Author: teerandaj

देवभूमि विकास संस्थान द्वारा आयोजित “खुशहाल एवं सफल वैवाहिक जीवन” जीने के विषय पर स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय एवं दून विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में एसएचआरयू के सभागार में आयोजित विचार गोष्ठी में पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार लोकसभा के सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि यह एक समसामयिक विषय है। इसकी जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है। क्योंकि समाज में तलाक के केस बढ़ते जा रहे हैं जिसके कारण परिवारों पर दीर्घकालिक नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। युवाओं के बीच में प्री वेडिंग काउंसलिंग संबंधित जागरूकता बढ़ाने की जरूरत है। इसके लिए समाज में सभी लोगों की भागीदारी की आवश्यकता…

Read More

प्रयागराज महाकुंभ में रात डेढ़ बजे के करीब मची भगदड़ में कुछ श्रद्धालुओं की जान चली गई। कई घायल है। हताहतों का आधिकारिक आंकड़ा अभी सामने नहीं आया है। आखिर, क्या है भगदड़ की वजह? प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सारे श्रद्धालु संगम नोज पर ही स्नान करना चाह रहे थे। भीड़ का दबाव संगम नोज पर बढ़ गया। अचानक भीड़ उमड़ने और धक्का-मुक्की होने से यह स्थिति पैदा हुई। इस दौरान कई लोग गिर गए। लोगों में अफरा-तफरी मच गई। भीड़ की वजह से हादसा हुआ। एक तरफ से लोग वापस आ रहे थे, दूसरी तरफ से लोग जा रहे थे।…

Read More

गणतंत्र दिवस पर उत्तराखंड की झांकी सांस्कृतिक धरोहर और साहसिक खेल को तीसरा स्थान मिला है। उत्तर प्रदेश की महाकुंभ झांकी को दूसरा स्थान मिला है। यह झांकी प्रयागराज की पवित्र गंगा, अविरल यमुना और पौराणिक सरस्वती के संगम पर हो रहे महाकुंभ के दिव्य स्वरूप को दर्शा रही थी, जो पृथ्वी का सबसे बड़ा समागम है। इसे पीपुल्स ऑफ चॉइस कटेगरी में पहला स्थान मिला है। गुजरात की झांकी को पहला स्थान मिला है। गणतंत्र दिवस समोराह में इस वर्ष उत्तराखंड सहित 15 राज्यों की झांकियां थी। राज्य झांकी की थीम इस बार सांस्कृतिक विरासत एवं साहसिक खेल रखा…

Read More

उत्तराखंड में 38th National Games का आज से औपाचारिक शुभारंभ हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खेलों के इस महाकुंभ का उद्घाटन करेंगे। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तराखंड पूरी तरह तैयार है। पीएम के आगमन की तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं। राष्ट्रीय खेलों में कुल 35 खेलों से जुड़ी 45 स्पर्धाओं का आयोजन किया जा रहा है। इनमें दो प्रदर्शनी खेल शामिल हैं। खेल स्पर्धाओं में 9720 खिलाड़ी दांव पर लगे 3674 पदकों के लिए आपस में भिड़ेंगे। मंगलवार शाम छह बजे राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के रजत जयंती खेल परिसर में पीएम मोदी राष्ट्रीय…

Read More

Chardham Yatra 2025 : इस बार तीर्थयात्रियों को बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिए ज्यादा दिन मिल सकते हैं। क्योंकि श्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा का आगाज 30 अप्रैल से होगा। पिछले साल 10 मई यात्रा का शुभारंभ हुआ था। इसलिए संभावना है कि 10 से 15 दिन  तक इस बार यात्रा ज्यादा चलेगी। परंपरा के मुताबिक, अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने से यात्रा का शुभारंभ होता है। दो फरवरी को बसंत पंचमी पर नरेंद्र राज दरबार में बदरीनाथ और 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर पंचांग गणना से केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय…

