Author: teerandaj

Haridwar kumbh 2027 का आगाज 13 जनवरी को होगा। 97 दिनों तक चलने वाले इस महाआयोजन का समापन 20 अप्रैल में होगा। कुंभ मेला 2027 का पहला अमृत स्नान मकर संक्रांति 14 जनवरी 2027 को होगा। दूसरा अमृत स्नान मौनी अमावस्या 6 फरवरी, बसंत पंचमी 11 फरवरी, माघ पूर्णिमा 20 फरवरी और महाशिवरात्रि का अमृत स्नान 6 मार्च 2027 को होगा। फाल्गुन की अमावस्या का अमृत स्नान 8 मार्च 2027 को होगा। नव संवत्सर (नव वर्ष) अमृत स्नान 07 अप्रैल 2027, मेष संक्रांति अमृत स्नान 14 अप्रैल 2027, श्री रामनवमी अमृत स्नान 15 अप्रैल और चैत्र पूर्णिमा का अमृत स्नान…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संविधान दिवस के अवसर पर आज पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में भारत के संविधान की उद्देशिका (preamble) की शपथ दिलाई। अभियोजन विभाग की पत्रिका का विमोचन भी किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी को संविधान एवं विधि दिवस की शुभकामनाएं देते हुए डॉ. भीमराव आंबेडकर का भी भावपूर्ण स्मरण किया। मुख्यमंत्री ने नए आपराधिक कानूनों के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए अभियोजन विभाग को सहायता राशि उपलब्ध कराने, विभाग को डिजिटलीकरण के कार्य के लिए भी सहायता प्रदान करने, विभाग में उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कार प्रदान करने और विभागीय अधिकारियों को राज्य में…

Read More

राज्य आंदोलन के प्रमुख नेताओं में से एक दिवाकर भट्ट हमारे बीच नहीं रहे। उनके निधन की खबर से पूरा उत्तराखंड शोकमय है। जिन्होंने उनके साथ समय बिताया था, उन्हें अच्छे से जानते थे, वह स्तब्ध हैं। नई पीढ़ी जिन्होंने उनके बारे में पढ़ा है वह भी दुखी है। पुराने लोग उनके किस्से सुना रहे हैं। वह अपने स्वाभाव के कारण लोगों में लोकप्रिय थे। स्वाभाव से जुझारू थे। ऐसा नहीं है उनके ऊपर आक्षेप नहीं लगे। लेकिन, उनका उन्होंने आक्रामक ढंग से जवाब दिया। युवावस्था से ही आंदोलन में सक्रिय, वे उत्तराखंड क्रांति दल के संस्थापक सदस्य थे। राज्य…

Read More

मंगलवार को दो बजकर 56 मिनट पर बद्रीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए गए। इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। बदरीविशाल की जय के जयघोष से पूरा परिसर गुंजायमान हो उठा। हाथ जोड़े श्रद्धालु भावुक भी थे। इससे पहले सोमवार को बदरीनाथ मंदिर में पंच पूजाओं के तहत माता लक्ष्मी मंदिर में कढ़ाई भोग का आयोजन किया गया। बदरीनाथ के मुख्य पुजारी अमरनाथ नंबूदरी ने माता लक्ष्मी को बदरीनाथ गर्भगृह में विराजमान होने के लिए आमंत्रण दिया। मंदिर को करीब दस क्विंटल फूलों से सजाया गया है। 21 नवंबर से बदरीनाथ धाम में…

Read More

सदियों की प्रतिक्षा पूरी हुई। मंगलवार को अभिजीत मुहूर्त में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजा फहराई। इस दौरान विशाल राम मंदिर परिसर जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। मंदिर के उद्घाटन की तरह ही लोग अपने घरों में टीवी व अन्य माध्यमों से लाइव प्रसारण देख रहे हैं। 61 फीट ऊंचे शिखर और पांच उप शिखर से युक्त राम मंदिर परस्पर प्रतिस्पर्धी प्रतीत होते कई अन्य शिखरों की श्रृंखला से सज्जित है और इसमें सबसे करीबी वे छह पूरक मंदिर हैं, जो मुख्य मंदिर के परकोटे में ही हैं। यह पूरक मंदिर…

