Author: teerandaj

Chardham Yatra-2025 को सुरक्षित, सुगम और सुव्यवस्थित बनाने के लिए पशुपालन महकमा घोड़े खच्चरों के स्वास्थ्य की जांच में जुट गया है। पशुपालन विभाग की रोग अनुसंधान प्रयोगशाला द्वारा श्रीनगर यात्रा में आने वाले घोड़े-खच्चरों के रक्त सीरम की जांच की जा रही है। प्रयोगशाला में ग्लैंडर्स और इक्वाइन इन्फ्लूएंजा (ईआई) या हॉर्स फ्लू संक्रमण की जांच हो रही है। अब तक यहां पांच हजार से ऊपर सैंपल जांच के लिए पहुंच चुके हैं। यमुनोत्री, केदारनाथ और हेमकुंट साहिब की यात्रा में तीर्थयात्रियों के आवागमन और सामान ले जाने के मुख्य साधन घोड़े-खच्चर हैं। भारी संख्या में विभिन्न स्थानों से…

Read More

Chardham Yatra-2025 : दो मई की सुबह सात बजे से बाबा केदारनाथ भक्तों को दर्शन देंगे। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि केदारनाथ धाम की यात्रा मई माह से प्रारंभ हो रही है। उन्होंने बताया कि आगामी 02 मई को प्रातः 7 बजे परंपरानुसार बाबा केदार के कपाट आम श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोले जाएंगे। इससे पहले केदारनाथ की चल-विग्रह डोली ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से केदारनाथ धाम के लिए 28 अप्रैल को प्रस्थान करेगी। उन्होंने बताया कि बाबा केदारनाथ की चल-विग्रह डोली के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से श्री केदारनाथ…

Read More

गोल्डन टेंपल यानी स्वर्ण मंदिर तक पहुंचने की डगर आसान होने वाली है। उत्तराखंड परिवहन निगम 14 अप्रैल से देहरादून से अमृतसर के लिए सीधे बस सेवा शुरू करने जा रही है। यह बस सहारनपुर, लुधियाना, जालंधर होते हुए अमृतसर पहुंचेगी। अमृतसर तक का किराया को 1224 रुपये निर्धारित किया गया है। बस सुबह 10 बजे रवाना होगी। बस सेवा शुरू होने से श्रद्धालुओं को काफी सहूलियत होगी। लंबे समय से सिख समुदाय के लोग राज्य सरकार से अमृतसर के लिए वॉल्वो बस सेवा संचालित करने की मांग कर रहे थे। परिवहन निगम के सहायक महाप्रबंधक (ग्रामीण डिपो) राजीव गुप्ता…

Read More

गैरसैंण को किताब कौथिग भा गया। चार से छह अप्रैल को हुए आयोजन में हजारों की भीड़ ने इस बात पर मुहर लगा दी। गैरसैंण में किताब कौथिग का यह 13वां आयोजन था। लेकिन, जिस तरह इस बार आयोजन को लेकर उत्साह देखा गया वैसे पहले नहीं देखा गया था। नगर पंचायत अध्यक्ष मोहन भंडारी इसमें बड़ा योगदान रहा।  यहां हजारों लोगों ने किताबों के साथ साथ विज्ञान, पर्यटन, हस्तशिल्प और आधुनिक तकनीक के बारे में जानकारी प्राप्त की। 31 मार्च से 4 अप्रैल तक पूर्व प्रधानाचार्य बीएस बुटोला के संयोजन में हुई 5 दिवसीय बाल लेखन कार्यशाला से किताब कौथिग…

Read More

दिसंबर 2019 की बात है। अपने देश में भी कहीं-कहीं कोरोना वायरस पर बातें होने लगी थीं। लेकिन, उसमें गंभीरता कम, गॉसिप ज्यादा थी। माह के आखिर तक अखबारों में यह आने लगा। जनवरी 2020 की शुरुआत होते ही यह प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक्स चैनलों की सुर्खियों में था। तीसरे हफ्ते में भारत में भी एक मरीज पाया गया। इसके बाद जो कुछ हुआ वह सबके जेहन में मौजूद होगा। मार्च में देश ने लॉकडाउन देखा। यह अजीब बात थी। जिस शब्द के बारे में देश के अधिकांश लोगों को पता ही नहीं था, अब उनकी जुबां पर बैठ गया।…

