चमोली जिले की Tharali तहसील के तहत आने वाले सगवाड़ा गांव में बीती रात बादल फटने की घटना से भारी तबाही हुई है। राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार 23 अगस्त की रात लगभग 12:48 बजे यह घटना हुई। अचानक आई मूसलाधार बारिश और बादल फटने से गांव के आसपास भारी मात्रा में मलबा आ गया। Tharali में राहत और बचाव कार्यों के लिए गौचर से एनडीआरफ, आईटीबीपी, ग्वालदम से एसएसबी की टीमें पहुंच रहीं हैं। जिला आपातकालीन संचालन केंद्र चमोली से मिली सूचना के अनुसार Tharali तहसील प्रशासन और राजस्व विभाग की टीमें स्थिति का जायजा…
Author: teerandaj
Uttarakhand : गैरसैंण में चल रहे विधानसभा सत्र के पहले दिन पक्ष-विपक्ष में गजब की तकरार देखने को मिली। दोपहर में जहां विपक्षी विधायकों पर माइक, टेबल तोड़ने के आरोप लगे वहीं रात में विधायकों ने नैनीताल के डीएम और एसएसपी के तबादले को लेकर सदन में ही डेरा डाल दिया। कांग्रेस विधायकों ने रात सदन में ही गुजारी। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और वरिष्ठ विधायक प्रीतम सिंह से फोन पर बातचीत कर उनकी मांगों पर भी चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी जो भी मांगें हैं, उन पर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए…
Uttarakhand Assembly Monsoon Session : विधासभा का चार दिवसीय मानसून सत्र की शुरुआत धमाकेदार रही। विपक्ष के जबरदस्त हंगामे के बीच सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 5315 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया। कई बार सदन की कार्यवाही स्थगित की गई। शाम को सीएम धामी ने हंगामे के बीच ही 5315 करोड़ का अनुपूरक बजट सदन पटल पर रखा। इसके साथ ही नौ विधेयक भी पेश हुए। इसके बाद सदन की कार्यवाही को बुधवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। ये नौ विधेयक सदन पटल पर रखे गए उत्तराखंड विनियोग 2025-26 का अनुपूरक विधेयक 2025…
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) द्वारा अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में बिना स्वीकृति के हो रहे किसी भी निर्माण या प्लॉटिंग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दिशा में मंगलवार को सख्त कार्रवाई की गई। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) की टीम ने सिमला बाईपास और सेलाकूई क्षेत्र में चल रही दो बड़ी अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया। पहली कार्रवाई में नवीन गुप्ता द्वारा मौजा सेरपुर, सिमला बाईपास पर लगभग 15 बीघा भूमि में की जा रही अवैध प्लॉटिंग को तोड़ा गया। वहीं दूसरी कार्रवाई में रिंकू…
जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा ने बाजी मार ली है। नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर दीपा दरम्वाल चुनी गईं। उन्होंने कांग्रेस की प्रत्याशी पुष्पा नेगी को पराजित कर जीत दर्ज की है। बतादें कि मतगणना के दिन हुए विवाद के बाद हाईकोर्ट ने परिणाम जारी करने पर रोक लगा दी थी। मंगलवार को परिणाम जारी किए गए।उपाध्यक्ष कांग्रेस की देवकी बिष्ट बनीं है। नैनीताल जिला कोषागार में परिणामों की घोषणा की गई। जिसमें भाजपा प्रत्याशी दीपा दरम्वाल को 11 वोट हासिल हुए जबकि कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पा नेगी को 10 वोट हासिल हुए हैं। वही एक वोट रद्द माना गया है।…
