21 फरवरी को Uttarakhand विधानसभा में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल की पहाड़ियों को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है। गैरसैंण में बुलाई गई स्वाभिमान रैली में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। सभी वित्त मंत्री के बयान का विरोध कर रहे हैं। इस रैली से पहले जागर सम्राट पद्मश्री प्रीतम भरतवाण का एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान दिया गया बयान वायरल हो रहा है। इसमें वह कह रहे हैं, कोई नेता-अभिनेता पहाड़ का अपमान करे, बर्दाश्त नहीं करेंगे। पहाड़ियों के सब्र को परखने की कोशिश न करें। हमारी विनम्रता कायरता का सूचक नहीं। पहाड़…
Author: teerandaj
PM Modi In Uttarakhand: शीतकालीन यात्रा को प्रमोट करने के लिए पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जीवनदायिनी मां गंगा के शीतकालीन स्थल पर आकर मैं धन्य हो गया हूं। मां गंगा की कृपा से ही मुझे उत्तराखंड की सेवा का सौभाग्य मिला है। मैं मानता हूं कि उन्हीं के आशीर्वाद से मैं काशी तक पहुंचा हूं। इसलिए मैंने काशी में कहा था, मुझे मां गंगा ने बुलाया है। कुछ महीने पहले मुझे यह भी अनुभूति हुई कि जैसे मां गंगा ने मुझे गोद ले लिया है। ये उन्हीं का आशीर्वाद है कि उनके मायके मुखबा आया हूं। हर्षिल…
अपने दौरे से एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने Uttarakhand को एक बड़ी सौगात दी। केंद्रीय कैबिनेट ने सोनप्रयाग से केदारनाथ तक 12.9 किलोमीटर लंबी रोपवे परियोजना को मंजूरी दे दी। इस रोपवे परियोजना पर करीब 4,081 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। यह राष्ट्रीय रोपवे विकास कार्यक्रम की पर्वतमाला परियोजना के तहत होगा। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री ने बताया- इस परियोजना का बड़ा फायदा यह होगा कि जिस यात्रा में वर्तमान में 8-9 घंटे लगते हैं, इसके बनने के बाद घटकर 36 मिनट की हो जाएगी…इसमें 36 लोगों के बैठने की…
Chamoli News : बुधवार सुबह चमोली में गोविंदघाट के पास पहाड टूट गई। इससे हमेकुंड साहिब को जोड़ने वाला पुल टूट गया। मौसम विभाग ने चमोली में हिमस्खलन की आशंका जताई है। आठ मार्च के बाद ही मौसम सही होगा। जिले में मंगलवार को भी बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई। निचले क्षेत्रों में बारिश हुई। इस समय इससे जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। VIDEO | Uttarakhand: Motor bridge connecting Govindghat and Hemkund Sahib in Chamoli collapsed after boulders fell on it due to landslide. (Full video available on PTI…
दूसरा कार्यकाल की शुरुआत से ही अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप काफी आक्रामक नजर आ रहे हैं। पहले उन्होंने चीन, कनाड़ा जैसे देशों से आयात होने वाले सामान पर टैक्स बढ़ाया अब उनकी निगाहें भारत पर हैं। उन्होंने बुधवार पांच मार्च को अमेरिकी कांग्रेस में कहा कि यह देश हमपर ज्यादा टैक्स लगा रहे हैं। इसलिए दो अप्रैल से इनपर भी उतना ही टैक्स लगाया जाएगा, जितना ये हमपर लगाते हैं। इसे ही Reciprocal tariffs (पारस्परिक टैरिफ) कहते हैं। जानकार बताते हैं कि ट्रंप के इस कदम से पूरी दुनिया में हलचल मचनी तय हैं। आने वाले समय में एक बड़ा व्यापार…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड दौरा तय हो गया है। वह अपनी शीतकालीन यात्रा पर छह मार्च को आएंगे। वह एक दिन उत्तरकाशी में रहेंगे। इस दौरान वह पहले मां गंगा के शीतकालीन गद्दी स्थल मुखबा में दर्शन व पूजा करेंगे। फिर हर्षिल में सार्वजनिक समारोह में शामिल होंगे। उत्तराखंड में शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा देने में पीएम मोदी का यह दौरा मील का पत्थर साबित हो सकता है। वह मुखबा व्यू प्वाइंट से हिमालय के दर्शन भी करेंगे। पीएम के कार्यक्रम के मुताबिक, प्रधानमंत्री मुखबा व्यू प्वाइंट से ही हिमालय के दर्शन करेंगे। इसके बाद हर्षिल पहुंचकर…
