पूरे देश में 76वें गणतंत्र दिवस की धूम है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम आवास पर झंडा फहराया। इस अवसर पर सीएम धामी ने संविधान की उद्देशिका की शपथ भी दिलाई। प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सभी को सशक्त, विकसित भारत के लिए अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य हो रहे हैं। सशक्त, समृद्ध और विकसित भारत के लिए हम सभी को अपने दायित्वों का निर्वहन करना है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य सरकार द्वारा राज्य…
Author: teerandaj
Nikay Chunav : महीनों की गहमागहमी रविवार सुबह तक खत्म हो गई। 11 निगमों में से भाजपा ने 10 पर कब्जा जमा लिया है। एकमात्र श्रीनगर में मेयर पद पर निर्दलीय आरती भंडारी ने जीत दर्ज कर सबको चौंका दिया है। ऋषिकेश सीट पर देर रात तक हंगामा होता है। पांचवें राउंड तक भाजपा के शंभू पासवान अपने निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दलीय प्रत्याशी दिनेश चंद्र मास्टर से 3605 वोटों से आगे थे। इसके बाद अंतिम राउंड का परिणाम आने में देरी हुई। इसके बाद निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया। नगर निगमों में ये जीते अल्मोड़ा में भाजपा…
प्रधानमंत्री 28 जनवरी को राष्ट्रीय खेलों का औपचारिक उद्घाटन करने के लिए उत्तराखंड में होंगे। इसी के एक दिन पहले यानी 27 जनवरी को राज्य में बहुप्रतिक्षित UCC लागू हो जाएगा। इसी दिन सीएम पुष्कर सिंह धामी यूसीसी पोर्टल लॉन्च करेंगे। नए कानून के तहत विवाह पंजीकरण लिव-इन रिलेशनशिप लिव-इन में जन्मे बच्चे और लिव-इन रिलेशन के नियमों में बदलाव होंगे। सीएम पुष्कर सिंह धामी के सचिव शैलेश बगोली ने सभी विभागों को पत्र भेजा है। इसमें बताया गया है कि 27 जनवरी को ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी यूसीसी के पोर्टल की लांचिंग भी करेंगे। 27 जनवरी से ही…
महाकुंभ में हिमालयन सिद्ध योगी पीठाधीश्वर के शिविर में विभिन्न राज्यों के भक्त दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। डॉ. स्वामी वीरेंद्रानंद महाराज शिविर में भक्तों को आशीर्वाद देने के साथ प्रसाद ग्रहण करने के बाद ही जाने दे रहे हैं। इसी क्रम में हिमाचल कामाख्या मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य निरंजन दास जी भी हिमालयन शिविर में पहुंचकर भक्तों को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी वीरेंद्रानंद महाराज ने भक्तों की जिज्ञासाओं को भी शांत किया। उनके कई सवालों के जवाब दिए। जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी वीरेंद्रानंद के शिविर में विभिन्न राज्यों के कलाकार…
38वें नेशनल गेम्स : उत्तराखंड में पहली बार होने वाले राष्ट्रीय खेलों को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है। धामी सरकार की तैयारियां पूरी हो गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था से लेकर छोटी-छोटी चीजों का भी खास ख्याल रखा गया है। शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महाराणा प्रताप स्टेडियम देहरादून का स्थलीय निरीक्षण कर शुभारंभ के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। 26 जनवरी से शुरू हो रहे इन खेलों का औपचारिक उद्घाटन 28 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। आठ जिलों के 12 शहरों में 35 खेलों का आयोजन किया जाएगा। इन खेलों के लिए पूरे…
