नैनीताल हाईकोर्ट ने धामी सरकार से पूछा है कि राज्य आंदोलनकारियों के लिए दस प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण किस आधार पर तय किया है। जनहित याचिका पर सुनवाई मुख्य न्यायाधीश रितु बाहरी एवं न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की खंडपीठ कर रही है। कोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए सरकार को छह हफ्ते का समय देते हुए संबंधित डाटा भी तलब किया है। हालांकि, क्षैतिज आरक्षण पर तत्काल रोक लगाने से हाईकोर्ट ने इनकार कर दिया है। न्यायालय ने याचिकाकर्ता से ताजा आदेश की एक प्रति राज्य लोक सेवा आयोग को भी भेजने को कहा, जिससे इस मामले में अग्रिम कार्रवाई…
Author: teerandaj
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन में बाबा महाकाल की सावन के महीने में निकलने वाली शाही सवारी के शाही शब्द को हटा दिया। उज्जैन में शाही के स्थान पर अब राजसी सवारी शब्द का इस्तेमाल किया जाने लगा है। एमपी सीएम के इस कदम के बाद देश भर के संत समाज अब महाकुंभ में इस्तेमाल होने वाले शाही स्नान और पेशवाई शब्द को बदलने की मांग करने लगे हैं। बड़े मंचों पर इस मुद्दे पर रायशुमारी की जाने लगी है। शाही और पेशवाई का इस्तेमाल अक्सर कुंभ के संदर्भ में किया जाता है। यह भी पढ़ें : कैबिनेट…
पिछले कुछ वर्षों से चर्चा का केंद्र रहा One Nation One Election को लेकर उच्च स्तरीय समिति की रिपोर्ट को केंद्रीय कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। कहा जा रहा है कि सरकार आगामी शीतकालीन सत्र में इसे पेश कर सकती है। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता वाली समिति ने लोकसभा चुनावों के एलान से पहले मार्च में यह रिपोर्ट पेश की थी। बताया जा रहा है कि विधि आयोग भी जल्द ही एक साथ चुनाव कराने पर अपनी रिपोर्ट पेश करेगा। सूत्रों के मुताबिक विधि आयोग लोकसभा, राज्य विधानसभाओं और नगर पालिकाओं व पंचायतों के चुनाव साल 2029…
UKSSSS Vacancy 2024 : अगर आप 12वीं पास हैं तो आपके पास उत्तराखंड में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। 24 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू होगा। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह-ग के 257 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। कई विभागों में अपर निजी सचिव, वैयक्तिक सहायक और आशुलिपिक कम डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए यह भर्ती निकाली गई है। यह भी पढ़ें : Research : अभिभावकों के लिए क्यों कठिन साबित हो रहा मौजूदा दौर आयोग की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, इस भर्ती से अपर निजी सचिव के तीन, आशुलिपिक के…
Jio Down: मंगलवार को कई घंटों से Jio की सेवाएं पूरे देश में ठप पड़ गई हैं। नेटवर्क की समस्या है। कई यूजर्स ने ब्रॉडबैंड सर्विस को लेकर भी शिकायत की है। आउटेज को ट्रैक करने वाले downdetector ने भी जियो के आउटेज की पुष्टि की है। नेटवर्क ठप होने की शुरुआत देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से हुई और अब देश के तमाम शहरों में जियो डाउन है। इससे पहले मई और जून 2024 में भी जियो की सेवाएं मुंबई में ठप हुई थीं। जियो डाउन होने को लेकर यूजर्स लगातार सोशल मीडिया पर शिकायत कर रहे हैं लेकिन…
