चीन में पिछले कुछ महीनों से कहर बरपा रहा HMPV वायरस की भारत में भी दस्तक हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा है कि भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) ने कर्नाटक में दो बच्चों में एचएमपीवी संक्रमण पाया है। तीन महीने की बच्ची और आठ महीने के बच्चे में संक्रमण मिला है। इसके अलावा गुजरात में दो महीने के बच्चे में संक्रमण पाया गया है। मंत्रालय की ओर से दी गई सूचना के मुताबिक, बंगलूरू के बैपटिस्ट अस्पताल में तीन महीने की एक बच्ची को ब्रोन्कोन्यूमोनिया बीमारी के इलाज के लिए भर्ती कराया गया…
Author: teerandaj
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने पीएम को उत्तराखंड में आयोजित नेशनल गेम्स के लिए आमंत्रित किया। साथ ही सीएम धामी ने प्रधानमंत्री को मलारी (चमोली) की शॉल और नारायण आश्रम की प्रतिकृति भेंट की। सीएम धामी ने पीएम को प्रदेश के चल रही विकास की योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी। सीएम ने कहा कि ऋषिकेश – कर्णप्रयाग रेल परियोजना के प्रथम चरण पर तेजी से काम चल रहा है। टनकपुर बागेश्वर रेल परियोजना का सर्वे का कार्य हो चुका है। मुख्यमंत्री ने इस परियोजना की…
श्रीनगर के रेनबो पब्लिक स्कूल के छात्र अमन सेमल्टी Aman Semalty का चयन स्पेन के बार्सिलोना के इसादे बिजनेस स्कूल के लिए हुआ है। इस प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय ने अमन को 1 करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप दी है। यह बिजनेस स्कूल QS वर्ल्ड रैंकिंग में बिजनेस और मैनेजमेंट के क्षेत्र में 21वें स्थान पर है। कई विदेशी यूनिवर्सिटी से एडमिशन के प्रपोजल Aman Semalty का चयन सिर्फ इसादे तक सीमित नहीं है। उन्होंने इटली की प्रतिष्ठित बोकोनी यूनिवर्सिटी के बीआईईएम (बैचलर ऑफ इंटरनेशनल इकोनॉमिक्स एंड मैनेजमेंट) प्रोग्राम में भी प्रवेश प्राप्त किया है, जो QS वर्ल्ड रैंकिंग में 9वें स्थान पर…
महाकुंभ में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगम व्यवस्था और सुरक्षा के लिए छह रंग के ई-पास जारी किए जा रहे हैं। पुलिस से लेकर अखाड़े और वीआईपी तक के लिए अलग-अलग रंग के ई-पास जारी किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। कैटेगरी के आधार पर कोटा निर्धारित किया जा रहा है। देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए इस लिहाज से विभागीय स्तर पर नोडल अधिकारी भी नामित किए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें : Fifth…
महाकुंभ 2025 को दिव्य और भव्य बनाने के क्रम में प्रयागराज रेल मंडल भी कोई कसर बाकी नहीं रख रहा। एक ओर जहां प्रयागराज रेल मंडल के सभी स्टेशनों का कायाकल्प किया जा चुका है, साथ ही महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए स्पेशल मेला ट्रेनें, आश्रय स्थल, टिकट घर के साथ कई अन्य सुविधाओं का विकास हो रहा है। इसी दिशा में प्रयागराज रेल मंडल ने यात्रियों को सुखद अनुभव देने के लिए गेमिंग जोन का निर्माण किया है। उत्तर मध्य रेलवे का यह पहला गेमिंग जोन है जो महाकुंभ से पहले प्रयागराज जंक्शन पर कार्य करना शुरू…