Uttarakhand : मंगलवार को धामी सरकार ने पांच आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। आईपीएस मुकेश कुमार को वर्तमान पद पर तैनाती से मुक्त करते हुए पुलिस महानिरीक्षक पीएसी बनाया गया है। आईपीएस धीरेन्द्र सिंह गुंज्याल को सहायक पुलिस महानिरीक्षक कारागार से हटाकर पुलिस उप महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। सचिव गृह शैलेश बगौली ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। आदेश के मुताबिक, अब तक पुलिस मुख्यालय में तैनात आईपीएस रचिता जुयाल को पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान बनाया गया है। साथ ही हरिद्वार में ही अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात आईपीएस…
21 फरवरी को उत्तराखंड विधानसभा में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल की पहाड़ियों को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है। अब उत्तराखंड के लोकगायक गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी ने भी इस टिप्पणी के विरोध में छह मार्च को ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के रामलीला मैदान में बुलाई गई स्वाभिमान रैली का समर्थन किया है। उन्होंने एक वीडियो जारी कर लोगों से इस रैली में शामिल होने और अपने स्वाभिमान को बचाने के लिए आगे आने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आक्रोशित पहाड़ी समाज स्वाभिमान रैली में प्रेमचंद्र अग्रवाल के इस्तीफे की मांग करेगा। पृथक…
विराट कोहली ने अपने फलकम् से कन्दुकः पर प्रहार कर चत्वार: धवनाङ्ङ्कः बटोरे। पढ़ने में अजीब लग रहा होगा। पर क्या पता, भविष्य में संस्कृत के यह शब्द क्रिकेट कमेंट्री में प्रचलन में आ जाएं। देवभूमि में प्रयोग शुरू हो चुका है। वैसे-पहले वाक्य का अर्थ है- विराट कोहली ने अपने बल्ले से गेंद पर तेज प्रहार कर चौका मारा। क्रिकेट के दीवानों को याद होगा, एक से डेढ़ दशक पहले तक आकाशवाणी पर ही हिंदी में कमेंट्री होती थी। उसमें भी आधी अंग्रेजी में होती आधी हिंदी में। टीवी पर तो कमेंटेटर अंग्रेजी में ही बोलते थे। दौर बदला।…
मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना से पहाड़ों की सूरत बदलने की कोशिश की जा रही है। इस योजना में अविवाहित, परित्यक्ता, तलाकशुदा, निराश्रित और विकलांग एकल महिलाओं के लिए दो लाख रुपये तक सहायता राशि दी जाएगी। जिसका 75 फीसदी हिस्सा सब्सिडी, यानी अनुदान के रूप में होगी। पात्र महिलाओं को खुद के पास से 25 फीसदी राशि ही व्यवसाय में लगानी होगी। यानी, अगर कोई एकल महिला दो लाख रुपये व्यवसाय करने की सोची है तो उन्हें सिर्फ 50 हजार रुपये अपने पास से लगाने होंगे। बाकी डेढ़ लाख रुपये राज्य सरकार देगी। कहा जा रहा है कि इस…
इस वित्तीय वर्ष में Uttarakhand सरकार शराब बेचकर पांच हजार करोड़ से ज्यादा का राजस्व अर्जित करेगी। प्रदेश की कैबिनेट ने नई आबकारी नीति को मंजूरी दे दी। इसके तहत अगले वित्तीय वर्ष के लिए 5060 करोड़ रुपये का लक्ष्य तय किया गया है। पर्वतीय क्षेत्रों में फलों से शराब बनाने की फैक्ट्री लगाने वालों को 15 साल तक आबकारी शुल्क में छूट दी जाएगी। साथ ही धार्मिक क्षेत्रों की महत्ता को ध्यान में रखते हुए उनके निकटवर्ती ठेकों को लाइसेंस नहीं मिलेगा। ठेकों से जुड़ीं उप दुकानों और मेट्रो शराब बिक्री की व्यवस्था भी खत्म कर दी गई है।…
