अलग जनसभाएं कीं। सुबह पौड़ी लोकसभा सीट के तहत आने वाले श्रीनगर में उन्होंने कांग्रेस को लेकर जमकर हमला बोला। बेहद आक्रामक अंदाज में योगी आदित्यनाथ ने कहा, ये चुनाव सात्विक शक्तियों बनाम आसुरी शक्तियों के बीच हो रहा है। यह देवों की भूमि है। यहां के लोगों का वोट सात्विक प्रवृत्ति के लोगों के पक्ष में जाना चाहिए। न कि आसुरी शक्तियों के पक्ष में। …ऐसे में कयास लगाए…
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कहा है कि अध्योध्या की तर्ज पर हरिद्वार को भी सजाना और संवारना है। ये सौभाग्य है कि इस काम के लिए त्रिवेंद्र सिंह रावत प्रत्याशी के तौर पर हरिद्वार से मैदान में हैं। जब व्यक्ति के पास अनुभव होता है तो उसे प्रभावी क्रियान्वयन करने में समय नहीं लगता। त्रिवेंद्र सिंह के समर्थन में रुड़की में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने ये बात कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में जो अनुभव प्राप्त किया, उसका लाभ आज ये देश ले रहा…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने रविवार को श्रीनगर गढ़वाल में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि मुझे अपनी जन्मभूमि की लोकसभा सीट पर संवाद करना का मौका मिला है। यहां का संवाद मेरे लिए आत्म साक्षात्कार होता है। यहां के कण-कण में शंकर का वास है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने ऋषिकेश में देवभूमिवासियों से पंचकमल खिलाने की अपील की थी। वही अपील मैं भी कर रहा हूं। योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘देवभूमि’ उत्तराखंड मोदी जी को ‘पंच कमल की माला’ पहनाने के लिए दृढ़ संकल्पित है। यहां का उत्साह बता…