योगी सरकार स्पेन के मैड्रिड व जर्मनी के बर्लिन के टूरिज्म फेयर में उत्तर प्रदेश के टूरिज्म ऑफरिंग्स को शोकेस करने जा रही है। इस दौरान, प्रदेश में आयोजित हो रहे महाकुंभ को भी मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत के तौर पर इन दोनों ही टूरिज्म व ट्रेड फेयर में शोकेस किया जाएगा। सीएम योगी के विजन अनुसार, उत्तर प्रदेश में हो रहा महाकुंभ 2025 धार्मिक, आध्यात्मिक और ऐतिहासिक धरोहर होने के साथ ही कई मायनों में विशिष्ट है और इसी विशिष्टता को इन दोनों प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय आयोजनो में पूरी प्रमुखता के साथ दर्शाने की तैयारी उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग…
Uttarakhand Board Exam : 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर है। बोर्ड परीक्षा 2025 की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर ने शनिवार को तिथियों की घोषणा की। परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू होकर 11 मार्च तक चलेंगी। शनिवार को बोर्ड कार्यालय सभागार में सभापति एसबी जोशी की अध्यक्षा में परीक्षा समिति की बैठक हुई। बताया कि इस बार बोर्ड परीक्षा के लिए 49 एकल व 1196 मिश्रित कुल 1245 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। इस बार परीक्षा में 2,23,403 परीक्षार्थी देंगे। हाईस्कूल में 1,13,690 व इंटरमीडिएट में 1,09,713 परीक्षार्थी परीक्षा में…
traffic assistant transgender : ऐसी पहल कम ही सुनाई देती है। खासकर ट्रांसजेंडरों के लिए। हैदराबाद में 39 ट्रांसजेंडरों की जिंदगी एकाएक बदल गई। तेलंगाना सरकार की एक अनोखी पहल ने इनकी अंधेरी जिंदगी में उजाला ला दिया है। दरअसल, तेलंगाना सरकार ने पायलट प्रोजेक्ट के तहत 39 ट्रांसजेंडरों को ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए लगाया गया है। हैदराबाद के पटनी सेंटर में जहां इनकी ड्यूटी लगाई गई है, इनमें कई ट्रांसजेंडर यहां पर भीख मांगा करते थे। अब यहां पर यातायात पुलिस की वर्दी पहले व्यवस्था संभाल रहे हैं। लोग इन्हें इज्जत भी देते हैं। यह भी पढ़ें ……
अतुल्य उत्तराखंड के लिए साधना त्रिपाठी भव्य पेशवाई के साथ सभी 13 अखाड़े संगम स्थित अपने शिविरों में पहुंच चुके हैं। अनुमान है कि इस बार करीब 40 करोड़ लोग महाकुंभ के दौरान गंगा नदी में स्नान करेंगे। जन सागर, सैलाब जैसे विशेषण श्रद्धालुओं की इतनी बड़ी भीड़ की व्याख्या करने के लिए छोटे लगने लगे हैं। महाकुंभ की इस बार की तैयारियां भी अद्भुत हैं….आइए, एक नजर डालते हैं। मुगलों से लेकर अंग्रेजों तक को कुंभ विस्मित करता रहा है। हांड़ कंपा देने वाली ठंड में जब कोहरे के कारण आंखें एक मीटर की दूरी पर भी कुछ देखने…
शीतकालीन चारधाम यात्रा : राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (यूएसडीएमए) के आंकड़ों के मुताबिक, यात्रा सीजन-2024 में करीब 48 लाख श्रद्धालुओं ने चार धामों के दर्शन किए। बारिश और भूस्खलन के चलते कुछ समय के लिए यात्रा बाधित रही नहीं तो यह आंकड़ा 50 लाख के पार जाने की संभावना जताई जा रही थी। क्या वजह है कि गर्मियों में चार धाम आने वाले श्रद्धालुओं के सभी रिकॉर्ड टूट जाते हैं पर सर्दियों में ये आंकड़ा कुछ हजार के पार भी नहीं जाता? इसकी वजह है शीतकाल में यात्रा संबंधी चुनौतियां और कम सुविधाएं। सर्दियों में भी ज्यादा से ज्यादा यात्री…
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को 17वें कृषि विज्ञान सम्मेलन के ब्रोशर और पोस्टर का विमोचन किया। यह कृषि महाकुंभ 20 फरवरी से 22 फरवरी 2025 तक गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर में प्रस्तावित है। राष्ट्रीय कृषि विज्ञान अकादमी एवं गोविंद बल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय के द्वारा संयुक्त रूप इसका आयोजित किया जा रहा है। यह भी पढ़ें … 123 वर्षों में सबसे गर्म साल रहा 2024 ब्रोशर और पोस्टर विमोचन के अवसर पर कृषि विवि के कुलपति डा. मनमोहन सिंह चौहान ने बताया कि 17वें कृषि विज्ञान सम्मेलन में 50 से अधिक देशों के 04…
