Ground Reality : बेटियों को पढ़ाने पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काफी जोर देते हैं। बेटियों की शिक्षा के लिए देश में तमाम योजनाएं भी हैं। लेकिन, पहाड़ों का हाल इससे काफी जुदा है। यहां स्कूलों में शिक्षक ही नहीं हैं। बेटियां पढ़ेंगी कैसे? मुनस्यारी के बालिका इंटर कॉलेज नमजला की बेटियां इसके लिए सड़क पर उतर आई हैं। धरना पर बैठीं, प्रदर्शन भी किया। इन्होंने डीएम को एक ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि जल्द ही 11वीं और 12वीं में शिक्षकों की नियुक्ति की जाए। यह विडंबना ही है, स्कूल में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए छात्राओं को…
Author: teerandaj
Earthquake In Dehradun : उत्तराखंड की राजधानी में रविवार रात करीब दस बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.1 मापी गई। भूकंप का केंद्र भी देहरादून में जमीन के पांच किलोमीटर नीचे था। अब प्रशासन आगामी तीन तक इस पर गहन निगरानी रखेगा। बताया जा रहा है कि राजधानी के कुछेक इलाकों में ये भूकंप के झटके महसूस हुए थे। चूंकि, तीव्रता कम थी इसलिए कहीं नुकसान की सूचना नहीं है। जिला आपदा कंट्रोल रूम को भी इसकी जानकारी नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी से मिली। इसके बाद जिला आपदा कंट्रोल रूम सक्रिय हो गया। सभी…
Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने 113वीं मन की बात कार्यक्रम में स्पेस के क्षेत्र में काम कर रहे अल्मोड़ा के रक्षित से बात की। पीएम मोदी ने स्पेस्टेक स्टार्टअप गेलेक्सी आई के विभिन्न कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। खास बात यह है कि बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने अल्मोड़ा की प्रसिद्ध बाल मिठाई एवं प्रदेश के बैडमिंटन खिलाडी लक्ष्य सेन का जिक्र भी किया। मन की बात में पीएम ने बताया कि थॉमस कप जीतने के बाद जब वह भारतीय बैडमिंटन टीम से मुलाकात की थी तब लक्ष्य सेन उनके लिए बाल मिठाई लेकर आए…
शनिवार शाम को केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि Unified Pension Scheme को मोदी सरकार ने मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) में पेंशन की गांरटी सरकार ने दे दी है। उन्होंने बताया कि उनकी मांग पर सरकार काफी समय से विचार कर रही थी। यूपीएस के तहत कर्मचारियों को 25 साल काम करने पर पूरी पेंशन मिलेगी। सरकार के इस फैसले का असर 23 लाख केंद्रीय कर्मचारियों पर पड़ेगा। अब अहम सवाल यह है कि क्या ये योजना 23 लाख केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को रास…
Heavy Rain In Uttarakhand : इस मानसून में दूसरी बार भारी बारिश व कई जगह बादल फटने से उत्तराखंड के चमोली व टिहरी में तबाही मच गई है। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार देर रात करीब दो बजे दो जगहों पर बादल फट गए। इससे कई घरों में पानी भरने के साथ ही थराली में 200 वर्ष पुराना शिव मंदिर व देवाल में पुल बह गया। समाचार लिखे जाने तक कोई जनहानि की खबर सामने नहीं आई थी। चमोली जिले के थराली और पगनो में तबाही मची है। थराली में बारिश आफत बनकर बरसी। यहां प्राणमति नदी उफान पर…
