Author: teerandaj

Uttarakhand की 11 जेलों में क्षमता से डेढ़ गुना कैदी बंद हैं। इससे कैदियों समेत जेल प्रशासन को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इससे जेलों में अव्यवस्था तो होती ही है साथ ही आराजकता फैलने की आशंका भी रहती है। पिछले साल आई इंडिया जस्टिस की रिपोर्ट में उत्तराखंड की जेलों को देश में सबसे अधिक ओवरक्राउडेट (भीड़) बताया गया था। हालांकि, इसके पहले से ही गृह विभाग प्रदेश में जेलों की क्षमता बढ़ाने पर विचार कर रहा था। जेल विभाग से इसके लिए नई जेल और पुरानी जेलों के विस्तार के लिए प्रस्ताव भी मांगे…

Read More

चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों को अद्भुत अनुभव होने वाला है। ग्रीन-क्लीन के साथ तीर्थयात्रियों को चारधाम मार्ग पर स्थिति होटलों में सादा, सात्विक भोजन भी मिलेगा। यहां पर पीएम नरेंद्र मोदी की अपील पर भोजन में तेल, नमक और चीनी का इस्तेमाल कम होगा। इसके साथ यही कारोबारी तीर्थयात्रियों को सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। इसके लिए उत्तराखंड सरकार ने यात्रा प्रारंभ होने से पहले ही यात्रा मार्ग के होटल और खाद्य कारोबारियों के साथ व्यापक स्तर पर संवाद और प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरु किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि…

Read More

Accident In Uttarakhand : शराब की बोतल से रातें रंगीन करने वाले खुद और दूसरों के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। आंकड़े बताते हैं कि उत्तराखंड में जिन हादसों में लोग अपनी जानें गंवा रहे हैं उसमें अधिकांश मामले ड्रंक एंड ड्राइव के हैं। आंकड़े तो इस बात की तस्दीक कर रहे हैं कि कार्रवाई हो रही है लेकिन चिंताजनक स्थिति यह है कि हादसों पर लगाम नहीं लग रही है। वर्ष 2025 के शुरुआती तीन महीनों यानी जनवरी से मार्च की बात करें तो अब तक 239 लोग सड़क हादसों में अपनी जान गंवा चुके हैं। चौंकाने वाली…

Read More

राज्य में गर्मी शुरू होते ही हर साल की तरह इस बार भी Uttarakhand के जंगल धधकने लगे हैं। कई हेक्टेयर जंगल जलकर राख हो चुके हैं। वन विभाग पूरी ताकत से आग बुझाने में लगा है। लेकिन, कर्मचारियों की कम संख्या होने की वजह से परेशानी हो रही है। शुक्रवार की पूरी रात नैनीताल फॉरेस्ट डिविजन में जंगल भर जलते रहे । रामनगर फॉरेस्ट डिविजन के जंगलों भी जलते रहे। रानीबाग और ज्योलिकोट में कई हेक्टेयर जंगल जलकर राख हो चुके हैं। कई जगह तो आबादी के बेहद करीब जंगल में लगी आग आ गई है। उधर, पिथौरागढ़ में…

Read More

Plastic Pollution का दुष्प्रभाव हमारे पर्यावरण के साथ जंगल में रहने वाले जानवरों पर भी होना लगा है। उत्तराखंड में यह अब वन्यजीवों की जान का दुश्मन बन चुका है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि राज्य के संरक्षित क्षेत्रों में भी प्लास्टिक पहुंच चुका है। यह जानवरों के लिए जानलेवा बन रहा है। राजाजी टाइगर रिजर्व के पशु चिकित्सक डॉ राकेश नौटियाल के मुताबिक, अब तक कई हाथी, सांभर और हिरण जैसे वन्यजीवों के शरीर से पोस्टमार्टम के दौरान प्लास्टिक मिला है। यह साबित करता है कि जंगलों में प्लास्टिक पहुंच चुका है और वन्यजीव इसे खाने लगे हैं।…

