धार्मिक स्थल कैंची धाम में जल्द ही उत्तराखंड का पहला रूफटॉप हेलीपैड बनने जा रहा है। करीब 40 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस हेलीपैड से कुमाऊं क्षेत्र के तीर्थाटन और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। हेलीपैड के साथ ही यहां तीन मंजिला पार्किंग सुंदरीकरण प्रकाश व्यवस्था और आस्था पथ मार्ग का भी निर्माण किया जाएगा। यह भी पढ़ें : चारधाम यात्रा के लिए बढ़ाई जाएगी काउंटरों की संख्या, 24 घंटे होगा रजिस्ट्रेशन कैंची धाम में जल्द ही रूफटॉफ हेलीपैड बनाया जाएगा। बताया जा रहा है कि शासन से मौखिक स्वीकृति मिल चुकी है। आदेश आते ही इसपर काम…
Author: teerandaj
National Games के तहत पिथौरागढ़ स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित बॉक्सिंग में उत्तराखंड के मुक्केबाजों ने अपना जलवा कायम रखा। बॉक्सर निवेदिता कार्की ने उत्तराखंड की झोली में एक और स्वर्ण पदक डाल दिया। 50 किलो भार वर्ग में प्रदेश की निवेदिता कार्की ने सेमीफाइनल में चंडीगढ़ की रितिका को 5-0 से करारी शिकस्त दी थी। जीत के बाद निवेदिता ने कहा कि पूरा स्टाफ का साथ रहा। अपने यहां पर खेलने का भी लाभ मिला। कार्की ने बेहतरीन आयोजन के लिए राज्य सरकार को भी धन्यवाद दिया। यह भी पढ़ें : चारधाम यात्रा के लिए बढ़ाई जाएगी काउंटरों की संख्या,…
बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिए चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को इस बार रजिस्ट्रेशन के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। बताया जा रहा है कि इस बार ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन काउंटरों की संख्या बढ़ाई जाएगी। हरिद्वार-ऋषिकेश में 20-20 काउंटर और विकास नगर में 15 काउंटर बनाए जाएंगे। यहां पर शुरुआती 15 दिनों तक ये काउंटर 24 घंटे खुले रहेंगे। इसके बाद भीड़ को देखते हुए निर्णय लिया जाएगा। साथ ही बड़कोट, हिना, श्रीनगर और गुप्तकाशी में भी काउंटर खोला जा सकता है। बतादें कि पिछली बार चारधाम यात्रियों को ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कराने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा…
सनातन आस्था के महापर्व, महाकुंभ में दुनिया के कोने-कोने से श्रद्धालु पवित्र संगम में आस्था का स्नान करने प्रयागराज आ रहे हैं। महाकुंभ अब तक लगभग 40 करोड़ श्रद्धालु संगम स्नान कर चुके हैं। सनातन आस्था का जुड़ाव इतना गहरा है कि महाकुंभ में पवित्र संगम में स्नान करने पाकिस्तान के सनातन मतावलंबी भी प्रयागराज पहुंचे हैं। पाकिस्तान के सिंध प्रांत से 68 हिंदू श्रद्धालुओं का जत्था प्रयागराज पहुंचा। सभी श्रद्धालुओं ने पवित्र संगम में स्नान कर अपने पूर्वजों की अस्थियों का संगम में विसर्जन किया। महाकुंभ की व्यवस्था और सनातन आस्था के दिव्य भव्य आयोजन को देखकर सभी पाकिस्तानी…
हरिद्वार में ही Chardham Yatra के यात्रियों को ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप की तर्ज पर एक ही परिसर में सारी सुविधाएं मिल सकेंगी। उनके ठहरने और यात्रा पड़ाव के तौर पर अन्य सुविधाओं को विकसित करने की योजना भी बन रही है। फिलहाल अभी शासन ने नगर निगम प्रशासन को स्थल चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं। शासन की मंशा के अनुरूप पर्यटन विभाग नगर निगम से जमीन लेगा। वहीं, प्रवर्तन और पुलिस विभाग इस प्रस्ताव की रूपरेखा में अहम कड़ी के रूप में कार्य करेंगे। यह उसी तरह से व्यवस्था देने के लिए बनाया जाएगा जैसे ऋषिकेश स्थित पंजीकरण कार्यालय…
