Author: teerandaj

हादसे के बाद महाकुंभ पहुंचे योगी ने संतों से कहा कि सनातन के लिए साजिश हो रही है। इसलिए सभी को सतर्क रहने की जरूरत है। हादसे के बाद मुहूर्त में अमृत स्नान विलंब करने के अखाड़ों के निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि संतों ने दायित्व निर्वहन किया। हादसे के दौरान अभिभावक के रूप में नजर आए हमारे संत, चुनौती का सामना करते हुए उबारने का काम किया। महाकुंभ में एक धर्म सभा में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी सनातन धर्म के स्तंभ है। विपरीत परिस्थितियों में धैर्य से चुनौतियों का सामना करते हुए अपने…

Read More

38th National Games : मार्शल आर्ट प्रतियोगिता वुशु में उत्तराखंड के खिलाड़ियों का जलवा है। राज्य गठन के बाद हुए छह राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड को कभी वुशु में 12 पदक नहीं मिले थे। पांच दिन चली मार्शल आर्ट प्रतियोगिता वुशु में शानदार प्रदर्शन की बदौलत एक स्वर्ण सहित 12 पदक जीतकर अब तक का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यह भी पढ़ें  : 800 रुपये लीटर का पानी पीकर मुक्केबाज जड़ेंगे पंच राष्ट्रीय खेलों की शुरुआत होते ही अन्य खेलों के मुकाबले खासकर वुशु में राज्य के खिलाड़ी पदक तालिका में बढ़त बनाए रहे। उत्तराखंड की बेटी ज्योति वर्मा ने…

Read More

Budget 2025 में इस समय चारों ओर इनकम टैक्स में छूट की ही चर्चा हो रही है। इसके अलावा भी बहुत कुछ इसमें है जिससे देवभूमि को बहुत फायदा मिलने वाला है। मसलन, अब होम स्टे बनाने के लिए मुद्रा लोन मिलेगा। इससे राज्य को बहुत फायदा होने वाला है। केंद्रीय बजट में यह घोषणा की गई है। उत्तराखंड सरकार पर्वतीय क्षेत्रों में स्थानीय लोगों की आजीविका बढ़ाने के लिए होम स्टे योजना को प्रोत्साहित कर रही है। केंद्रीय घोषणा से राज्य में हो स्टे योजना को प्रोत्साहन मिलेगा। बतादें कि उत्तराखंड में साढ़ सात से ज्यादा होम स्टे संचालित…

Read More

महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर हुए हादसे के बाद सीएम योगी शनिवार को महाकुंभ मेला क्षेत्र पहुंचे। पहले उन्होंने हवाई निरीक्षण किया इसके बाद वह जहां हादसा हुआ था वहां पहुंचे। उनके साथ सारे आला अधिकारी मौजूद थे। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वसंत पंचमी को लेकर कोई भी ढिलाई न बरती जाए। रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं। इंतजाम भी उसी हिसाब से किया जाए। त्रिवणी पहुंची सीएम योगी ने इससे पहले कई संतों से मुलाकात की। स्वामी रामभद्राचार्य ने उन्हें गले लगा लिया। इस दौरान मौनी अमावस्या को हुए हादसे को लेकर दोनों भावुक नजर आए।

Read More

Budget 2025 में सरकार ने किसानों के लिए खजाना खोल दिया है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में कृषि क्षेत्र के लिए बड़े एलान किए। वित्त मंत्री ने किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट को 3 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया गया है। इसे किसानों के लिए बड़े सौगात की तरह देखा जा रहा है। इससे किसानों की उत्पादन क्षमता बढ़ेगी और वह अधिक कॉमर्शियल खेती कर सकेगा। वित्त मंत्री ने कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड 7.7 करोड़ किसानों, मछुआरों और डेयरी किसानों के लिए अल्पकालिक ऋण की सुविधा प्रदान करता है। केसीसी के माध्यम…

