Close Menu
तीरंदाज़तीरंदाज़
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/12/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest Dribbble Tumblr LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram Snapchat RSS
    अराउंड उत्तराखंड
    • Uttarakhand के बुनियादी ढांचे को रफ्तार, 37.23 करोड़ की विकास परियोजनाओं को मंजूरी
    • पौने पांच लाख लोगों तक पहुंची Uttarakhand सरकार
    • सियासत भारी है… पेंगुइन बोला-अब तक प्रकाशित नहीं हुई जनरल नरवणे की फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी
    • Uttarakhand : पीएमवीबीआरवाई से दो वर्षों में 3.5 करोड़ रोजगार सृजन का लक्ष्य
    • राजनीति के खेल की बेल में उलझा बजट सत्र
    • हरिद्वार कुंभ 2027: अक्तूबर तक हर हाल में पूरी कर ली जाएं तैयारियां : सीएम धामी
    • उत्तरायणी कौथिक में बोले सीएम धामी, रिवर्स पलायन में 44% बढ़ोतरी
    • गाजियाबाद घटना के बाद देहरादून प्रशासन सतर्क, ऑनलाइन गेमिंग को लेकर एडवाइजरी जारी
    • उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म, जुलाई 2026 से सभी अल्पसंख्यक संस्थाएं शिक्षा बोर्ड के दायरे में
    • Uttarakhand : उपनल कर्मियों को समान कार्य–समान वेतन, शासनादेश जारी
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram LinkedIn
    Wednesday, February 11
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    Home»दुनिया भर की»आर्थिक सर्वे : जापान को पछाड़ भारत बना दुनिया की चौथी बड़ी महाशक्ति
    दुनिया भर की

    आर्थिक सर्वे : जापान को पछाड़ भारत बना दुनिया की चौथी बड़ी महाशक्ति

    ट्रंप के टैरिफ वार से विकास दर में नरमी के संकेत। भारत अब जापान को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और 4 ट्रिलियन डॉलर के पड़ाव को पार करने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है।
    teerandajBy teerandajJanuary 29, 2026Updated:January 29, 2026No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn

    केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बृहस्पतिवार को संसद में आर्थिक सर्वे 2026 की रिपोर्ट पेश की। इस आधिकारिक रिपोर्ट ने वैश्विक मंच पर भारत की नई हैसियत की पुष्टि कर दी है। भारत अब जापान को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और 4 ट्रिलियन डॉलर के पड़ाव को पार करने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है। समीक्षा के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष 2025-26 में भारत की जीडीपी वृद्धि दर 7.4 प्रतिशत रहने का अनुमान है जो इसे लगातार चौथे वर्ष दुनिया की सबसे तेज प्रमुख इकोनॉमी बनाता है। अगले साल नरमी समीक्षा ने संतुलित तस्वीर पेश करते हुए आगामी वित्त वर्ष 2026-27 के लिए विकास दर में मामूली नरमी का संकेत दिया है। अगले साल जीडीपी वृद्धि दर 6.8% से 7.2% के बीच रहने का अनुमान है। इस गिरावट की मुख्य वजह वैश्विक व्यापार में अनिश्चितता और भू-राजनीतिक तनाव को बताया गया है। हालांकि, घरेलू मोर्चे पर निजी उपभोग की हिस्सेदारी जीडीपी के 61.5 प्रतिशत तक पहुंच गई है जो वित्त वर्ष 2012 के बाद का सर्वोच्च स्तर है।

    ट्रंप टैरिफ वार की चुनौतियों का पहली बार उल्लेख
    ट्रंप टैरिफ और वैश्विक ट्रेड वार को पहली बार खुले तौर पर उल्लेख किया गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारतीय निर्यात पर 50% तक टैरिफ लगाने के फैसले ने भारत के कपड़ा, जेम्स एंड ज्वैलरी और लेदर सेक्टर को प्रभावित किया है। रिपोर्ट के अनुसार, रूस से तेल खरीदने के भारत के फैसले और यूक्रेन मुद्दे पर तटस्थता के कारण अमेरिका ने यह सख्त रुख अपनाया है। सर्वे में माना गया है कि आज के दौर में मजबूत इकोनॉमी होने के बावजूद देशों को करेंसी और ग्लोबल मार्केट की अस्थिरता का सामना करना पड़ रहा है।

    निवेश और रोजगार

    राहत भरी तस्वीर रोजगार के मोर्चे पर सर्वे ने सकारात्मक आंकड़े पेश किए हैं। 15 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए बेरोजगारी दर 2017-18 के 6% से घटकर 2023-24 में 3.2% पर आ गई है। सरकार का पूरा जोर इन्फ्रास्ट्रक्चर और सुरक्षा पर है। पिछले साल पूंजीगत व्यय का 75% हिस्सा केवल रक्षा, रेलवे और सड़क परिवहन पर खर्च किया गया। विदेशी निवेश के मामले में सेवा क्षेत्र 19.1% इक्विटी प्रवाह के साथ सबसे आगे रहा। हालांकि, समीक्षा ने चेतावनी दी है कि भारत में औद्योगिक अनुसंधान अब भी केवल दवा, आईटी और रक्षा तक सीमित है जिसे व्यापक बनाने की जरूरत है।