राष्ट्रीय खेलों के लिए उत्तराखंड एकदम तैयार है। सभी विभाग अपनी-अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं। इसी क्रम में पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने गढ़वाल व कुमाऊं परिक्षेत्र सहित समस्त जनपद प्रभारियों, सेनानायकों एवं संबंधित इवेंट मैनेजमेंट एजेंसियों के साथ त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था, फोर्स व्यस्थापन प्लान, यातायात प्लान, पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था के लिए आवश्यक उपकरण के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से समीक्षा की। यह भी पढ़ें : लक्ष्य सेन सौंपेंगे पीएम मोदी को मशाल…युद्धस्तर पर तैयारियां शुरू उन्होंने बताया कि दस हजार खिलाड़ियों के साथ पुलिसकर्मी साये की तरह रहेंगे। सुरक्षा व्यवस्था में किसी…
महाकुंभ में शनिवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने डुबकी लगाई। उनके साथ उत्तर प्रदेश के कई मत्री भी साथ थे। गंगा स्नान के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, मैं इसे अपना सौभाग्य मानता हूं कि आज प्रयागराज, संगम में मैंने स्नान किया। मैं स्वयं को बहुत ही कृतज्ञ महसूस कर रहा हूं। यह भारतीयता का और आध्यात्मिक व सांस्कृतिक पर्व है। किसी पंथ, समुदाय या धर्म के साथ इसे जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। भारत से ही नहीं बल्कि दुनिया के कोने-कोने से लोग यहां पर डुबकी लगाने के लिए आते हैं। किसी को यदि भारत और भारतीयता…
नागाओं की रहस्यमय दुनिया के बारे में हर कोई जानना चाहता है। प्रयागराज में लगे महाकुंभ 2025 में भी उनको देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। श्रद्धालु तो उनकी चरण रज लेने के लिए आतुर रहते हैं। विदेशी पर्यटक भी नागाओं के बारे में जानने को उत्सुक दिखाई देते हैं। मेले में बड़ी संख्या में विदेशी आए हैं। इनमें से अधिकांश अखाड़ों में जाकर या मेले में जहां नागा दिख रहे हैं उनसे बात कर रहे हैं। इनके साथ में एक ट्रांसलेटर भी होता है। ताकि, भाषा बाधा न बने। उनकी माला, जटाएं, टीका सबकुछ निराला…
38th National Games के लिए उत्तराखंड पूरी तरह तैयार हो चुका है। धामी सरकार राष्ट्रीय खेलों का जमकर प्रचार-प्रसार भी कर रही है। इस बीच खबर आ रही है कि पीएम मोदी को मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन राष्ट्रीय खेलों की मशाल तेजस्विनी सौपेंगे। राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन के मौके पर मशाल पीएम को सौंपी जाएगी। लक्ष्य और चिराग सेन दोनों भाई राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड की बैडमिंटन टीम का प्रतिनिधित्व भी करेंगे। प्रधानमंत्री का कार्यक्रम निश्चित होने के बाद खेलों की तैयारियां युद्धस्तर पर की जा रही है। धामी सरकार आयोजन में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहती है। यह…
अखाड़ों के लिए केवल महाकुंभ अमृत स्नान का अवसर नहीं होता, बल्कि यह उनके विस्तार का भी एक महत्वपूर्ण समय होता है। विशेष रूप से महाकुंभ में नए नागा संन्यासियों की दीक्षा होती है, जो प्रशिक्षु साधुओं के लिए प्रयागराज कुंभ में अहम होती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जूना अखाड़े के महंत रमेश गिरि ने बताया कि 17 जनवरी को धर्म ध्वजा के नीचे तपस्या और संस्कार की शुरुआत होगी। इस दौरान साधुओं को 24 घंटे बिना भोजन और पानी के तपस्या करनी होगी। इसके बाद, अखाड़ा कोतवाल के साथ सभी साधुओं को गंगा तट पर ले जाया जाएगा,…
