कैंची धाम आस्था का बड़ा केंद्र बनते जा रहा है। यहां हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। साल 2021 में आठ लाख के करीब पर्यटक-श्रद्धालु, कैंची धाम पहुंचे। वहीं, 2022 में 13-14 लाख तो 2023 में 18-19 लाख जबकि पिछले साल 24-25 लाख श्रद्धालु पहुंचे। यानी 2021 से 2024 तक आठ से 25 लाख तक श्रद्धालुओं की संख्या पहुंच चुकी है। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर तो खुले हैं। मगर, स्थानीय लोगों को अव्यवस्थाओं का भी सामना करना पड़ रहा है। जाम तो ऐसी समस्या हो गई है कि नैनीताल हाईकोर्ट…
Author: teerandaj
Uttarakhand को योग और वेलनेस टूरिज्म का वैश्विक हब बनाएंगे। इस क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं। सरकार इस दिशा में लगातार काम कर रही है। यह बातें सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को एमकेपी कॉलेज, देहरादून में आयोजित ‘रन फॉर योग’ कार्यक्रम में कहीं। मुख्यमंत्री ने युवाओं, बुजुर्गों, महिलाओं को भी योग के प्रति जागरूक करने के लिए गांधी पार्क से एमकेपी कॉलेज तक पैदल मार्च किया। मुख्यमंत्री ने सभी से आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हमें मिलकर प्राचीन योग सभ्यता को जन जन तक पहुंचाना है। ऋषि मुनियों…
Kedarnath Helicopter Crash: रविवार सुबह गौरीकुंड में हेलीकॉप्टर हादसे के बाद उत्तराखंड सरकार हेलीकॉप्टर संचालन के मानक सख्त करने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सचिव को इस बाबत आदेश दिया है। इसके लिए एक समिति का गठन किया जाएगा। जो हेली संचालन की सभी तकनीकी व सुरक्षा पहलुओं की गहन समीक्षा कर एसओपी तैयार करेगी। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर की तकनीकी स्थिति की पूर्ण जांच और उड़ान से पूर्व मौसम की सटीक जानकारी लेना अनिवार्य किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को निर्देश दिए कि तकनीकी विशेषज्ञों की एक समिति का गठन किया जाए,…
अहमदाबाद एयर इंडिया हादसे से लोग अभी उबरे नहीं थे कि रविवार की सुबह एक केदारनाथ में Helicopter Crash ने लोगों को दहला दिया। सुबह करीब पांच बजे केदारनाथ रूट पर श्री केदारनाथ धाम से गुप्तकाशी जा रहा एक हेलीकॉप्टर गौरीकुंड के पास क्रैश हो गया। हेलिकॉप्टर में कुल सात लोग सवार थे। दर्दनाक हादसे में पायलट समेत सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 23 महीने का बच्चा भी शामिल है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ टीमों को मौके के लिए रवाना किया गया है। हादसे के बाद सरकार ने हेलीसेवा पर रोक लगा दी है। बतादें कि इस सीजन…
भारतीय सेना को शनिवार को 419 युवा अफसर मिले। ये अफसर आईएमए में गहन प्रशिक्षण के बाद पासआउट होकर सेना में बतौर लेफ्टिनेंट अपनी सेवाएं शुरू करेंगे। इस दौरान नौ मित्र राष्ट्रों के 32 कैडेट भी पासआउट होकर अपनी सेनाओं का अंग बने। आईएमए, देहरादून की 156वीं पासिंग आउट परेड देखते ही बनी। शनिवार को भारतीय सेना को 419 युवा अफसर मिल गए। परेड की समीक्षा लेफ्टिनेंट जनरल लासांथा रोड्रिगो आरएसपी, सीटीएफ-एनडीयू, पीएससी, आईजी, श्रीलंका के सेना कमांडर ने की। उन्होंने आईएमए में प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने पर अधिकारी कैडेटों को बधाई दी। उन्होंने प्रशिक्षकों और अधिकारी कैडेटों की शानदार…
