Close Menu
तीरंदाज़तीरंदाज़
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest Dribbble Tumblr LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram Snapchat RSS
    अराउंड उत्तराखंड
    • Uttarakhand : ग्रेजुएट लेवल भर्ती पेपर लीक मामले में एकल सदस्यीय आयोग ने सौंपी रिपोर्ट
    • बेजोड़ इकोनॉमी की राह पर Uttarakhand
    • किसान मेला : भारत की सभ्यता और संस्कृति कृषि के चारों ओर ही हुई विकसित : राज्यपाल
    • Uttarakhand : नगर निकायों की 18 सेवाएं होंगी डिजिटल, जानिए क्या होगा फायदा
    • Urban Drainage System के लिए सीएम धामी ने केंद्रीय वित्त मंत्री से मांगी सहायता
    • NCRB Report-2023 : एक और अनचाहा तमगा, अवैध असलहा रखने के मामले में हिमालयी राज्यों में उत्तराखंड नंबर वन
    • NCRB REPORT-2023 : जो नहीं मिले, वो कहां गए ?
    • Uttarakhand : आदर्श रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित किया जाए देहरादून-हरिद्वार स्टेशन
    • Uttarakhand : वन्य जीव हमले में जनहानि पर सहायता राशि बढ़ाकर 10 लाख रुपये की जाएगी
    • केमिस्ट को न बनाएं डॉक्टर, खुद से कफ सिरप लेने से पहले दस बार सोचें
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram LinkedIn
    Sunday, October 12
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    Home»जरा हटके»वजन घटाएं मगर सावधानी से, हफ्ते भर में आधा किलो से ज्यादा वजन घटाना खतरनाक : ICMR
    जरा हटके

    वजन घटाएं मगर सावधानी से, हफ्ते भर में आधा किलो से ज्यादा वजन घटाना खतरनाक : ICMR

    आइसीएमआर ने स्वस्थ वजन बनाए रखने के लिए ताजी सब्जियां, साबुत अनाज, दालें और फल अपने आहार में शामिल करने का सुझाव दिया है। इसमें कहा गया है कि मोटापे के शिकार लोगों को चीनी, प्रसंस्कृत उत्पाद और फलों के रस के सेवन से बचना चाहिए।
    teerandajBy teerandajMay 21, 2024Updated:May 29, 2024No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    ICMR-ने-मोटापा-घटाने-के-लिए-जारी-की-गाइड-लाइन.
    ICMR-ने-मोटापा-घटाने-के-लिए-जारी-की-गाइड-लाइन.
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn

    ICMR ने वजन घटाने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सुझाव दिया है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) की ओर से दिए गए सुझाव के मुताबिक, वजन घटाने वाला आहार 1000 किलो कैलोरी प्रतिदिन से कम किसी कीमत पर नहीं होना चाहिए। कैलोरी कम होने पर स्वास्थ्य संबंधी कई दूसरी समस्याएं घेर लेंगी।

    आईसीएमआर का कहना है कि एक साथ ज्यादा वजन कम करने के नुकसान काफी हैं। साथ ही वजन कम करने के लिए दवाओं का सेवन करना खतरनाक साबित हो सकता है। हर हफ्ते आधा किलोग्राम वजन घटाना सुरक्षित है। यह कहना है भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) का। आइसीएमआर ने वजन घटाने के लिए स्वस्थ आहार और जीवनशैली के तरीकों के बारे में बताया है। उसने सुझाव दिया है कि वजन घटाने वाला आहार 1000 किलो कैलोरी प्रतिदिन दिन से कम नहीं होना चाहिए और इसमें सभी पोषक तत्व शामिल होने चाहिए। दूसरे शब्दों में कहे तो वजन घटाने के दौरान भी संतुलित आहार लिया जाना जरूरी है।

    Covid Vaccine Side Effects: डरें नहीं, अगर कोई साइड इफेक्ट होता तो देश में कई केस सामने आ चुके होते!