तीर्थराज प्रयागराज में जब उजाले की एक किरण तक नहीं निकली थी, हाड़ कंपा देने वाली ठंड के बीच मकर संक्रांति के पावन पर्व पर महाकुंभ नगर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। अमृत स्नान के लिए देश-विदेश से करोड़ों लोग गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम पर पहुंचे। पवित्र स्नान का यह दृश्य भारतीय संस्कृति और परंपरा की गहराई को दर्शाता नजर आ रहा था। ब्रह्म मुहूर्त में ही लोगों ने पतित पावनी गंगा और संगम तट पर आस्था की डुबकी लगाकर सुख, स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की। मेला प्रशासन की मुताबिक, दोपहर 12 बजे तक 1.60…
आखिरकार, दुनिया के सबसे बड़े समागम महाकुंभ में आहूति देने के लिए लोग आने लगे। पौष पूर्णिमा का स्नान तो सोमवार को था लेकिन, रविवार रात को ही संगमनगरी की सड़कें श्रद्धालुओं से पट गईं। सिर पर गठरी लादे श्रद्धालु तेज कदमों से त्रिवेणी की ओर बढ़ जा रहे थे। सुबह 7: 30 बजे तक मेला प्रशासन का दावा था कि 35 लाख से ज्यादा श्रद्धालु गंगा में स्नान कर चुके थे। दोपहर दो बजे तक प्रशासन का दावा था कि एक करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। भोर चार बजे से ही गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती…
सनातन आस्था के महापर्व महाकुंभ की शुरुआत, तीर्थराज प्रयागराज के संगम तट पर पौष पूर्णिमा के स्नान के साथ शुरू हो गई है। भारत की सांस्कृतिक विविधता में आध्यात्मिक एकता का मनोरम दृश्य संगम तट पर देखने को मिल रहा है। देश के कोने-कोने से श्रद्धालु आस्था की डोर में बंधे गंगा, यमुना, सरस्वती के पवित्र त्रिवेणी संगम में अमृत स्नान करने करोड़ों की संख्या में आ रहे हैं। इसके साथ ही महाकुंभ की विशिष्ट परंपरा कल्पवास की भी शुरुआत हो गई है। पद्म पुराण और महाभारत के अनुसार संगम तट पर माघ मास में कल्पवास करने से सौ वर्षों…
पौड़ी हादसा : सड़क हादसे हर माह उत्तराखंड को गहरा जख्म दे रहे हैं। लोग अपनों को खो रहे हैं। लेकिन, जिम्मेदारों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। हर हादसे के बाद वह महज औपचारिकता निभाने में व्यस्त हो जाते हैं। रोड सेफ्टी की बात की जाती है। मगर, उसे लागू नहीं किया जाता। नतीजतन, लोग हादसों में अपनी जिंदगी से हाथ धो रहे हैं। रविवार को पौड़ी से देहलचौरी जा रही सवारियों से भरी बस सत्याखाल मोटर मार्ग पर क्यार्क और चूलधार के पास अचानक अनियंत्रित होकर 80 मीटर खाई में गिर गई। हादसे में छह…
दुनिया में हम उत्तराखंडियों की पहचान है- अच्छे होंगे, सच्चे होंगे, ईमानदार होंगे, काम के होंगे और कमिटमेंट के भी पक्के होंगे। हमारी दुनिया भर में साफ-सुथरी छवि है। यह छवि मेहनत से बनाई गई है। यह बातें सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अंतरराष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन में कहीं। सम्मेलन का उद्घाटन करने के बाद कहा कि हमारे प्रवासी भाई-बहनों ने अपनी मेहनत से दुनिया में खूब नाम कमाया है। इज्जत कमाई है। आप लोगों ने उत्तराखंड का नाम भी बढ़ाने का काम किया है। सीएम ने कहा, आप सबका अनुभव सिर्फ सरकार के लिए ही नहीं बल्कि हर उत्तराखंडी…
अंतरराष्ट्रीय प्रवासी Uttarakhand सम्मेलन के चतुर्थ सत्र में कृषि व ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड आंदोलन के दौरान एक नारा खूब लगता था-कोदा, झिंगोरा खाएंगे, उत्तराखंड बनाएंगे। अब बदली हुई स्थिति में नारा बदल गया है। नया नारा है-कोदा झिंगोरा उगाएंगे, उत्तराखंड को आगे बढ़ाएंगे। चतुर्थ सत्र में अपने संबोधन में जोशी ने कहा कि जहां तक जैविक खेती का सवाल है, आज करीब 40 फीसदी तक हमारी खेती जैविक है। इस साल हम इसे 50 फीसदी तक ले जाने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहे हैं। यह भी पढ़ें : अंतरराष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंड सम्मेलन…





















