Author: teerandaj

रील्स साइड इफेक्ट : रील्स के चक्कर में लोग पलकें झपकाना तक भूल रहे हैं। यह बेहद खतरनाक स्थिति है। रील्स देखने के दौरान लोग अमूमन 50 प्रतिशत तक कम पलकें झपका रहे हैं। जिससे ड्राई-आई सिंड्रोम के अलावा निकट व दूर की वस्तुओं के बीच फोकस बदलने में कठिनाई जैसे नेत्र विकार बढ़े हैं। इसके अलावा डॉक्टरों का कहना है कि आंखों में भेंगापन आने, ड्राई आई, मायोपिया का खतरा बढ़ गया है। एशिया पैसिफिक एकेडमी ऑफ ऑप्थल्मोलॉजी (एपीएओ) और ऑल इंडिया ऑप्थल्मोलॉजिकल सोसाइटी ने साझे तौर पर इस समस्या और इसके उपायों पर मंथन किया है। एपीएओ-2025 कांग्रेस के…

Read More

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत की पहल पर रानीपुर विधानसभा क्षेत्र की कैंसर पीड़िता कशिश मिश्रा को पीएम मोदी ने तीन लाख रुपये की सहायता राशि भेजी है। इसी के साथ उन्होंने एक पत्र भी लिखा है। इसमें कहा है कि यह राशि जनता के सहयोग से भेजी गई है। आपकी गंभीर बीमारी को देखते हुए प्रधानमंत्री राहत कोष से यह मदद की जा रही है। आशा है कि आप शीघ्र स्वस्थ होकर परिवार का सहयोग करेंगी। बतादें कि कशिश मिश्रा को बोन मैरो ट्रांसप्लांट कराना है। जब यह मामला त्रिवेंद्र सिंह रावत के पास…

Read More

नवनियुक्त मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद मंगलवार को सचिवालय में आयोजित अपनी पहली सचिव समिति की बैठक में चारधाम यात्रा के लिए सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की दी। निर्देश दिए कि आगामी यात्रा सीजन के दृष्टिगत सभी विभागों को अभी से अपनी तैयारियां समयबद्धता से पूरी करनी हैं। उन्होंने यात्रा मार्ग पर सभी जरूरतों का अभी से आकलन करते हुए सभी व्यवस्थाएं यात्रा आरंभ से पहले दुरूस्त करने के निर्देश दिए। सचिव युगल किशोर पंत को देहरादून से केदारनाथ, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार को बदरीनाथ यात्रा मार्ग, सचिव डॉ. बीवीआरसी पुरूषोत्तम को गंगोत्री…

Read More

ग्रीन Chardham Yatra 2025 के तहत इस बार श्रद्धालुओं को प्लास्टिक में नहीं बल्कि जूट व कपड़े के बैग में प्रसाद मिलेगा। इसके अलावा बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) इस बार प्रसाद की पैकेजिंग खुद करेगी। इसके लिए 20 कर्मचारियों को कपड़े व जूट के बैग बनाना सिखाया गया है। बताया जा रहा है कि अगले चरण में 40 और कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी जाएगी। इस पहल से बीकेटीसी हिमालयी क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण व ग्रीन चारधाम यात्रा का संदेश देगा। बतादें कि अब तक चारधाम यात्रा के दौरान बदरीनाथ व केदारनाथ धाम में दर्शन के लिए आने वाले वीआईपी अतिथियों…

Read More

Uttarakhand सरकार ने वन विभाग में बडे़ स्तर पर बदलाव किया है। कई अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। कई नए अफसरों को तैनाती भी दी गई है। देर शाम इसके आदेश जारी किए गए। देखें लिस्ट…

Read More

उत्तराखंड शासन में विभिन्न क्षेत्रों के शख्सियतों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं। माना जा रहा है कि संगठन के लोगों को तालमेल बिठाने के क्रम में यह दायित्व सौंपे गए हैं। इसमें प्रमुख नाम केदारनाथ की दिवंगत विधायक शैला रानी रावत की बेटी एश्वर्या रावत का भी है। उन्हें उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग बनाया गया है। मालूम हो कि उपचुनाव में उन्होंने टिकट के लिए दावेदारी की थी। लेकिन, पार्टी ने आशा नौटियाल पर भरोसा जताया। उन्होंने जीत भी दर्ज की। उस समय कहा गया कि एश्वर्या निर्दलीय उतर सकती हैं। लेकिन, वह पार्टी के खिलाफ नहीं गईं। कहा जा…

