अंतरराष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंड सम्मेलन के द्वितीय सत्र में पर्यटन विशेषज्ञों और प्रवासी उत्तराखंडियों ने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में उत्तराखंड असीमित संभावनाओं से भरा हुआ है। कहा गया कि उत्तराखंड पर्यटन विकास के क्षेत्र में नित नई उपलब्धियों के साथ आगे आ रहा है। उत्तराखंड सरकार के पर्यटन विभाग के अपर सचिव अभिषेक रोहेला ने दूसरे सत्र मेें चर्चा करते हुए सरकार की तमाम पर्यटन योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोविड-19 की महामारी के बावजूद उत्तराखंड पर्यटन विकास के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि चार धाम यात्रा में रिकार्ड संख्या में श्रद्धालु…
Author: teerandaj
वैसे तो अपने देश में Thyroid की समस्या को गंभीरता से नहीं लिया जाता है। इसका उपचार आसान है। दवाइयां भी सस्ती होती हैं। मगर, यहां पर लापरवाही जानलेवा हो सकती है। हर वर्ष जनवरी के पहले हफ्ते में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) थायरॉइड जागरूकता माह के रूप में मनाता है। थायरॉइड की सबसे बड़ी वजह खराब जीवनशैली है। यह बात लगभग सभी लोग जानते हैं। मगर, फिर भी लापरवाही खूब की जाती है। यहां तक मर्ज पकड़ में आने के बाद भी लोग चिकित्सक के पास जाने में हिचकते है। जब तक मामला गंभीर न हो जाए डॉक्टर को…
दुनिया में हम उत्तराखंडियों की पहचान है- अच्छे होंगे, सच्चे होंगे, ईमानदार होंगे, काम के होंगे और कमिटमेंट के भी पक्के होंगे। हमारी दुनिया भर में साफ-सुथरी छवि है। यह छवि मेहनत से बनाई गई है। यह बातें सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अंतरराष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन में कहीं। सम्मेलन का उद्घाटन करने के बाद कहा कि हमारे प्रवासी भाई-बहनों ने अपनी मेहनत से दुनिया में खूब नाम कमाया है। इज्जत कमाई है। आप लोगों ने उत्तराखंड का नाम भी बढ़ाने का काम किया है। आप सबका अनुभव सिर्फ सरकार के लिए ही नहीं बल्कि हर उत्तराखंडी के लिए मार्गदर्शन…
प्रयागराज महाकुंभ में पुण्य की डुबकी लगाने की ख्वाहिश है लेकिन, ट्रेन का टिकट नहीं मिल रहा है। निराश मत होइए, धामी सरकार ने व्यवस्था कर दी है। देहरादून से रोजाना दो बसें महाकुंभ नगरी के लिए चलनी शुरू हो गई हैं। एक साधारण बस हैं, एक वॉल्वो है। दोनों बसें शुक्रवार से ही चलनी शुरू हो गई हैं। यह बसें दून से हरिद्वार व लखनऊ-रायबरेली होते हुए प्रयागराज जाएंगी। साधारण बस रोजाना सुबह 10 बजे रवाना होगी। जबकि सुपर डीलक्स वॉल्वो बस रोजाना शाम पांच बजे दून आइएसबीटी से संचालित होगी। वॉल्वो बस में दून से प्रयागराज तक का…
12 जनवरी को देहरादून में होने वाले पहले अंतरराष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन के लिए 17 देशों में अपना कारोबार फैला चुके दिग्गज शामिल होंगे। सम्मेलन में चार अलग-अलग सत्रों में कृषि एवं उद्यान, पर्यटन, उद्योग, कौशल विकास की संभावनाओं पर चर्चा की जाएगी। प्रवासियों के साथ राज्य के विकास में योगदान के साथ ऊर्जा क्षेत्र में निवेश, पलायन को रोकने पर चर्चा की जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। यह भी पढ़ें… दुनिया में आस्था का सबसे बड़ा उत्सव सम्मेलन के लिए कई ऐसे प्रवासी भी देहरादून पहुंच रहे हैं, जिन्होंने विदेशों में सफलता के झंडे गाढ़े…