Uttarakhand Budget Session 18 फरवरी सुबह 11 बजे शुरू होगा। पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा। इसके बाद अगले दिन 19 फरवरी को प्रदेश सरकार वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश कर सकती है। इस बार बजट सत्र देहरादून में 18 से 24 फरवरी की अवधि के बीच आयोजित किया जाएगा। विधानसभा सचिवालय ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। पहली बार देहरादून में पेपरलेस सत्र होगा। इसके विधानसभा सचिवालय की तैयारी पूरी है। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) की ओर से 18 फरवरी से बजट सत्र आहूत करने की मंजूरी दी गई।पेपरलेस बजट के लिए विधानसभा सभा मंडप…
यूपी के सीएम Yogi Adityanath ने कृषि, पशुपालन और आत्मनिर्भरता पर जोर देते हुए कहा कि स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग, कृषि-पशुपालन को बढ़ावा देकर आत्मनिर्भरता प्राप्त की जा सकती है। कहा कि इससे पर्वतीय क्षेत्र से हो रहे पलायन को रोका जा सकेगा। उन्होंने उत्तराखंड को नशामुक्त और देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने की दिशा में कार्य करने की आवश्यकता भी बताई। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ यमकेश्वर ब्लॉक के अंतर्गत अपने पैतृक गांव पंचूर के तीन दिवसीय भ्रमण पर हैं। भ्रमण के पहले दिन बृहस्पतिवार को उन्होंने महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी में ब्रह्मलीन राष्ट्रसंत महंत अवैद्यनाथ…
38th National Games में उत्तराखंड के खिलाड़ी दमखम दिखा रहे हैं। योग प्रतियोगिता में उत्तराखंड ने एक और पदक झटका। उत्तराखंड की टीम ने आर्टिस्टिक ग्रुप पुरुष वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। हालांकि, योगासन में पश्चिम बंगाल ओवरऑल चैंपियन रहा। तीन स्वर्ण, एक रजत के साथ पश्चिम बंगाल पदक तालिका में पहले पायदान पर रहा। हरियाणा एक स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य पदकों के साथ दूसरे स्थान पर और उत्तराखंड एक स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक के साथ तीसरे स्थान पर रहा। पंजाब एक कांस्य पदक जीत कर पदक तालिका में सबसे नीचे स्थान पर रहा। …
PM Narendra Modi ने बुधवार को महाकुंभ में अचला सप्तमी पर संगम में पुण्य की डुबकी लगाई। इस दौरान यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ साथ थे। तीन ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पीएम ने संगम में स्नान किया। हालांकि, श्रद्धालुओं की भीड़ की वजह से पीएम ने अक्षयवट के दर्शन नहीं किए। स्नान के बाद पीएम ने संगम पर स्नान कर रहे श्रद्धालुओं का नाव से ही अभिवादन किया। पीएम के दौरे की खास बात यह थी कि प्रयागराज में कहीं भी यातायात बाधित नहीं हुआ। सिर्फ अरैल में जहां उनका हेलिकॉप्टर उतरा वही रूट डायवर्ट किया गया था।…
उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध लोक गायक, गीतकार, निदेशक व नाटककार जीत सिंह नेगी की जयंती पर उत्तराखंड लोक-भाषा साहित्य मंच की ओर से दिल्ली में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उत्तराखंड लोक-भाषा साहित्य मंच दिल्ली के संयोजक दिनेश ध्यानी ने कहा कि वैसे तो कई दस्तावेजों में जीत सिंह नेगी जी की जयंती 2 फरवरी 1925 लिखी है पर कुछ में 1927 लिखी है। ये आयोजन स्वर्गीय जीत सिंह नेगी जी की शताब्दी जयंती की शुरुआत है। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि वर्ष 2027 में देहरादून में एक विशाल आयोजन किया जाएगा और उसी वर्ष से जीत सिंह…
