हर साल की भांति इस बार भी उत्तराखंड के जंगल धधक रहे हैं। धूएं के गुबार पहाड़ों को ढक ले रहे हैं। सुंदरता की जगह यहां भय व्याप्त है। चीड़ के पेड़ जो बहुत जल्दी आग पकड़ते हैं वो तो जल ही रहे हैं, साथ में दूसरे पेड़ भी जल रहे हैं। इसका मतलब है कि हालात बहुत गंभीर हैं। उत्तराखंड के जंगलों में आग कई किलोमीटर दूर से देखी जा सकती है। नैनीताल के आसपास के इलाकों में आग बुझाने के लिए वायुसेना के हेलिकॉप्टरों की मदद ली जा रही है। हालत इतने विकराल होते जा रहे हैं इंसानों…
Author: teerandaj
देवभूमि का कण-कण अनमोल है। यहां के जंगलों, पहाड़ों पर ऐसा बहुत कुछ है जिनके बारे में हमारे ऋषियों ने ग्रंथों में उल्लेख किया है। बहुत सी चीजें ऐसी हैं,जिनके बारे में हम अब तक अपरिचित हैं। तमाम जड़ी बूटियों पर शोध किए जा रहे हैं। हाल ही में वैज्ञानिकों ने उत्तराखंड के जिलों में जंगली मशरूम (wild mushrooms) की पांच नई प्रजातियां खोजी हैं। जिनका उपयोग हम खाने में तो नहीं कर सकते हैं लेकिन यह तमाम बीमारियों में रामबाण साबित हो सकता है। यह चिकित्सा जगत में क्रांति ला सकता है। भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण कोलकाता के सेंट्रल नेशनल…
Dynasty Modern Gurukul Academy खटीमा के 17 छात्रों ने इस साल जेईई मेंस में सफलता प्राप्त की है। खटीमा के प्रियांशु पोखरिया ने 95.61 परसेंटाइल हासिल कर एकेडमी में प्रथम स्थान हासिल किया है। प्रियांशु के अलावा आशीष कार्की 95, युगल भट्ट 94.30,प्रथम भट्ट 91.75,दिव्यांशु 90.77, स्विजल जोशी 90.73,भूमित खनका 90.41, निखिल महर 89.66, आयुष भट्ट 87.96, नरेंद्र रावत 87.51, आयुष मल 86.44, आशीष कन्याल 85.56, सारांश भट्ट 85, रोहित मुरारी 83.65, मेघा सामंत 82.33, मोहम्मद जावेद 82.18,आयुषी ने 81.11 परसेंटाइल हासिल किया है। अपने होनहार छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय में खुशी का माहौल है। विद्यार्थियों की…
कहते हैं पहाड़ की बेटियों का हौसला हिमालय की चोटियों की तरह बुलंद होता है। वह जो ठान लेती हैं, करके ही मानती हैं। पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की बेटी श्रीजा ने भी कुछ ऐसा ही कर दिखाया है। हाल ही में दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय स्टैनफोर्ड लॉ स्कूल में श्रीजा रावत (25) ने अपनी मेधा के दम पर लाखों विद्यार्थियों से मुकाबला करते हुए अपना दाखिला पक्का किया है। वह यहां से एलएलएम की पढ़ाई करेंगी। साहिल के सुकूं से किसे इंकार है लेकिन तूफ़ान से लड़ने में मज़ा और ही कुछ है श्रीजा पर आले अहमद…
दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व की शुरुआत आज से होने जा रही है। लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के लिए शुक्रवार यानी 19 अप्रैल को 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 102 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इसमें देवभूमि की सभी पांच लोकसभा सीटें भी शामिल हैं। lok sabha election में उत्तराखंड के 83,37,914 मतदाता 55 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। पांच लोकसभा सीटों के लिए मैदान में खड़े 55 प्रत्याशियों ने जनता जर्नादन तक अपनी बात पहुंचाने में कोई कोर-कसर बाकी नहीं रखी। अब यह देखना है कि लोग अपनी जिम्मेदारी…
हरिद्वार लोकसभा से चुनाव लड़ रहे निर्दलीय प्रत्याशी और खानपुर विधायक उमेश कुमार बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं। उनके कार्यकर्ताओं पर पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत (Trivendra Singh) के काफिले को रोककर पीएसओ और ड्राइवर से मारपीट करने का आरोप लगा है। इस संबंध में भगवानपुर थाने में तहरीर दी गई है। यह घटना गागलेहड़ी चौक शहीद स्मारक भगवानपुर के पास शाम 3.41 बजे की है। तहरीर में कहा गया है कि पूर्व सीएम Trivendra Singh का काफिला भगवानपुर के लिए आ रहा था, इस दौरान उमेश कुमार के समर्थकों ने आगे से…
उत्तराखंड में चुनावी रैली करने पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने उत्तराखंड राज्य बनाने का विरोध किया था। युवाओं पर गोलियां चलवाईं थीं। भाजपा ने राज्य बनाया। अब उसे विकसित करने का काम भी कर रही है। शाह ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने पिछले 10 वर्षों के कार्यकाल के दौरान 53 हजार करोड़ रुपये उत्तराखंड को दिए थे। जबकि, मोदी सरकार ने एक लाख 66 हजार पांच सौ करोड़ रुपये उत्तराखंड के विकास पर खर्च किया। केंद्रीय गृह मंत्री ने भाजपा सरकार के कार्यों को गिनाते हुए कहा कि धामी सरकार ने यमुनोत्री और…