Read More

Justice Surya Kant ने सोमवार को भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) की शपथ ग्रहण की है। CJI के रूप में उनका कार्यकाल 15 महीनों का होगा। वो CJI भूषण आर गवई की जगह लेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जस्टिस सूर्यकांत को CJI की शपथ दिलाई है। राष्ट्रपति भवन में आयोजित जस्टिस सूर्यकांत के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और वाणिज्य मंत्री पियूष गोयल भी मौजूद थे। जस्टिस सूर्यकांत को 30 अक्टूबर 2025 को CJI नियुक्त किया गया था और वो 9 फरवरी 2027 तक इस…

Read More

दशकों तक अपने अभिनय से लोगों के दिलों पर राज करने वाले हीमैन यानी धर्मेंद्र हमारे बीच नहीं रहे। सोमवार को उनका निधन हो गया। उम्र संबंधी बीमारियों के कारण कुछ दिन पहले वह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती भी रहे थे। सोमवार की सुबह जब अभिनेता के घर एंबुलेंस आने लगी तो लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। बड़ी संख्या में प्रशंसक उनके घर के बाहर जुटने लगे। करण जौहर ने एक पोस्ट के माध्यम से धर्मेंद्र के निधन की सूचना दी। इसके बाद बॉलीवुड समेत तमाम क्षेत्रों के दिग्गज उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए उनके…

Read More

Accident In Tehri टिहरी के कुंजापुरी के पास सोमवार को श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि बस में करीब 29 श्रद्धालु मौजूद थे। पांच की मौत की पुष्टि हुई है। जिसमें चार पुरुष एक महिला है। अन्य घायल हैं। आशंका जताई जा रही है कि मौतों की संख्या बढ़ सकती है। अधिकतर घायल गंभीर बताए जा रहे हैं। बस में सवार सभी लोग गुजरात और दिल्ली से कुंजापुरी दर्शन करने के लिए जा रहे थे, तभी बीच रास्ते में कुंजापुरी से पहले ये हादसा हो गया। बस संख्या Uk07pa 1769 हिंडोलाखाल के पास…

Read More

उत्तराखंड के अल्मोड़ा के रहने वाले शटलर लक्ष्य सेन ने रविवार को ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर 500 का खिताब जीत लिया। फाइनल में उन्होंने जापान के युशी तनाका को 21-15, 21-11 से हराया। सिडनी के स्पोर्ट्स सेंटर में लक्ष्य ने यह मुकाबला सिर्फ 38 मिनट में अपने नाम कर लिया और जीत के बाद कानों पर उंगलियां रखकर जश्न मनाया। उनकी जीत के बाद उत्तराखंड में जश्न का माहौल है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें फोन कर बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि लक्ष्य सेन की यह शानदार उपलब्धि उत्तराखंड ही नहीं, पूरे देश के लिए गर्व का विषय है।…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को नई दिल्ली के प्रगति मैदान मे आयोजित 44वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के तहत उत्तराखंड पवेलियन में उत्तराखंड दिवस समारोह एवं इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला हमारी संस्कृति, हस्तशिल्प, और समृद्ध विरासत को वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठित करने का अवसर प्रदान करता है। यही नहीं इस मेले में आयोजित होने वाली सांस्कृतिक संध्या के माध्यम से हमारी लोक संस्कृति और उत्तराखंडी परंपराओं की जीवंत झलक देखने को मिलती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती…

Read More

Uttarakhand ने अपनी 25 वर्ष की यात्रा में अनेक चुनौतियों का सामना किया है। इन उपलब्धियों के पीछे राज्य के प्रशासनिक तंत्र की कड़ी मेहनत, निष्ठा और दूरदर्शिता का महत्वपूर्ण योगदान है। वर्तमान समय अधिक गति, अधिक दृढ़ता और अधिक संकल्प के साथ काम करने का है। वर्तमान दशक उत्तराखंड का है। इस संकल्प को साकार करना प्रशासनिक अधिकारियों का दायित्व है। यह बातें सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहीं। वह मुख्यमंत्री कार्यालय में उत्तराखंड के आईएएस अधिकारियों की एक अनौपचारिक बैठक बोल रहे थे। सीएम ने कहा कि आने वाले पांच वर्ष उत्तराखंड के लिए निर्णायक होंगे और हमें…