    वजन कम करने के लिए दवाओं का न करें इस्तेमाल
    ICMR ने मोटापा घटाने के इच्छुक लोगों से धीरे-धीरे वजन कम करने का अनुरोध किया है। इस संबंध में हाल ही में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसमें लोगों को संतुलित आहार लेने और तेजी से वजन कम करने वाली दवाए नहीं लेने को कहा गया है। आइसीएमआर ने स्वस्थ वजन बनाए रखने के लिए ताजी सब्जियां, साबुत अनाज, दालें और फल अपने आहार में शामिल करने का सुझाव दिया है। इसमें कहा गया है कि मोटापे के शिकार लोगों को चीनी, प्रसंस्कृत उत्पाद और फलों के रस के सेवन से बचना चाहिए। रोजना कसरत और योग वजन कम करने और अच्छा स्वास्थ्य बनाए रखने का एक अच्छा तरीका हो सकता है।

    ICMR-ने-मोटापा-घटाने-के-लिए-जारी-की-गाइड-लाइन
    ICMR-ने-मोटापा-घटाने-के-लिए-जारी-की-गाइड-लाइन

    वजन नियंत्रित करना बेहद जरूरी
    मोटापा कई बीमारियों की जड़ है। इसलिए वजन तो नियंत्रित करना ही चाहिए। आइसीएमआर ने अपने दिशा-निर्देश 9 में शीर्षक – ‘पेट के मोटापे, अधिक वजन और समग्र मोटापे को रोकने के लिए एक स्वस्थ जीवन शैली अपनाएं’ में जीवनशैली संबंधी बीमारियों को रोकने के लिए मोटापे और पेट के मोटापे को कम करने की रणनीतियों पर चर्चा की है। इसमें कहा गया है कि 23 से 27.5 किलोग्राम तक बीएमआइ (बाडी मास इंडेक्स) को अधिक वजन के रूप में परिभाषित किया गया है।

    Medical Research: ऊंचे पहाड़ी इलाकों के बच्चों में बढ़ रही कम हाइट की समस्या

    वजन में कमी धीरे-धीरे होनी चाहिए
    30 प्रतिशत से अधिक शहरी और 16 प्रतिशत से अधिक ग्रामीण वयस्क अधिक वजन वाले हैं यानी मोटापे के शिकार हैं। ऐसे लोगों में उम्र बढ़ने के साथ-साथ कई प्रकार की गंभीर बीमारियों की चपेट में आने का खतरा बना रहता है। आइसीएमआर के अनुसार- ‘वजन में कमी धीरे-धीरे कम करना चाहिए। वजन कम करने वाला आहार 1000 किलो कैलोरी प्रतिदिन से कम नहीं होना चाहिए और ये सभी पोषक तत्व प्रदान करने वाला होना चाहिए। प्रति सप्ताह आधा किलोग्राम वजन कम करना सुरक्षित माना जाता है।’

    आइसीएमआर ने ये दिए सुझाव
    पर्याप्त हरी सब्जियों के साथ संतुलित भोजन को दिनचर्या में शामिल करें। उच्च फाइबर और पोषक तत्वों वाला ऐसा भोजन अधिक खाने की इच्छा को रोक देगा और अतिरिक्त कैलोरी की आवश्यकता को भी कम करेगा।

    • ICMR की खास टिप्स
      भोजन के लिए स्वस्थ खाद्य तेलों का सेवन करें। आलिव आयल को सबसे फायदेमंद माना जाता है।
    •  स्वस्थ खाना पकाने के तरीकों का उपयोग करें। ग्रिलिंग, बेकिंग, स्टीमिंग आदि के जरिये भोजन तैयार करें। इसमें तलने की तुलना में कम तेल की आवश्यकता होती है। इससे आपके भोजन का ऊर्जा घनत्व कम हो जाता है।
    • स्मार्ट स्नैक लें यानी पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य विकल्प चुनें। इसके लिए मुट्ठी भर मेवे, सादा दही, मौसमी फलों का सेवन करें।
    •  अधिक खाने से बचें। लो कैलोरी और विटामिन, खनिज-फाइबर से भरपूर आहार आपको वजन कम करने में मदद करेंगे।
    • खाद्य लेबल जरूर पढ़ें। कैलोरी, संतृप्त वसा, अतिरिक्त चीनी और सोडियम की जानकारी के लिए खाद्य लेबल की जांच करें। ऐसे खाद्य पदार्थों का चयन करें जिनमें स्वास्थ्यवर्धक तत्व शामिल हों।
    •  शर्करा युक्त पेय पदार्थों को सीमित करें। सोडा और फलों के रस जैसे शर्करा युक्त पेय पदार्थों का सेवन कम से कम करें। पानी, हर्बल चाय या बिना चीनी वाले पेय पदार्थ बेहतर हैं।

