ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने और महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को नई दिशा देने के उद्देश्य से ग्रामीण वेग वृद्धि परियोजना की उच्चाधिकार एवं मार्गदर्शन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की। इस दौरान वर्ष 2025-26 की प्रगति की समीक्षा करते हुए आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में सचिव डी.एस. गर्ब्याल ने वर्ष 2025-26 की वार्षिक कार्ययोजना के सापेक्ष प्रगति एवं अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत की। साथ ही वर्ष 2026-27 की प्रस्तावित वार्षिक कार्ययोजना एवं बजट का विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया गया। समिति ने वित्तीय वर्ष 2026-27…
Author: teerandaj
गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर के स्टीवेंसन स्टेडियम में Uttarakhand राज्य अंतर-विश्वविद्यालय खेल एवं क्रीड़ा महोत्सव 2025-26 का भव्य उद्घाटन हुआ। मुख्य अतिथि माननीय राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह ने स्टेडियम में उपस्थित विद्यार्थियों और अधिकारियों के बीच खेल महोत्सव की औपचारिक शुरुआत की। उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों का मशाल के साथ प्रवेश विशेष आकर्षण रहा। तालियों की गड़गड़ाहट के बीच स्टेडियम में उत्साह और रोमांच का माहौल बन गया। समारोह के दौरान ध्वजारोहण, चांसलर ट्रॉफी का अनावरण और स्मारिका विमोचन भी किया गया। इसके बाद विभिन्न विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों ने आकर्षक मार्च-पास्ट प्रस्तुत किया। एकरूप वेशभूषा और…
केंद्र सरकार ने हरिद्वार कुंभ 2027 की तैयारियों के लिए 500 करोड़ रुपये स्वीकृत किया है। बजट पास होने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि तैयारियों को रफ्तार मिलेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में प्रस्तावित कुंभ मेला 2027 की तैयारियों के लिए केंद्र सरकार द्वारा 500 करोड़ रुपये की धनराशि जारी किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का खुले दिल से आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभ मेला केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह भारत की सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक विरासत और सामाजिक समरसता का विश्वविख्यात महापर्व है। उन्होंने बताया कि…
देहरादून में प्रेरणादायक फिल्म अजेय की विशेष स्क्रीनिंग उत्साह और गरिमा के साथ आयोजित की गई। सवाल सामाजिक संस्था द्वारा माइक्रोसिनेप्लेक्स सिनेमा, द सिटी जंक्शन मॉल, आईएसबीटी में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। फिल्म उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन संघर्ष, संकल्प और नेतृत्व यात्रा पर आधारित है। कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा कुसुम कंडवाल, संस्कृति एवं कला परिषद की अध्यक्षा मधु भट्ट, भावना डोभाल, जानकी नौटियाल, डॉ. स्वाति, पूर्व प्रदेश मंत्री ऋषभ रावत, प्रीति शुक्ला सहित कई विशिष्ट अतिथियों ने सहभागिता की। फिल्म के लेखक…
AI IMPACT SUMMIT 2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टेक जगत के दिग्गजों को भारत में निवेश का खुला न्योता दिया। उन्होंने भारत को सस्ता, स्केलेबल और सुरक्षित एआई सॉल्यूशंस का प्राकृतिक केंद्र बताया। समिट के प्लेनरी सेशन को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि एआई का असली प्रभाव तभी दिखेगा जब देश सहयोग से काम करेंगे। दूसरी ओर रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने अगले सात साल में 10 लाख करोड़ रुपये के निवेश का बड़ा एलान किया। उन्होंने वादा किया कि जियो की तरह एआई को भी सस्ता बनाएंगे। यह दो दिवसीय समिट बुधवार से शुरू हुआ,…
पार्थसारथि थपलियाल UGC : समाज को बांटने वाली नीतियां और तात्कालिक राजनीतिक संतुलन साधने की प्रवृत्ति लंबे समय से अनेक विसंगतियों को जन्म देती रही है। कभी धर्म, कभी जाति और कभी भाषा के आधार पर समूहों को संतुष्ट करने की कोशिशों ने असंतोष की समानांतर धारा भी पैदा की है। हाल ही में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के कुछ नियमों को लेकर उठा विवाद इसी पृष्ठभूमि में देखा जाना चाहिए। शिक्षा जैसे संवेदनशील क्षेत्र में किसी भी प्रकार का असंतुलन केवल संस्थानों तक सीमित नहीं रहता, उसका प्रभाव सामाजिक संबंधों और वैचारिक वातावरण पर भी पड़ता है। इन विवादों का…
चारधाम यात्रा-2026 को सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए इस वर्ष तीर्थयात्रियों से पंजीकरण शुल्क लिया जाएगा। शासन स्तर पर इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है और शुल्क की दर तय करने के लिए अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समिति गठित की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यात्रा के दौरान धामों में दर्शन के लिए यात्रियों की संख्या सीमित नहीं की जाएगी, लेकिन पंजीकरण अनिवार्य होगा। होटल एसोसिएशन और अन्य संबंधित पक्षों से भी सुझाव लिए जा रहे हैं। सरकार का कहना है कि पंजीकरण व्यवस्था को मजबूत करने से भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा और आपदा की…
प्रदेश के ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी यूपीसीएल ने अपने नियमित अधिकारियों और कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। निगम प्रबंधन ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के साथ समझौता कर कर्मचारियों को 1 करोड़ 20 लाख रुपये तक का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। समझौते के तहत सभी नियमित कर्मचारियों के वेतन खाते यूनियन बैंक में कॉरपोरेट सैलरी अकाउंट के रूप में संचालित किए जाएंगे। निगम के अनुसार, खाते खोलने पर कर्मचारियों से किसी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। योजना के अंतर्गत कर्मचारियों को दो श्रेणियों में विभाजित किया गया है। 25 हजार से…