Uttarakhand : गैरसैंण के भराड़ीसैंण स्थिति विधानसभा भवन में मंगलवार को संसदीय मर्यादा तार-तार हो गई। कांग्रेस विधायकों ने कार्यसूची फाड़ी और सदन में उछाली। इसके बार वेल में धरने पर बैठ गए। विधानसभा अध्यक्ष ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि ये बेहद दुखद है। सदन के अंदर सचिव के टेबल, माइक और टेबलेट को तोड़ दिया गया। कानून व्यवस्था पर कांग्रेस के विरोध के चलते लगातार कार्यवाही स्थगित की जा रही है। सदन की कार्यवाही के दौरान विपक्षी नेताओं ने सचिव की टेबल पलटने की कोशिश की। साथ ही माइक तोड़ दिया। कांग्रेस विधायकों ने वेल में लहराए…
Uttarakhand में जल संकट की चुनौती से निपटने के लिए आज एक ऐतिहासिक पहल का आगाज हुआ। विधानसभा भवन, भराड़ीसैंण में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने स्वामी राम विश्वविद्यालय, जौलीग्रांट के सहयोग से “डायरेक्ट इंजेक्शन जल स्रोत पुनर्भरण योजना” का शुभारंभ किया। इस अवसर पर वाइब्रेंट बर्ड ऑफ कोटद्वार के नाम से फोटो संग्रह का विमोचन भी किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राज्य सरकार तकनीकी नवाचारों को अपनाकर राज्य के जल संकट को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह जल संरक्षण के क्षेत्र में अच्छा प्रयास है।…
PM Modi Shubhanshu Meet: अंतरिक्ष स्टेशन में 41 साल बाद तिरंगा फहराने वाले शुभांशु शुक्ला सोमवार को पीएम मोदी से मिले। इस दौरान उन्होंने वहां के अनुभव को साझा किया। साथ ही बताया कि भारत के गगनयान मिशन को लेकर दुनिया के अन्य अंतरिक्ष यात्री भी बेहद उत्साहित हैं। कुछ मित्रों ने उनसे वादा लिया है कि वह लॉन्चिंग के वक्त उनको जरूर इनवाइट करें। इसपर पीएम हंसने लगे। इसके अलावा उन्होंने वहां किए गए शोध के बारे में भी बताया। शुभांशु शुक्ला ने बताया कि फूड सिक्योरिटी की दिशा में यह मिशन बेहद कारगर होगा। आने वाले दिनों में…
भराड़ीसैंण में 22 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी जारी हुई है, इसके बावजूद सीएम पुष्कर सिंह धामी गैरसैंण (भराड़ीसैंण) का विधानसभा सत्र में शामिल होने पहुंच गए हैं। हेलीपैड पर जिलाधिकारी संदीप तिवारी एवं पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर पुलिस द्वारा मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। गैरसैंण में विधानसभा सत्र 22 अगस्त तक होना है। इधर, मौसम विभाग ने 22 तक बारिश जारी रहने का अलर्ट जारी कर दिया है। इससे दुश्वारियां बढ़ने के आसार हैं। खास तौर पर सड़क मार्ग से सरकारी लावा लश्कर गैरसैंण तक की लंबी यात्रा करना…
उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन क्रिकेट और बॉलीबॉल खेल के शौकीन हैं। वह अब भी क्रिकेट मैच बड़े चाव से देखते हैं। रविवार को उनके नाम की घोषणा के साथ ही वह सोशल मीडिया पर खूब सर्च किए जा रहे हैं। आइए, उनके बारे में विस्तार से जानते हैं… सीपी राधाकृष्णन का जन्म तमिलनाडु के तिरुपुर में 20 अक्तूबर, 1957 को हुआ था। ओबीसी समुदाय से आने वाले 67 वर्षीय राधाकृष्णन वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं। इससे पहले वह करीब डेढ़ साल तक झारखंड के राज्यपाल रहे। झारखंड की जिम्मेदारी संभालते हुए राधाकृष्णन को तेलंगाना का…
लाल किले की प्राचीर से 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पीएम मोदी ने PM Viksit Bharat Rojgar Yojana की शुरुआत की। इसके तहत प्राइवेट सेक्टर में पहली नौकरी करने वाले युवाओं को 15 हजार रुपये सरकार देगी। शर्त यह है कि नौकरी में तनख्वाह एक लाख रुपये तक ही होनी चाहिए। यानी, सैलरी एक लाख रुपये के ऊपर नहीं होनी चाहिए। सरकार ने जो स्लैब निर्धारित किया है इसमें बड़ी संख्या में शामिल हो जाएंगे। इसके साथ ही युवाओं को नौकरी देने वाली कंपनियों को भी प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इस योजना के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी श्रम एवं रोजगार…