मंगलवार को उत्तराखंड को 38th National Games में दूसरा गोल्ड मिला। रीना सेन ने सी-1 केनाय ओपन सलालम प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया। मध्यप्रदेश की पल्लवी ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। वहीं आंध्र प्रदेश की चेतना भगवती ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।ऋषिकेश के फूलचट्टी में आयोजित महिला केनाय सलालम सी-1 प्रतियोगिता गोल्ड जीतने वाली रीना सेन को 12 लाख की राशि पुरस्कार दी जाएगी। किसी भी राष्ट्रीय खेल में किसी भी राज्य की ओर से दी जाने वाली यह सबसे अधिक राशि है। इससे पहले वुशु में देहरादून के अचोम तपस ने स्वर्ण पदक जीता था। उत्तराखंड जैसी पौष्टिकता और…
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को प्रयागराज दौरे पर बौद्ध महाकुंभ यात्रा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी उपासना विधियों का एक मंच पर आना अभिनंदनीय है। हिंदू और बौद्ध एक ही वटवृक्ष की शाखाएं हैं। यदि ये एक ही मंच पर आ जाएं तो यह दुनिया में सबसे शक्तिशाली वटवृक्ष बनेगा जो उन्हें छांव भी देगा और उनकी सुरक्षा भी सुनिश्चित करेगा। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने बौद्ध संतों और विद्वानों पर पुष्प वर्षा भी की। इससे पहले मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह भी पढ़ें : कांग्रेस-सपा चाहते थे…
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि दोनों दल चाहते थे Mahakumbh में हादसा हो। मंगलवार को प्रयागराज गए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को कांग्रेस व समाजवादी पार्टी पर बरसे। मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि एक तरफ सनातन धर्म के इस सबसे बड़े आयोजन का साक्षी बनकर देश व दुनिया गौरव की अनुभूति कर रही है तो वहीं दूसरी ओर सनातन धर्म के खिलाफ सुपारी लेकर षडयंत्र करने वाले तत्वों के द्वारा लगातार शरारत पर शरारत करते हुए झूठ व असत्य के नित नए प्रतिमान गढ़े जा रहे हैं।…
वसंत पंचमी पर उत्तराखंड के 12 अफसरों ने महाकुंभ की व्यवस्था के बारे में जाना। उत्तराखंड से कुल 18 अफसरों को आना है। इसमें आईपीएस के साथ ही एडिशनल एसपी और डिप्टी एसपी स्तर के अधिकारी शामिल हैं। दो महिला अधिकारी भी इस टीम में शामिल हैं। ये अफसर यहां पर रहकर जानेंगे कि इतनी बड़ी भीड़ को कैसे मैनेज किया जाए। अन्य व्यवस्था के बारे में भी सीखेंगे। इन्हे महाकुंभ मे जिम्मेदारी भी दी जा रही है। ताकि महाकुंभ की व्यवस्थाओं को बारीकी से समझा जा सके और इसी आधार पर भविष्य में प्लानिंग भी की जा सके। बतादें…
38th National Games का खुमार चरम पर पहुंच चुका है। खिलाड़ी पूरे दमखम से जोर आजमाइश में लगे हैं। इस बीच खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी भी मंगलवार को देहरादून महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में पहुंचे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया साथ ही उनके साथ बैठकर भोजन भी किया। मुख्यमंत्री ने रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में 38वें राष्ट्रीय खेलों की विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को भोजन परोसा और खिलाड़ियों के साथ बैठकर भोजन भी किया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में भाग ले रहे विभिन्न राज्यों…
वैसे तो climate change का असर दुनिया भर में दिखने लगा है। मगर, पहाड़ी इलाकों में इसका असर अन्य स्थानों से ज्यादा हो रहा है। देवभूमि की बात ही करें तो फरवरी माह में भी अमरूद के पेड़ फलों से लद गए हैं। मार्च-अप्रैल में फूलने वाले काफल-बुरांश जनवरी में खिलने लगे हैं। पहाड़ों पर मोर नाचते हुए दिख रहे हैं। हाल ही में बागेश्वर में मोर दिखाई दिया था। जिससे पर्यावरणविद भी अचंभित थे। आखिर मोर समुद्रतल से करीब 3100 फीट की ऊंचाई तक कैसे पहुंच गया। आमतौर पर, मोर समुद्र तल से 1,600 फीट की ऊंचाई पर पाए…




