Read More

कहते हैं, कर्म किसी का पीछा नहीं छोड़ता। अंडरवर्ल्ड कनेक्शन समेत कई विवादों से नाता रखने वाली फिल्म अभिनेत्री Mamta Kulkarni को किन्नर अखाड़े ने महामंडलेश्वर पद से हटा दिया है। कहा जा रहा है कि अखाड़े के नियमों का पालन न करने पर भी उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया गया है। महांडलेश्वर बनने के लिए मुंडन एक आवश्यक कर्मकांड है। जिसका ममता ने पालन नहीं किया। इसके साथ ही किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नाराणय त्रिपाठी को भी निष्कासित कर दिया गया है। हाल ही में ममता कुलकर्णी सन्यास दीक्षा ग्रहण कर किन्नर अखाड़े में शामिल हुई थीं।…

Read More
Uttarakhand High Court news

खानपुर विधायक उमेश कुमार और खानपुर से ही पूर्व में विधायक रह चुके कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मामले में नैनीताल हाईकोर्ट ने एसएसपी और डीएम को तलब किया था। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश दोनों अधिकारियों ने अदालत को बताया कि दोनों का शस्त्र लाइसेंस रद्द कर दिया है। दोनों को दी गई सुरक्षा भी वापस लेने की संस्तुति शासन को भेज दी गई है। दोनों के खिलाफ 19 आपराधिक मामले लंबित हैं। इस पर कोर्ट ने हरिद्वार एसएसपी और डीएम को अलग अलग हलफनामे में दोनों के ऊपर लंबित मामलों को पेश करने…

Read More

Roorkee में बवाल : खानपुर विधायक उमेश कुमार और पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बीच का विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। इनकी अदावत में आम जनता परेशान हो रही है। शुक्रवार को विधायक उमेश कुमार के समर्थन में लक्सर में होने वाली सर्व समाज की बैठक स्थगित होने के बावजूद अलग-अलग स्थानों से बड़ी संख्या में विधायक समर्थक लक्सर पहुंच गए। बैठक को लेकर पहले से अलर्ट पुलिस प्रशासन ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। लेकिन, वह नहीं माने इसके बाद गोवर्धनपुर में पुलिस के रोके जाने से नाराज समर्थकों ने पुलिस पर…

Read More

Mahakumbh में आने वाले श्रद्धालु अयोध्या, काशी विश्वनाथ और विध्यांचल में भी दर्शन के लिए जा रहे हैं। इस कारण वहां भारी भीड़ उमड़ रही है। हालात यह हो गए हैं कि प्रशासन को अपील करनी पड़ रही है कि अभी न आएं। सड़के श्रद्धालुओं से पटी हैं। सारे रिकॉर्ड ध्वस्त हो चुके हैं। लोग घंटों लाइन में लगकर भगवान के दर्शन कर रहे हैं। इन सबके बीच अयोध्या में सबसे ज्यादा भीड़ उमड़ रही है। मौनी अमावस्या स्नान के बाद प्रयागराज से लौटे श्रद्धालुओं का रेला अयोध्या की ओर कूच कर गया। परिणाम स्वरूप प्रशासन को अतिरिक्त इंतजाम करने…

Read More

38th National Games के लिए आए खिलाड़ियों की सुविधाओं का उत्तराखंड सरकार खास ख्याल रख रही है। तभी तो मुक्केबाजों के लिए 800 रुपये लीटर वाला पानी मंगाया गया है। चौंकिए मत, धामी सरकार पिथौरागढ़ पहुंचे देश के मुक्केबाजों और उनकी ऑफिशियल टीम को ज्वालामुखी जल पिलाएगी। ज्वालामुखी चट्टान से निकलने वाला खनिजों और इलेक्ट्रोलाइट्स से समृद्ध जल पीकर मुक्केबाज सेहतमंद रहेंगे और रिंग में उतरकर पदक के लिए दमदार पंच विरोधी पर जड़ेंगे। उत्तराखंड को पहली बार राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी मिली है। इसलिए राज्य सरकार की कोशिश है कि राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी नजीर बन जाए। इसलिए वह…

Read More

आखिरकार 38th National Games में उत्तराखंड का गोल्ड पदक का खाता खुल गया। बृहस्पतिवार को वुशु खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। देहरादून के अचोम तपस ने स्वर्ण पदक और हरिद्वार के विषम कश्यप ने कांस्य पदक जीता। यह भी पढ़ें : 38th National Games का रंगारंग शुभारंभ, पीएम मोदी बोले – दिल से निकला, ये उत्तराखंड का दशक है…ये हो भी रहा खिलाड़ियों ने मार्शल आर्ट वुशु में लगातार दूसरे दिन शानदार प्रदर्शन किया। बुधवार को एक कांस्य पदक जीतने के बाद इस खेल में बृहस्पतिवार को राज्य को दो और पदक मिले। अचोम तपस ने राज्य के…