ICMR RESEARCH : यह अध्ययन आपको चौंका सकता है। कामकाज करने वालों को राहत देने वाला और बेरोजगार युवकों के लिए चिंताजनक है। अध्ययन के मुताबिक, अगले दस वर्षों में बेरोजगारों में हार्ट अटैक का जोखिम सबसे ज्यादा होगा। कामकाजी लोगों में बेरोजगारों की अपेक्षा कम खतरे होंगे। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) और दिल्ली एम्स की ओर से संयुक्त रूप से किए गए शोध में यह बात सामने आई है। यह गैर प्रयोगशाला अध्ययन है। अध्ययन में यह बात भी सामने आई है कि महिलाओं की तुलना में पुरुषों को हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा है। यह अध्ययन इंडियन…
Uttarakhand MLA Allowance : गैरसैंण विधानसभा सत्र से जनता खुश हो न हो, लेकिन माननीयों की मौज हो गई। विधायकों के वेतन भत्ते में बढ़ोतरी की तैयारी है। ध्यान देने वाली बात यह भी है कि सत्र के पहले दिन जो तीन विधेयक पेश किए गए उनमें एक यह भी था। यानी, सरकार की प्राथमिताओं की झलक इससे मिलती है। माननीयों की सुख-सुविधाओं का ध्यान प्राथमिकता के तौर पर रखा गया है। तदर्थ समिति की सिफारिशों को मान लिया गया तो विधायकों को अब हर महीने करीब चार लाख रुपये मिलेंगे। सरकार की ओर से पेश किए गए इस विधेयक…
LOWER PCS VACANCY 2024 : प्रशासनिक सेवा में जाने के लिए तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। उत्तराखंड LOWER PCS भर्ती का अधियाचन तैयार कर लिया गया है। यहां तक कार्मिक विभाग ने राज्य लोक सेवा आयोग को अधियाचन भी भेज दिया है। इसमें 117 पदों पर भर्ती की संस्तुति की गई है। यह भी पढ़ें : विवाद बढ़ने के बाद केंद्र सरकार ने Lateral Entry में भी लागू की आरक्षण व्यवस्था लागू, 45 पदों का विज्ञापन रद्द बतादें कि उत्तराखंड में लोअर पीसीएस की आखिरी भर्ती 2021 में निकली थी। कई साल से युवा नई…
Book Review : खेड़ाखाल छोटी-बड़ी 82 कविताओं का संग्रह है। सोशल मीडिया पर बेबाकी से अपनी बात लिखने वाले लेखक प्रो. हरेंद्र सिंह असवाल का पहला कविता संग्रह है- खेड़ाखाल। लेखक विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में वर्षों से लिख रहे हैं। पाठक उनके लेखन से अनभिज्ञ नहीं हैं। कविता-संग्रह पढ़ते हुए सबसे पहले यह प्रश्न सामने आता है कि कवि ने किताब का नाम ‘खेड़ाखाल’ क्यों रखा? इसका उत्तर कवि के जीवन परिचय और संग्रह में ‘खेड़ाखाल’ शीर्षक कविता से मिलता है। कवि के जीवन को संवारने में शिक्षा का विशेष महत्व रहा है। ‘खेड़ाखाल’ शीर्षक कविता में अपने गांव के प्रति…
सहयोगी व विपक्षी दलों के दबाव में आकर केंद्र सरकार ने सीधी भर्ती (Lateral Entry) के सभी पदों पर आरक्षण लागू कर दिया है। इसी के साथ यूपीएससी ने केंद्र सरकार के आग्रह पर 45 पदों पर सीधी भर्ती का विज्ञापन निरस्त कर दिया है। केंद्रीय कार्मिक राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने आयोग अध्यक्ष प्रीति सूदन को पत्र लिखकर विज्ञापन रद्द करने का आग्रह किया था। विपक्ष के साथ ही उसके सहयोगी दल भी लेटरल भर्ती का विरोध कर रहे थे। हालांकि, प्रशासन में अनुभवी लोगों की सुवाएं लिया जाना कोई नई-अनोखी बात नहीं है। इसका सिलसिला प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू…
वर्ष 2005 में दूसरे प्रशासनिक सुधार आयोग ने सिफारिश की कि कुछ सरकारी दायित्वों के लिए विशेषज्ञ ज्ञान की जरूरत होती है, जो पारंपरिक लोक सेवा आयोग में उपलब्ध नहीं होता। इसलिए बाहर से विशेषज्ञों की सीधी नियुक्ति यानी Lateral Entry की जाए। इस व्यवस्था में आरक्षण का विधान नहीं है। दरअसल, पिछले दिनों लोक सेवा आयोग ने एक विज्ञापन निकाला, इसमें 45 पदों के लिए नागरिको से आवेदन मांगे तब से यह विवाद उत्पन्न हुआ है। कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दल हमलावर हैं तो वहीं भाजपा भी आक्रामक है। भाजपा का कहना है कि यह व्यवस्था यूपीए (कांग्रेस) के…