Read More

पहाड़ी राज्य उत्तराखंड के दूरस्थ इलाकों में इंटरनेट और अन्य संसाधनों की सीमित पहुंच के कारण यहां के बच्चे अब भी किताबों और न्यूज पेपर की नजर से ही दुनिया को देख-समझ रहे हैं। दुनियाभर में इंटरनेट और सोशल मीडिया केबढ़ते प्रभाव से समाचारपत्र, पत्रिकाएं और पुस्तक पढ़ने की आदत काफी हद तक कम हो गई है लेकिन हिमालय की तलहटी में बसे छोटे शहरों और कस्बों में ‘किताब कौथिग अभियान’ किताबों को वापस लोगों के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाने का काम शानदार तरीके से कर रहा है। 2 साल से भी कम समय में उत्तराखंड के ऐतिहासिक शहरों…

Read More

जायका पहाड़ का …  कैनबिस यानी भांग का नाम सुनकर आपको लग रहा होगा कि इसमें तो नशा होता होगा, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। भांग के बीज में किसी तरह का कोई नशा नहीं होता है। इसीलिए पहाड़ के हर घर में भांग की चटनी बनाई जाती हैष यह खाने में भी बेहद स्वादिष्ट होती है। भांग की चटनी उत्तराखंड की खानपान की संस्कृति का प्रतीक है। इसका इतिहास स्थानीय संसाधनों के कुशल उपयोग और पारंपरिक ज्ञान से जुड़ा हुआ है। यह न केवल स्वादिष्ट और पौष्टिक है, बल्कि राज्य की सांस्कृतिक धरोहर को भी दर्शाती है। आज…

Read More
Trivendra Singh Rawat

हरिद्वार सांसद और पूर्व सीएम Trivendra Singh Rawat ने हरिद्वार में हेलीपोर्ट बनाने की मांग उठाई  ने संसद में नियम 377 के तहत दी गई सूचना में हरिद्वार में एक अत्याधुनिक हेलीपोर्ट बनाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि इससे हरिद्वार में साल भर आने वाले तीर्थयात्रियों, चार धाम में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को काफी सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि हरिद्वार एक महत्वपूर्ण धार्मिक और पर्यटन का केंद्र है। यहां पूरे साल लाखों श्रद्धालु और पर्यटक तीर्थाटन के लिए आते हैं। विशेष रूप से अक्टूबर तक चार धाम यात्रा के दौरान यात्री संख्या कई गुना बढ़ जाती है।…

Read More

भारत में कृषि क्षेत्र में नवाचार के साथ दूसरी हरित क्रांति के लिए पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय जुटे विशेषज्ञों के मंथन से निकला अमृत विकसित भारत की जमीन सींचने में सहायक साबित होगा। पंतनगर में आयोजित 117वें कृषि मेले से यह विजन सामने आया है। सात से दस मार्च तक चले इस मेले में सैकड़ों गोष्ठियों के माध्यम से किसानों को नवाचार के बारे में बताया गया। साथ ही उन्हें अपनी उपज को बाजार में बेचने के तरीके भी समझाए गए। कई प्रगतिशील किसानों की सफल कहानियों से नए किसानों को प्रेरित करने का प्रयास किया गया। नवाचार के विख्यात विश्वविद्यालय…

Read More

Dehradun में 100 से अधिक लोग कुट्टू के आटे से बने पकवान खाने के बाद फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में भर्ती लोगों ने अलग-अलग दुकानों से कुट्टू का आटा खरीदा था। लेकिन, सभी दुकानों से यह आटा उत्तर प्रदेश के सहारनपुर या देहरादून से आया था। इसके बाद पुलिस ने इन दोनों जगहों पर छापा मारकर 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को सुबह से ही कई इलाकों से यह खबरें आनी शुरू हुई कि लोग बीमार होकर अस्पताल में भर्ती हो…

