Close Menu
तीरंदाज़तीरंदाज़
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/12/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest Dribbble Tumblr LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram Snapchat RSS
    अराउंड उत्तराखंड
    • होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ता तनाव: ईरान-अमेरिका टकराव से वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा पर मंडराया संकट
    • Forest Fire Uttarakhand : धधक रहे कुमाऊं के जंगल, पर सरकारी पोर्टल पर सब शून्य
    • पंतनगर किसान मेला… सीएम धामी ने कहा- किसान देश के असली नायक
    • Pantnagar Kisan Mela : उन्नत तकनीक से चमकेगी किसानों की किस्मत
    • उत्तराखंड में 10 हजार हेक्टेयर में प्राकृतिक खेती, फसल तैयार होने पर सामने आएंगे नतीजे
    • Uttarakhand Budget 2026–27: बजट में धार्मिक पर्यटन और आध्यात्मिक परियोजनाओं पर जोर
    • Uttarakhand : हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम, खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच
    • सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: पहली बार निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति, जानिए दुनिया में क्या हैं नियम
    • Uttarakhand Economic Survey : 25 वर्षों में उद्योग छह गुना, आर्थिक सर्वेक्षण में 7.23% विकास दर का अनुमान
    • देवभूमि परिवार विधेयक सदन में पेश, योजनाओं के लिए बनेगा एकीकृत परिवार डेटाबेस
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram LinkedIn
    Sunday, March 15
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    Home»दुनिया भर की»होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ता तनाव: ईरान-अमेरिका टकराव से वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा पर मंडराया संकट
    दुनिया भर की

    होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ता तनाव: ईरान-अमेरिका टकराव से वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा पर मंडराया संकट

    तेल आपूर्ति का अहम समुद्री मार्ग बाधित होने से कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर के करीब, कई देशों में ईंधन संकट की आशंका
    teerandajBy teerandajMarch 15, 2026No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn

    मध्य पूर्व में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच होमुर्ज स्ट्रेट एक बार फिर वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा के केंद्र में आ गया है। ईरान, अमेरिका, इजराइल के बीच जारी टकराव के कारण इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग से जहाजों की आवाजाही प्रभावित हुई है। इसके चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें तेजी से बढ़कर लगभग 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गई हैं। जिससे दुनिया के कई देशों में ईंधन संकट की आशंका गहरा गई है। विशेषज्ञों के अनुसार होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे अहम समुद्री ऊर्जा मार्गों में से एक है। यह जलडमरूमध्य फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी से जोड़ता है और वैश्विक समुद्री तेल व्यापार का लगभग 20 प्रतिशत हिस्सा इसी मार्ग से गुजरता है। खाड़ी क्षेत्र के प्रमुख तेल उत्पादक देश सउदी अरेबिया, यूएई, कुवैत, इराक और कतर अपने तेल और गैस निर्यात के लिए इसी रास्ते पर निर्भर हैं। ऐसे में इस मार्ग में किसी भी तरह की बाधा का असर सीधे वैश्विक ऊर्जा बाजार पर पड़ता है।

    हाल के सप्ताहों में ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच सैन्य गतिविधियां तेज होने से इस क्षेत्र में सुरक्षा जोखिम बढ़ गया है। कई अंतरराष्ट्रीय शिपिंग कंपनियों ने अपने जहाजों की आवाजाही सीमित कर दी है या वैकल्पिक मार्ग तलाशने शुरू कर दिए हैं। इससे तेल की आपूर्ति को लेकर अनिश्चितता बढ़ी है और बाजार में कीमतों में उछाल देखने को मिला है। युद्ध शुरू होने से पहले अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल लगभग 68 से 70 डॉलर प्रति बैरल के आसपास था।

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका हर हाल में इस समुद्री मार्ग को खुला रखने के लिए कदम उठाएगा। उन्होंने कहा है कि इस रास्ते की सुरक्षा केवल अमेरिका की जिम्मेदारी नहीं है और जो देश इससे तेल प्राप्त करते हैं उन्हें भी इसमें भागीदारी करनी चाहिए। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि कई देश अमेरिका के साथ मिलकर इस मार्ग की सुरक्षा के लिए अपने युद्धपोत भेजेंगे, ताकि जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की जा सके। ट्रंप ने यह भी दावा किया कि अमेरिका और उसके सहयोगियों ने ईरान की सैन्य क्षमता को काफी हद तक नुकसान पहुंचाया है। हालांकि उन्होंने यह स्वीकार किया कि समुद्र में माइंस बिछाने, ड्रोन भेजने या कम दूरी की मिसाइल दागने जैसी कार्रवाइयों से ईरान इस क्षेत्र में अस्थिरता पैदा कर सकता है। यही कारण है कि अमेरिका अन्य देशों से भी समुद्री सुरक्षा अभियान में शामिल होने की अपील कर रहा है।

