Author: teerandaj

Uttarakhand में ठेली, फड़ और झुग्गी झोपडियों में रहने वालों का भी सत्यापन किया जाएगा। इस बाबत निर्देश सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दिया है। दरअसल, पहलगाम में पर्यटकों पर हुए हमले के बाद उत्तराखंड में भी सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की जा रही है। चारधाम यात्रा शुरू होने वाली है। इसलिए और भी सतर्कता बरती जा रही है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सभी जिलाधिकारियों से बात कर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए। कहाकि विभिन्न माध्यमों से फेक न्यूज चलाने वालों पर तत्काल कार्रवाई की जाय और जिलाधिकारियों द्वारा सही जानकारी नियमित रूप से…

Read More

Chardham Yatra-2025 : दो मई सुबह सात बजे से बाबा केदारनाथ अपने भक्तों को दर्शन देंगे। सोमवार को केदारनाथ भगवान की पंचमुखी चल विग्रह डोली सोमवार को ऊखीमठ स्थित श्री ओंकारेश्वर मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के बाद श्री केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान कर गई। सेना के बैंड की भक्तिमय धुन और श्रद्धालुओं के जयघोष के बीच डोली ने प्रस्थान किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे। बाबा के जयकारों से पूरा माहौल शिवमय हो गया। डोली आज अपने प्रथम पड़ाव श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम होगा। इसके पश्चात 29 अप्रैल को डोली सुबह गुप्तकाशी…

Read More

इतिहास लेखन को लेकर हो रही बहस के बीच एनसीआरटी ने एक बड़ा फैसला करते हुए 7वीं की पाठ्यपुस्तक से मुगल सम्राज्य के पाठ को बाहर कर भारतीय परंपरा, कुछ राजवंशों को पढ़ाने का निर्णय लिया है। देश में आए दिन इतिहास लेखन पर विवाद होते रहते हैं। हाल ही राणा सांगा को लेकर विवाद चल रहा है। दक्षिणपंथियों का आरोप है कि इतिहास लेखन में तुष्टिकरण किया गया। भाजपा भी सवाल उठाते रही है। पिछले साल तक, कक्षा 7 के बच्चे सामाजिक विज्ञान में मुगलों और दिल्ली सल्तनत के बारे में पढ़ते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। नेशनल…

Read More

Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में मुख्य सेवक संवाद के तहत स्टार्टअप संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने राज्यभर से आए स्टार्टअप को बढ़ावा देने वाले लोगों से संवाद किया एवं उनके महत्वपूर्ण सुझावों को सुना। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्नत उत्तराखंड नामक पुस्तक का विमोचन एवं विभिन्न स्टार्टअप पर आधारित स्टॉलो का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने आगामी पांच वर्षों में प्रत्येक जनपद में एक इन्क्यूबेशन सेंटर की स्थापना कर 1000 स्टार्टअप तैयार करने का लक्ष्य रखा है। विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में उद्यमिता से संबंधित पाठ्यक्रम भी लागू…

Read More

Pahalgam Attack : मुख्यमंत्री धामी ने जम्मू-कश्मीर के छात्रों की सुरक्षा का आश्वासन दिया है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के कैबिनेट मंत्री सतीश शर्मा को आश्वस्त किया कि यहां पढ़ रहे जम्मू-कश्मीर के छात्र पूरी तरह से सुरक्षित हैं। राज्य सरकार हर स्तर पर उनके सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है। शनिवार को जम्मू-कश्मीर के कैबिनेट मंत्री सतीश शर्मा देहरादून पहुंचे। यहां उन्होंने विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों का भ्रमण कर जम्मू-कश्मीर के छात्रों व प्रबंधन से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात की। दूसरी ओर, चारधाम व हेमकुंड जाने वाले 77 पाकिस्तानियों के रजिस्ट्रेशन को उत्तराखंड सरकार ने…

