Close Menu
तीरंदाज़तीरंदाज़
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/12/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest Dribbble Tumblr LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram Snapchat RSS
    अराउंड उत्तराखंड
    • 677.75 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना मंजूर, 2.5 लाख महिलाओं को बनाया जाएगा लखपति दीदी
    • Uttarakhand राज्य अंतर-विश्वविद्यालय खेल एवं क्रीड़ा महोत्सव 2025-26 का उद्घाटन
    • केंद्र से 500 करोड़ की सहायता, हरिद्वार कुंभ 2027 की तैयारियों को मिलेगी रफ्तार
    • देहरादून में अजेय की विशेष स्क्रीनिंग, संघर्ष और नेतृत्व की गाथा से गूंजा सभागार
    • AI IMPACT SUMMIT : पीएम मोदी ने वैश्विक निवेश का दिया न्योता, अंबानी ने कहा-जिओ की तरह AI को भी करेंगे सस्ता
    • UGC : लम्हों ने खता की थी, सदियों ने सजा पाई
    • तीर्थयात्रियों को देना होगा पंजीकरण शुल्क, चारधाम यात्रा-2026 की तैयारियां तेज
    • यूपीसीएल कर्मियों को 1.20 करोड़ का दुर्घटना बीमा
    • बिंदाल-रिस्पना एलिवेटेड रोड पर हाईकोर्ट की मुहर, याचिका खारिज
    • INDIA AI IMPACT SUMMIT : एआई से न सिर्फ भारत, बल्कि विश्व के लिए समाधान तैयार करेगा देश : पीएम मोदी
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram LinkedIn
    Wednesday, February 25
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    Home»दुनिया भर की»Health Advisory…गर्मी में जब प्यास बड़ा तड़पाए, तब भी कोल्ड ड्रिंक को करें ना
    दुनिया भर की

    Health Advisory…गर्मी में जब प्यास बड़ा तड़पाए, तब भी कोल्ड ड्रिंक को करें ना

    तेज गर्मी में प्यास लगने पर कोल्ड ड्रिंक का सेवन खतरनाक हो सकता है। इससे शरीर में पानी की कमी हो सकती है। साथ ही चाय-कॉफी का सेवन भी कम करना चाहिए। यह सलाह केंद्र सरकार की ओर से दी गई है।
    teerandajBy teerandajMarch 17, 2025No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn

    Health Advisory… गर्मी के महीने में लोग खुद को कूल रखने के लिए कोल्ड ड्रिंक का सहारा लेते हैं। लेकिन, यह बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। क्योंकि कोल्ड ड्रिंक में चीनी बहुत अधिक होती है। यह शरीर में पानी की मात्रा को कम करने लगती है। जिससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है। यह स्वास्थ्य के लिए खतरनाक स्थिति होती है। आने वाले कुछ दिनों में देश भीषण गर्मी चपेट में होगा। इसे देखते हुए केंद्र सरकार की ओर से हेल्थ एडवाइजरी जारी की गई है। इसके साथ ही प्रचंड गर्मी में लोगों को चाय और कॉफी का सेवन भी कम करने की सलाह दी गई है। यह सलाह केंद्र सरकार के अधीन काम करने वाली जलवायु परिवर्तन और मानव स्वास्थ्य पर राष्ट्रीय कार्यक्रम (एनपीसीसीएचएच) ने दी है।

    भारतीय मौसम विभाग (IMD) की ओर से रविवार को देश के कुछ भागों में लू को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही यह भी कहा गया है कि आने वाले कुछ दिनों में देश के लगभग सभी हिस्से भीषण गर्मी की चपेट में आ सकते हैं। इसी के मद्देनजर स्वास्थ्य को लेकर यह अलर्ट जारी किया गया है।

    यह भी पढ़ें : बड़े नुकसान से बचने के लिए विवादित बयान के 24वें दिन प्रेमचंद अग्रवाल से दिलवाया गया इस्तीफा