कई राज्यों की प्यास बुझाने वाले Uttarakhand के पहाड़ अकूत जल संपदा संजोए हुए हैं। लेकिन अब हालात ये हो गए हैं कि प्राकृतिक जल स्रोत सूखने लगे हैं। ग्लेशियर लगातार सिकुड़ रहे हैं, नदी, नौला, धारों, गदेरों में पानी कम होता जा रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, लगभग 4000 गांव जल संकट से गुजर रहे हैं। मोटे तौर पर राज्य के लगभग 510 जलस्रोत सूख गए हैं या सूखने की कगार पर हैं । अकेले अल्मोड़ा में सबसे अधिक 300 जलस्रोत सूख गए हैं। नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार उत्तराखंड के प्राकृतिक जलस्रोतों के जलस्तर में 60…
अतुल्य उत्तराखंड के लिए ऋषिता नेगी जायका पहाड़ का…. भट्ट, गहत की दाल, मडुवा (रागी), झंगोरा जैसे परंपरागत अनाज को पहाड़ की नई पीढ़ियां भूलती जा रही हैं। गाहे बगाहे किताबों, पत्र-पत्रिकाओं में पर्यटन को लेकर हो रही चर्चा में इसको शामिल जरूर किया जाता है, लेकिन, सच्चाई यह है कि उत्तराखंड के आम घरों में खाने की थाली से ये गायब होते जा रहे हैं। नई पीढ़ी को पारंपरिक व्यंजनों के बारे में कम जानकारी है। वे उन व्यंजनों को भूल जाते हैं जिन्हें उनकी कई पीढ़ियों ने बढ़े चाव से खाया है। व्यस्त जीवनशैली के कारण लोगों के…
Air India Plane Crash : देश में सबसे बड़े विमान हादसों में एक बृहस्पतिवार को अहमदाबाद में एयर इंडिया बोइंग ड्रीमलाइनर के क्रैश होने के बाद एकमात्र जिंदा बचे यात्री विश्वास कुमार रमेश से पीएम नरेंद्र मोदी मिले। उन्होंने पीएम को बताया कि वह कूदे नहीं थे। बल्कि विमान के क्रैश होने के बाद अपने को लाशों के बीच पाया। वह उठकर भागने लगे, तभी किसी ने उन्हें पकड़ कर एंबुलेंस में बैठा दिया। इसके बाद जब उन्हें होश आया तो वह अपने को अस्पताल में पाया। हादसे में विमान में सवार विश्वास को छोड़कर 241 लोग मारे गए। विश्वास का…
लोग कहते हैं, छोटी-छोटी मछलियां जाल में फंसा रहे हैं। अब बड़ी मछलियां भी जाल में आ रही हैं। आगे देखिए, मगरमच्छ भी नहीं छोड़े जाएंगे। हम लोग शुरुआत से ही यह संकल्प लेकर चल रहे हैं कि देवभूमि को भ्रष्टाचार मुक्त बनाकर रहेंगे। हम यह संकल्प लेकर काम कर रहे हैं। यह बातें उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा मुख्यालय मे आयोजित कार्यक्रम में कहीं। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने हरिद्वार जमीन घोटाले में आईएएस और पीसीएस अफसरों पर हुई कार्रवाई की ओर इशारा करते हुए कहा…
Uttarakhand की जलवायु कीवी फल के उत्पादन के लिए बेहद अनुकूल है। राज्य की धामी सरकार की योजना है कि चीन, न्यूजीलैंड और इटली की तर्ज पर कीवी का उत्पादन कर उसका निर्यात किया जाए। अभी देश में हिमाचल और अरुणाचल प्रदेश कीवी उत्पादन में सबसे आगे हैं। ये देश पेशेवर तरीके से कीवी की बागबानी करते हैं। किसानों को प्रशिक्षित करते हैं। पैकेजिंग, निर्यात में भी मदद करते हैं। उत्तराखंड सरकार की योजना भी कुछ ऐसी ही है। दरअसल, राज्य गठन के बाद से ही कीवी उत्पादन पर कोई खास पहल नहीं की गई थी। यही कारण है सब…
11वां योग दिवस Uttarakhand में धूमधाम से मनाया जाएगा। धामी सरकार ने इसकी तैयारियां जोरशोर से कर रही है। खास यह है कि इस बार योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण में होगा। यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा स्पीकर ऋतु भूषण खंडूरी समेत 11 देशों के राजदूत और कई विधायक एक साथ योग करेंगे। जिसको लेकर आयुष विभाग ने गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा भवन परिसर में तैयारियां शुरू कर दी हैं। तीरंदाज डॉट कॉम की टीम भराड़ीसैंण पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। यहां पर तेज गति से काम किया जा रहा है। विधानसभा परिसर के…