Research : दुनिया भर के अभिभावक अपने बच्चों की परवरिश को लेकर परेशान व डरे हुए हैं। इसका सबसे बड़ा कारण है, बच्चों का इंटरनेट, मोबाइल पर ज्यादा समय (स्क्रीन टाइम) बीताना। इंटरनेट पर मौजूद हिंसक सामग्री, बच्चों का हिंसक मिजाज व दवाओं में हो रहे केमिकल के इस्तेमाल ने माता-पिता को परेशान कर रहा है। अगस्त माह के अंत में प्यू रिसर्च सेंटर पर जारी एक शोध में यह बातें सामने आई हैं। इस रिपोर्ट के मुताबिक, आज के दौर के बच्चे अभिभावकों से पहले के बच्चों की अपेक्षा ज्यादा व अनुचित मांग करने लगे हैं। शोधकर्ताओं की टीम…
हरिद्वार सांसद और पूर्व सीएम Trivendra Singh Rawat हरिद्वार को एजुकेशन हब के रूप में देखना चाहते हैं। इसलिए वह अपनी सांसद निधि को गुणवक्तायुक्त शिक्षा पर खर्च करेंगे। उनका मानना है कि शिक्षा से प्रदेश का सर्वांगीण विकास होगा। साथ ही सांसद हरिद्वार में ऐसी सफाई व्यवस्था करना चाहते हैं जिसकी दुनिया में मिसाल दी जाए। यहां हर वर्ष करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। इसलिए यहां की सफाई व्यवस्था अच्छी होनी चाहिए। ताकि, लोग यहां की अच्छी छवि मन में लेकर जाएं। इसके अलावा त्रिवेंद्र सिंह रावत महिलाओं की सुरक्षा के लिए भी संजीदा हैं। अधिकारियों से…
CM Dhami ने अपने जन्मदिन पर प्रदेश वासियों को 200 यूनिट बिजली पर 50 फीसदी छूट की सौगात दी। योजना के मुताबिक, प्रदेश में 100 यूनिट तक और उच्च हिमालयी क्षेत्रों में 200 यूनिट बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ताओं को अब 50 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी। सोमवार को उन्होंने कई योजनाओं का शिलान्यास भी किया। बिजली में छूट की सुविधा एक किलोवाट तक विद्युत भार वाले उपभोक्ताओं को मिलेगी। बताया जा रहा है कि इस योजना का लाभ लगभग 11 लाख 50 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगा। सीएम धामी ने पिटकुल की एडीबी वित्त पोषित पांच परियोजनाओं 220 केवी जीआईएस सब…
Uttarakhand News : राजधानी देहरादून में ही रेल के बिजली से चलने वाले इंजन की मरम्मत हो सकेगी। लोको आउट पिट बनाए जाने के लिए तेजी में काम चल रहा है। आउट पिट तैयार होने के बाद इंजन को ठीक करवाने के लिए लुधियाना, गाजियाबाद और लखनऊ नहीं भेजना पड़ेगा। रेलवे में कोयले के इंजन की जगह पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और बिजली से चलने वाले रेल इंजनों ने ली। देहरादून में ज्यादातर रेल गाड़ियों के इंजन बिजली से चलने वाले हैं। ऐसे में इन इंजनों में किसी भी तरह की तकनीकी खराबी आ जाती है तो उनको ठीक करने के…
Gaulapar Stadium का इंटरनेशनल का दर्ज छिन सकता है। क्योंकि भारी बारिश के कारण इसकी 35 एकड़ में बने इस स्टेडियम का दो एकड़ का हिस्सा बह गया है। गौला नदी में आए बाढ़ के कारण स्टेडियम की पश्चिमी छोर पर बनी दर्शक दीर्घा की पार्किंग का बड़ा हिस्सा और गेटर नंबर दो का अप्रोच मार्ग का बड़ा हिस्सा नदी में समा गया है। यह भी पढ़ें : Ground Reality : ऑल वेदर रोड…सब ‘ऑल वेल’ तो नहीं! ऐसे में क्रिकेट के अंतरराष्ट्रीय मानकों के मुताबिक स्टेडियम अब नहीं रह गया है। अगर कटान में बही इस जमीन की रिकवरी…
हरिद्वार सांसद और पूर्व सीएम Trivendra Singh Rawat ने रविवार को डोईवाला के माजरीग्रांट में करीब साढ़े छह करोड़ की लागत से बनने वाले राज्य के पहले स्टेट ऑफ आर्ट पशु चिकित्सालय का भूमि पूजन किया। करीब दो बीघे में बनने वाला यह अस्पताल काफी आधुनिक होगा। यहां पर जानवरों के इलाज के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस मौके पर सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि छोटे जानवरों जैसे बिल्ली कुत्ता आदि के लिए तो पहले ही देहरादून में चिकित्सालय मौजूद हैं। पर बड़े जानवरों के लिए कोई चिकित्सालय नहीं है। यह भी पढ़ें : Ground Reality :…
रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया राजीव गांधी स्टेडियम की रौनक देखते ही बन रही थी। चारों दर्शकों के शोर से पूरा आसमान गूंज रहा था। ऊपर से बालीवुड के मशहूर गायक बी प्राक की लाइव प्रस्तुति ने खुमारी को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया। मौका था Uttarakhand Premier League के उद्घाटन का। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जैसे ही ट्रॉफी का अनावरण किया आतिशबाजी से सारा आकाश जगमगा उठा। दर्शकों का जोश देखते ही बन रहा था। यह भी पढ़ें : Ground Reality : ऑल वेदर रोड…सब ‘ऑल वेल’ तो नहीं! देहरादून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की हर जगह…
La Nina Effect : उत्तराखंड में शायद पहली है कि मानसून की विदाई की बेला में ऐसी बरसात हुई है। मौसम विज्ञानी बता रहे हैं कि यह ला नीना का प्रभाव है। इसके कारण उत्तराखंड में जमकर बारिश हो रही है। ज्यादा बारिश से लोगों को परेशानी तो हो ही रही है साथ में खेती भी प्रभावित हो रही है। सबसे ज्यादा असर आवागमन पर पड़ा है। कई रास्ते बह गए हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग तक बंद करने पड़ गए हैं। पहाड़ से बोल्डर गिर रहे हैं। कुछ रास्ते तो बेहद खतरनाक हो गए हैं। देहरादून से लेकर पहाड़ी इलाकों में…
Ground Reality : नीति-नियंताओं की ये प्राथमिकता रही है कि वह चार धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को हरसंभव सुविधा दे सकें। कोशिश की जाती रही हैं कि इस यात्रा को सुगम बनाया जाए, हो भी क्यों ना। चार धाम यात्रा उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है। यह यात्रा सदियों से पहाड़ की आजीविका का मुख्य स्रोत रही है। एक तरफ नीति-निर्माता हैं, जो चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालु चारों धामों के दर्शन के लिए पहुंचें वहीं, दूसरी तरफ वो पर्यावरणविद हैं जो ऐसा नहीं चाहते। इकोनॉमी (अर्थव्यवस्था) और इकोलॉजी (पारिस्थितिकी) के बीच की ये लड़ाई…
कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट आई है। इसके बाद उम्मीद बढ़ गई है कि केंद्र सरकार Diesel Petrol की कीमतों में कमी करेगी। हालांकि, मीडिया से बातचीत में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सचिव पंकज जैन ने कहा है कि अगर कच्चे तेल की कीमत लंबे समय तक कम रहती है तो तेल कंपनियां ईंधन की कीमतें कम करने पर विचार करेंगी। बतादें कि कई राज्यों में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमतें 90 रुपये प्रति लीटर पर बनी हुई हैं। यह भी पढ़ें : साल छह हजार से ज्यादा लोगों की जान ले…
उत्तराखंड में पिछले कुछ वर्षों से कैंसर मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। हर वर्ष करीब बाहर हजार मामले सामने आ रहे हैं। चिंताजन बात यह है कि लाइलाज बीमारी हर साल छह हजार से ज्यादा लोगों की जान ले रहा है। इस बीच Swami Ram Cancer Hospital अस्पताल के विस्तार की खबर ने इस बीमारी से पीड़ित लोगों को सुकून पहुंचाया है। केंद्र सरकार ने अस्पताल के विस्तार को मंजूरी दे दी है। संस्थान के विस्तार के लिए 103.65 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। साथ ही 250 पद सृजित किए जाएंगे। यह अस्पताल 196 बेडों को होगा।…



