Read More

सीएम धामी द्वारा जनहित में विभिन्न महानुभाव को विभागीय दायित्व सौंपे गये है। सौंपे गए विभागीय दायित्वों से प्रदेश में विभागीय जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आयेगी तथा उनके प्रभावी अनुश्रवण में भी मदद मिलेगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा निम्न प्रकार से महानुभावों को दायित्व सौंपे गए हैं। 1. बलवीर घुनियाल उपाध्यक्ष, जड़ी-बूटी सलाहकार समिति 2. सुरेन्द्र मोघा उपाध्यक्ष, उत्तराखंड पशु कल्याण बोर्ड 3. भुवन विक्रम डबराल उपाध्यक्ष, जड़ी-बूटी सलाहकार समिति 4. सुभाष बर्थवाल उपाध्यक्ष, राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद 5. पुनीत मित्तल उपाध्यक्ष, नगरीय पर्यावरण संरक्षण…

Read More

सांसद हरिद्वार और पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने संसद में उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में कृषि भूमि की चकबंदी की अत्यंत आवश्यकता की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने कहा की वर्तमान में इन क्षेत्रों में खेतीहर भूमि छोटे-छोटे टुकड़ों में बंटी हुई है, जिससे किसान आधुनिक तकनीकों का उपयोग नहीं कर पाते और उत्पादन क्षमता प्रभावित होती है। सांसद रावत ने कहा कि ऐसी स्थिति में किसानों के लिए कृषि लोन लेना और चुकाना कठिन हो जाता है, जिसके परिणामस्वरूप वे आजीविका की तलाश में पलायन करने को मजबूर होते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का यह…

Read More

अतुल्य उत्तराखंड के लिए मनोज इष्टवाल देवभूमि का इतिहास न जाने कितनी गौरवगाथाओं को अपने में समेटे है। यहां की मातृशक्ति के धैर्य, साहस और पराक्रम के किस्से पहाड़ के हर हिस्से में मिलते हैं। एक ऐसी ही वीरांगना थी तीलू रौतेली, जिनके साहस और पराक्रम की कहानियां सिर्फ उत्तराखंड में ही सिमटकर रह गईं हैं। पिता, भाई और मंगेतर की शहादत का बदला लेने के लिए 15 साल की तीलू रौतेली ने जिस पराक्रम और शौर्य का परिचय दिया था, वैसी मिसाल दूसरी नहीं मिलती। परसोली क्वाठा… यानी वीरांगना तीलू रौतेली के भाई पत्वा का दरबारगढ़! गोर्खाली काल में…

Read More

पंत कृषि व्यवसाय प्रबंधन महाविद्यालय ने सत्र 2023-25 के लिए 100 प्रतिशत नियुक्ति हासिल कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। इस गौरवशाली अवसर को ई चैट 2025 के रूप में बड़े हर्षोंल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने किया। यहां विश्वविद्यालय के सभी महाविद्यालयों के अधिष्ठाता एवं निदेशकगण उपस्थित रहे। कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने छात्रों को बधाई देते हुए उन्हें नई ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विश्वविद्यालय की छात्र-विकास प्रतिबद्धता और उद्योग जगत के साथ मजबूत होते संबंधों की सराहना की। इसके बाद नियुक्ति समिति के सदस्यों…

Read More

मंडोला के सरोहा…  उत्तराखंड में एक बात शिद्दत से महसूस की जा रही है कि यहां के लोगों में अपनी विरासत को लेकर वह जज्बा नहीं दिख रहा है जो दिखना चाहिए। यही कारण है पहाड़ों में अधिकतर मकान खंडहर में तब्दील दिखाई देते हैं। लोग चकाचौंध वाली दुनिया में रहना पसंद कर रहे हैं। गांव के गांव खाली हो गए। कई मंचों पर यह चिंता जताई जा चुकी है कि लोगों अपनी विरासत के प्रति उदासीन हो गए हैं। खैर, यह बात प्रसंगवश छिड़ गई है। मंडोला के सरोहा परिवार के जज्बे को देखकर लगा, काश! हम उत्तराखंडी भी…

Read More

Uttarakhand में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत हाल में समाप्त हुए वित्तीय वर्ष के दौरान 814 किमी लंबी सड़कों का निर्माण किया गया। राज्य की प्रगति को देखते हुए केंद्र सरकार ने योजना के तीसरे चरण में स्वीकृत 09 पुलों के निर्माण के लिए भी बजट जारी कर दिया है। उत्तराखंड राज्य में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में 900 करोड़ के वित्तीय लक्ष्यों के सापेक्ष लगभग 933 करोड़ की धनराशि व्यय की गई है, जो विगत वर्ष 2023-24 में किए गए व्यय से 133 करोड़ अधिक है। इसी प्रकार भौतिक उपलब्धि में भी वित्तीय…