Read More

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गुरुवार को मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और डीजीपी प्रशांत कुमार ने Mahakumbh में घटी घटना का स्थलीय निरीक्षण किया और फिर समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मुख्य सचिव और डीजीपी दोनों ही शीर्ष अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि इस बार महाकुंभ को लेकर जो तैयारियां की गई थीं उसकी दुनिया भर में सराहना हो रही है। दुर्भाग्य से ये घटना हो गई, लेकिन इसके बावजूद हमें मोरल डाउन नहीं करना है और बिल्ड इट बेटर की भावना से काम करते हुए आगामी अमृत स्नान को जीरो एरर बनाते हुए…

Read More

देवभूमि विकास संस्थान द्वारा आयोजित “खुशहाल एवं सफल वैवाहिक जीवन” जीने के विषय पर स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय एवं दून विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में एसएचआरयू के सभागार में आयोजित विचार गोष्ठी में पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार लोकसभा के सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि यह एक समसामयिक विषय है। इसकी जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है। क्योंकि समाज में तलाक के केस बढ़ते जा रहे हैं जिसके कारण परिवारों पर दीर्घकालिक नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। युवाओं के बीच में प्री वेडिंग काउंसलिंग संबंधित जागरूकता बढ़ाने की जरूरत है। इसके लिए समाज में सभी लोगों की भागीदारी की आवश्यकता…

Read More

प्रयागराज महाकुंभ में रात डेढ़ बजे के करीब मची भगदड़ में कुछ श्रद्धालुओं की जान चली गई। कई घायल है। हताहतों का आधिकारिक आंकड़ा अभी सामने नहीं आया है। आखिर, क्या है भगदड़ की वजह? प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सारे श्रद्धालु संगम नोज पर ही स्नान करना चाह रहे थे। भीड़ का दबाव संगम नोज पर बढ़ गया। अचानक भीड़ उमड़ने और धक्का-मुक्की होने से यह स्थिति पैदा हुई। इस दौरान कई लोग गिर गए। लोगों में अफरा-तफरी मच गई। भीड़ की वजह से हादसा हुआ। एक तरफ से लोग वापस आ रहे थे, दूसरी तरफ से लोग जा रहे थे।…

Read More

गणतंत्र दिवस पर उत्तराखंड की झांकी सांस्कृतिक धरोहर और साहसिक खेल को तीसरा स्थान मिला है। उत्तर प्रदेश की महाकुंभ झांकी को दूसरा स्थान मिला है। यह झांकी प्रयागराज की पवित्र गंगा, अविरल यमुना और पौराणिक सरस्वती के संगम पर हो रहे महाकुंभ के दिव्य स्वरूप को दर्शा रही थी, जो पृथ्वी का सबसे बड़ा समागम है। इसे पीपुल्स ऑफ चॉइस कटेगरी में पहला स्थान मिला है। गुजरात की झांकी को पहला स्थान मिला है। गणतंत्र दिवस समोराह में इस वर्ष उत्तराखंड सहित 15 राज्यों की झांकियां थी। राज्य झांकी की थीम इस बार सांस्कृतिक विरासत एवं साहसिक खेल रखा…

Read More

उत्तराखंड में 38th National Games का आज से औपाचारिक शुभारंभ हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खेलों के इस महाकुंभ का उद्घाटन करेंगे। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तराखंड पूरी तरह तैयार है। पीएम के आगमन की तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं। राष्ट्रीय खेलों में कुल 35 खेलों से जुड़ी 45 स्पर्धाओं का आयोजन किया जा रहा है। इनमें दो प्रदर्शनी खेल शामिल हैं। खेल स्पर्धाओं में 9720 खिलाड़ी दांव पर लगे 3674 पदकों के लिए आपस में भिड़ेंगे। मंगलवार शाम छह बजे राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के रजत जयंती खेल परिसर में पीएम मोदी राष्ट्रीय…

Read More