ले मशालें चल पड़े हैं, लोग मेरे गांव के, अब अंधेरा जीत लेंगे लोग मेरे गांव के Khatima-Mussoorie गोलीकांड : इन पंक्तियों में ऐसी ताकत थी कि लाखों लोग सड़कों पर उतर आए थे। उस दौर में हर किसी की जुबान पर बस यही लाइन रहती थी। बच्चे, युवा, बुजुर्ग तक के होठों पर यही नारा रहता था। वह भी क्या समय था। लोग नए राज्य के लिए मतवाले हो उठे थे। आज के ठीक तीस साल पहले एक सितंबर 1994 में खटीमा में एक शांति रैली पर गोलियां चलाई गईं। यहां पर आठ आंदोलनकारी शहीद हुए। इसके ठीक एक…
Author: teerandaj
भू-कानून, मूल निवास : भू-कानून समन्वय समिति की ओर से गैरसैंण के रामलीला मैदान पर आयोजित महारैली हजारों की संख्या में लोग जमा हुए। लोग जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। बतादें कि उत्तराखंड में मूल निवास और भू-कानून व गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग को लेकर आज भू-कानून समन्वय समिति ने महारैली का आयोजन किया। समिति के कार्यकर्ताओं का कहना है कि नौकरी, रोजगार, जल, जंगल, जमीन पर बाहरी लोगों का कब्जा हो गया हैं। प्रदेश में बाहरी लोगों की संख्या 40 लाख से अधिक हो चुकी है। समिति के संयोजक मोहित डिमरी ने कहा कि प्रदेश में…
Munsiyari : केंद्र सरकार से लेकर प्रदेश सरकार के मंत्रियों तक, सभी हेलीसेवा सेवा शुरू करने का श्रेय लेने की होड़ में लगे रहते हैं। कहते हैं डबल इंजन की सरकार की वजह से यह सब संभव हो पाया है। लेकिन, जमीनी हकीकत यह है कि हेलीपैड पर मूलभूत सुविधाओं को घोर अभाव है। वॉशरूम में पानी नहीं आता। साथ ही यहां पर अगर आपको कुछ घंटों का इंतजार करना पड़ा तो पीने का पानी तक नहीं मिलेगा। बिजली के वायर बेतरतीब ढंग से फैले हुए हैं। अब सवाल यह उठता है कि इसकी जिम्मेदारी है किसकी। एविएशन कंपनी की…
Munsiyari के बालिका इंटर कॉलेज नमजला की बेटियां मंगलवार को धरने पर बैठ गईं। 11वीं और 12वीं में पढ़ने वाली इन छात्राओं का कहना है कि इनके स्कूल में कई विषयों के शिक्षक नहीं हैं। ऐसे में इनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। शिक्षकों की कमी से इनका भविष्य दांव पर लग गया है। छात्राओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी मांग न मानी गई तो वह लोग एक सितबंर से अनशन करेंगी। #followup | टीचर के लिए धरना! कहां हो सरकार? आखिर इन बेटियों के भविष्य से खिलवाड़ क्यों? #Munsiyari के नमजला बालिका इंटर कॉलेज की छात्राएं…
Ground Reality : बेटियों को पढ़ाने पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काफी जोर देते हैं। बेटियों की शिक्षा के लिए देश में तमाम योजनाएं भी हैं। लेकिन, पहाड़ों का हाल इससे काफी जुदा है। यहां स्कूलों में शिक्षक ही नहीं हैं। बेटियां पढ़ेंगी कैसे? मुनस्यारी के बालिका इंटर कॉलेज नमजला की बेटियां इसके लिए सड़क पर उतर आई हैं। धरना पर बैठीं, प्रदर्शन भी किया। इन्होंने डीएम को एक ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि जल्द ही 11वीं और 12वीं में शिक्षकों की नियुक्ति की जाए। यह विडंबना ही है, स्कूल में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए छात्राओं को…
