जिस दिन भारत ने ऑपरेशन सिंदूर किया, उसके एक दिन बाद मॉक ड्रिल का प्लान था। इसके तहत इमरजेंसी की तैयारियों को परखा जाना था। Uttarakhand में भी देश के अन्य हिस्सों की तरह कई जगहों पर मॉक ड्रिल कर इमरजेंसी की तैयारियों को परखा गया। इसी के तहत अब राज्य के सभी जिलों में सायरन स्थापित किया जाएगा। हालांकि, इसका इस्तेमाल युद्ध के अलावा प्राकृतिक आपदाओं में भी लोगों को सचेत करने के लिए किया जाएगा। सभी जिलों के डीएम को इस बाबत निर्देश दिए जा चुके हैं। बतादें कि मुख्य सचिव के निर्देशों के क्रम में आपदा प्रबंधन…
Author: teerandaj
Operation Sindoor के पूरा हो जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को राष्ट्र को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ये सिर्फ नाम नहीं है, ये देश के कोटि-कोटि लोगों की भावनाओं का प्रतिबिंब है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ न्याय की अखंड प्रतिज्ञा है। 6 मई की देर रात, 7 मई की सुबह, पूरी दुनिया ने इस प्रतिज्ञा को परिणाम में बदलते देखा है। भारत की सेनाओं ने पाकिस्तान में आतंक के ठिकानों पर, उनके ट्रेनिंग सेंटर्स पर सटीक प्रहार किया। आतंकियों ने सपने में भी नहीं सोचा था कि भारत इतना बड़ा फैसला ले सकता है। लेकिन…
Virat Kohli Test Retirement: विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया साइट इंस्ट्राग्राम पर एक पोस्ट के माध्यम से यह जानकारी दी। हालांकि, उनके संन्यास की खबरें मीडिया में लगातार चल रही थीं। लेकिन, भारतीय कंट्रोल बोर्ड ने उन्हें आगामी इंग्लैंड टेस्ट सीरीज को देखते हुए अपने फैसले पर पुनर्विचार करने को कहा था। लेकिन, वह नहीं माने। बतादें कि रोहित शर्मा ने भी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। कोहली ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर एक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार बैगी ब्ल्यू…
Chardham यात्रा पर आए श्रद्धालुओं को देहरादून से गंगोत्री ले जा रहा एक निजी कंपनी का हेलीकॉप्टर उत्तरकाशी के गंगनानी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। (Chardham Helicopter crash in Uttarkashi) इस हेलीकॉप्टर में पायलट समेत 7 लोग सवार थे, जिनमें से 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। यह हेलीकॉप्टर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिरा। स्थानीय लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस की दी, इसके बाद एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। इस हेलीकॉप्टर में 5 महिलाएं और 2 पुरुष सवार थे। ये आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र,…
शिव-पार्वती का विवाह स्थल त्रिजुगीनारायण वैश्विक वेडिंग डेस्टिनेशन (Wed In Uttarakhand) के तौर पर उभर रहा है। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित इस मंदिर में देश-विदेश से लोग सनातन परंपराओं के अनुसार विवाह करने के लिए पहुंच रहे हैं। शादियों के सीजन में अब यहां हर महीने 100 से अधिक शादियां हो रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई मौकों पर डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए उत्तराखंड की ब्रांडिंग कर चुके हैं। इसका असर, त्रिजुगीनारायण मंदिर में साफ तौर पर नजर आ रहा है। जहां बड़ी संख्या में लोग डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए पहुंच रहे हें। इससे यहां होटल कारोबारियों से…
Chardham yatra में इस बार भी श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ रहा है। बाबा केदार के दर्शनों के लिए लगने वाली भीड़ की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर प्रशासन ने इस साल टोकन प्रणाली लागू की है, जिससे सभी यात्रियों को आसानी से बाबा के दर्शन हो रहे हैं। देहरादून से केदारनाथ आए शुभ कुमार ने कहा कि टोकन व्यवस्था से भीड़ काबू में है, जिससे वे आसानी से दर्शन कर पाए। छत्तीसगढ़ से आई डॉ. दीपिका ने बताया कि टोकन व्यवस्था होने से उन्हें सुबह से लाइन में नहीं लगना पड़ा और निर्धारित टाइम स्लॉट पर वे आसानी…
Uttarakhand सरकार ने राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता (डीए) देने का आदेश जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को डीए में दो प्रतिशत बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। बढ़ा हुआ भत्ता एक जनवरी 2025 से लागू होगा । पहली जुलाई से कर्मचारियों व पेशनरों को 53 प्रतिशत की दर से प्रतिमाह महंगाई भत्ता का भुगतान हो रहा था। अपर सचिव वित्त अमिता जोशी के आदेश के मुताबिक अब उन्हें 55 प्रतिशत प्रतिमाह की दर से डीए का भुगतान किया जाएगा। यह लाभ राज्य सरकार और राज्य कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण…
केदारनाथ यात्रा से इस साल भी रुद्रप्रयाग जनपद के महिला स्वयं सहायता समूहों को काम मिल रहा है। जनपद के करीब डेढ़ सौ समूह, प्रसाद, जौ, तिल, कॉइन सोवेनियर, स्थानीय उत्पादों की बिक्री करने से लेकर होमस्टे और यात्रा मार्ग पर जलपान गृह तक संचालित कर रहे हैं। जिससे सैकड़ों महिलाओं की आजीविका को सहारा मिल रहा है। प्रसाद की ऑनलाइन भी खरीद की जा सकती है। इसके साथ ही उद्योग विभाग के भटवाड़ीसैंण स्थित ग्रोथ सेंटर में केदारनाथ मंदिर की प्रतिकृति सोवेनियर के रूप में तैयार की जाती है। जिसे श्रद्धालु केदारनाथ मंदिर से स्मृतिचिह्न के रूप में अपने…