    12 से तीन के बीच धूप से बचने के सलाह
    एनपीसीसीएचएच के मुताबिक, दोपहर 12 से तीन बजे के बीच तेज धूप होती है। लोगों को धूप के सीधे संपर्क से बचना चाहिए। उन्हें चाय, कॉफी व कोल्ड ड्रिंक के सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में भी बताना चाहिए, ताकि उन्हें निर्जलीकरण यानी शरीर में पानी की कमी की परेशानी का सामना न करना पड़े। एनपीसीसीएचएच के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. आकाश के मुताबिक, निर्जलीकरण शरीर की क्षमता को सीमित कर गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकता है। अधिकांश लोग नहीं जानते कि उन्हें शीतल रखने का दावा करने वाले ठंडे पेय पदार्थ काफी जोखिम भरे भी हो सकते हैं। यही कारण है कि लोगों में जागरूकता लाने के लिए उनकी दिनचर्या से जुड़ी छोटी-छोटी बातों पर सावधान करने की जरूरत है।

    ताजा पानी सबसे फायदेमंद

    चिकित्सकों के मुताबिक, जब तेज गर्मी पड़े तो लोगों को ताजा पानी पीना चाहिए। कार्बोनेटेड शीतल पेय से बचें। इसे पीने से पसीना तेजी से निकलता है, जो शरीर में पानी की कमी को बढ़ाता है। साथ ही चाय और कॉफी में कैफीन होता है, जो शरीर के तापमान को थोड़ा बढ़ाकर निर्जलीकरण बढ़ा सकता है। शरीर में पानी की मात्रा कम होने से रक्तचाप, हृदय गति की समस्या हो सकती है। ज्यादा पानी कम होने व गर्मी की चपेट में आने पर कमजोरी या भ्रम की स्थिति हो सकती है। यह किडनी व मस्तिष्क की कोशिकाओं को नुकसान पहुंच सकता है, जिससे मौत तक हो सकती है। जो लोग सिगरेट, बीड़ी या शराब का सेवन करते हैं, उनमें निर्जलीकरण से रक्त और गाढ़ा हो सकता है, जिससे रक्त के थक्के बनने से दिल के दौरे पड़ने की आशंका कई गुना बढ़ सकती है।

    लिवर के लिए नुकसानदेह
    युवा पीढ़ी ही नहीं सभी वर्ग के लोग गर्मी से राहत पाने के लिए कोल्ड ड्रिंक्स पीना पसंद करते हैं। ठंडी ड्रिंक्स का सेवन करना काफी हद तक अच्छा महसूस कराता है। लेकिन, कोल्ड ड्रिंक्स ज्यादा पीने से आपके शरीर को कई परेशानियां भी हो सकती हैं। इसका सेवन करने से नॉन-एल्कोहॉलिक फैटी लिवर डिजीज का खतरा बढ़ सकता है। कोल्ड ड्रिंक्स जब ज्यादा मात्रा में लिवर में पहुंचती है, तब यह ओवरलोड हो जाती है तो फ्रक्टोज को फैट में बदल देता है। इससे लीवर में फैट जमा हो जाता है।

    गर्मी में कोल्ड ड्रिंक की जगह ये चीजें अपना सकते हैं

    खीरे का पानी : गर्मी के द‍िनों में हाई बीपी की समस्‍या से बचने के ल‍िए खीरा का पानी फायदेमंद माना जाता है। खीरे का पानी पीने से शरीर में पानी की कमी दूर होती है, त्‍वचा में ग्लो बढ़ता है।

    जीरा पानी : इम्‍यून‍िटी को बढ़ाने के ल‍िए जीरा वॉटर फायदेमंद होता है। जीरा में आयरन, म‍िनरल जैसे पोषक तत्‍व पाए जाते हैं। ज‍िन लोगों को अन‍िद्रा की समस्‍या है उन्‍हें भी जीरा पानी का सेवन करना चाह‍िए। गर्मी के द‍िनों में बालों का झड़ना कम करने के ल‍िए भी जीरा वॉटर लाभदायक माना जाता है।