Earthquake In Dehradun : उत्तराखंड की राजधानी में रविवार रात करीब दस बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.1 मापी गई। भूकंप का केंद्र भी देहरादून में जमीन के पांच किलोमीटर नीचे था। अब प्रशासन आगामी तीन तक इस पर गहन निगरानी रखेगा। बताया जा रहा है कि राजधानी के कुछेक इलाकों में ये भूकंप के झटके महसूस हुए थे। चूंकि, तीव्रता कम थी इसलिए कहीं नुकसान की सूचना नहीं है। जिला आपदा कंट्रोल रूम को भी इसकी जानकारी नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी से मिली। इसके बाद जिला आपदा कंट्रोल रूम सक्रिय हो गया। सभी…
Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने 113वीं मन की बात कार्यक्रम में स्पेस के क्षेत्र में काम कर रहे अल्मोड़ा के रक्षित से बात की। पीएम मोदी ने स्पेस्टेक स्टार्टअप गेलेक्सी आई के विभिन्न कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। खास बात यह है कि बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने अल्मोड़ा की प्रसिद्ध बाल मिठाई एवं प्रदेश के बैडमिंटन खिलाडी लक्ष्य सेन का जिक्र भी किया। मन की बात में पीएम ने बताया कि थॉमस कप जीतने के बाद जब वह भारतीय बैडमिंटन टीम से मुलाकात की थी तब लक्ष्य सेन उनके लिए बाल मिठाई लेकर आए…
शनिवार शाम को केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि Unified Pension Scheme को मोदी सरकार ने मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) में पेंशन की गांरटी सरकार ने दे दी है। उन्होंने बताया कि उनकी मांग पर सरकार काफी समय से विचार कर रही थी। यूपीएस के तहत कर्मचारियों को 25 साल काम करने पर पूरी पेंशन मिलेगी। सरकार के इस फैसले का असर 23 लाख केंद्रीय कर्मचारियों पर पड़ेगा। अब अहम सवाल यह है कि क्या ये योजना 23 लाख केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को रास…
Heavy Rain In Uttarakhand : इस मानसून में दूसरी बार भारी बारिश व कई जगह बादल फटने से उत्तराखंड के चमोली व टिहरी में तबाही मच गई है। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार देर रात करीब दो बजे दो जगहों पर बादल फट गए। इससे कई घरों में पानी भरने के साथ ही थराली में 200 वर्ष पुराना शिव मंदिर व देवाल में पुल बह गया। समाचार लिखे जाने तक कोई जनहानि की खबर सामने नहीं आई थी। चमोली जिले के थराली और पगनो में तबाही मची है। थराली में बारिश आफत बनकर बरसी। यहां प्राणमति नदी उफान पर…
ICMR RESEARCH : यह अध्ययन आपको चौंका सकता है। कामकाज करने वालों को राहत देने वाला और बेरोजगार युवकों के लिए चिंताजनक है। अध्ययन के मुताबिक, अगले दस वर्षों में बेरोजगारों में हार्ट अटैक का जोखिम सबसे ज्यादा होगा। कामकाजी लोगों में बेरोजगारों की अपेक्षा कम खतरे होंगे। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) और दिल्ली एम्स की ओर से संयुक्त रूप से किए गए शोध में यह बात सामने आई है। यह गैर प्रयोगशाला अध्ययन है। अध्ययन में यह बात भी सामने आई है कि महिलाओं की तुलना में पुरुषों को हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा है। यह अध्ययन इंडियन…
Uttarakhand MLA Allowance : गैरसैंण विधानसभा सत्र से जनता खुश हो न हो, लेकिन माननीयों की मौज हो गई। विधायकों के वेतन भत्ते में बढ़ोतरी की तैयारी है। ध्यान देने वाली बात यह भी है कि सत्र के पहले दिन जो तीन विधेयक पेश किए गए उनमें एक यह भी था। यानी, सरकार की प्राथमिताओं की झलक इससे मिलती है। माननीयों की सुख-सुविधाओं का ध्यान प्राथमिकता के तौर पर रखा गया है। तदर्थ समिति की सिफारिशों को मान लिया गया तो विधायकों को अब हर महीने करीब चार लाख रुपये मिलेंगे। सरकार की ओर से पेश किए गए इस विधेयक…
