मरचूला हादसा, जिसमें 38 लोगों ने अपनों को गंवा दिया था। उसकी जांच तीन माह बाद भी अधूरी है। जांच कितनी गंभीरता से की गई है, इसका पता तो रिपोर्ट आने के बाद ही मालुम होगा। उत्तराखंड में होने वाले हर हादसे के बाद एक जांच बैठा दी जाती है। सबका हाल यही होता है। रिपोर्ट जब तक आती है तब तक मामला ठंडे बस्ते में चला गया होता है। किसी भी हादसे में जिम्मेदारी तय नहीं हो पाती। रोड सेफ्टी की कुछ सिफारिशें की जाती हैं। उस पर अमल कैसे होता है यह सबको अच्छी तरह पता है। यह…
Author: teerandaj
बिन फेर संग रहने वालों को भी अब कानूनी संरक्षण मिल रहा है। उत्तराखंड में यूसीसी लागू होने के बाद देहरादून में दो जोड़ों ने live In Relationship में साथ रहने के लिए आवेदन किया है। पुलिस आवेदनों की जांच कर रही है। इसके बाद रजिस्ट्रार इनका पंजीकरण कर लेंगे। बतादें कि देश में यह पहली बार होगा कि बिना विवाह दो जोड़े साथ रहेंगे। कानून उनको संरक्षण देगा। लिव इन रिलेशनशिप का चलन देश में बढ़ा है। महानगरों में बहुत से युवा इस तरह रह रहे हैं। लेकिन, विवाद की स्थिति में होने कानूनी मदद नहीं मिल पाती है।…
38th National Games : यह शायद पहली बार हुआ हो जब राष्ट्रीय खेलों के शुभारंभ से लेकर खेलों के होने तक हर चीज में पर्यावरण का इतना ध्यान रखा गया हो। खिलाड़ियों को मिलनी वाली ट्रॉफी भी ई-वेस्ट से तैयार की गई है। उद्घाटन समारोह में भी प्लास्टिक का प्रयोग न के बराबर किया गया। यह दुनिया के लिए एक संदेश भी है। जहां चाह वहां राह। जब दुनिया पर्यावरण संरक्षण पर बहस में लगी है तो वहीं, उत्तराखंड उन्हें राह दिखा रहा है। इसी क्रम में धामी सरकार ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में कोर टीम, वॉलंटियर्स और दर्शकों…
आम बजट 2025 को मध्यम वर्ग का बजट कहा जा रहा है। Income Tax में छूट सीधे पांच लाख रुपये बढ़ा दी गई है। अब 12 लाख रुपये की आय पर कोई टैक्स नहीं देना होगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने संसद में बताया कि इससे सरकार पर करीब 1 लाख करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा। सवाल ये उठता है कि मोदी सरकार ने मध्यम वर्ग को इतनी बड़ी राहत दी क्यों। क्या वाकई उसे मध्यम वर्ग की चिंता है या दूसरा गणित है। ये बात तो सर्वमान्य है कि मध्यम वर्ग का अधिकांश हिस्सा मोदी समर्थक है। पीपुल्स रिसर्च…
हादसे के बाद महाकुंभ पहुंचे योगी ने संतों से कहा कि सनातन के लिए साजिश हो रही है। इसलिए सभी को सतर्क रहने की जरूरत है। हादसे के बाद मुहूर्त में अमृत स्नान विलंब करने के अखाड़ों के निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि संतों ने दायित्व निर्वहन किया। हादसे के दौरान अभिभावक के रूप में नजर आए हमारे संत, चुनौती का सामना करते हुए उबारने का काम किया। महाकुंभ में एक धर्म सभा में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी सनातन धर्म के स्तंभ है। विपरीत परिस्थितियों में धैर्य से चुनौतियों का सामना करते हुए अपने…
38th National Games : मार्शल आर्ट प्रतियोगिता वुशु में उत्तराखंड के खिलाड़ियों का जलवा है। राज्य गठन के बाद हुए छह राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड को कभी वुशु में 12 पदक नहीं मिले थे। पांच दिन चली मार्शल आर्ट प्रतियोगिता वुशु में शानदार प्रदर्शन की बदौलत एक स्वर्ण सहित 12 पदक जीतकर अब तक का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यह भी पढ़ें : 800 रुपये लीटर का पानी पीकर मुक्केबाज जड़ेंगे पंच राष्ट्रीय खेलों की शुरुआत होते ही अन्य खेलों के मुकाबले खासकर वुशु में राज्य के खिलाड़ी पदक तालिका में बढ़त बनाए रहे। उत्तराखंड की बेटी ज्योति वर्मा ने…