    नींबू पानी : यह लगभग हर जगह आसानी से उपलब्ध है। नींबू पानी में व‍िटाम‍िन-सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है। शरीर में व‍िटाम‍िन-सी की कमी के कारण ड्राई स्‍क‍िन, अन‍िद्रा, थकान, ड्राई आई, इन्‍फेक्‍शन आद‍ि लक्षण नजर आ सकते हैं।

    एलोवेरा जूस : एलोवेरा में अमीनो एस‍िड पाया जाता है। इसमें व‍िटाम‍िन-बी12 की भी भरपूर मात्रा होती है। एलोवेरा में व‍िटाम‍िन-ए, सी, ई और फोल‍िक एस‍िड भी पाया जाता है। एलोवेरा जूस पीने से एक्‍ने की समस्‍या दूर होती है। यह शरीर के व‍िषाक्‍त पदार्थों को बाहर न‍िकालने में मदद करता है।

    हेल्थ न्यूज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Pinterest Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram Follow on LinkedIn
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    teerandaj
    • Website

    Related Posts

    सियासत भारी है… पेंगुइन बोला-अब तक प्रकाशित नहीं हुई जनरल नरवणे की फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी

    February 10, 2026 दुनिया भर की By teerandaj4 Mins Read733
    Read More

    बजट 2026-27: उत्तराखंड को बड़ी सौगात…ट्रेकिंग-हाइकिंग हब के रूप में होगा विकास

    February 1, 2026 दुनिया भर की By teerandaj4 Mins Read25
    Read More

    आर्थिक सर्वे : जापान को पछाड़ भारत बना दुनिया की चौथी बड़ी महाशक्ति

    January 29, 2026 दुनिया भर की By teerandaj4 Mins Read4K
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/12/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Top Posts

    Uttarakhand : आपदा में भी मुस्कुराई जिंदगी, पहाड़ों को लांघकर पहुंची मेडिकल टीम, घर में कराई डिलीवरी

    August 31, 202531K

    CM Dhami ने दून अस्पताल में निरीक्षण कर मरीजों से लिया फीडबैक, वेटिंग गैलरियों में पंखे लगाने, सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश

    September 13, 202531K

    ऋषिकेश में अवैध निर्माणों पर MDDA की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 11 बहुमंजिला स्ट्रक्चर सील 

    August 30, 202531K

    Chardham Yatra-2025: चलो बुलावा आया है, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की यात्रा बहाल

    September 6, 202524K
    हमारे बारे में

    पहाड़ों से पहाड़ों की बात। मीडिया के परिवर्तनकारी दौर में जमीनी हकीकत को उसके वास्तविक स्वरूप में सामने रखना एक चुनौती है। लेकिन तीरंदाज.कॉम इस प्रयास के साथ सामने आया है कि हम जमीनी कहानियों को सामने लाएंगे। पहाड़ों पर रहकर पहाड़ों की बात करेंगे. पहाड़ों की चुनौतियों, समस्याओं को जनता के सामने रखने का प्रयास करेंगे। उत्तराखंड में सबकुछ गलत ही हो रहा है, हम ऐसा नहीं मानते, हम वो सब भी दिखाएंगे जो एकल, सामूहिक प्रयासों से बेहतर हो रहा है। यह प्रयास उत्तराखंड की सही तस्वीर सामने रखने का है।

    एक्सक्लूसिव

    Dhami Cabinet विस्तार का काउंटडाउन शुरू? पूर्व मंत्रियों को तत्काल मंत्री आवास खाली करने को कहा गया, देखें पत्र

    August 27, 2025

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 2025

    EXCLUSIVE: Munsiyari के जिस रेडियो प्रोजेक्ट का पीएम मोदी ने किया शिलान्यास, उसमें हो रहा ‘खेल’ !

    November 14, 2024
    एडीटर स्पेशल

    Uttarakhand : ये गुलाब कहां का है ?

    February 5, 202512K

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 202511K

    India Space Missions … अंतरिक्ष में भारत का बसेरा!

    September 14, 202511K
    तीरंदाज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    • About Us
    • Atuly Uttaraakhand Emagazine
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2026 Teerandaj All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.