Read More

प्रतिमा मिश्रा – जो हाल दिल्ली-नोएडा का गर्मी के करीब 8-9 महीनों में होता है वो किसी से छिपा नहीं है। हमारे महानगर आबादी से ‘ओवरफ्लो’ हो चुके हैं। लोअर मीडियम क्लास शहर से थोड़ी दूरी पर ठिकाना खोज रहा है और जो खर्च कर सकते हैं वे पास के पहाड़ों की तरफ भाग रहे हैं। उत्तराखंड में भीड़ बढ़ने से दून घाटी की प्रकृति बदल रही है। यह केवल एक शहर की बात नहीं है, उत्तराखंड के पहाड़ी और मैदानी इलाकों की प्रकृति भी बदल रही है। एक उदाहरण से समझिए… अगर आप देहरादून में रहते हैं तो अपने…

Read More

नेल पॉलिश किसी भी महिला की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। शहर हो या गांव महिलाएं इसका धड़ल्ले से इस्तेमाल करती हैं। यही कारण है भारत में नेल पॉलिश का बाजार 120 करोड़ रुपये से ज्यादा का हो गया है। हर साल यह 10 प्रतिशत की दर से बढ़ भी रहा है। लेकिन, हाल ही में इसको लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पीजीआई चंडीगढ़ के शोधकर्ताओं के मुताबिक, जो महिलाएं गहरे रंग का नेल पॉलिश इस्तेमाल करती हैं, इमरजेंसी की स्थिति में अगर उनको ऑक्सीमीटर लगाई जाती है तो उसकी रीडिंग गड़बड़ हो सकती है। ऐसे…

Read More

Uttarakhand : जजों के तीन पदों के लिए हुई परीक्षा में 42 अधिवक्ता शामिल हुए। लेकिन, एक भी अभ्यर्थी पद के योग्य नहीं पाया गया। हाईकोर्ट की ओर से एडिशनल डिस्ट्रिक्ट और सेशन जज के तीन पदों पर सीधी भर्ती के लिए बार अधिवक्ताओं से मई-जून 2024 में आवेदन मांगे गए थे। 10 और 11 जनवरी 2025 को लिखित परीक्षा हुई। 600 अंकों के चार पेपर हुए। लिखित परीक्षा के लिए कुल 64 उम्मीदवार योग्य पाए गए। इनमें 22 ने तो परीक्षा दी ही नहीं जिन 42 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, उनमें से एक भी साक्षात्कार के लिए सफल नहीं…

Read More

Uttarakhand बिजली नियामक आयोग ने 2025-26 के लिए बिजली की दरों में 5.62 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। यानी, उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट 15 पैसे और चुकाने होंगे। यह बढ़ोतरी घरेलू और व्यावसायिक दोनों तरह के उपभोक्ताओं को प्रभावित करेगी। बतादें कि यूपीसीएल ने 12.01 प्रतिशत की टैरिफ वृद्धि का प्रस्‍ताव दिया गया था। यूपीसीएल ने सभी बिजली कंपनियों द्वारा प्रस्तावित संकलित वृद्धि लभगग 29.23 प्रतिशत प्रस्तावित की थी। बिजली दरों में बढ़ोतरी से यूपीसीएल 27.09 करोड़ रुपयों के अधिशेष के साथ संपूर्ण स्वीकृत एआरआर की वसूली करने में सक्षम होगा। आयोग द्वारा इस अधिशेष को आपातकालीन परिस्थितियों में बिजली…

Read More

2017 में सेवानिवृत्त हुए रुद्रप्रयाग जिले के निवासी रियर एडमिरल ओमप्रकाश राणा को केंद्रीय पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की विशेष मूल्यांकन समिति (उद्योग-द्वितीय) में सदस्य नामित किया गया है। यह कमेटी देश में आधारभूत संरचना, औद्योगिक, खनन और विकास परियोजनाओं के पर्यावरणीय प्रभाव का मूल्यांकन कर सरकार द्वारा मंजूरी प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उनके नामित होने पर क्षेत्र के लोगों में खुशी है। रियर एडमिरल ओमप्रकाश राणा डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के साथ पृथ्वी मिसाइल प्रोजेक्ट में काम किया है। उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए चीफ ऑफ नेवल स्टाफ और फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ द्वारा…

Read More
Uttarakhand High Court news

22 अप्रैल को नैनीताल हाईकोर्ट में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर होने वाली सुनवाई को लेकर मोदी सरकार बेहद गंभीर है। इसलिए धामी सरकार का पक्ष रखने के लिए सालिसीटर जनरल तुषार मेहता को भेज रही है। सरकार चाहती को किसी प्रकार की कोई चूक न हो। क्योंकि इस फैसले की गूंज पूरे देश में सुनाई देगी। बतादें कि याचिकाकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल के साथ ही रामचंद्रन और अन्य बहस करेंगे। हालांकि, यह तय नहीं है कि वह नैनीताल आएंगे या वर्चुअल बहस करेंगे। उत्तराखंड में 27 जनवरी को लागू हुए समान नागरिक संहिता को चुनौती…