देवभूमि की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा की तारीखों की घोषणा कर दी गई है। श्रद्धालु 10 मई से बाबा भोलेनाथ के दर्शन कर सकेंगे। भक्तों की उत्सुकता का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि सोमवार शाम सात बजे तक ही ढाई लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने चार धाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा लिए थे। पर्यटन विभाग के अनुसार पिछले साल पहले दिन लगभग 50 हजार यात्रियों ने पंजीकरण किया था। अगर तुलना की जाए तो इस बार पांच गुना अधिक यात्रियों ने पंजीकरण कराया है। विभाग के मुताबिक, वेबसाइट खुलते ही 35 लाख यूजरों…
लोकसभा चुनावों के पहले चरण की वोटिंग की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। यूपी के सीएम Yogi Adityanath ने रविवार को उत्तराखंड के श्रीनगर, रुड़की और देहरादून में तीन अलग-अलग जनसभाएं कीं। सुबह पौड़ी लोकसभा सीट के तहत आने वाले श्रीनगर में उन्होंने कांग्रेस को लेकर जमकर हमला बोला। बेहद आक्रामक अंदाज में योगी आदित्यनाथ ने कहा, ये चुनाव सात्विक शक्तियों बनाम आसुरी शक्तियों के बीच हो रहा है। यह देवों की भूमि है। यहां के लोगों का वोट सात्विक प्रवृत्ति के लोगों के पक्ष में जाना चाहिए। न कि आसुरी शक्तियों के पक्ष में। …ऐसे में कयास लगाए…
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कहा है कि अध्योध्या की तर्ज पर हरिद्वार को भी सजाना और संवारना है। ये सौभाग्य है कि इस काम के लिए त्रिवेंद्र सिंह रावत प्रत्याशी के तौर पर हरिद्वार से मैदान में हैं। जब व्यक्ति के पास अनुभव होता है तो उसे प्रभावी क्रियान्वयन करने में समय नहीं लगता। त्रिवेंद्र सिंह के समर्थन में रुड़की में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने ये बात कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में जो अनुभव प्राप्त किया, उसका लाभ आज ये देश ले रहा…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने रविवार को श्रीनगर गढ़वाल में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि मुझे अपनी जन्मभूमि की लोकसभा सीट पर संवाद करना का मौका मिला है। यहां का संवाद मेरे लिए आत्म साक्षात्कार होता है। यहां के कण-कण में शंकर का वास है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने ऋषिकेश में देवभूमिवासियों से पंचकमल खिलाने की अपील की थी। वही अपील मैं भी कर रहा हूं। योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘देवभूमि’ उत्तराखंड मोदी जी को ‘पंच कमल की माला’ पहनाने के लिए दृढ़ संकल्पित है। यहां का उत्साह बता…
भाजपा ने अपना घोषणा पत्र (Manifesto) जारी कर दिया है। इसे मोदी की गारंटी (Modi Ki Guarantee) का नाम दिया गया है। भाजपा के वादों की फेहरिस्त में UCC (समान नागरिक सहिंता) और एक देश, एक चुनाव का नया वादा जुड़ा है। उत्तराखंड सरकार ने राज्य में UCC लागू कर चुकी है। भाजपा अब इसे पूरे देश में लागू करने पर विचार कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में भाजपा ने अपना घोषणा पत्र जारी किया। अब ये देखना दिलचस्प रहेगा कि जनता को मोदी की गारंटी पर विश्वास है कि कांग्रेस की।…
pm narendra modi बृहस्पतिवार को उत्तराखंड के ऋषिकेश में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान कांग्रेस पर बरसते हुए उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेस ने भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाए अब मां गंगा पर उठा रही है।
उत्तराखंड में चुनाव आयोग ने pwd (दिव्यांग ) वोटरों के लिए खास सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। व्हील चेयर से लेकर ब्रेन लिपि के जानकार बूथों पर उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा 85 प्लस वर्ष के बुजुर्गाें को घर से ही वोट डलवाया जा रहा है। अब देखना है कि इसका कितना असर होता है।
बसपा ने उत्तराखंड की सभी लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी उतार कर मुकाबले को रोचक बना दिया है। BJP – congress के स्टार प्रचारकों को टक्कर देने के लिए मायावती मैदान में उतरने वालीं हैं। 13 अप्रैल को वह हरिद्वार के मंगलौर क्षेत्र में जनसभा करेंगी। देखना है कि इसका कितना असर पड़ता है।
कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र (Manifesto) में अग्निवीर योजना को खत्म करने और वन रैंक वन पेंशन योजना की विसंगति को दूर करने का वादा कर सैनिक बहुल उत्तराखंड में बड़ा दांव खेला है। प्रदेश कांग्रेस इन मुद्दों को पांचों लोकसभा सीटों पर जोरशोर से उठाने की तैयारी में है।






