उत्तराखंड में पंचायतों में OBC Reservation अब जनसंख्या के आधार पर निर्धारित होगा। जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए राज्य की ओबीसी आबादी को मानक माना जाएगा। यानी, जिस जिले में ओबीसी की जितनी आबादी होगी उसी हिसाब से आरक्षण दिया जाएगा। जनसंख्या के अनुसार अनुसूचित जाति और ओबीसी के लिए दो-दो सीटें आरक्षित हो सकती हैं। अन्य पदों के लिए जिले और ब्लॉक की जनसंख्या को आधार माना जाएगा। ओबीसी आरक्षण 50% से अधिक नहीं होगा। आयोग की रिपोर्ट के अध्ययन के लिए गठित उपसमिति के मुताबिक किसी जिले में यदि ओबीसी की आबादी कम है, तो उस जिले में…
अतुल्य उत्तराखंड के लिए विकास जोशी 15 अप्रैल, 1958 को तत्कालीन गृहमंत्री गोविंद वल्लभ पंत ने लोकसभा में एक प्रस्ताव रखा। यह प्रस्ताव था नेशनल एकेडमी ऑफ ट्रेनिंग की स्थापना का। प्रस्ताव रखते समय उन्होंने कहा, हम नेशनल एकेडमी ऑफ ट्रेनिंग की स्थापना करने का प्रस्ताव रख रहे हैं। सिविल सेवा में शामिल होने वाले अधिकारी… फिर चाहे वो प्रशासनिक अधिकारी बनें, अकाउंटेंट बनें या फिर राजस्व अधिकारी… उन्हें पूरी क्षमता के साथ काम करने और जनता के साथ मजबूत संबंध बनाने की ट्रेनिंग देने के लिए ये पहल की जा रही है। लोकसभा में पंत के इस प्रस्ताव को…
हिमालय के इस हिस्से की चाय के किस्से अपने स्वाद की तरह ही रोमांचक हैं। कभी इन पहाड़ों के चाय बागानों की पत्तियों के जायके की सात समंदर पार तक धमक थी। आज वही पहाड़ चाय उत्पादन की होड़ में नजर नहीं आता। उत्तराखंड चाय विकास बोर्ड उसी स्वर्णिम दौर को वापस लाने की कोशिश में लगा हुआ है। कोशिश हो रही है कि चाय की कड़क चुस्की में रोजगार की मिठास घुल जाए। शायद तभी, उत्तराखंड में चाय का स्वर्णिम दौर लौट पाएगा। धरातल पर योजनाओं को उतारने की मशक्कत हो रही है। हालांकि, चुनौतियां पहाड़ सी हैं। 2004…
प्रकाश उप्रेती – भारत को अपनी समस्याओं से पार पाने और उनके उत्तर तलाशने के लिए बार-बार गांधी की तरफ लौटना ही होगा । आने वाले कई वर्षों तक गांधी न तो राजनीति में अप्रासंगिक हो सकते हैं न ही समाजविज्ञान में । आगत समय के संकटों को लेकर उनकी चिंता और चिंतन किसी कुशल समाजशास्त्रीय से भी महत्वपूर्ण नज़र आते हैं । ‘पर्यावरण’ यानी Environment शब्द का प्रयोग भले ही गांधी के चिंतन में न हो लेकिन उन्होंने इन सब समस्याओं पर चिंता और चिंतन किया है जिन्हें आज Environment के तहत देखा जाता है । गांधी की दृष्टि…
Research : जलवायु परिवर्तन का असर आने वाले कुछ वर्षों में हमारे स्वास्थ्य के ऊपर स्पष्ट तौर पर नजर आने लगेगा। हाल में हुए एक शोध में इस ओर इशारा किया गया है। इस शोध के मुताबिक, बढ़ते तापमान के कारण आने वाले वर्षों में महिलाओं में कैंसर के मामलों में वृद्धि देखी जा सकती है। साथ ही मौतों की संख्या भी बढ़ सकती है। हालांकि, यह शोध 17 अफ्रीकी देशों में किया गया है। लेकिन, इसका प्रभाव आने वाले कुछ वर्षों में दुनिया के तमाम देशों में भी दिख सकता है। इस शोध के नतीजे अंतराष्ट्रीय जर्नल फ्रंटियर्स इन…






















