Uttarakhand में न्यूनतम 250 तक की आबादी वाली बसावटों को बारहमासी सड़क से जोड़ने का काम शुरू हो गया है। केंद्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत चौथे चरण की गाइडलाइन जारी कर दी गई है, जिसके क्रम में Uttarakhand ग्राम्य विकास विभाग ने 8750 किमी लंबी 1490 सड़कों के निर्माण का सर्वे पूरा कर लिया है। सड़क विहीन गांवों के लिए केंद्र सरकार की ओर से वर्ष 2000 में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना शुरु की गई थी। योजना के प्रथम तीन चरण पूरे हो चुके हैं। जिसमें 2001 की जनगणना के आंकड़ों के आधार पर…
Author: teerandaj
प्रतिष्ठित समाचार पत्र इंडियन एक्सप्रेस की ओर से जारी 100 सर्वाधिक ताकतवर भारतीय हस्तियों की लिस्ट में उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी को 32वीं रैंक हासिल हुई है। इस लिस्ट में मुख्यमंत्री धामी पिछले साल 61वें स्थान पर थे। इस तरह रैंक के संबंध में जबरदस्त उछाल आया है। इंडियन एक्सप्रेस ने सीएम पुष्कर सिंह धामी की शानदार रैंकिंग के लिए उनके पिछले एक साल के कार्यकाल को आधार बनाया है, जिसमें उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू किए जाने को सबसे महत्वूपर्ण कदम बताया गया है। अखबार के मुताबिक उत्तराखंड समान नागरिक संहिता अन्य राज्यों के लिए ब्ल्यू…
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी 31 मार्च को सेवानिवृत्त होने जा रही हैं। उनका स्थान लेंगे Anand Bardhan उनके नाम पर मुहर लग गई है। शुक्रवार को वह सीएम आवास पर जाकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। एक अप्रैल को वह पदभार ग्रहण करेंगे। बता दें कि, बर्द्धन 1992 बैच के अधिकारी हैं। उत्तराखंड की नौकरशाही में बर्द्धन वर्तमान में सबसे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं। वे शासन में अपर मुख्य सचिव (एसीएस) के पद पर कार्यरत हैं और राज्य में इस स्तर के एकमात्र अधिकारी हैं। बर्द्धन ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण विभागों में जिम्मेदारियां संभाली हैं।शासन की…
बृहस्पतिवार को पूर्व सीएम व हरिद्वार सांसद Trivendra Singh Rawat ने राज्य में अवैध खनन का मुद्दा जोरदार ढंग से उठाया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के चार जिलों में बड़े पैमाने पर अवैध खनन हो रहा है। इससे न केवल पर्यावरण को नुकसान हो रहा है बल्कि सरकारी राजस्व को भी हानि पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंह नगर और देहरादून में रात के समय अवैध खनन में लगे ट्रक धड़ल्ले से हो रहा है। इस कारण हादसे भी हो रहे हैं। उन्होंने कहा, स्थानीय प्रशासन की मिलीभगत के कारण यह हो रहा है। उन्होंने मांग की…
चारधाम यात्रा एडवाइजरी …. उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा 2025 की तैयारियां जोरों पर हैं। गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट 30 अप्रैल को खुलेंगे, जिसके साथ यात्रा की विधिवत शुरुआत हो जाएगी। वहीं केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई व बद्रीनाथ धाम के कपाट 4 मई को खुलेंगे। इस बार राज्य सरकार ने तीर्थयात्रियों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं को पहले से बेहतर बनाने के लिए कई बडे़ कदम उठाए हैं। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने बताया कि चारधाम यात्रा 2025 को सुरक्षित और स्वास्थ्य-संबंधी दृष्टि से बेहतर बनाने की दिशा में कई बड़े कदम उठाए गए हैं, जो…
उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश बिहार और झारखंड की अविवाहित युवतियों के लिए महिला अग्निवीर बनने का बेहतरीन मौका है। भारतीय थल सेना ने महिला अग्निवीरों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। सेना की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, इन युवतियों की नियुक्तियां मिलिट्री पुलिस में की जाएंगी। जोनल रिक्रूटिंग ऑफिस की ओर से भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। महिला उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के दौरान अविवाहित होने के सर्टिफिकेट के साथ एक वचन भी देना होगा। वह वचन है कि वह अग्निवीर के कार्यकाल के दौरान गर्भ धारण नहीं करेंगी। नियमों में महिला उम्मीदवारों को विशेषतौर पर…
समान नागरिक संहिता में Live In Relationship के प्रावधानों के बारे में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दो टूक कहा कि अब उनकी सरकार इस मुद्दे पर पीछे नहीं हटेगी। हालांकि, सुझावों का स्वागत है। ऐसे रिश्ते में रहने वाले लोगों के माता-पिता को उनके स्टेटस के बारे में जानकारी दी जाएगी। दिल्ली में एक निजी चैनल से बातचीत में सीएम ने दिल्ली में हुई श्रद्धा वाल्कर और आफताब का उदाहरण देते हुए कहा कि साथ में रहते-रहते संबंध जब खराब हो जाता है तो हिंसक गतिविधियां शुरू हो जाती हैं। यह कानून लिव इन रिलेशनशिप में होने वाले अपराध…
अप्रैल 2016 के दौरान ड्यूटी करते वक्त ऊधम सिंह नगर में एक डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। डॉक्टर की पत्नी ने मुआवजे के लिए नौ साल तक कानूनी लड़ाई लड़ी। आखिरकार, सुप्रीम कोर्ट ने माना कि प्रशासन ने उचित अनुग्रह राशि का भुगतान नहीं किया। इसके बाद आदेश दिया कि Uttarakhand सरकार एक करोड़ रुपये डॉक्टर विधवा को मुआवजे के तौर पर अदा करे। दरअसल, 2016 में 50 लाख अनुग्रह राशि को तत्कालीन सीएम ने मंजूरी दे दी थी। जिसे दिया नहीं गया। इस कारण अदालत ने मुआवजा राशि बढ़ दी। इससे पहले हाईकोर्ट ने 1.99 करोड़…
डीएलएड (डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन) करने वाले उत्तराखंड के हजारों अभ्यर्थियों, जिन्होंने राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) से डिग्री ली है उन्हें सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब राज्य सरकार उनके लिए सहायक अध्यापक प्राथमिक भर्ती सेवा नियमावली को संशोधित कर उन्हें भर्ती में शामिल करेगी। बताया जाता है कि प्रदेश में करीब 37 हजार ऐसे अभ्यर्थी हैं। दरअसल, शिक्षा विभाग ने वर्ष 2020-21 में शिक्षकों की भर्ती के लिए दो हजार से अधिक पदों के लिए आवेदन मांगे थे। डीएलएड और बीएड अभ्यर्थियों के साथ ही एनआईओएस से डीएलएड अभ्यर्थियों…
योगी सरकार के आठ साल… गोरखपुर से सांसद रहे योगी आदित्यनाथ को जब 2017 में मुख्यमंत्री बनाया गया तो कई लोगों ने उनकी प्रशासनिक क्षमता पर सवाल उठाया। सवाल लाजिमी भी था। क्यों कि वह केंद्र में भी कभी मंत्री नहीं रहे। इसलिए लोगों को संदेह हो रहा था। इस बात को आठ साल बीत चुके हैं। आठ साल पूरे होने पर योगी सरकार प्रदेश भर में जश्न मना रही है। अपनी उपलब्धियों को बता रही है। उपलब्धियों-आलोचनाओं के बीच उनके तमाम विरोधी भी खुलकर तो नहीं कहते लेकिन, वह मानते हैं कि कानून व्यवस्था सुधरी है। इसका बड़ा कारण…
2025 में चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों की संख्या के सभी पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त होने का अनुमान लगाया जा रहा है। अब तक 2023 में सबसे ज्यादा 56,18,497 तीर्थयात्रियों के आने का रिकॉर्ड है। इस बार अनुमान लगाया जा रहा है कि यह संख्या 60 लाख के पार हो सकती है। इसका कारण भी है, पीएम मोदी की हर्षिल यात्रा के कारण पूरी दुनिया का ध्यान उत्तराखंड की ओर गया है। वह प्रमोट शीतकालीन यात्रा को कर रहे थे। लेकिन, इसका असर चारधाम यात्रा पर जरूर दिखेगा। दूसरी ओर, सीएम धामी भी काफी दिनों से शीतकालीन यात्रा का पूरे देश में…
