Cloudburst In Uttarkashi : धराली में युद्धस्तर पर बचाव अभियान जारी है। बचाव अभियान में सेना के 125 अधिकारी और जवान, आईटीबीपी के 83 अधिकारी और जवान भी लगे हुए हैं। बीआरओ के 6 अधिकारी, 100 से अधिक मजदूरों के साथ बाधित सड़कों को खोलने में जुटे हुए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी और नेतृत्व कर रहे हैं। खीर गंगा के साथ आया मलबा 10 से 20 फीट तक जमा है। ऐसे में राहत और बचाव कार्य, मलबे में दबे लोगों को निकालना भी बड़ा चुनौतीपूर्ण है। इसके अलावा रास्ते भी टूटे हुए…
Author: teerandaj
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को धराली क्षेत्र का दौरा किया और प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया और राहत कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने मौके पर तैनात राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे कर्मियों से भी भेंट की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत सामग्री और सहायता समयबद्ध तरीके से सभी प्रभावितों तक पहुंचे। राहत कार्यों को गति देने के उद्देश्य से दो हेलीकॉप्टरों के माध्यम से आवश्यक खाद्य सामग्री और राहत सामग्री धराली क्षेत्र में पहुंचाई गई है।…
Uttarakhand में आपदा की दोहरी मार पड़ी है। उत्तरकाशी के बाद अब पौड़ी जिले के थलीसैण विकास खंड के ग्राम सारसों चौथान में बादल फटने की घटना हुई है। सड़क किनारे नेपाली मजदूरों के टेंट पर बादल फटने से दस नेपाली मजदूर लापता हैं। हालांकि, ग्रामीणों ने कुछ मजदूरों को बचा लिया है। जानकारी के मुताबिक, इस क्षेत्र में सड़क किनारे कुछ नेपाली मजदूरों ने टेंट लगाकर अस्थाई रूप से डेरा डाल रखा था। अचानक आए भारी बारिश और बादल फटने से मलबा सीधे टेंटों पर गिरा। करीब 10 नेपाली मजदूर लापता बताए जा रहे हैं। आशंका जताई जा रही…
Cloudburst In Uttrakhand : मंगलवार दोपहर में धराली में आई तबाही का पैटर्न 2013 में केदारनाथ में आए जलप्रलय की तरह ही था। ढाई घंटे में तीन बादल फटे थे। बुधवार सुबह भी सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस-प्रशासन की टीमें बचाव कार्य में लगी हैं। 130 से ज्यादा लोगों को अब सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। जबकि, जिला प्रशासन के मुताबिक चार लोगों की मौत हो चुकी है। अब भी 100 से अधिक लोग लापता हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मलबा इतना अधिक है कि बचाव कार्य में समय लग सकता है। भारी बारिश और लगातार हो…
Uttarakhand : जनपद रुद्रप्रयाग में लगातार हो रही बारिश के कारण श्री केदारनाथ धाम जाने वाला मोटर मार्ग सोनप्रयाग व गौरीकुंड के मध्य मलबा पत्थर आने से बाधित है, वहीं केदारघाटी से आने वाली मंदाकिनी नदी भी उफान पर है। इस संबंध में एसपी रुद्रप्रयाग अक्षय प्रल्हाद कोंडे ने बताया है कि आम जनमानस व श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत अग्रिम आदेशों तक केदारनाथ धाम यात्रा स्थगित की गई है। केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग में आए हुए श्रद्धालु जो जहां पर हैं, वहीं पर सुरक्षित रुकवाया गया है। उन्होंने बताया कि गौरीकुण्ड से केदारनाथ के मध्य कुछेक स्थानों पर पैदल…
Cloudburst : गंगोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव धराली में खीरगंगा नदी में आई बाढ़ से क्षेत्र में तबाही मच गई है। उत्तरकाशी के हर्षिल क्षेत्र अंतर्गत गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गंगोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव कस्बा धराली में खीरगंगा में बादल फटने के कारण भारी नुकसान की सूचना है। वीडियो दिल दहलाने वाले हैं। डीएम प्रशांत आर्य ने बताया की धराली आपदा में अब तक चार लोगों की मौत हुई है। जबकि 50 से ज्यादा लोग लापता हैं। दो दर्जन से ज्यादा होटल होमस्टे तबाह हो चुके हैं। धरावी गांव देहरादून से 218 किमी दूर है। गंगोत्री धाम से…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को श्री ब्रह्म निवास आश्रम, सप्तसरोवर रोड़, भूपतवाला में 50वें निर्वाण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर सीएम धामी ने कहा कि पूज्य सतगुरू लाल दास महाराज ने अपने जीवन में आध्यात्मिकता को प्राथमिकता देते हुए समाज को सेवा, सत्य और भक्ति के मार्ग पर चलने के लिए लोगों को प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूज्य सतगुरू लाल दास महाराज ने भक्ति को जन जन तक पहुंचाया है। उनकी वाणी में अद्भुत शक्ति थी और दृष्टि में भगवान बुद्ध के समान असीम करुणा थी। पूज्य सतगुरु ने…
सोमवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने Uttarakhand के सचिवालय परिसर में मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के तहत राज्य स्तरीय कार्यक्रम का समस्त 95 विकासखंडों में शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा रक्षाबन्धन पर्व के लिए लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को विभिन्न महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी बहनों ने राखी बांधी। मुख्यमंत्री ने उपस्थित महिला स्वयं सहायता समूहों को रक्षाबंधन की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा स्वरोजगार, महिला स्वालम्बन, स्थानीय उत्पादों व हस्तशिल्प में किए जा रहे कार्यों की…
उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चमोली जिले के अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शाह हसन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उनपर शराब पीकर गाड़ी से बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मारने का आरोप है। स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया। विभाग का मानना है कि डॉ. के कृत्य से विभाग की छवि धूमिल हुई। जिससे स्वास्थ्य सेवा की गरिमा और जनता का विश्वास प्रभावित हुआ। दरअसल, रुद्रप्रयाग के तिलणी क्षेत्र में स्कॉर्पियो वाहन से दो बाइक सवार व्यक्तियों को टक्कर मार दी गई थी। जिसके चलते उन्हें…
उत्तराखंड में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग, देहरादून ने जारी की है। जनपद – बागेश्वर, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौडी और टिहरी में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। खासकर मसूरी, डोईवाला, चकराता, रुड़की, लक्सर, देवप्रयाग, श्रीनगर, कपकोट, राम नगर, मुक्तेश्वर, कोटद्वार व इनके आस पास के क्षेत्रों मे भारी से बहुत भारी बारिश के साथ-साथ बिजली गिरने की आशंका है। इस वजह से पौड़ी जिले के समस्त विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में मंगलवार को अवकाश घोषित किया गया है। उधर, सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने सोमवार…
Heavy Rains In Uttarakhand : राज्य में भारी बारिश के कारण सभी अफसरों को ग्राउंड जीरो यानी प्रभावित इलाकों में उतरने का आदेश धामी सरकार ने दिया है। अफसरों को निर्देश है कि अतिवृष्टि के कारण सड़कों के बाधित होने की स्थिति में उन्हें शीघ्र सुचारु किया जाए। पेयजल और विद्युत की लाइनें क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में यथाशीघ्र सुचारु की जाएं। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि ग्रामीण संपर्क मार्ग बाधित होने की स्थिति में लोगों के आवागमन की वैकल्पिक व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित की जाए। जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए सभी तैयारियां पूर्व से की…
Uttarakhand: दो दिनों में उत्तराखंड सरकार ने 15 प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले किए हैं। शनिवार को चार आईएएस अधिकारियों के तबादले किए थे। रविवार को 11 अधिकारियों के कार्यों में फेरबदल किया गया। इसमें चार आईएएस , दो पीसीएस और पांच सचिवालय सेवा के अधिकारी शामिल हैं। शासन की ओर से इसका आदेश जारी कर दिया गया है। बता दें कि शनिवार को भी शासन ने चार आईएएस अधिकारियों के तबादले किए थे। कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, आईएएस दीपक रामचंद्र को संयुक्त मजिस्ट्रेट पौड़ी से संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की, आईएएस राहुल आनंद को संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत…
17 साल बाद मालेगांव ब्लास्ट मामले में कोर्ट का फैसला आने के बाद एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। एक गवाह ने दावा किया है कि ब्लास्ट मामले में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत और गोरखपुर से तत्कालीन सांसद व वर्तमान में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी फंसाने की प्लानिंग थी। गवाह मिलिंद जोशी ने बताया कि उन पर योगी आदित्यनाथ और आरएसएस के मोहन भागवत को फंसाने का दबाव डाला गया था। उन्हें कई दिनों तक हिरासत में रखा गया और प्रताड़ित किया गया ताकि वे इन नेताओं का नाम लें। साथ ही जांच…
Uttarakhand Election: त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के नतीजे काफी चौंकाने वाले हैं। कई दिग्गज औंधे मुंह पड़ चुके है तो नए उम्मीदवारों पर लोगों ने खूब भरोसा जताया है। हालांकि, पूरा परिणाम आना अभी बाकी है। कई जगहों पर गिनती हो रही है। पंचायत चुनाव में भाजपा-कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों में टक्कर दिख रही है। निर्दलीय-बागियों ने भी ताकत दिखा रहे हैं। के बीच चमोली जिले की रानों जिला पंचायत सीट से एक चौंकाने वाला नतीजा सामने आया है। यहां पूर्व फौजी लक्ष्मण खत्री ने बड़ा उलटफेर करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी की पत्नी और निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी…
महाराष्ट्र के मालेगांव विस्फोट के मामले में एनआईए की विशेष अदालत ने बृहस्पतिवार को सभी आरोपियों को बरी कर दिया। इसमें पूर्व भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर, लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित सहित सात लोग आरोपी बनाए गए थे। सितंबर 2008 में मालेगांव की एक मस्जिद में विस्फोट हुआ था। इस विस्फोट में छह लोग मारे गए थे और 101 अन्य घायल हुए थे। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के मामलों की सुनवाई के लिए नियुक्त विशेष न्यायाधीश एके लाहोटी ने अभियोजन पक्ष के मामले और की गई जांच में कई खामियां बताईं। उन्होंने कहा कि आरोपियों को संदेह का लाभ मिलना…
अग्निवीरों को कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में स्थापित की जा रही टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स में सीधी तैनाती मिलेगी। यह घोषणा सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अंतरराष्ट्रीय टाइगर दिवस के अवसर पर की। टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स में 80 से अधिक युवाओं की भर्ती होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस फोर्स की स्थापना से वृहद बाघ संरक्षण के लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद मिलेगी तथा अवैध शिकार पर रोक लगेगी । टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स का मुख्य काम बाघों के अवैध शिकार को रोकना होगा। इससे न केवल बाघ संरक्षण के प्रयासों को मजबूती मिलेगी बल्कि अग्निवीर योजना के तहत प्रशिक्षित युवाओं को…






