नैनीताल हाईकोर्ट ने देहरादून में प्रस्तावित बिंदाल-रिस्पना एलिवेटेड रोड परियोजना से जुड़े भूमि अधिग्रहण मामले में दायर जनहित याचिका को खारिज कर दिया है। अदालत ने माना कि केवल आशंका के आधार पर अधिग्रहण प्रक्रिया पर रोक नहीं लगाई जा सकती। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी और न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खंडपीठ ने 13 जनवरी 2026 के एकलपीठ आदेश को चुनौती देने वाली अपील भी निरस्त कर दी। इससे पहले एकलपीठ ने परियोजना पर रोक लगाने से इनकार किया था। मामला देहरादून में प्रस्तावित एलिवेटेड रोड से प्रभावित लोगों की ओर से उठाई गई आपत्तियों से जुड़ा था। याचिकाकर्ताओं का…
INDIA AI IMPACT SUMMIT : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के क्षेत्र में केवल उपभोक्ता नहीं बल्कि समाधान देने वाला वैश्विक नेतृत्वकर्ता बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने इंडिया एआई इंपैक्ट एक्सपो का उद्घाटन करते हुए स्पष्ट किया कि एआई का विकास भारत में मानव-केंद्रित, समावेशी और जिम्मेदार तरीके से किया जाएगा ताकि इसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि आज दुनिया एआई क्रांति के दौर से गुजर रही है और भारत इस परिवर्तन का सक्रिय भागीदार है। उन्होंने कहा…
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर चारधाम यात्रा 2026 की शुरुआत की औपचारिक घोषणा कर दी गई। केदारनाथ धाम के कपाट इस वर्ष 22 अप्रैल को प्रातः 8 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। कपाट खुलने की तिथि ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में रावल एवं धर्माचार्यों की उपस्थिति में विशेष पूजा-अर्चना के बाद तय की गई। परंपरा के अनुसार शीतकालीन गद्दीस्थल से चल उत्सव डोली केदारनाथ के लिए प्रस्थान करेगी। 18 अप्रैल को भैरवनाथ पूजा संपन्न होगी। 19 अप्रैल को डोली ऊखीमठ से फाटा के लिए रवाना होगी। 20 अप्रैल को गौरीकुंड में रात्रि…
National Skiing Championship 2026 : देशभक्ति की धुनों और रंग-बिरंगे परिधानों में सजे लोक कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों के बीच औली नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप एवं विंटर कार्निवल 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। चार दिनों (13–16 फरवरी) तक चलने वाला यह आयोजन खेल, संस्कृति और पर्यटन का अद्भुत संगम बन गया है। बड़ी संख्या में पर्यटक इन खेलों का लुत्फ उठाने पहुंचे हैं। इसका आयोजन पर्यटन विभाग ने गढ़वाल मंडल विकास निगम के सहयोग से कर रहा है। बर्फ की चादर ओढ़े औली की ढलानों पर देशभर से आए खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेर रहे हैं। प्रतिभागी टीमों के मार्च पास्ट…
Uttarakhand : जबलपुर (मध्य प्रदेश) में आयोजित 45वीं राष्ट्रीय मास्टर्स चैंपियनशिप में गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्तराखंड का मान बढ़ाया। देशभर से आए अनुभवी एथलीटों के बीच पंतनगर विश्वविद्यालय के प्रतिभागियों ने एक स्वर्ण, तीन कांस्य और एक रजत पदक जीतकर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की ट्रिपल जंप प्रतियोगिता में सुदीष राय ने बेहतरीन तालमेल और तकनीक का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके अतिरिक्त 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की जैवलिन थ्रो में रजनीश पांडेय ने कांस्य पदक…
Uttarakhand : गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कृषि संचार विभाग द्वारा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के वित्तपोषण से संचालित जनजातीय उप योजना (टीएसपी) के अंतर्गत दुग्ध आधारित मूल्य संवर्धित उत्पादों के विकास एवं उनके विपणन के माध्यम से जनजातीय महिलाओं का सशक्तिकरण विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। 13-14 फरवरी को आयोजित इस कार्यक्रम में ब्लॉक गदरपुर के ग्राम खटोला की अनुसूचित जनजाति की महिलाओं ने भाग लिया। उद्घाटन निदेशक प्रसार शिक्षा डा. जितेन्द्र क्वात्रा ने किया। उन्होंने कहा कि तकनीकी प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ना समय की आवश्यकता…
ईंट-कंक्रीट का जंगल… गाड़ियों का शोर। पेट्रोल-डीजल के धुएं की गंध। एक दूसरे को धकियाते हुए बढ़ते लोग और दमघोंटू प्रदूषण। मेट्रो शहरों की अब यही पहचान है। ऐसी जगहों पर भला कौन रहना चाहता है… वो भी ऐसे लोग जिन्हें खुले आसमान के नीचे, साफ हवा-पानी और कुदरत के दिलकश नजारों में रहने की आदत हो। मगर, बशीर बद्र एक शेर मजबूरियों की ओर इशारा करता है… कुछ तो मजबूरियां रही होंगी… यूं कोई बेवजह घर छोड़कर नहीं जाता। बात जब भी पहाड़ और यहां के लोगों की होती है तो पलायन सबसे बड़ा मुद्दा होता है। पलायन का…
Uttarakhand में कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए धामी सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। 48 घंटे के भीतर दो हत्याकांडों के बाद देहरादून के एसएसपी अजय सिंह को हटाते हुए उनकी जगह प्रमेन्द्र डोबाल को कमान सौंपी गई है। इसके साथ ही आठ जिलों में नए पुलिस कप्तानों की तैनाती की गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अपराधियों में कानून का भय स्थापित किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने हाल…




