LOWER PCS VACANCY 2024 : प्रशासनिक सेवा में जाने के लिए तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। उत्तराखंड LOWER PCS भर्ती का अधियाचन तैयार कर लिया गया है। यहां तक कार्मिक विभाग ने राज्य लोक सेवा आयोग को अधियाचन भी भेज दिया है। इसमें 117 पदों पर भर्ती की संस्तुति की गई है। यह भी पढ़ें : विवाद बढ़ने के बाद केंद्र सरकार ने Lateral Entry में भी लागू की आरक्षण व्यवस्था लागू, 45 पदों का विज्ञापन रद्द बतादें कि उत्तराखंड में लोअर पीसीएस की आखिरी भर्ती 2021 में निकली थी। कई साल से युवा नई…
Book Review : खेड़ाखाल छोटी-बड़ी 82 कविताओं का संग्रह है। सोशल मीडिया पर बेबाकी से अपनी बात लिखने वाले लेखक प्रो. हरेंद्र सिंह असवाल का पहला कविता संग्रह है- खेड़ाखाल। लेखक विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में वर्षों से लिख रहे हैं। पाठक उनके लेखन से अनभिज्ञ नहीं हैं। कविता-संग्रह पढ़ते हुए सबसे पहले यह प्रश्न सामने आता है कि कवि ने किताब का नाम ‘खेड़ाखाल’ क्यों रखा? इसका उत्तर कवि के जीवन परिचय और संग्रह में ‘खेड़ाखाल’ शीर्षक कविता से मिलता है। कवि के जीवन को संवारने में शिक्षा का विशेष महत्व रहा है। ‘खेड़ाखाल’ शीर्षक कविता में अपने गांव के प्रति…
सहयोगी व विपक्षी दलों के दबाव में आकर केंद्र सरकार ने सीधी भर्ती (Lateral Entry) के सभी पदों पर आरक्षण लागू कर दिया है। इसी के साथ यूपीएससी ने केंद्र सरकार के आग्रह पर 45 पदों पर सीधी भर्ती का विज्ञापन निरस्त कर दिया है। केंद्रीय कार्मिक राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने आयोग अध्यक्ष प्रीति सूदन को पत्र लिखकर विज्ञापन रद्द करने का आग्रह किया था। विपक्ष के साथ ही उसके सहयोगी दल भी लेटरल भर्ती का विरोध कर रहे थे। हालांकि, प्रशासन में अनुभवी लोगों की सुवाएं लिया जाना कोई नई-अनोखी बात नहीं है। इसका सिलसिला प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू…
वर्ष 2005 में दूसरे प्रशासनिक सुधार आयोग ने सिफारिश की कि कुछ सरकारी दायित्वों के लिए विशेषज्ञ ज्ञान की जरूरत होती है, जो पारंपरिक लोक सेवा आयोग में उपलब्ध नहीं होता। इसलिए बाहर से विशेषज्ञों की सीधी नियुक्ति यानी Lateral Entry की जाए। इस व्यवस्था में आरक्षण का विधान नहीं है। दरअसल, पिछले दिनों लोक सेवा आयोग ने एक विज्ञापन निकाला, इसमें 45 पदों के लिए नागरिको से आवेदन मांगे तब से यह विवाद उत्पन्न हुआ है। कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दल हमलावर हैं तो वहीं भाजपा भी आक्रामक है। भाजपा का कहना है कि यह व्यवस्था यूपीए (कांग्रेस) के…
है नमन उनको कि जो देह को अमरत्व देकर इस जगत में शौर्य की जीवित कहानी हो गये हैं है नमन उनको कि जिनके सामने बौना हिमालय जो धरा पर गिर पड़े पर आसमानी हो गये हैं यह तो सारा देश मानता है कि उत्तराखंड की माटी में कुछ तो बात है, तभी इसने एक से बढ़कर एक बहादुर जवान दिए। जिन्होंने अपनी बहादुरी से ऐसी मिसाल कायम की जिसकी गाथा सदियों तक कही व सुनी जाएगी। इस लेख में बात हो रही बद्रीविशाल के लाल राइफलमैन जसवंत सिंह रावत की। जिन्होंने अकेले ही 1962 के युद्ध में हजारों चीनी…




