Budget 2025 में इस समय चारों ओर इनकम टैक्स में छूट की ही चर्चा हो रही है। इसके अलावा भी बहुत कुछ इसमें है जिससे देवभूमि को बहुत फायदा मिलने वाला है। मसलन, अब होम स्टे बनाने के लिए मुद्रा लोन मिलेगा। इससे राज्य को बहुत फायदा होने वाला है। केंद्रीय बजट में यह घोषणा की गई है। उत्तराखंड सरकार पर्वतीय क्षेत्रों में स्थानीय लोगों की आजीविका बढ़ाने के लिए होम स्टे योजना को प्रोत्साहित कर रही है। केंद्रीय घोषणा से राज्य में हो स्टे योजना को प्रोत्साहन मिलेगा। बतादें कि उत्तराखंड में साढ़ सात से ज्यादा होम स्टे संचालित…
महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर हुए हादसे के बाद सीएम योगी शनिवार को महाकुंभ मेला क्षेत्र पहुंचे। पहले उन्होंने हवाई निरीक्षण किया इसके बाद वह जहां हादसा हुआ था वहां पहुंचे। उनके साथ सारे आला अधिकारी मौजूद थे। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वसंत पंचमी को लेकर कोई भी ढिलाई न बरती जाए। रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं। इंतजाम भी उसी हिसाब से किया जाए। त्रिवणी पहुंची सीएम योगी ने इससे पहले कई संतों से मुलाकात की। स्वामी रामभद्राचार्य ने उन्हें गले लगा लिया। इस दौरान मौनी अमावस्या को हुए हादसे को लेकर दोनों भावुक नजर आए।
Budget 2025 में सरकार ने किसानों के लिए खजाना खोल दिया है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में कृषि क्षेत्र के लिए बड़े एलान किए। वित्त मंत्री ने किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट को 3 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया गया है। इसे किसानों के लिए बड़े सौगात की तरह देखा जा रहा है। इससे किसानों की उत्पादन क्षमता बढ़ेगी और वह अधिक कॉमर्शियल खेती कर सकेगा। वित्त मंत्री ने कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड 7.7 करोड़ किसानों, मछुआरों और डेयरी किसानों के लिए अल्पकालिक ऋण की सुविधा प्रदान करता है। केसीसी के माध्यम…
कहते हैं, कर्म किसी का पीछा नहीं छोड़ता। अंडरवर्ल्ड कनेक्शन समेत कई विवादों से नाता रखने वाली फिल्म अभिनेत्री Mamta Kulkarni को किन्नर अखाड़े ने महामंडलेश्वर पद से हटा दिया है। कहा जा रहा है कि अखाड़े के नियमों का पालन न करने पर भी उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया गया है। महांडलेश्वर बनने के लिए मुंडन एक आवश्यक कर्मकांड है। जिसका ममता ने पालन नहीं किया। इसके साथ ही किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नाराणय त्रिपाठी को भी निष्कासित कर दिया गया है। हाल ही में ममता कुलकर्णी सन्यास दीक्षा ग्रहण कर किन्नर अखाड़े में शामिल हुई थीं।…
खानपुर विधायक उमेश कुमार और खानपुर से ही पूर्व में विधायक रह चुके कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मामले में नैनीताल हाईकोर्ट ने एसएसपी और डीएम को तलब किया था। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश दोनों अधिकारियों ने अदालत को बताया कि दोनों का शस्त्र लाइसेंस रद्द कर दिया है। दोनों को दी गई सुरक्षा भी वापस लेने की संस्तुति शासन को भेज दी गई है। दोनों के खिलाफ 19 आपराधिक मामले लंबित हैं। इस पर कोर्ट ने हरिद्वार एसएसपी और डीएम को अलग अलग हलफनामे में दोनों के ऊपर लंबित मामलों को पेश करने…