Read More

Uttarakhand सरकार ने वर्ष 2021-22 की तुलना में वर्ष 2024-25 में 1100 करोड़ की अतिरिक्त राजस्व प्राप्ति हुई है और विभाग ने लगभग 4360 करोड़ का आंकड़ा छुआ है। इस उपलब्धि का आधार न्यूनतम उपभोग से अधिकतम राजस्व की नीति है, जिसके तहत अवैध शराब पर प्रभावी रोकथाम के साथ-साथ मदिरा उत्पादन से जुड़े नए औद्योगिक प्रतिष्ठानों के माध्यम से प्रदेश की आर्थिक एवं सामाजिक प्रगति को बल दिया जा रहा है। इस नीति के अंतर्गत राज्य में स्थापित होने वाले उद्योगों में प्रत्यक्ष रोजगार के लिए कम से कम 80% स्थानीय लोगों को प्राथमिकता दी गई है, जिससे मूल…

Read More

Uttarakhand सरकार ने एक बड़ा फैसला करते हुए 15 स्थानों के नाम बदल दिए। इस बाबत आदेश जारी कर दिया गया है। धामी सरकार का कहना है कि स्थानीय लोगों की भावनाओं और सांस्कृतिक विरासत को ध्यान में रखकर यह निर्णय लिया गया है। कहा गया है कि देश-प्रदेश के महापुरुषों के नाम पर ये नगर जाने जाएंगे। जिससे लोग भारतीय संस्कृति और इसके संरक्षण में योगदान देने वाले महापुरुषों से प्रेरणा ले सकें। अब भगवानपुर ब्लॉक के औरंगजेबपुर का नाम बदलकर शिवाजी नगर, बहादराबाद ब्लॉक के गाजीवाली का नाम आर्य नगर, चांदपुर का नाम ज्योतिबाफुले नगर, नारसन ब्लॉक के…

Read More

Climate Change : जलवायु प्रदूषण का प्रभाव सिर्फ पृथ्वी पर ही नहीं पड़ा है, यह सूर्य तक पहुंच चुका है। यहां सूर्य का तात्पर्य ग्रह तक नहीं बल्कि उसकी रोशनी से है। एक अध्ययन में सामने आया है कि जलवायु परिवर्तन के कारण सूर्य की किरणें जो पृथ्वी तक पहुंचती हैं उनकी गुणवत्ता में गिरावट आई है। इसका बड़ा प्रभाव सौर ऊर्जा पर पड़ेगा। आशंका जताई जा रही है कि इससे सौर ऊर्जा उत्पादन प्रभावित हो सकता है। यह अध्ययन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), दिल्ली के शोधकर्ताओं ने किया है। अन्य नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों की तरह, सौर फोटोवोल्टिक ऊर्जा भी…

Read More

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार से सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लोकसभा में उत्तराखंड के चार जिलों में हो रहे अवैध खनन का मुद्दा दूसरी बार संसद में उठाया। इसके बाद राज्य में खलबली मच गई। राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। भाजपा सरकार के लिए यह असहज करने वाली स्थिति रही। क्योंकि यह मुद्दा पार्टी के ही सांसद, पूर्व सीएम रह चुके त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उठाया था। इसके बाद अधिकारियों ने कुछ आंकड़े प्रस्तुत करते हुए कहा कि अवैध खनन नहीं हो रहा है। हमारा राजस्व बढ़ा है। सवाल यह है कि क्या राजस्व बढ़ना…

Read More

Uttarakhand : सनातन संस्कृति पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी शनिवार से शुरू हो गई। देवभूमि विकास संस्थान और देव संस्कृति विश्व विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस संगोष्ठी का उद्घाटन केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में भारत ट्रांसफार्मेशन के दौर से गुजर रहा है। सनातन संस्कृति से ही भारत के विश्वगुरु बनने का मार्ग प्रशस्त होगा। संस्कृति मंत्री ने कहा कि दुनिया में सनातन संस्कृति सबसे पुरातन है। हमारी संस्कृति को समाप्त करने के कई प्रयास हुए, लेकिन इसका अस्तित्व कायम है। इसकी वजह, भारतीय संस्कृति की वो विशेषता…

Read More