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि महाकुंभ अब तक के सभी कुंभ पर्वों से अधिक दिव्य और भव्य होगा। उन्होंने कहा कि लाखों लोग इस महासमागम और व्यवस्था के साथ जुड़े हुए हैं। ये प्रयागराज के साथ साथ पूरे देश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करेगा। अकेले प्रयागराज कुंभ से अर्थव्यवस्था में 2 लाख करोड़ रुपये का ग्रोथ होने का अनुमान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकुंभ से उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था में 2 लाख करोड़ रुपये की होगी वृद्धि सांस्कृतिक एकता का ऐसा महायज्ञ है जो पूर्व से पश्चिम तथा उत्तर से दक्षिण न केवल भारतवर्ष को अपितु सम्पूर्ण…
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि 13 जनवरी से प्रारंभ होने जा रहे प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी स्नान का पुण्य लाभ लेने के लिए पूरी दुनिया में अपूर्व उत्साह है। हर कोई प्रयागराज आने की तैयारी कर रहा है। देश के भीतर न केवल उत्तर प्रदेश, बल्कि कई अन्य राज्यों की पूरी कैबिनेट संगम स्नान करने की तैयारी कर रही है। अब तक 80% टेंट की बुकिंग हो चुकी है। हार्वर्ड, स्टैनफोर्ड, बिल एंड मिलिंडा गेट्स फॉउंडेशन और आईआईटी जैसी संस्थाएं इस बार महाकुम्भ के विविध आयामों पर शोध-अध्ययन और डॉक्यूमेंटेशन करने जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि…
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार को सर्किट हाउस में महाकुंभ के अवसर पर प्रसार भारती के एफएम चैनल कुंभवाणी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने एफएम चैनल के सफल होने की आकांक्षा व्यक्त करते हुए कहा कि पूरा विश्वास है कि यह एफएम चैनल न सिर्फ लोकप्रियता की नई ऊंचाई हासिल करेगा, बल्कि महाकुंभ को दूरदराज के उन गांवों तक भी ले जाएगा जहां लोग चाहकर भी यहां नहीं पहुंच पाते हैं। उन लोगों तक इन सुविधाओं के माध्यम से हम महाकुंभ की हर जानकारी पहुंचाएंगे। सीएम योगी ने कहा कि दूर दराज में…
सुरक्षित, सुव्यवस्थित और भव्य Mahakumbh 2025 की परिकल्पना को साकार करने के लिए पुलिस ने दस डिजिटल खोया पाया केंद्रों की स्थापना की है। डिजिटल खोया पाया केंद्रों में वेटिंग रूम भी रहेंगे। इसके साथ ही चिकित्सीय सुविधाओं के लिए अलग से मेडिकल रूम बनाया गया है। महिलाओं और बच्चों के लिए रिफ्रेशमेंट एरिया की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा सभी केंद्रों में 55 इंच का एलईडी स्क्रीन लगाया गया है। इसे पब्लिक एड्रेस सिस्टम से कनेक्ट किया गया है। खोए-पाए सामान और व्यक्तियों के बारे में लाइव जानकारी दी जाएगी। इतना ही नहीं इन केंद्रों पर महाकुम्भ से…
इस बार महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को घाट और आश्रमों तक पहुंचने में कहीं भटकना नहीं पड़ेगा। मेला क्षेत्र में 800 साइनेजेस लगाने का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। महाकुंभ में देश के अलग-अलग प्रांतों से करोड़ों लोग आएंगे। इसके अतिरिक्त दुनिया के कई अन्य देशों से भी श्रद्धालु यहां संगम में आस्था की डुबकी लगाने और पुण्य कमाने के लिए आएंगे। ऐसे में भाषायी समस्या न आने पाए, इसका विशेष ध्यान रखा गया है। यह भी पढ़ें : महाकुंभ में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए जारी हो रहे छह रंग के ई-पास इसी क्रम में पीडब्ल्यूडी…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 जनवरी से शुरू हो रहे National Games का शुभारंभ करेंगे। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने निमंत्रण स्वीकार करने पर पीएम का आभार जताया है। बतादें कि हाल ही में सीएम धामी ने पीएम मोदी से दिल्ली में मुलाकात कर निमंत्रण देने के साथ ही तैयारियों के बारे में जानकारी भी दी थी। मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री से पूछा था, राष्ट्रीय खेलों की तैयारी कैसी चल रही है। उन्होंने राष्ट्रीय खेलों से युवाओं को मिलने वाले लाभ के बारे में चर्चा की थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीएम से शीतकालीन प्रवास के लिए…