Read More

देशवासियों को भरोसा देता हूं। न्याय मिलकर रहेगा। आतंकियों को कठोरतम सजा मिलेगी। प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी ने ये बातें Mann Ki Baat के 121वें एपिसोड में कहीं। कहा, देश निर्णायक लड़ाई में एकजुट है। दुनिया भी 140 करोड़ भारतीयों के साथ खड़ी है। पीएम मोदी ने न्याय मिलेगा, न्याय मिलकर रहेगा पर खासा जोर दिया। रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि भारत की जवाबी कार्रवाई बड़ी होगी। चूंकि, बड़ा मामला है, सेना तैयारी कर रही है। पूरी तैयारी के साथ ही मैदान में उतरेगी। इसलिए पीएम ने बड़े विश्वास के साथ कहा, न्याय तो मिलकर रहेगा। मन की बात पर…

Read More

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने शनिवार केदारनाथ धाम पहुंचकर आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों और व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। अपने इस दौरे में उन्होंने सबसे पहले केदारनाथ धाम में जारी पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने मंदाकिनी और सरस्वती नदियों पर बनाए गए बैली ब्रिज का भी निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि इस पुल का कार्य पूरा हो चुका है, जिससे यात्रियों को आने-जाने में और अधिक सुविधा और सुगमता प्राप्त होगी। मुख्य सचिव ने आस्था पथ पर बने रेन शेल्टरों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने…

Read More

Pahalgam Attack: पहलगाम में आतंकियों ने हमला कर अपनी कब्र खुद खोद ली है। पूरे देश में आक्रोश है। पीएम नरेंद्र मोदी ने बिहार में कहा कि यह हमला पर्यटकों पर नहीं बल्कि हमारी आत्मा पर है। आतंकियों, साजिश करने वालों को उनकी कल्पना से भी बढ़कर सजा मिलेगी। आगे उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि आतंकियों की बची-खुची जमीन को भी मिट्टी में मिलाने का। इसके बाद पाकिस्तान में बेचैनी है। उनके बड़े-बड़े नेताओं को सूझ नहीं रहा है कि वह क्या बयान दें। ऐसी स्थिति में कोई खुद को परमाणु संपन्न होने की गीदड़ भभकी…

Read More

Pahalgam Terror Attack : 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरी दुनिया की निगाह इस बात पर टिक गई है कि भारत की जवाबी कार्रवाई क्या होगी। पाकिस्तानियों में भी खौफ तारी है। अंदाजा भारत में पाकिस्तान के पूर्व उच्चायुक्त के बयान से लग जा रहा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से कहा कि भारत के किसी भी हमले का पाकिस्तान कड़ा जवाब देगा। यानी, पाकिस्तानियों को यह पक्का विश्वास है कि भारत जवाबी कार्रवाई जरूर करेगा। दुनिया के बड़े देश मोदी को फोन कर समर्थन की बात कह चुके हैं। अमेरिका,…

Read More

Chardham Yatra 2025: इस बार तीर्थयात्रियों का उत्साह चरम पर है। मई में दर्शन का स्लॉट फुल हो गए हैं। जबकि गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा के लिए पंजीकरण उपलब्ध हैं। इस बार ऑनलाइन से आधार आधारित 60 प्रतिशत पंजीकरण किए जा रहे हैं। बाकी के पंजीकरण ऑफलाइन किए जाएंगे। बतादें कि पिछली बार ऑनलाइन पंजीकरण की सीमा 50 प्रतिशत रखी गई थी। इस बार इसे 10 फीसदी बढ़ाया गया है। अब जब मई के ऑनलाइन स्लॉट फुल हो चुके हैं तो जिन तीर्थयात्रियों को मई में ऑनलाइन पंजीकरण उपलब्ध नहीं हो रहे हैं, उनके पास ऑफलाइन पंजीकरण का…

Read More

Uttarakhand : जिस राज्य का 45.44 प्रतिशत भूभाग वन से आच्छादित हो, वह अपने राजस्व प्राप्ति में फिसड्डी हो, यह समझ से परे हैं। विभाग के प्रबंधन पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सरकार भी इस स्थिति से चिंतित है। हालांकि, राज्य के ऊर्जा और सिंचाई विभाग की स्थिति भी कमोबेश यही है। वन विभाग का राजस्व लक्ष्य 710 करोड़ रुपये था लेकिन केवल 574 करोड़ रुपये की प्राप्ति हुई जबकि ऊर्जा विभाग के कर राजस्व का लक्ष्य 550 करोड़ रुपये था लेकिन केवल 365 करोड़ रुपये मिले । इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इन विभागों से आय…