Climate Change : नया साल शुरू हो चुका है। देश के लगभग हर हिस्से में ठंड पड़ रही है। खासकर उत्तर भारत में। लेकिन, कड़ाके की ठंड के बीच एक गरमा गरम खबर यह है कि दुनिया भर में ठंड के दिन कम हो रहे हैं। जबकि, गर्मियों के दिनों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार न्यूनतम औसम तापमान में 1901 के बाद से 0.90 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं इस साल का औसत तापमान 25.75 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि औसत तापमान से 0.65 डिग्री सेल्सियस ज्यादा…
संस्कृति, विरासत, जल, जंगल और जमीन को बचाने के लिए उत्तराखंड में एक नए आंदोलन की जमीन बन रही है। उत्तराखंड में सख्त भू-कानून, मूलनिवास 1950 की मांग के बीच ही राज्य को संविधान में निहित 5वीं अनुसूची (Fifth Schedule) में शामिल करने का मुद्दा भी उठने लगा है। उत्तराखंड के Fifth Schedule में शामिल होने से न सिर्फ यहां का जल, जंगल और जमीन बचेगी, बल्कि युवाओं को केंद्रीय शिक्षण संस्थानों और नौकरियों में आरक्षण का लाभ भी मिलने लगेगा। जानकारों की मानें तो यदि उत्तराखंड को भारत के संविधान में निहित 5वीं अनुसूची में शामिल किया जाता तो…
Board Exam नज़दीक आ रहे हैं और बच्चे पूरी मेहनत से तैयारी में जुटे हुए हैं। बच्चों के साथ-साथ अभिभावक भी इस प्रक्रिया में बराबर का सहयोग दे रहे हैं। पूरे प्रदेश में लाखों बच्चे, जो सीबीएसई, आईसीएसई, आईजीसीएसई और स्टेट बोर्ड से हैं, अपने दसवीं और बारहवीं के Board Exam फरवरी और मार्च में देने जा रहे हैं। इस समय छात्रों और उनके अभिभावकों पर परीक्षा का दबाव बहुत अधिक होता है। परीक्षाओं के दबाव को कम करने और उन्हें खुशी-खुशी देने के लिए सबसे जरूरी है सही योजना और व्यवस्थित पढ़ाई। सबसे पहले, समय का प्रबंधन करना सीखें।…
स जयति सिन्धुरवदनो देवो यत्पाद पङ्कजस्मरणम् । वासरमणिरिव तमसां राशिन्नाशयति विघ्नानाम् ॥ 1 जनवरी 2025 से ग्रह-नक्षत्र भी बदल जाएंगे। 12 राशियों के जातकों पर इसका अलग-अलग असर होगा। आने वाले वर्ष में गुरु, बृहस्पति, शनि, राहु और केतु की भी राशि बदलने वाली है। इसका प्रभाव पूरी दुनिया में सभी 12 राशि के जातकों पर अलग-अलग पड़ने वाला है। जानिए… भविष्यफल 2025 विश्व के लिए – दुनिया में हथियारों की स्पर्धा रहेगी। प्रमुख राष्ट्रों की विदेश नीतियां कतिपय अवसरों पर प्रतिकूल रहने की संभावना है। इस्लामिक राष्ट्रों में कष्टप्रद महंगाई, कहीं पद त्यागऔर राजनीतिक हत्याओं की संभावना है। कुछ…
निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने सभी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। सबसे चर्चित देहरादून निगम सीट से सौरभ थपलियाल पर भरोसा जताया है। मौजूदा मेयर सुनील उनियाल गामा का टिकट काट दिया गया है। वह भी दावेदारी जता रहे थे। वहीं, दीपक बाली को काशीपुर से उम्मीदवार बनाया गया है। रविवार देर रात जारी सूची में ऋषिकेश के अलावा रुड़की, हल्द्वानी, काशीपुर से प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। ऋषिकेश से शंभू पासवान, रुड़की से अनीता देवी अग्रवाल तो हल्द्वानी से गजराज सिंह बिष्ट को मैदान में उतारा है। प्रत्शाशियों की घोषणा के बाद अब चुनाव प्रचार जोर…





