Chardham yatra: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने सोमवार को केदारनाथ धाम पहुंचकर भगवान केदारनाथ के दर्शन किए। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर में विशेष रुद्राभिषेक कर पूजा-अर्चना की तथा समस्त देश व प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। राज्यपाल ने कहा कि शिवभक्त से बड़ा इस संसार में कोई नहीं है। केदारघाटी के कण-कण में भगवान शिव का वास है। यहां के पर्वतों में भगवान शिव की छवि स्पष्ट रूप से दृष्टिगोचर होती है। इस दिव्य भूमि पर कदम रखते ही मन ध्यानमग्न हो जाता है। राज्यपाल ने श्री केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण और विकास कार्यों…
चंपावत से दिल्ली जा रहे Indian Idol Winner और उत्तराखंड के प्रख्यात गायक पवनदीप राजन एक सड़क हादसे में घायल हो गए। सिंगर पवनदीप सुरक्षित हैं लेकिन उनके दोनों पैर में फैक्चर हो गया है। पवनदीप का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि गजरौला हाइवे पर सीओ दफ्तर के सामने कट पर खड़े एक कैंटर में कार पीछे से घुस गई। सोशल मीडिया में अस्पताल के अंदर से एक फोटो भी सामने आई है। पवनदीप की कार को चालक राहुल सिंह चला रहा था। रात करीब ढाई बजे जैसे ही उनकी कार गजरौला थानाक्षेत्र में…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में कृषि व औद्यानिकी से जुड़े अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि राज्य से जुड़े प्रमुख मुद्दों को केंद्र सरकार के समक्ष मजबूती व प्रभावी समन्वय के साथ रखा जाए ताकि Uttarakhand के किसानों को दीर्घकालिक लाभ मिल सके। बैठक में मुख्यमंत्री ने पंतनगर में ‘स्टेट एग्री-होर्टि एकेडमी’ व ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ की स्थापना के लिए केंद्र सरकार से अनुरोध करने के लिए तत्काल प्रभावी वर्किंग प्लान प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अन्य हिमालयी राज्यों की तर्ज पर उत्तराखंड को भी…
दो मई, तड़के तीन बजे… दुधिया रोशनी से नहाए बाबा धाम की छटा श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर रही थी। इनके चेहरे के भावों, बाबा के दर्शन की बेकरारी को शब्दों में पिरोना मुमकिन नहीं है। गौरीकुंड से आने वाले रास्ते में एक अजीब चेतना का संचार हो उठा था। लंबे फलांग भरते पग, बाबा का नाम बुदबुदाते होंठ, चमकती आंखें… भक्तों की बेसब्री को बयां कर रहीं थीं। बिना जयकारे के ही चहुंओर हर-हर शिव शंभू का उद्घोष हो रहा था। बाबा केदारनाथ धाम के परिसर में पहुंचते ही अधिकांश श्रद्धालुओं की आंखें भक्ति भाव से डबडबा उठीं। कदम…
Chardham Yatra : बदरीनाथ धाम के कपाट आज प्रातः 6 बजे वैदिक मंत्रोच्चार व विधि विधान के साथ ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिए गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से पहली महाभिषेक पूजा कर देश और राज्य की सुख समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मंदिर परिसर में स्थित लक्ष्मी मंदिर, गणेश मंदिर, आदि गुरु शंकराचार्य गद्दी सहित सभी मंदिरों में पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बदरीनाथ में तीर्थयात्रियों और श्रद्धालुओं का अभिवादन किया और तीर्थयात्रियों से यात्रा व्यवस्थाओं का फीडबैक भी लिया। मुख्यमंत्री ने…
मोदी सरकार ने जाति गणना कराने का बड़ा फैसला लिया। विपक्ष के हाथ से एक बड़ा मुद्दा छीन लिया। बड़ा सवाल यह है कि आखिर भाजपा ने जाति जनगणना का फैसला किन परिस्थितियों में लिया। क्या यह संघ के इशारे पर हुआ। पिछले महीने ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बतौर पीएम पहली बार नागपुर स्थित संघ मुख्यालय गए थे। उसे दौरान संघ सर संचालक भागवत से उनकी लंबी बात भी हुई थी। सियासी जानकार मानते हैं कि बिना संघ की सहमति के इतना बड़ा निर्णय नहीं लिया जा सकता है। क्योंकि भाजपा इस मामले में कभी खुलकर नहीं बोली। वह इससे…
Chardham Yatra : विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई को विधि-विधान से खोले जाएंगे। इस अवसर पर देश-विदेश से भारी संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए केदारघाटी पहुंचने लगे हैं। मंदिर परिसर और आस-पास के क्षेत्रों में भक्तों की चहल-पहल देखते ही बन रही है। चार धाम यात्रा के प्रमुख केंद्र केदारनाथ धाम में कपाटोद्घाटन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार केदारनाथ मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया है। ऋषिकेश, गुजरात से आई पुष्प समिति द्वारा मंदिर को 108 क्विंटल फूलों से भव्य रूप में सजाया गया है। मंदिर की इस आकर्षक सजावट…
बुधवार को मोदी सरकार ने बड़ा फैसला किया है। देश में पहली बार जाति जनगणना होगी। केंद्रीय मंत्रीमंडल में लिए गए फैसले की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि जातियों की गणना जनगणना में होगी। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा जातियों का इस्तेमाल वोट बैंक के लिए किया है। दरअसल जातिगत जनगणना का मतलब है जब देश में जनगणना की जाए तो इस दौरान लोगों से उनकी जाति भी पूछी जाए। बतादें कि पहली जनगणना 1872 और आखिरी 2011 में हुई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को कैबिनेट…


















