Health Advisory… गर्मी के महीने में लोग खुद को कूल रखने के लिए कोल्ड ड्रिंक का सहारा लेते हैं। लेकिन, यह बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। क्योंकि कोल्ड ड्रिंक में चीनी बहुत अधिक होती है। यह शरीर में पानी की मात्रा को कम करने लगती है। जिससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है। यह स्वास्थ्य के लिए खतरनाक स्थिति होती है। आने वाले कुछ दिनों में देश भीषण गर्मी चपेट में होगा। इसे देखते हुए केंद्र सरकार की ओर से हेल्थ एडवाइजरी जारी की गई है। इसके साथ ही प्रचंड गर्मी में लोगों को चाय और कॉफी…
Author: teerandaj
चमोली जिला प्रशासन ने पिंडर नदी में रिवर ड्रेजिंग का कार्य शुरू कर दिया है। इस प्रक्रिया के तहत 1280 मीटर नदी तट पर ड्रेजिंग कर नदी को चैनलाइज किया जा रहा है, जिससे थराली नगर को बाढ़ से सुरक्षित किया जा सके। बतादें कि बीते वर्ष 2024 में भारी वर्षा और बादल फटने से पिंडर नदी में बड़े पैमाने पर मलबा जमा हो गया था, जिससे सरस्वती विद्या मंदिर, मुख्य बाजार और रामलीला ग्राउंड को जलस्तर बढ़ने के कारण खतरा उत्पन्न हो गया था। इसे ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री धामी ने जिला प्रशासन को तत्काल कार्रवाई के निर्देश…
क्या उत्तराखंड सिर्फ …. पहाड़ियों का है? 21 फरवरी को उत्तराखंड विधानसभा की कार्यवाही के दौरान वित्तमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की यह विवादित टिप्पणी उन्हें सियासत में अर्श से फर्श तक पहुंचा देगी, उन्होंने सोचा भी न होगा। लेकिन, पहाड़ से उठी विरोध की दहाड़ ने वॉलीबॉल के इस खिलाड़ी को चित्त कर दिया। पुष्कर सिंह धामी सरकार में वित्त के अलावा संसदीय एवं शहरी विकास विभाग संभालने वाले प्रेम चंद अग्रवाल के विवादित बयान पर पानी डालने की कोशिश भी खूब की गई। लेकिन, बात बनी नहीं। भाजपा के नेता जानते हैं इस भावनात्मक मुद्दे पर पहाड़ के आवाम की…
जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। दुनिया भर के कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने अभूतपूर्व सुधार करते हुए बड़ी छलांग लगाई है। पिछले साल विवि की रैंकिंग जहां 300 से 350वें स्थान के बीच थी, अब यह 200 के अंदर आ गया है। यानी, 100 स्थानों का सुधार हुआ है। इसे बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने एक पोस्ट के माध्यम से खुशी जताई। कहा, यह उपलब्धि विश्वविद्यालय द्वारा शिक्षा, अनुसंधान एवं विस्तार कार्यों में निरंतर प्रयासों और समर्पण का परिणाम है। विश्वविद्यालय दिन-रात कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट अकादमिक,…
उत्तराखंड में फूलदेई पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह-सुबह बच्चों के फूलदेई, छम्मा देई के गाने से हर गली-मोहल्ले, गांव गूंज उठे। रंगबिरंगे फूल अपनी डलिया में लेकर निकले बच्चों को देखकर हर कोई निहाल हुए जा रहा था। गांव से लेकर शहर तक फूलदेई को लेकर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। ढोल-दमाऊं व अन्य वाद्ययंत्रों के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। बतादें कि चैत्र मास की प्रथम तिथि को फूलदेई पर्व मनाया जाता है। फूलदेई त्योहार को फुलारी, फूल सक्रांति भी कहते हैं। यह पर्व प्रकृति से जुड़ा हुआ है। इन दिनों पहाड़ों में जंगली फूलों…