    अमेरिका नहीं तो यूरोप ही सही

    अमेरिका नहीं तो यूरोप सही अमेरिका के साथ व्यापारिक तनाव के बीच भारत ने अपनी रणनीति बदल ली है। तीन साल की लंबी बातचीत के बाद भारत ने यूरोपीय संघ के साथ ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौता फाइनल कर लिया है। इसके अलावा यूके, न्यूजीलैंड और ओमान के साथ हुई डील से भारत अब व्यापार के लिए किसी एक देश पर निर्भर नहीं रहेगा। सरकार का लक्ष्य 2047 तक विकसित राष्ट्र बनना है, जिसके लिए 8% की निरंतर ग्रोथ को अनिवार्य माना जा रहा है।

    कहीं राहत – कहीं आफत

    राहत: वैश्विक बाजार में कच्चे तेल और अन्य कमोडिटी के दाम घट रहे हैं। अच्छी फसल के कारण खाद्य वस्तुओं की कीमतें काबू में रहने की उम्मीद है। हेडलाइन सीपीआई मुद्रास्फीति गिरकर 1.7% पर आ गई है।

    आफत: रुपये में गिरावट और कमजोर होते विनिमय मूल्य से ‘इम्पोर्टेड इन्फ्लेशन’ का खतरा है। सोना, चांदी और तांबे जैसी धातुओं की ऊंची कीमतें कोर इन्फ्लेशन पर दबाव बनाए रखेंगी।

    ब्याज दरें: महंगाई काबू में रहने के चलते आरबीआई अगले हफ्ते ब्याज दरों में 0.25% की कटौती कर सकता है। यह इस चक्र की आखिरी कटौती हो सकती है।

    भारत-ईयू डील: भारतीय कंपनियों के लिए चुनौती

    सस्ती विदेशी कारें: यूरोप से आने वाली लग्जरी कारों पर आयात शुल्क 110% से घटकर 10% होने जा रहा है। इससे टाटा मोटर्स और महिंद्रा जैसी देसी कंपनियों को यूरोपीय ब्रांड्स से कड़ी प्रतिस्पर्धा मिलेगी।

    वाइन इंडस्ट्री पर दबाव: इस समझौते से यूरोप की वाइन भारत में सस्ती होगी, जिसका असर सुला विनयार्ड्स जैसी प्रमुख घरेलू कंपनियों पर पड़ सकता है।

     

    आर्थिक सर्वे 2026-27
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Pinterest Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram Follow on LinkedIn
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    teerandaj
    • Website

    Related Posts

    बजट 2026-27: उत्तराखंड को बड़ी सौगात…ट्रेकिंग-हाइकिंग हब के रूप में होगा विकास

    February 1, 2026 दुनिया भर की By teerandaj4 Mins Read5
    Read More

    यूजीसी समानता नियम 2026 पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, सामान्य वर्ग के खिलाफ भेदभाव के थे आरोप

    January 29, 2026 दुनिया भर की By teerandaj2 Mins Read7
    Read More

    विमान हादसे में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की मौत

    January 28, 2026 दुनिया भर की By teerandaj4 Mins Read1K
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/12/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Top Posts

    Uttarakhand : आपदा में भी मुस्कुराई जिंदगी, पहाड़ों को लांघकर पहुंची मेडिकल टीम, घर में कराई डिलीवरी

    August 31, 202531K

    CM Dhami ने दून अस्पताल में निरीक्षण कर मरीजों से लिया फीडबैक, वेटिंग गैलरियों में पंखे लगाने, सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश

    September 13, 202531K

    ऋषिकेश में अवैध निर्माणों पर MDDA की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 11 बहुमंजिला स्ट्रक्चर सील 

    August 30, 202531K

    Chardham Yatra-2025: चलो बुलावा आया है, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की यात्रा बहाल

    September 6, 202524K
    हमारे बारे में

    पहाड़ों से पहाड़ों की बात। मीडिया के परिवर्तनकारी दौर में जमीनी हकीकत को उसके वास्तविक स्वरूप में सामने रखना एक चुनौती है। लेकिन तीरंदाज.कॉम इस प्रयास के साथ सामने आया है कि हम जमीनी कहानियों को सामने लाएंगे। पहाड़ों पर रहकर पहाड़ों की बात करेंगे. पहाड़ों की चुनौतियों, समस्याओं को जनता के सामने रखने का प्रयास करेंगे। उत्तराखंड में सबकुछ गलत ही हो रहा है, हम ऐसा नहीं मानते, हम वो सब भी दिखाएंगे जो एकल, सामूहिक प्रयासों से बेहतर हो रहा है। यह प्रयास उत्तराखंड की सही तस्वीर सामने रखने का है।

    एक्सक्लूसिव

    Dhami Cabinet विस्तार का काउंटडाउन शुरू? पूर्व मंत्रियों को तत्काल मंत्री आवास खाली करने को कहा गया, देखें पत्र

    August 27, 2025

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 2025

    EXCLUSIVE: Munsiyari के जिस रेडियो प्रोजेक्ट का पीएम मोदी ने किया शिलान्यास, उसमें हो रहा ‘खेल’ !

    November 14, 2024
    एडीटर स्पेशल

    Uttarakhand : ये गुलाब कहां का है ?

    February 5, 202512K

    India Space Missions … अंतरिक्ष में भारत का बसेरा!

    September 14, 202511K

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 202511K
    तीरंदाज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    • About Us
    • Atuly Uttaraakhand Emagazine
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2026 Teerandaj All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.