Read More

New Labour Code  : पांच साल पहले बनाए गए श्रम कानून 21 नवंबर से लागू हो गए। इसी के साथ 29 कानूनों को रद्द कर दिया गया। अब चार नए श्रम कानून ही अस्तित्व में हैं। श्रम कानून के दायरे में करीब 40 करोड़ कामगार आ रहे हैं। पहली बार गिग वर्कर्स और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को भी शामिल किया गया है। नियुक्ति पत्र देना अनिवार्य कर दिया गया है। न्यूनतम वेतन का दायरा बढ़ाया गया है। सरकार का मानना है कि इससे रोजगार और औद्योगिक व्यवस्था में सुधार होगा। नए लेबर लॉ में समय पर वेतन देने का कानून भी…

Read More

Uttarakhand : विशेष स्मृति स्वरूप घंटाकर्ण कैलेंडर प्रकाशित किया जाएगा। इसे कथा में आने वाले सभी श्रद्धालुओं को भेंट किया जाएगा। साथ ही भक्तों के स्वागत के लिए आकर्षक पट्टे तैयार किए जाएंगे। जिससे सांस्कृतिक गरिमा और आयोजन की भव्यता और बढ़ सके। यह निर्णय घंटाकर्ण कथा समिति की बैठक में लिया गया। सुशांत गैरोला की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रस्तावित घंटाकर्ण कथा के आयोजन से जुड़ी सभी तैयारियों, व्यवस्थाओं और जिम्मेदारियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पौष माघ तिथि अनुसार 9 से 11 जनवरी तक देहरादून में त्रिदिवसीय भव्य घंटाकर्ण कथा का…

Read More

सरकारी अस्पतालों से आयुष्मान कार्ड धारक मरीजों को रेफर करने की ठोस वजह चिकित्साधिकारियों को स्पष्ट करनी होगी। आयुष्मान योजना जन जीवन से जुड़ी बेहद अहम योजना है, इसकी संवेदनशीलता अन्य योजनाओं से कहीं अधिक है। इसलिए यहां पर किसी तरह की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। यह बातें स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आयुष्मान योजना की समीक्षा बैठक में अधिकारियों से कहीं। उन्होंने आयुष्मान योजना में सरकारी सिस्टम की भागीदारी और अधिक सुदृढ़ बनाने पर जोर देते हुए कहा कि इस दिशा में यथाशीघ्र ठोस कदम उठाए जाएं। महानिदेशालय चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण में आयोजित बैठक में…

Read More

8 अप्रैल को Supreme Court ने तमिलनाडु विधानसभा से पास हुए बिलों पर फैसला देते हुए पहली बार यह कहा था कि राष्ट्रपति को राज्यपाल की तरफ से भेजे गए किसी भी बिल पर तीन महीने के भीतर निर्णय लेना होगा। यह फैसला अपने आप में ऐतिहासिक माना गया क्योंकि इससे पहले ऐसी कोई समय सीमा तय नहीं थी। इसके बाद इस मुद्दे पर राष्ट्रव्यापी बहस हुई थी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट से 14 सवालों पर राय मांगी थी। इसी मामले में सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस बीआर गवई की अध्यक्षता में पीठ ने सुनवाई की। सुप्रीम कोर्ट…

Read More

Content Creators की ताकत को हल्के में ना लें। इनकी एक पोस्ट की बदौलत कई बच्चों का इलाज हुआ। कई बुजुर्गों की पेंशन चालू हो गई। कई बदहाल सड़कों की मरम्मत हुई है। Content Creators फेक न्यूज या नकारात्मक नैरेटिव की भी प्रभावी काट कर सकते हैं। हमारी सरकार Digital Uttarakhand” निर्माण के लिए संकल्पबद्ध है। यह बातें सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन में आयोजित सोशल मीडिया मंथन में कहीं। वह राज्य के सोशल मीडिया क्रिएटर्स से रूबरू थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने Social Media Content Creators और Influencers से अपने कंटेंट में उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों,…

Read More