    उत्तराखंड में Obesity Problem
    खानपान के असर और फिजिकल एक्टिविटी की कमी के कारण उत्तराखंड के बच्चों और महिलाओं में मोटापा बढ़ता जा रहा है। नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे (एनएफएचएस)-5 की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। यह रिपोर्ट पिछले साल अक्तूबर में आई थी। रिपोर्ट में देवभूमि में ही नहीं बल्कि पूरे देश के बारे में जानकारी दी गई है।

    icmr Obesity Problem Uttarakhand News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Pinterest Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram Follow on LinkedIn
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    teerandaj
    • Website

    Related Posts

    Womb Ceremony: गिरते सामाजिक मूल्यों के बीच ‘संस्कारों’ में बढ़ रही लोगों की दिलचस्पी

    August 24, 2025 कवर स्टोरी By teerandaj10 Mins Read10K
    Read More

    Oh My Pigeons! छोटा सा कबूतर, खतरा बड़ा!

    July 15, 2025 एडीटर स्पेशल By teerandaj9 Mins Read1K
    Read More

    Research … कृत्रिम बुद्धिमत्ता घटा रही आपकी यादाश्त

    June 25, 2025 जरा हटके By teerandaj3 Mins Read70
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Top Posts

    Uttarakhand : आपदा में भी मुस्कुराई जिंदगी, पहाड़ों को लांघकर पहुंची मेडिकल टीम, घर में कराई डिलीवरी

    August 31, 202531K

    CM Dhami ने दून अस्पताल में निरीक्षण कर मरीजों से लिया फीडबैक, वेटिंग गैलरियों में पंखे लगाने, सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश

    September 13, 202531K

    ऋषिकेश में अवैध निर्माणों पर MDDA की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 11 बहुमंजिला स्ट्रक्चर सील 

    August 30, 202531K

    Chardham Yatra-2025: चलो बुलावा आया है, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की यात्रा बहाल

    September 6, 202524K
    हमारे बारे में

    पहाड़ों से पहाड़ों की बात। मीडिया के परिवर्तनकारी दौर में जमीनी हकीकत को उसके वास्तविक स्वरूप में सामने रखना एक चुनौती है। लेकिन तीरंदाज.कॉम इस प्रयास के साथ सामने आया है कि हम जमीनी कहानियों को सामने लाएंगे। पहाड़ों पर रहकर पहाड़ों की बात करेंगे. पहाड़ों की चुनौतियों, समस्याओं को जनता के सामने रखने का प्रयास करेंगे। उत्तराखंड में सबकुछ गलत ही हो रहा है, हम ऐसा नहीं मानते, हम वो सब भी दिखाएंगे जो एकल, सामूहिक प्रयासों से बेहतर हो रहा है। यह प्रयास उत्तराखंड की सही तस्वीर सामने रखने का है।

    एक्सक्लूसिव

    Dhami Cabinet विस्तार का काउंटडाउन शुरू? पूर्व मंत्रियों को तत्काल मंत्री आवास खाली करने को कहा गया, देखें पत्र

    August 27, 2025

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 2025

    EXCLUSIVE: Munsiyari के जिस रेडियो प्रोजेक्ट का पीएम मोदी ने किया शिलान्यास, उसमें हो रहा ‘खेल’ !

    November 14, 2024
    एडीटर स्पेशल

    Uttarakhand : ये गुलाब कहां का है ?

    February 5, 202512K

    India Space Missions … अंतरिक्ष में भारत का बसेरा!

    September 14, 202511K

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 202511K
    तीरंदाज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    • About Us
    • Atuly Uttaraakhand Emagazine
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2025 Teerandaj All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.