Read More

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद महाकुंभ में मानव उत्थान सेवा समिति के सद्भावना सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे। सम्मेलन में पहुंचकर मुख्यमंत्री जी ने वहां मौजूद श्रृद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सद्गुरु सतपाल महाराज के गुरुदेव एक सिद्ध योगी थे, उनकी साधना ने भारत के सनातन धर्म की पवित्र परम्परा से आगे बढ़कर मानव कल्याण का जो मार्ग प्रशस्त किया उसी परंपरा का निर्वहन करते हुए देश और दुनिया में सनातन धर्म के मूल्यों को को पूरी मजबूती के साथ स्थापित करने का काम सतपाल महाराज इस सद्भावना सम्मेलन के माध्यम…

Read More

Mahakumbh :  27 जनवरी को देश के गृहमंत्री अमित शाह कुंभनगरी पहुंचे। उनके स्वागत में योगी कैबिनेट के कई मंत्री और धर्मगुरु मौजूद रहे। गृहमंत्री ने संगम में डुबकी लगाई। इस दौरान कई मंत्री और धर्मगुरु भी साथ थे। बतादें कि संगम पर रोजाना लाखों श्रद्धालु पुण्य की डुबकी लगा रहे हैं। श्रद्धालुओं का रेला उमड़ रहा है। हालात यह हो गए हैं कि संगम से कई किलोमीटर पहले ही वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। मेले में किसी भी वाहन को नहीं जाने दिया जा रहा है। मेले में श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो इसलिए यह कदम…

Read More

UCC In Uttarakhand :  यूसीसी के बाद उत्तराखंडियों को कुछ जरूरी कागजाती काम पूरे करने होंगे। नहीं करने की दशा में जेब ढीली करनी होगी। मसलन, अगर आपकी शादी 26 मार्च 2010 के बाद हुई है तो आपको विवाह पंजीकरण कराना होगा। आज से यानी 27 जनवरी से छह महीने तक रजिस्ट्रेशन न कराने पर 10 हजार रुपये जुर्माना भरना पड़ेगा। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि जिन लोगों ने पहले रजिस्ट्रेशन करा रखा है उन्हें दोबारा रजिस्ट्रेशन कराने की जरूरत नहीं है। साथ ही अगर कोई गलत जानकारी देता है तो उसे 25 हजार जुर्माना देना होगा।…

Read More

27 जनवरी 2025 की तारीख इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गई। ढाई साल की तैयारियों के बाद आखिरकार धामी सरकार ने उत्तराखंड में UCC  लागू कर दिया। इस तरह देवभूमि देश का पहला राज्य बना जहां समान नागरिक संहिता लागू है। 27 जनवरी सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन में यूसीसी के पोर्टल और नियमावली का लोकार्पण किया। इसकी अधिसूचना भी जारी हो गई है। यूसीसी के लिए 27 मई 2022 को विशेषज्ञ समिति का गठन किया गया था। दो फरवरी 2024 को समिति ने अपनी रिपोर्ट सौंपी थी। इसके बाद आठ मार्च 2024 को…

Read More

गणतंत्र दिवस पर खानपुर एमएलए उमेश कुमार के कार्यालय पर अंधाधुंध फायरिंग की गई। आरोप पूर्व MLA चैंपियन पर है। इससे इलाके में काफी तनाव है। कई थानों की फोर्स इलाके में पहुंच गई है। फॉरेंसिक टीम ने विभिन्न स्थानों से गोलियों के निशान और अन्य साक्ष एकत्र किए हैं उनके निजी सहायक की ओर से सिविल लाइन कोतवाली में तहरीर दी गई है। विधायक समर्थक भी इकट्ठा होने लगे हैं। देहरादून में नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने कुंवर प्रणव सिंह उर्फ चैंपियन को हिरासत में ले लिया है। एक दिन पहले यानी 25 जनवरी को विधायक उमेश सिंह भी…

Read More

Republic Day 2025 :  गणतंत्र दिवस की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने रविवार को परेड ग्राउंड में आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भव्य परेड की सलामी ली। कार्यक्रम में राज्यपाल और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस अधिकारियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पदक अलंकरण कर सम्मानित किया गया। परेड ग्राउंड में आयोजित गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम के दौरान सूचना विभाग द्वारा 38वें राष्ट्रीय खेलों से संबंधित झांकी के अलावा महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, पर्यटन विभाग, उद्यान…