Uttarakhand के तीन लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों को प्रमोशन में सेवाकाल के दौरान एक बार मानकों में छूट दी जाएगी। कर्मचारियों की ओर से लंबे समय से प्रमोशन में छूट की मांग की जा रही थी। पदोन्नति में यह छूट 50 प्रतिशत तक मिलेगी। यह निर्णय प्रदेश मंत्रीमंडल की बैठक में लिए गए। इस निर्णय से उन कर्मचारियों को लाभ होगा, जिनके पद से ऊपर वाला पद लंबे समय से खाली है और वे उस पद के लिए 50 प्रतिशत अहर्ता पूरी करते हैं। मिसाल के तौर पर यदि किसी पद पर पदोन्नति के लिए 10 साल की सेवा…
आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट 2024-25 के ये आंकड़े चिंताजनक हैं। उत्तराखंड में सैकड़ों करोड़ रुपये खर्च करने के बावजूद राज्य में कुपाषित और अति कुपोषित बच्चों की संख्या बढ़ रही है। पिछले चार वर्षों में करीब ढ़ाई गुना कुपाषित बच्चों की संख्या बढ़ी है। इस वित्तीय वर्ष में तो करीब 430 करोड़ रुपये इस मद में खर्च किए गए हैं। इसके बावजूद हालात चिंताजनक हैं। बतादें कि कुपोषण का असर बच्चे के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर पड़ता है। राज्य सरकार की ओर से से कुपोषित व अति कुपोषित बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषाहार देने के लिए टेक होम राशन…
Chamoli Avalanche : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने माणा में हिमस्खलन की चपेट में आए श्रमिक को हर हाल में रेस्क्यू करने का निर्देश दिया है। साथ ही उन्होंने सुरक्षित रेस्क्यू किए गए श्रमिकों के उपचार की समुचित व्यवस्था करने तथा उनकी जरूरतों का पूरा ख्याल रखने के निर्देश दिए हैं। रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी यूएसडीएमए स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचे और रेस्क्यू अभियान की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से खोज एवं बचाव अभियान की जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि मौसम विभाग द्वारा…
बसपा में घमासान : यूपी में कभी राज करने वाली बसपा में इन दिनों घमासान मचा है। रविवार को बसपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अपने भतीजे को पार्टी के सभी पदों से हटा दिया। दूसरी ओर, आकाश के बड़े भाई आनंद कुमार और रामजी गौतम को बड़ी जिम्मेदारी दी। दोनों को नेशनल कोआर्डिनेटर बनाया गया है। मायावती ने कहा कि अब मेरे जिंदा रहने तक कोई उत्तराधिकारी नहीं होगा। पार्टी और मूवमेंट के हित में रिश्ते नातों का कोई महत्व नहीं है। रविवार को मायावती ने कहा कि मैंने फैसला किया है कि मेरे जीते जी कोई पार्टी…
मुनि की रेती (ऋषिकेश) में अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में वन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने कहा कि योग महोत्सव योग साधकों को एक मंच देने का काम करता है। योग हमारे राष्ट्रवाद व आत्मा के विश्वास का प्रतीक है। संयुक्त राष्ट्र ने भी योग के महत्व को स्वीकार किया है। आज पूरे देश व दुनिया के लोग शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए योग की ओर आकर्षित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश ऋषि-मुनियों की तपस्थली है। यह भूमि योग की जननी है और साहसिक व धार्मिक पर्यटन की अनेक संभावनाएं समेटे हुए है। इसी…




