Read More

Uttarakhand : पांच महीने में 253 किसानों ने ढाई करोड़ से ज्यादा का कारोबार वह भी घर बैठे, यह सच्चाई है। सीमांत जिलों के किसान आईटीबीपी के साथ पशुपालन विभाग के साथ हुए समझौते के तहत उन्हें जिंदा बकरे मुर्गे और मछली की आपूर्ति की है। इस पहल से किसानों की आय में वृद्धि हुई है। सरकार का मानना है कि इससे सीमांत जिलों के किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इससे पहले आईटीबीपी बड़े शहरों पर इन चीजों के लिए निर्भर था। खास बात यह है कि आपूर्ति के 24 घंटे के अंदर किसानों के खाते में पैसे…

Read More

Uttarakhand सरकार द्वारा होम स्टे को तेजी से बढ़ावा दिया जा रहा है। होम स्टे संचालक प्रदेश में आने वाले पर्यटकों को ठहरने की अच्छी सुविधा के साथ राज्य की संस्कृति, परंपरा, खान पान, पहनावे से भी अवगत करा रहे हैं। उत्तराखंड की असली आत्मा गांवों में बसती हैं। जहां प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध संस्कृति और पारंपरिक विरासत का अद्भुत संगम एक ही स्थान पर देखा जा सकता है। यह कहना है मुख्यमंत्री सीएम पुष्कर सिंह धामी का। वह मुख्य सेवक संवाद के तहत गांव से ग्लोबल तक होम स्टे संवाद कार्यक्रम में बोल रहे थे। कार्यक्रम में प्रदेश भर के…

Read More

2020 के बाद 30 जून को कैलाश मानसरोवर यात्रा का शुभारंभ होगा। कोरोना काल के बाद यह यात्रा बंद हो गई थी। पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम पुष्कर सिंह धामी के विशेष प्रयास के बाद विदेश मंत्रालय के सहयोग के बाद यात्रा की रूपरेखा तैयार की गई है। जनपद पिथौरागढ़ के लिपुलेख पास से हर वर्ष आयोजित होने वाली कैलाश मानसरोवर यात्रा कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत वर्ष 2020 से संचालित नहीं हुई थी। इस वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विशेष प्रयासों से उत्तराखंड सरकार एवं भारतीय विदेश मंत्रालय के तत्वावधान में कैलाश मानसरोवर यात्रा-2025 संचालित…

Read More

राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस : आज के तकनीकी दौर में हम सभी अपनी जिम्मेदारी समझें। एआई तकनीक का वर्तमान समय में जिस प्रकार से तेजी से विकास हो रहा है, उसमें सभी की जिम्मेदारी बन जाती है कि हम मनुष्यता की भावना को सर्वोपरि रखें। एआई तकनीक के उपयोग से समय की बचत होती है, उस समय का उपयोग हम किस प्रकार से करते हैं, यह भी हम सभी को समझना होगा। यह कहना है महानिदेशक सूचना एवं उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी का। वह राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस के अवसर पर देहरादून में पब्लिक रिलेशन सोसायटी ऑफ इंडिया के देहरादून चैप्टर की…

Read More
लोकसभा चुनाव 2024

चुनाव आयोग ने बताया है कि Uttarakhand में 1 जनवरी 2025 की अर्हता तिथि के आधार पर प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची को लेकर दावे/आपत्ति के संबंध में एक भी अपील प्राप्त नहीं हुई है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने कहा कि मतदाता सूची को लेकर अगर किसी व्यक्ति को दावा या आपत्ति करनी है तो प्रथम अपील विधिवत रुप से सम्बधित जनपद के जिला मजिस्ट्रेट/अपर जिला मजिस्ट्रेट/कार्यपालक मजिस्ट्रेट अथवा जिला कलेक्टर से कर सकते हैं। द्वितीय अपील मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश के किसी भी जनपद में मतदाता सूची…

Read More