Read More

चारधाम यात्रा 2025 : उत्तराखंड में क्लाइमेट चेंज के प्रभाव, पर्यावरण, शहरीकरण और वेस्ट मैनेजमेंट सहित विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली संस्था सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्यूनिटी (एसडीसी) फाउंडेशन ने उत्तराखंड में शुरू होने जा रही चारधाम यात्रा 2025 में चारधामों की कैरिंग कैपेसिटी को देखते हुए हर दिन वहां जाने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या तय करने की जरूरत पर जोर दिया है। सामाजिक कार्यकर्ता और एसडीसी फाउंडेशन के संस्थापक अनूप नौटियाल के अनुसार मीडिया से जानकारी मिली है कि सरकार ने चारों धामों में यात्रियों की संख्या पर किसी तरह का कोई नियंत्रण न रखने की बात कही है।…

Read More

हिमालयी लाइकेन : शरीर में जेनेटिक बदलावों की वजह से कोशिकाएं खुद को अनियंत्रित तरीके से विभाजित करने लगती हैं। इस बदलाव की वजह से कोशिकाओं पर से नियंत्रण हट जाता है। इस कारण शरीर में ट्यूमर बनते हैं। कई बार ट्यूमर शरीर को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। ईएमटी (एपिथेलियल मेजेंनकायमल ट्रांजिशन) की वजह से ट्यूमर फैलने लगते हैं और कैंसर में तब्दील हो जाते हैं। कुमाऊ विश्वविद्यालय में जो शोध हुआ है उसमें सामने आया है कि हिमालयी क्षेत्र में मिलने वाले कई लाइकेन (कवक और शैवाल का मिश्रण) ट्यूमर के कैंसर में बदलने से रोकने में बेहद कारगर…

Read More

अतुल्य उत्तराखंड ब्यूरो पहाड़ों में पहले जो भूमि बंजर दिखाई देती थी, वहां कई जगह सोलर पैनल चमचमा रहे हैं। यह कोशिश ऊर्जा के क्षेत्र में Uttarakhand को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ स्वरोजगार का साधन जुटाने की भी है। प्रदेश सरकार का लक्ष्य इस योजना के जरिये 250 मेगावॉट बिजली के उत्पादन का है। योजना की संभावनाओं को देखकर बड़ी संख्या में लोग इसमें दिलचस्पी दिखा रहे हैं। डिमांड इतनी ज्यादा है कि कुछ क्षेत्रों में तो उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड यानी यूपीसीएल बिजली खरीदने में असमर्थता जता चुका है। क्योंकि यूपीसीएल के पास बिजली लेने की क्षमता ही नहीं…

Read More

RBI Repo Rate : बुधवार आरबीआई ने रेपो रेट में 25 आधार अंकों की कटौती की है। इसका मतलब यह है कि आवास, ऑटो और कॉर्पोरेट ऋण लेने वालों को राहत मिली है। बताया जा रहा है कि यह फैसला सर्वसम्मति से लिया गया है। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) के सदस्यों ने नीतिगत रेपो दर को तत्काल प्रभाव से 25 आधार अंकों से घटाकर 6% करने के लिए मतदान किया। इससे पहले फरवरी महीने में भी आरबीआई ने प्रमुख ब्याज दर में 25 आधार अंकों की कटौती की थी। इस बार का फैसला…

Read More

चाय की चुस्की संग अगर रोजगार का तड़का भी लग जाए तो क्या बात है। Uttarakhand सरकार इसी दिशा में काम करने जा रही है। राज्य सरकार का प्लान है कि चाय की बागबानी को स्वरोजगार से जोड़ा जाए। इससे पहाड़ों पर रोजगार सृजित होगा। युवाओं को बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वैसे भी पहाड़ी लोगों का चाय से बेहद गहरा रिश्ता है। स्टील के बड़े ग्लास में गर्मागर्म चाय पिए बिना न तो पहाड़ियों की सुबह मुकम्मल होती है और न ही उनकी शाम खुशनुमा। इसके लिए चार जिलों चंपावत, पिथौरागढ़, चमोली व टिहरी के चयनित 120 हेक्टेयर…

Read More