Read More

हरिद्वार कुंभ-2027 : प्रयागराज महाकुंभ की दिव्यता-भव्यता की चर्चाएं अभी तक हो रही हैं। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रबंधन की तारीफ पूरी दुनिया में हो रही है। देश-विदेश की बड़ी संस्थाएं महाकुंभ पर अध्ययन कर रही हैं। खास बात यह है कि महाकुंभ ने प्रयागराज शहर की तस्वीर बदल दी। वहां पर दर्जनों नए फ्लाईओवर बने। कई सड़कें चौड़ी हो गईं। महाकुंभ तो संपन्न हो गया। मगर, इन सुविधाओं का लाभ वहां की जनता को मिल रहा है। उत्तराखंड के लोग भी चाहते हैं कि तैयारियां इस तरीके से कीं जाएं कि आने वाले वर्षों में हरिद्वार की…

Read More

Uttarakhand : पलायन ने पहाड़ों के स्कूलों की हालत खस्ता कर दी है। छात्र और शिक्षक संख्या की स्थिति चिंताजनक है। पर्वतीय इलाकों में प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों की संख्या लगातार घट रही है। हालात यह है कि 3504 विद्यालयों में एक तो 1149 प्राथमिक स्कूलों में एक भी शिक्षक नहीं हैं। चंपावत व रुद्रप्रयाग जिले के प्राथमिक स्कूलों में बच्चों व शिक्षकों की संख्या सबसे कम है। यह रिपोर्ट ग्राम्य विकास एवं पलायन निवारण आयोग की है। पहली बार प्रदेश के प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षा में सुधार के लिए सर्वे रिपोर्ट प्रदेश सरकार को सौंप दी है। इसके साथ…

Read More

केंद्र सरकार ने देहरादून और नैनीताल में विभिन्न विकास कार्यों के लिए “स्कीम फॉर स्पेशल असिस्टेंस टू स्टेट्स फॉर कैपिटल एक्सपेंडिचर” के तहत 164.67 करोड़ मंजूर किए हैं। इसमें केंद्र सरकार द्वारा मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के अधीन रामजीवाला (मियांवाला) में तालाब और पार्क निर्माण के लिए 828.27 लाख, डिफेंस कॉलोनी में गौरा देवी पार्क निर्माण के लिए 672.57 लाख का बजट स्वीकृत किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बड़ी परियोजनाओं के लिए लगातार केंद्र सरकार का सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि देहरादून और नैनीताल के लिए प्रस्तावित विभिन्न विकास कार्यों के लिए…

Read More

हरिद्वार से भाजपा सांसद और पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लोकसभा में गृह मंत्री से तारांकित प्रश्न संख्या 440 के जरिए Uttarakhand समेत अन्य हिमालयी राज्यों में हिमनदों की झील फटने से आने वाली बाढ़ से होने वाली हानि को कम करने से संबंधित सवाल उठाया। इसके जवाब में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लिखित जवाब में बताया कि केंद्र सरकार ने 150 करोड़ के वित्तीय परिव्यय के साथ राष्ट्रीय हिमनद झील विस्फोट बाढ़ (जीएलओएफ) जोखिम शमन परियोजना(एनजीआरएमपी) के चार राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल, सिक्किम और अरुणांचल प्रदेश में कार्यान्यवन के लिए मंजूरी दे दी है। हरिद्वार सांसद…

Read More

मैं राजनीति में हमेशा के लिए नहीं हूं। दिल से मैं योगी ही हूं। यह कहना है उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का। एक निजी चैनल के साथ हुई बातचीत में जब प्रधानमंत्री पद पर उनकी दावेदारी को लेकर प्रश्न पूछा गया तो उसी के जवाब में उन्होंने यह बातें कहीं। सीएम योगी का कहना है कि राजनीति उनका पूर्णकालिक व्यवसाय नहीं है। मुख्यमंत्री पद पर उत्तर प्रदेश की जनता की सेवा करने के लिए है। वह हमेशा के लिए राजनीति में नहीं आए हैं। पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उसे निभा रहा हूं। सीएम ने केंद्रीय नेतृत्व…

Read More