Kedarnath Landslide… विदाई की बेला में भी मानसून उत्तराखंड पर खासा मेहरबान है। अब यह परेशानी का सबब बनता जा रहा है। इस कारण बुधवार सुबह 8.30 बजे से केदारनाथ पैदल यात्रा सोनप्रयाग से ही रोक दी गई। बताया जा रहा है कि बारिश से भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। इस कारण जिला प्रशासन भी अतिरिक्त सावधानी रख रहा है। यह भी पढ़ें : Kedarnath: सोनप्रयाग में भूस्खलन ने ली पांच की जान पिछले दो महीनों में केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भूस्खलन व अतिवृष्टि से तीर्थयात्री व स्थानीय समेत 20 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 20 लापता…
Author: teerandaj
Kedarnath: सोमवार देर शाम सोनप्रयाग में हुए भुस्खलन में पांच लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। एक शव सोमवार को और चार शव मंगलवार को रेस्क्यू के दौरान निकाले गए। तीन घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बतादें कि सोमवार देर शाम केदारनाथ से लौट रहे आठ यात्री सोनप्रयाग में ऊर्जा निगम के पावर हाउस के समीप भूस्खलन जोन में पहाड़ी से गिर रहे पत्थर व मलबे में फंस गए थे। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम सोमवार रात से ही रेस्क्यू अभियान शुरू किया था। हालांकि, रात के समय खराब मौसम व लगातार मलबा-पत्थर…
अफ्रीका के करीब 13 देशों में तबाही मचा रहा Monkeypox Virus का एक मामला देश में आया है। इससे स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। लोगों को कोरोना की बुरी यादें ताजा होने लगीं हैं। सबके दिमाग में अहम सवाल यह है कि क्या यह कोरोना की तरह तबाही मचाएगा? या समय रहते इसपर काबू पा लिया जाएगा। हालांकि, स्वास्थ्य क्षेत्र के विशेषज्ञ कहते हैं कि यह कोरोना की तरह महामारी का रूप नहीं लेगा। लेकिन, सावधानी की जरूरत है। हालांकि, जिस युवक में इस वायरस की पुष्टि हुई है, वहां किस देश आया है? किस राज्य का है…
PP Controversy : प्रयागराज में 2025 की शुरुआत में लगने वाले महाकुंभ से पहले अल्मोड़ा जेल में माफिया प्रकाश पांडेय उर्फ पीपी को मठाधीश बनाने से संत समाज में एक बवंडर मच गया है। अल्मोड़ा जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे पीपी पांडेय को पंच दशनाम जूना अखाड़े ने जेल में जाकर उन्हें यह पदवी दी है। साथ ही उन्हें नया नाम प्रकाशानंद गिरि भी दिया है। इसके बाद संत समाज में आलोचनाओं का दौर शुरू हुआ ही साथ में सोशल मीडिया पर भी कंमेट की बाढ़ आ गई। पीपी पर कई गंभीर आरोप हैं। हत्या और तस्करी…
धामी सरकार ने हाईकोर्ट में उत्तराखंड में Nikay Chunav का कार्यक्रम पेश किया। इसके मताबिक, निकाय चुनाव की अधिसूचना 10 नवंबर को जारी की जाएगी। शपथ पत्र में कहा गया है कि 25 दिसंबर से पहले निकायों का गठन हो जाएगा। नैनीताल हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान शहरी विकास विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें : One State One election : क्या तैयार होगी उत्तराखंड सरकार! मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश रितु बाहरी एवं न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खंडपीठ कर रही है। पूर्व में हुई सुनवाई में हाईकोर्ट ने सरकार को जल्द निकाय चुनाव संपन्न कराने के निर्देश…