Uttarakhand: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर परेड ग्राउंड देहरादून में राज्य के मुख्य कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया एवं फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस महानिदेशक अजय प्रकाश अंशुमान को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया। सेवा के आधार पर मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से श्वेता चौबे, सेनानायक आईआरबी द्धितीय देहरादून, योगेश चन्द्र पुलिस उपाधीक्षक, विपिन चन्द्र पाठक, निरीक्षक नागरिक पुलिस, नरेन्द्र सिंह बिष्ट, निरीक्षक नागरिक पुलिस, राकेश चन्द्र भट्ट, उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, अजय…
पंचायत चुनाव : जैसा कि माना जा रहा था कि पंचायत चुनाव में समर्पितों के सहारे ही भाजपा की नैया पार होगी, वैसे ही हुआ। दस पर भाजपा प्रत्याशियों ने विजय हासिल की। कांग्रेस को एक सीट से ही संतोष करना पड़ा। जबकि, नैनीताल की सीट पर परिणाम हाईकोर्ट के आदेश के बाद घोषित किया जाएगा। मतगणना के दौरान जमकर हंगामा भी हुआ। दरअसल,पांच जिलों में पहले ही भाजपा के जिला पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। देहरादून में कांग्रेस की प्रत्याशी ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। सीएम धामी ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में भाजपा…
पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से रक्षा कवच सुदर्शन चक्र का एलान किया। यह दुश्मन की हर चाल को नाकाम तो करेगा ही साथ ही कई गुना तेजी से वार भी करेगा। खास बात यह है कि यह कवच देश में ही विकसित किया जाएगा। यानी मेक इन इंडिया होगा। अगले दस साल में देश को पूरी तरह कवर करने का लक्ष्य रखा गया है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत सुदर्शन चक्र मिशन लॉन्च करेगा। सुदर्शन चक्र दरअसल एक पावरफुल वेपन सिस्टम होगा, जो देश के रक्षा कवच का काम करेगा। यह अहम सामरिक स्थलों ही नहीं,…
स्वाधीनता को स्वतंत्रता में बदलें – हमने स्वाधीनता संघर्षों से पाई है। स्वाधीनता में ब्रिटिश शासकों की जगह भारतीय (अंग्रेज) शासक बन गए। शासन में भारतीयता कहीं दिखाई नहीं देती। भारत रत्न भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की एक कविता है – पंद्रह अगस्त का दिन कहता, आजादी अभी अधूरी है, सपने सच होने बाकी हैं, राखी की शपथ न पूरी है।…. अतुल्य उत्तराखंड के लिए पार्थसारथि थपलियाल Independence Day – 14/15 अगस्त 1947 की मध्य रात्रि को ब्रिटिश सरकार के भारतीय गवर्नर जनरल लॉर्ड माउंटबेटन ने भारत की सत्ता तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के हाथों में सौंपी।…
PM Modi ने लाल किले की प्राचीर से दुश्मनों को ललकारते हुए जीएसटी में नेक्स्ट जेनरेशन सुधार की बात भी कहीं। माना जा रहा है कि जीएसटी की चार स्लैब में दो को खत्म किया जा सकता है। यानी, दिवाली के बाद जीएसटी की सिर्फ दो दरें ही होंगी। इससे कई सामान सस्ते हो जाएंगे। साथ ही व्यापारी वर्ग को हिसाब किताब में काफी सहूलियत होगी। PM Modi ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था के आठ वर्ष पूरे होने के साथ ही जीएसटी में सुधार करने का समय आ गया है।…






