सीएम धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में एसडीजी (Sustainable Development Goals) अचीवर अवार्ड समारोह में 3 व्यक्तियों, 09 संस्थानों और 04 औद्योगिक प्रतिष्ठानों को एसडीजी अचीवर अवार्ड से सम्मानित किया। इनके उल्लेखनीय कार्यों पर आधारित किताब अग्रगामी 2.0 और एसडीजी इंडेक्स उत्तराखंड 2023-24 का लोकार्पण भी सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया। सीपीपीजीजी की ओर वर्ष 2023-24 के लिए जारी जनपदवार एसडीजी रैंकिंग में नैनीताल ने प्रथम स्थान, देहरादून दूसरे और उत्तरकाशी तीसरे स्थान पर रहे, तीनों जनपदों के मुख्य विकास अधिकारी को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा…
धामी सरकार के तीन साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर राज्य में सरकार जश्न मना रही है। उपलब्धियां गिनाने के साथ कई घोषणाएं की गई हैं। सीएम धामी ने कहा कि उनकी सरकार में बेरोजगारी दर में 4.4 प्रतिशत की कमी आई है। इसके अलावा उन्होंने घोषणा की कि सरकारी कामों में स्थानीय ठेकेदारों को भी काम दिए जाएंगे। यह काम 10 करोड़ के होंगे। उपनल व संविदा कर्मचारी को सरकारी विभागों में खाली पदों पर नियमित करने के लिए ठोस नीति बनाई जाएगी। साथ ही कहा, नौजवान और स्नातक छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा व रोजगार कौशल के…
30 अप्रैल से चारधाम यात्रा का शुभारंभ हो रहा है। ऑनलाइन Chardham Yatra Registration के लिए भारी उत्साह दिख रहा है। चार दिन पहले बृहस्पतिवार से शुरू हो गया है। पहले पहले दिन 1.65 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने अपना रजिस्ट्रेशन करा लिया। इसी के साथ उत्तराखंड सरकार भी अपनी कमर कस ली है। सीएम धामी विभिन्न विभागों के साथ लगातार बैठक कर दिशा-निर्देश दे रहे हैं। इस बार की खास बात यह है कि वीआईपी दर्शन पर रोक रहेगी। यानी, जो वीआईपी होंगे उनको भी लाइन में लगकर दर्शन करने होंगे। उनसे कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। पिछले बार…
लोगों को अब तक पासपोर्ट बनवाने के लिए देहरादून की दौड़ लगानी पड़ती थी। खुशखबरी यह है कि अब गढ़वाल के कोटद्वार में भी पासपोर्ट ऑफिस खुलेगा। यह जानकारी पौड़ी गढ़वाल से सांसद अनिल बलूनी ने दी है। शुक्रवार को वह विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की। इस दौरान विदेश मंत्री ने इस फैसले की जानकारी दी। गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर इसकी जानकारी दी। एक्स पर उन्होंने लिखा कि विदेश मंत्री एस. जयशंकर जी ने मुझे अवगत कराया है कि मेरी मांग पर उन्होंने गढ़वाल लोकसभा के कोटद्वार में पासपोर्ट ऑफिस खोलने की…
Uttarakhand के जूनियर हाईस्कूलों में अब छात्र-शिक्षक का नया मानक तय कर दिया गया है। बच्चों के लिए निशुल्क बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत उच्च प्राथमिक विद्यालयों में छात्र अध्यापक मानक तय किया गया है। नए मानक के मुताबिक, शिक्षा विभाग ने जूनियर हाईस्कूलों में 100 छात्र-छात्राओं पर तीन शिक्षकों की तैनाती का मानक तय किया है। साथ ही, 100 से अधिक पर एक प्रधानाध्यापक और तीन शिक्षकों की तैनाती की जाएगी। 105 से अधिक छात्र-छात्राओं पर एक प्रधानाध्यापक एवं 1-35 के अनुपात में शिक्षकों की तैनाती की जाएगी। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल ने इस…




