One State One election : उत्तराखंड से अपेक्षा बड़ी है। इसकी वजह भी है। छोटे से उत्तराखंड राज्य ने कई बड़े कदम उठाकर देश के सामने नजीर पेश की है। समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का उदाहरण सबसे बड़ा है। अपने वायु, जलस्रोतों से संबंधित जानकारी सूचकांक के जरिये बताने के लिए जीईपी इंडेक्स लांच करके उसने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींचा है। इस तरह का प्रयोग करने वाला वह पहला राज्य बना है। उपलब्धियां तमाम और भी हैं। मगर इन सबके बीच लोकल बॉडी के चुनाव की बिगड़ी कहानी भी है, जो पीएम मोदी की ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’…
IPS Transfer : राज्य में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के बीच धामी सरकार ने बृहस्पतिवार को पांच जिलों के कप्तानों को बदल डाला। राज्य सरकार पर विपक्ष के साथ ही अपनी पार्टी के नेता भी कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे थे। कहा जा रहा है कि इसी क्रम में यह तबादले किए गए हैं। ऊधम सिंह नगर, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिलों में नए पुलिस कप्तान बनाए गए हैं। साथ ही प्रभारी पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार को कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बताया जा रहा है कि इस फेरबदल का उद्देश्य राज्य में बढ़ती अपराध की घटनाओं पर…
उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। छह जिलों के जिलाधिकारियों को बदलने के अलावा कई वरिष्ठ IAS के विभागों में भी बदलाव किया गया है। हरिश्चंद्र सेमवाल नए आबकारी आयुक्त बनाए गए हैं। IAS दीपक रावत को सचिव मुख्यमंत्री का जिम्मा मिला है। IAS सोनिका के स्थान पर सविन बंसल को देहरादून का नया डीएम बनाया गया है। धीराज सिंह गर्ब्याल की जगह कर्मेंद्र सिंह को हरिद्वार का डीएम बनाया है। बागेश्वर की डीएम अनुराधा पाल का तबादला अपर सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा के पद पर किया गया है। उनकी जगह आशीष भटगई को बागेश्वर का…
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को राजाजी टाइगर रिजर्व के निदेशक की नियुक्ति पर उत्तराखंड के CM Dhami को कड़ी फटकार लगाई है। भारतीय वन सेवा के अधिकारी राहुल को राजाजी टाइगर रिजर्व के निदेशक के पद पर उनकी नियुक्ति पर सीएम के फैसले पर सवाल उठाया है। क्योंकि सीएम ने जिस अधिकारी को नियुक्त किया है उनपर पहले अवैध तरीके से पेड़ कटवाने का आरोप लग चुका है। मामले की जांच सीबीआई द्वारा की जा रही है। सुप्रीम कोर्ट ने धामी सरकार को नसीहत देते हुए सार्वजनिक विश्वास सिद्धांत के महत्व पर जोर दिया। यह आदेश न्यायमूर्ति बीआर गवई, न्यायमूर्ति…
हरिद्वार सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री Trivendra Singh Rawat मंगलवार को देहरादून लौटते ही सीधे AIIMS, ऋषिकेश पहुंचे जहां उन्होंने भर्ती वरिष्ठ पत्रकार योगेश डिमरी की कुशलक्षेम पूछी। रावत ने AIIMS डायरेक्टर प्रोफेसर डॉ. मीनू सिंह से डिमरी के उपचार की जानकारी ली। डॉक्टरों ने पूर्व सीएम को बताया कि डिमरी के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। AIIMS के कुशल डॉक्टरों की निगरानी में उनका अच्छे से उपचार किया जा रहा है। बतादें कि त्रिवेंद्र सिंह रावत सांसद बनने के बाद ही तमाम मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रख रहे हैं। हरिद्वार में ज्वेलरी शोरूम में लूट…