है नमन उनको कि जो देह को अमरत्व देकर इस जगत में शौर्य की जीवित कहानी हो गये हैं है नमन उनको कि जिनके सामने बौना हिमालय जो धरा पर गिर पड़े पर आसमानी हो गये हैं यह तो सारा देश मानता है कि उत्तराखंड की माटी में कुछ तो बात है, तभी इसने एक से बढ़कर एक बहादुर जवान दिए। जिन्होंने अपनी बहादुरी से ऐसी मिसाल कायम की जिसकी गाथा सदियों तक कही व सुनी जाएगी। इस लेख में बात हो रही बद्रीविशाल के लाल राइफलमैन जसवंत सिंह रावत की। जिन्होंने अकेले ही 1962 के युद्ध में हजारों चीनी…
उत्तराखंड राज्य के लिए आंदोलन करने वाले आंदोलनकारियों और उनके परिजनों को सरकारी नौकरी में 10 प्रतिशत Horizontal Reservation विधेयक को राजभवन ने मंजूरी दे दी। इसी वर्ष फरवरी में धामी सरकार ने प्रवर समिति की सिफारिशों को मानते हुए विधेयक में कुछ संशोधन कर राजभवन में मंजूरी के लिए भेजा था। इस विधेयक को मंजूरी मिलने के बाद 11 हजार से अधिक आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों को इसका लाभ मिलेगा। विधेयक को मंजूरी के बाद सीएम धामी ने राज्यपाल को आभार जताते हुए कहा कि हम आंदोलनकारियों के संघर्ष व बलिदान को कभी भूल नहीं सकते। उन्हें सुविधाएं देना…
ISRO का भू-प्रेक्षण सैटेलाइट-08 अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट कक्षा में स्थापित हो गया है। इससे सबसे बड़ा फायदा उत्तराखंड का होने जा रहा है। दरअसल, यह सैटेलाइट अंतरिक्ष से देखकर बताएगा कि जंगल की आग कितनी विकराल है। साथ ही अलर्ट भी भेजेगा। इसे बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है। बतादें कि हर वर्ष उत्तराखंड के जंगलों में आग लगने से करोड़ों की वन संपदा जलकर नष्ट हो जाती है। इस वर्ष भी यही हुआ। कई लोगों को जान भी गंवानी पड़ी। हेलिकॉप्टर से पानी का छिड़काव किया जाता है लेकिन वह काफी नहीं होता। अगर शुरुआत में…
70वें National Film Awards में इस बार दक्षिण सिनेमा की धूम रही। सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मलयाली फिल्म अट्टम द प्ले को मिला। वहीं, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवार्ड कन्नड फिल्म कंतारा में काम करने वाले ऋषभ शेट्टी को मिला है। इसके अलावा शर्मिला टैगोर और मनोज बाजपेयी अभिनीत गुलमोहर को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म के पुरस्कार के लिए चुना गया। सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार नित्या मेनन और मानसी पारेख ने संयुक्त रूप से जीता। नित्या मेनन को तमिल फिल्म तिरुचित्राम्बलम के लिए और मानसी पारेख को गुजराती फिल्म कच्छ एक्सप्रेस के लिए यह पुरस्कार मिला। फिल्म ऊंचाई के लिए नीना गुप्ता…
पिछले कुछ वर्षों से GOOGLE के एकाधिकार को लेकर दुनिया भर में खूब चर्चा छिड़ी हुई है। विज्ञापन में मीडिया संस्थानों की हिस्सेदारी की बात हो या ऑनलाइन सर्च बाजार में उसके एकाधिकार की, इसे खत्म करने मांग पुरजोर तरीके से उठाई जा रही है। दुनिया के कई देशों में (भारत में भी) गुगल मुकदमेबाजी में उलझा हुआ है। कई देशों में तो हजारों करोड़ डॉलर जुर्माना भी लग चुका है। यहां तक अमेरिका में भी काफी समय से मुकदमा चल रहा है। अमेरिका से ही अब एक नई बात सामने आ रही है। अमेरिकी विधि विभाग गुगल की मोनोपॉली…


