    दूसरी ओर ईरान ने कहा है कि होर्मुज़ स्ट्रेट पूरी तरह बंद नहीं है, बल्कि केवल उन देशों के जहाजों को निशाना बनाया जा सकता है जिन्हें वह दुश्मन मानता है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि यदि ईरान के ऊर्जा क्षेत्र पर हमला किया गया तो जवाबी कार्रवाई में अमेरिका से जुड़े ऊर्जा ठिकानों को निशाना बनाया जाएगा। इसी बीच खाड़ी क्षेत्र में हमलों की घटनाओं ने तनाव और बढ़ा दिया है। ओमान की खाड़ी में स्थित यूएई के फ़ुजैरा बंदरगाह पर हुए हमले ने ऊर्जा बाजार को और चिंतित कर दिया है। यह बंदरगाह मध्य पूर्व की सबसे महत्वपूर्ण तेल सुविधाओं में से एक माना जाता है।

    यह भी पढ़ें : Pantnagar Kisan Mela : उन्नत तकनीक से चमकेगी किसानों की किस्मत

    भारत के लिए भी यह स्थिति बेहद महत्वपूर्ण है। भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों का बड़ा हिस्सा खाड़ी देशों से आयात करता है और इसका अधिकांश परिवहन इसी मार्ग से होता है। भारत सरकार ने शनिवार को बताया कि दो जहाज शिवालिक और नंदा देवी एलपीजी लेकर होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित गुजर चुके हैं और भारत की ओर आ रहे हैं। यह जानकारी ऐसे समय में सामने आई है जब देश में एलपीजी आपूर्ति को लेकर चिंता जताई जा रही थी। ऊर्जा विशेषज्ञों का कहना है कि यदि होर्मुज स्ट्रेट में तनाव लंबे समय तक बना रहता है तो वैश्विक अर्थव्यवस्था पर इसका गंभीर असर पड़ सकता है। तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से महंगाई बढ़ने और कई देशों की आर्थिक वृद्धि प्रभावित होने का खतरा है। फिलहाल मध्य पूर्व में युद्ध तीसरे सप्ताह में प्रवेश करने जा रहा है और ऊर्जा ठिकानों पर बढ़ते हमलों के बीच हालात जल्द सामान्य होने की संभावना कम दिखाई दे रही है। ऐसे में दुनिया की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या कूटनीतिक प्रयास इस रणनीतिक समुद्री मार्ग में बढ़ते संकट को टाल पाएंगे।

    दुनिया भर की
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Pinterest Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram Follow on LinkedIn
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    teerandaj
    • Website

    Related Posts

    सियासत भारी है… पेंगुइन बोला-अब तक प्रकाशित नहीं हुई जनरल नरवणे की फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी

    February 10, 2026 दुनिया भर की By teerandaj4 Mins Read735
    Read More

    बजट 2026-27: उत्तराखंड को बड़ी सौगात…ट्रेकिंग-हाइकिंग हब के रूप में होगा विकास

    February 1, 2026 दुनिया भर की By teerandaj4 Mins Read28
    Read More

    आर्थिक सर्वे : जापान को पछाड़ भारत बना दुनिया की चौथी बड़ी महाशक्ति

    January 29, 2026 दुनिया भर की By teerandaj4 Mins Read4K
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/12/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Top Posts

    Uttarakhand : आपदा में भी मुस्कुराई जिंदगी, पहाड़ों को लांघकर पहुंची मेडिकल टीम, घर में कराई डिलीवरी

    August 31, 202531K

    CM Dhami ने दून अस्पताल में निरीक्षण कर मरीजों से लिया फीडबैक, वेटिंग गैलरियों में पंखे लगाने, सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश

    September 13, 202531K

    ऋषिकेश में अवैध निर्माणों पर MDDA की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 11 बहुमंजिला स्ट्रक्चर सील 

    August 30, 202531K

    Chardham Yatra-2025: चलो बुलावा आया है, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की यात्रा बहाल

    September 6, 202524K
    हमारे बारे में

    पहाड़ों से पहाड़ों की बात। मीडिया के परिवर्तनकारी दौर में जमीनी हकीकत को उसके वास्तविक स्वरूप में सामने रखना एक चुनौती है। लेकिन तीरंदाज.कॉम इस प्रयास के साथ सामने आया है कि हम जमीनी कहानियों को सामने लाएंगे। पहाड़ों पर रहकर पहाड़ों की बात करेंगे. पहाड़ों की चुनौतियों, समस्याओं को जनता के सामने रखने का प्रयास करेंगे। उत्तराखंड में सबकुछ गलत ही हो रहा है, हम ऐसा नहीं मानते, हम वो सब भी दिखाएंगे जो एकल, सामूहिक प्रयासों से बेहतर हो रहा है। यह प्रयास उत्तराखंड की सही तस्वीर सामने रखने का है।

    एक्सक्लूसिव

    Dhami Cabinet विस्तार का काउंटडाउन शुरू? पूर्व मंत्रियों को तत्काल मंत्री आवास खाली करने को कहा गया, देखें पत्र

    August 27, 2025

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 2025

    EXCLUSIVE: Munsiyari के जिस रेडियो प्रोजेक्ट का पीएम मोदी ने किया शिलान्यास, उसमें हो रहा ‘खेल’ !

    November 14, 2024
    एडीटर स्पेशल

    Uttarakhand : ये गुलाब कहां का है ?

    February 5, 202512K

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 202511K

    India Space Missions … अंतरिक्ष में भारत का बसेरा!

    September 14, 202511K
    तीरंदाज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    • About Us
    • Atuly Uttaraakhand Emagazine
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2026 Teerandaj All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.