Roorkee में बवाल : खानपुर विधायक उमेश कुमार और पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बीच का विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। इनकी अदावत में आम जनता परेशान हो रही है। शुक्रवार को विधायक उमेश कुमार के समर्थन में लक्सर में होने वाली सर्व समाज की बैठक स्थगित होने के बावजूद अलग-अलग स्थानों से बड़ी संख्या में विधायक समर्थक लक्सर पहुंच गए। बैठक को लेकर पहले से अलर्ट पुलिस प्रशासन ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। लेकिन, वह नहीं माने इसके बाद गोवर्धनपुर में पुलिस के रोके जाने से नाराज समर्थकों ने पुलिस पर…
Mahakumbh में आने वाले श्रद्धालु अयोध्या, काशी विश्वनाथ और विध्यांचल में भी दर्शन के लिए जा रहे हैं। इस कारण वहां भारी भीड़ उमड़ रही है। हालात यह हो गए हैं कि प्रशासन को अपील करनी पड़ रही है कि अभी न आएं। सड़के श्रद्धालुओं से पटी हैं। सारे रिकॉर्ड ध्वस्त हो चुके हैं। लोग घंटों लाइन में लगकर भगवान के दर्शन कर रहे हैं। इन सबके बीच अयोध्या में सबसे ज्यादा भीड़ उमड़ रही है। मौनी अमावस्या स्नान के बाद प्रयागराज से लौटे श्रद्धालुओं का रेला अयोध्या की ओर कूच कर गया। परिणाम स्वरूप प्रशासन को अतिरिक्त इंतजाम करने…
38th National Games के लिए आए खिलाड़ियों की सुविधाओं का उत्तराखंड सरकार खास ख्याल रख रही है। तभी तो मुक्केबाजों के लिए 800 रुपये लीटर वाला पानी मंगाया गया है। चौंकिए मत, धामी सरकार पिथौरागढ़ पहुंचे देश के मुक्केबाजों और उनकी ऑफिशियल टीम को ज्वालामुखी जल पिलाएगी। ज्वालामुखी चट्टान से निकलने वाला खनिजों और इलेक्ट्रोलाइट्स से समृद्ध जल पीकर मुक्केबाज सेहतमंद रहेंगे और रिंग में उतरकर पदक के लिए दमदार पंच विरोधी पर जड़ेंगे। उत्तराखंड को पहली बार राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी मिली है। इसलिए राज्य सरकार की कोशिश है कि राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी नजीर बन जाए। इसलिए वह…
आखिरकार 38th National Games में उत्तराखंड का गोल्ड पदक का खाता खुल गया। बृहस्पतिवार को वुशु खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। देहरादून के अचोम तपस ने स्वर्ण पदक और हरिद्वार के विषम कश्यप ने कांस्य पदक जीता। यह भी पढ़ें : 38th National Games का रंगारंग शुभारंभ, पीएम मोदी बोले – दिल से निकला, ये उत्तराखंड का दशक है…ये हो भी रहा खिलाड़ियों ने मार्शल आर्ट वुशु में लगातार दूसरे दिन शानदार प्रदर्शन किया। बुधवार को एक कांस्य पदक जीतने के बाद इस खेल में बृहस्पतिवार को राज्य को दो और पदक मिले। अचोम तपस ने राज्य के…
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गुरुवार को मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और डीजीपी प्रशांत कुमार ने Mahakumbh में घटी घटना का स्थलीय निरीक्षण किया और फिर समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मुख्य सचिव और डीजीपी दोनों ही शीर्ष अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि इस बार महाकुंभ को लेकर जो तैयारियां की गई थीं उसकी दुनिया भर में सराहना हो रही है। दुर्भाग्य से ये घटना हो गई, लेकिन इसके बावजूद हमें मोरल डाउन नहीं करना है और बिल्ड इट बेटर की भावना से काम करते हुए आगामी अमृत स्नान को जीरो एरर बनाते हुए…






