आईपीएस अधिकारी संजय गुंज्याल को आईटीबीपी में अति कठिन क्षेत्रों में तैनाती के दौरान असाधारण सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। ओडिशा के भुवनेश्वर में आईटीबीपी की स्थापना दिवस परेड में गृह राज्य मंत्री नित्यांनद राय ने आईपीएस अधिकारी संजय गुंज्याल को सम्मानित किया। बतादें कि संजय गुंज्याल 1997 बैच उत्तराखंड कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। विभिन्न जनपदों और रेंज में सेवा के उपरांत हरिद्वार पूर्ण कुंभ मेला के सफल आयोजन कराने में योगदान के लिए वह ताम्र पत्र से सम्मानित हैं। गुंज्याल को राष्ट्रपति सराहनीय सेवा पदक, प्रधानमंत्री जीवन-रक्षा पदक, संयुक्त राष्ट्र और राज्य अतिविशिष्ट-सेवा…
Nainital Highcourt ने एक महत्वपूर्ण फैसले में बागेश्वर जिले में खड़िया खनन पर रोक लगा दी। खास बात यह है कि कोर्ट ने मामले का स्वत: संज्ञान लिया है। इसके लिए कोर्ट कमिश्नर की नियुक्ति की गई थी। उनकी रिपोर्ट के आधार पर कोर्ट ने फैसला सुनाया है। नौ जनवरी को खनन निदेशक को तलब किया है। अब देखना होगा कि खनन निदेशक हाईकोर्ट को क्या बताते हैं। उनके पास ग्रामीणों के घरों को बचाने की क्या योजना है। यह भी पढ़ें : उत्सुकता … 183 देशों के 6200 से ज्यादा शहरों के लोग Mahakumbh की वेबसाइट पर आए बतादें…
उत्तराखंड के पहाड़ी अंचल में आज भी बहु-बेटियां ससुराल और मायके में च्यूड़ा, आरसा, सीज़न की दालें, उस सीज़न के कुछ फल, जंबू-फरण समौण या बुज्याड़ी के रूप में देती और लेती हैं। यही नहीं विशेष अवसरों पर भाई-बहनों के बीच भी भंगजीरा, च्यूड़ा, अखरोट, आरसा आदि के गिफ्ट लिए और दिए जाते हैं। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में धान की कटाई मैदानी क्षेत्रों की अपेक्षा जल्दी शुरू हो जाती है। पर्वतीय क्षेत्रों में प्रमुखतः किंणस्यालू, सुखनंदी, डिमर्या, बर्मा, लाल साटी सहित कुछ अन्य प्रजातियों को च्यूड़ा बनाने के लिए उपयुक्त माना जाता है। अगर किसी भी घर-परिवार में च्यूड़ा…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 28 जनवरी से शुरू हो रहे National Games में खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी। मंगलवार को सीएम ने नई दिल्ली में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया से शिष्टाचार भेंट कर उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की तैयारियों के बारे में जानकारियां साझा कीं। सीएम ने बताया कि 28 जनवरी से 14 फरवरी, 2025 तक चलने वाले राष्ट्रीय खेलों के इस महापर्व में भारत के विभिन्न प्रांतों से आए लगभग 10 हजार से अधिक कुशल खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के…
मानवता की अमूर्त विरासत के रूप में प्रसिद्ध सनातन संस्कृति के सबसे बड़े मानव समागम Mahakumbh 2025 को लेकर सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लोगों में जिज्ञासा है। अपनी जिज्ञासा को शांत करने के लिए लोग इंटरनेट पर विभिन्न वेबसाइट्स और पोर्टल के जरिए महाकुंभ के बारे में जानकारी हासिल कर रहे हैं। इस जिज्ञासा का सबसे बड़ा समाधान उन्हें महाकुंभ की आधिकारिक वेबसाइट https://kumbh.gov.in/ पर आकर मिल रहा है। वेबसाइट के आंकड़ों के अनुसार 4 जनवरी तक 183 देशों के 33 लाख से ज्यादा लोगों ने वेबसाइट पर आकर महाकुंभ के विषय में जानकारी हासिल की…






