वर्तमान में जलवायु परिवर्तन संपूर्ण विश्व के लिए एक गंभीर चुनौती के रूप में सामने खड़ा है। जलवायु परिवर्तन के कारण देहरादून सहित विभिन्न पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान पहले की तुलना में बढ़ रहा है। ऐसे समय में जलवायु परिवर्तन को लेकर जागरूकता फैलाने एवं इसके समाधानों पर गहनता से चर्चा की जरूरत है। ऐसे में यह संगोष्ठी न केवल जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों को समझने का एक अवसर है, बल्कि पर्यावरण के प्रति हमारे संकल्पों को मजबूती देने का भी एक विशिष्ट मंच है। यह कहना है सीएम पुष्कर सिंह धामी का। वह वाडिया इंस्टीट्यूट में जलवायु परिवर्तन एवं…
किसान मेला : विश्वविद्यालय किसानों को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास कर रहा है। किसानों के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाए गए हैं, जिससे उन्हें कृषि संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी, नई तकनीकें, बाजार से जुड़ी खबरें और सरकारी योजनाओं की जानकारी सीधे मोबाइल पर मिल सके। यह बातें 117वें किसान मेले के समापन पर कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने कहीं। उन्होंने बताया कि किसान मेले के दौरान प्रत्येक दिन एक हजार से अधिक किसानों को गोष्ठियों के माध्यम से लाभान्वित किया गया। इन गोष्ठियों में विशेषज्ञों ने उन्नत कृषि तकनीकों, जैविक खेती, समेकित कृषि प्रणाली,…
उत्तराखंड ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए पहाड़ पर आने वाले व्यावसायिक चालकों के लिए हिल एंडोर्समेंट परीक्षा अनिवार्य कर दी है। इसे पास करने के बाद ही व्यावसायिक चालक पहाड़ी मार्गों पर वाहन दौड़ा सकेंगे। सड़क दुघटनाओं को रोकने में इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के दौरान हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं, और इस दौरान बड़ी संख्या में व्यावसायिक वाहन भी राज्य में प्रवेश करते हैं। लेकिन अब पहली बार यात्रा पर आने वाले अन्य राज्यों के व्यावसायिक वाहन चालकों के लिए पहाड़ी मार्गों पर वाहन चलाने की परीक्षा देना अनिवार्य कर…
शीतकालीन यात्रा पर आए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था, सीजन कोई भी हो, टूरिज्म ऑन रहना चाहिए। उन्होंने इसके लिए कई सुझाव दिए थे। इसमें एक है। Wedding Destination। धामी सरकान ने इसपर काम शुरू भी कर दिया है। पर्यटन विभाग ने एक खाका भी खींच लिया है। राज्य में विवाह समारोह के आयोजन को लेकर संचालन, नियमन और निगरानी के लिए दिशा-निर्देश बनाए। सीएम के साथ हुई बैठक में सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे ने इनका प्रस्तुतीकरण दिया। वेड इन उत्तराखंड नीति का अनुपालन कराने और निगरानी रखने के लिए राज्यस्तरीय वेडिंग टूरिज्म कमेटी का गठन होगा। बताया गया…
इको फ्रेंडली नेशनल गेम्स की सफलता के बाद धामी सरकार अब चारधाम यात्रा को भी इको फ्रेंडली बनाने जा रही है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि चारधाम यात्रा पर सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न होने पाए। इसके अलावा सरकार सभी तीर्थयात्रियों से अपील कि है वह अपने पूर्वजों की याद में एक पौधा रोपें। उन्होंने ग्रीन चारधाम यात्रा की अपील की है। 30 अप्रैल को शुरू हो रही चारधाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा बैठक में सीएम ने कहा कि मार्च में विभागीय सचिव और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं का…
महाकुंभ में 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में पुण्य की डुबकी लगाई। इस त्रिवेणी के पावन जल की डुबकी से कोई छूट न जाए इसके लिए योगी सरकार ने अग्नि शमन विभाग के माध्यम से प्रदेश के सभी 75 जिलों में त्रिवेणी का पवित्र जल पहुंचाया। यूपी के सभी जिलों में त्रिवेणी का यह जल पहुंचा ही था कि अब देश के दूसरे राज्यों से लोग निजी टैंकर लेकर संगम पवित्र जल लेने पहुंच गए हैं। महाकुंभ के समापन के बाद प्रदेश के सभी जिलों में संगम के जल को महा प्रसाद के रूप में पहुंचाने का…
जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित 117वें Kisan Mela का कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने अवलोकन किया। कुलपति ने सहकारी खेती द्वारा सतत कृषि विकास पर कृषि महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए नवाचारों के विभिन्न प्रकार के मॉडल, प्रौद्योगिकी महाविद्यालय द्वारा सौर उर्जा से चलने वाले किसानोपयोगी सयंत्रों, हाईड्रोपोनिक्स तकनीक द्वारा बिना खेत में लगाए फसलों की खेती आदि का प्रदर्शन, पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय द्वारा उत्तराखंड की पहली कुक्कुट नस्ल उत्तरा फाउल, कडकनाथ, आरआईआर एवं ऑस्ट्रोलार्प और जापानी बटेर के साथ पशुओं में लगने वाली विभिन्न बीमारियों आदि का प्रदर्शन, मत्स्य महाविद्यालय द्वारा मछली उत्पादन, शीत…
जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय में लगे Kisan Mela का अन्नदाता खूब लाभ उठा रहे हैं। विभिन्न केंद्रों के स्टालों से खरीफ की विभिन्न फसलों के बीजों की खूब बिक्री हो रही है। मेले के दूसरे दिन फसल अनुसंधान केंद्र, प्रजनक बीज उत्पादन केंद्र, विश्वविद्यालय फार्म तथा एटिक की ओर से लगभग 9.20 लाख रुपये के बीजों की बिक्री की गई। इसके अतिरिक्त औषधीय एवं सगंध पौध अनुसंधान केंद्र, आदर्श पुष्प वाटिका, सब्जी अनुसंधान केंद्र, उद्यान अनुसंधान केंद्र तथा कृषि वानिकी अनुसंधान केंद्र के स्टालों से लगभग 88 हजार रुपये के बीज व पौधों की बिक्री की गई। साथ ही प्रकाशन…
उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी का कार्यकाल इस 31 मार्च को समाप्त हो रहा है। उन्हें दो बार सेवा विस्तार मिल चुका है। तीसरी बार सेवा विस्तार मिलने की संभावना कम है। इसके साथ ही नए मुख्य सचिव के लिए सुगबुगाहट तेज हो गई है। वरिष्ठता क्रम में 1992 बैच के आईएएस आनंदबर्द्धन हैं, जिनका केंद्र में भी इम्पैनलमेंट हो गया है। हालांकि, उन्होंने यहीं सेवाएं देने की बात कही है। उनके बाद वरिष्ठता क्रम में प्रमुख सचिव एल फैनई और आरके सुधांशु के नाम भी शामिल हैं। यह भी पढ़ें : दिल्ली प्रवास पर सीएम धामी, कैबिनेट विस्तार…
पीएम नरेंद्र मोदी की छह मार्च के दौरे के बाद सीएम धामी दिल्ली रवाना हो गए। अभी वह देश की राजधानी में ही हैं। कई बड़े नेताओं से मुलाकात का उनका कार्यक्रम है। इसी कारण सियासी गलियारों में चर्चा है कि कैबिनेट विस्तार हो सकता है। इसके अलावा उत्तराखंड में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी कहा कि कैबिनेट विस्तार होना तय है। हालांकि, साथ में यह भी जोड़ा कि मुख्यमंत्री इस पर जल्द निर्णय करेंगे। रोचक बात यह कि भट्ट ने यह बात ऐसे समय दोहराई जब सीएम धामी दिल्ली प्रवास पर हैं और उनके शनिवार को भी…
नैनीताल हाईकोर्ट ने उत्तराखंड में 2000 पदों पर चल रही पुलिस भर्ती प्रक्रिया के परिणाम पर रोक लगा दी है। आयु सीमा में छूट दिए जाने की मांग पर दाखिल याचिका पर यह आदेश न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की एकलपीठ ने दिए हैं। हालांकि, कोर्ट ने राज्य सरकार को चयन प्रक्रिया जारी रखने के निर्देश दिए हैं। मामले में अगली सुनवाई 25 मार्च को होगी। गृह सचिव व पुलिस महानिदेशक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेश हुए। हाईकोर्ट में याचिका चमोली निवासी रोशन सिंह ने दायर की थी। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में जिला रिजर्व पुलिस, पीएसी, आईआरबी…




