Munsiyari के बालिका इंटर कॉलेज नमजला की बेटियां का विरोध-प्रदर्शन काम कर गया। 11वीं और 12वीं में शिक्षक न होने पर यहां की छात्राओं ने डीएम को ज्ञापन सौंपने के बाद धरना-प्रदर्शन भी किया था। इन छात्राओं को स्थानीय लोगों का भी साथ मिला था। यही हाल पर्वतीय क्षेत्र के कई विद्यालयों को भी है। इससे यहां के छात्रों के साथ अभिभावकों में भी काफी आक्रोश था। इन्हीं कारणों से शिक्षा विभाग दबाव में आया। अब शासन ने पर्वतीय और दुर्गम इलाकों में 851 अतिथि शिक्षकों की तैनाती का निर्णय लिया है। यह भी पढ़ें : Khatima-Mussoorie गोलीकांड : नमन…
ले मशालें चल पड़े हैं, लोग मेरे गांव के, अब अंधेरा जीत लेंगे लोग मेरे गांव के Khatima-Mussoorie गोलीकांड : इन पंक्तियों में ऐसी ताकत थी कि लाखों लोग सड़कों पर उतर आए थे। उस दौर में हर किसी की जुबान पर बस यही लाइन रहती थी। बच्चे, युवा, बुजुर्ग तक के होठों पर यही नारा रहता था। वह भी क्या समय था। लोग नए राज्य के लिए मतवाले हो उठे थे। आज के ठीक तीस साल पहले एक सितंबर 1994 में खटीमा में एक शांति रैली पर गोलियां चलाई गईं। यहां पर आठ आंदोलनकारी शहीद हुए। इसके ठीक एक…
भू-कानून, मूल निवास : भू-कानून समन्वय समिति की ओर से गैरसैंण के रामलीला मैदान पर आयोजित महारैली हजारों की संख्या में लोग जमा हुए। लोग जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। बतादें कि उत्तराखंड में मूल निवास और भू-कानून व गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग को लेकर आज भू-कानून समन्वय समिति ने महारैली का आयोजन किया। समिति के कार्यकर्ताओं का कहना है कि नौकरी, रोजगार, जल, जंगल, जमीन पर बाहरी लोगों का कब्जा हो गया हैं। प्रदेश में बाहरी लोगों की संख्या 40 लाख से अधिक हो चुकी है। समिति के संयोजक मोहित डिमरी ने कहा कि प्रदेश में…
Munsiyari : केंद्र सरकार से लेकर प्रदेश सरकार के मंत्रियों तक, सभी हेलीसेवा सेवा शुरू करने का श्रेय लेने की होड़ में लगे रहते हैं। कहते हैं डबल इंजन की सरकार की वजह से यह सब संभव हो पाया है। लेकिन, जमीनी हकीकत यह है कि हेलीपैड पर मूलभूत सुविधाओं को घोर अभाव है। वॉशरूम में पानी नहीं आता। साथ ही यहां पर अगर आपको कुछ घंटों का इंतजार करना पड़ा तो पीने का पानी तक नहीं मिलेगा। बिजली के वायर बेतरतीब ढंग से फैले हुए हैं। अब सवाल यह उठता है कि इसकी जिम्मेदारी है किसकी। एविएशन कंपनी की…
Munsiyari के बालिका इंटर कॉलेज नमजला की बेटियां मंगलवार को धरने पर बैठ गईं। 11वीं और 12वीं में पढ़ने वाली इन छात्राओं का कहना है कि इनके स्कूल में कई विषयों के शिक्षक नहीं हैं। ऐसे में इनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। शिक्षकों की कमी से इनका भविष्य दांव पर लग गया है। छात्राओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी मांग न मानी गई तो वह लोग एक सितबंर से अनशन करेंगी। #followup | टीचर के लिए धरना! कहां हो सरकार? आखिर इन बेटियों के भविष्य से खिलवाड़ क्यों? #Munsiyari के नमजला बालिका इंटर कॉलेज की छात्राएं…
Ground Reality : बेटियों को पढ़ाने पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काफी जोर देते हैं। बेटियों की शिक्षा के लिए देश में तमाम योजनाएं भी हैं। लेकिन, पहाड़ों का हाल इससे काफी जुदा है। यहां स्कूलों में शिक्षक ही नहीं हैं। बेटियां पढ़ेंगी कैसे? मुनस्यारी के बालिका इंटर कॉलेज नमजला की बेटियां इसके लिए सड़क पर उतर आई हैं। धरना पर बैठीं, प्रदर्शन भी किया। इन्होंने डीएम को एक ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि जल्द ही 11वीं और 12वीं में शिक्षकों की नियुक्ति की जाए। यह विडंबना ही है, स्कूल में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए छात्राओं को…






