Read More

मौनी अमावस्या से पहले ही प्रयागराज Mahakumbh में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने लगी है। शनिवार और रविवार की छुट्टी का असर साफ देखने को मिल रहा है। हर दिशा से श्रद्धालु संगम की ओर बढ़ रहे हैं। रेलवे स्टेशनों, बस स्टॉप और हाइवे पर श्रद्धालुओं का सैलाब देखा जा सकता है। पिछले दो दिनों (शुक्रवार और शनिवार) में ही सवा करोड़ से अधिक लोगों ने संगम में स्नान किया है। मौनी अमावस्या के दिन करीब 10 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। मेला प्रशासन और कुम्भ पुलिस की हरसंभव कोशिश है कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा…

Read More

इंतजार की घड़ियां खत्म हुईं। रविवार 26 जनवरी को उत्तराखंड में 38th National Games का आगाज हो गया। हल्द्वानी में ट्रायथलॉन प्रतियोगिता के साथ खेलों की शुरुआत हो गई है। अब 28 जनवरी को देहरादून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में पीएम मोदी खेलों का उद्घाटन करेंगे। हल्द्वानी के गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आज सबसे पहले ट्रायथलॉन प्रतियोगिता शुरू हुई। गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में पहले दिन ट्रायथलॉन प्रतियोगिता में व्यक्तिगत कैटेगरी में अलग-अलग राज्य के 16 खिलाड़ी भाग लिए। व्यक्तिगत स्प्रिंट में 32 पुरुष और 32 महिला खिलाडियों ने भाग लिया। खिलाड़ी 750 मीटर तैराकी के बाद 20…

Read More

किन्नर अखाड़े से महामंडलेश्वर की पदवी मिलने के बाद छिड़े विवाद पर फिल्म अभिनेत्री Mamta Kulkarni (श्रीयामाई ममतानंद गिरि) ने कहा कि वह पिछले 12 साल से कठोर ब्रह्मचर्य में हैं। तपस्या के बाद दीक्षा ली है, लाइमलाइट में आने के लिए नहीं। शनिवार को किन्नर अखाड़ा शिविर में पत्रकारों से ममता ने कहा, निभाना कठिन है। संन्यास लेना कोई फैशन नहीं है। कुछ को मेरी यह अवस्था देखकर दुख हो रहा होगा। अंडरवर्ल्ड से जुड़े विवादों से जुड़े सवाल को टालते हुए कहा कि मां सीता को भी अग्निपरीक्षा देनी पड़ी थी। ममता ने कहा, शायद यह उनके पिछले…

Read More

Republic Day 2025  के मौके पर देश की राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर उत्तराखंड की झांकी ने सभी का मन मोह लिया। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने झांकी को एक्स पर पोस्ट करते हुए लिया है-उत्तराखंड की झांकी में प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और यहां के साहसिक खेलों को बखूबी प्रस्तुत किया गया है। हमारी सरकार भी पर्यटकों की सुरक्षित और सुखद यात्रा के लिए हर संभव सुविधा सुनिश्चित करने के लिए पूरे समर्पण के साथ कार्य कर रही है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर प्रदर्शित उत्तराखंड की झांकी का मनमोहक दृश्य ! उत्तराखंड की…

Read More

गणतंत्र दिवस के मौके पर देहरादून के एसपी सिटी प्रमोद कुमार समेत पांच अधिकारियों और कर्मचारियों को सराहनीय सेवा के आधार पर राष्ट्रपति पदक से नवाजा जाएगा। Uttarakhand के छह पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को इस साल राष्ट्रपति पदक के लिए चुना गया है। इनमें एक कर्मचारी को विशिष्ट सेवा के आधार पर पदक दिए जाने की घोषणा की गई है। यह भी पढ़ें : सशक्त, समृद्ध और विकसित भारत के सभी करें अपने दायित्वों का निर्वहन : सीएम धामी देहरादून के एसपी सिटी प्रमोद कुमार समेत पांच अधिकारियों और कर्मचारियों को सराहनीय सेवा के आधार पर राष्ट्रपति पदक प्रदान…

Read More