Author: teerandaj

पुष्कर सिंह धामी सरकार के तीन साल के दौरान उत्तराखंड के विकास के लिए जो कदम उठाए गए हैं, वे राज्य के लिए मील का पत्थर साबित हो रहे हैं। उनके नेतृत्व में राज्य ने कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं, जिनसे न केवल राज्य की बुनियादी सुविधाओं में सुधार हुआ है, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक धरोहर का भी संरक्षण हुआ है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की यह सरकार विकास, सामाजिक न्याय और राज्य की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है, जो राज्य के उज्जवल भविष्य की ओर एक मजबूत कदम है। समान नागरिक संहिता-एक ऐतिहासिक निर्णय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

Read More

प्रतिभा परिश्रम से निखरती है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी विद्यार्थियों के भीतर अद्भुत प्रतिभाएं छिपी हैं। यह बातें Dynasty Modern Gurukul Academy के प्रबंध निदेशक धीरेंद्र चंद्र भट्ट ने कहीं। मौका था आर्मी में लेफ्टिनेंट बनें डायनेस्टी मॉडर्न गुरुकुल एकेडमी छिनकी फॉर्म खटीमा 2018 बैच के छात्र हिमांशु मार्कोना के सम्मान समारोह का। हिमांशु ने यूपीएससी सीडीएस की परीक्षा उत्तीर्ण कर संपूर्ण क्षेत्र व विद्यालय को गौरवान्वित किया है। प्रबंध निदेशक ने बताया कि विद्यालय समय से ही छात्र पढ़ाई के प्रति अत्यधिक जागरूक थे और अध्यापकों के मार्गदर्शन में शिक्षा ग्रहण कर अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर हुए। हिमांशु…

Read More

वो दिन जल्द ही आने वाला है जब देहरादून से दिल्ली दूर नहीं होगी। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का काम अंतिम चरण में है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के सूत्रों के अनुसार, पहले फेस के उद्घाटन की तारीख अभी तय नहीं हुई है, लेकिन इस महीने किसी भी समय उद्घाटन की संभावना है। इसके अलावा बाकी के काम भी तेजी से हो रहे हैं। साल के आखिर तक दिल्ली से देहरादून का सफर आसान होने की उम्मीद है। सीएम धामी ने बृहस्पतिवार को एक्सप्रेस का निरीक्षण किया। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट कर इसका वीडियो भी शेयर किया है। इसमें…

Read More

Dreamers Edu Hub के छात्रों ने एक बार फिर इतिहास रचते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। एफकैट की लिखित परीक्षा में कई  छात्रों को सफलता मिली है। ड्रीमर्स में उत्साह का माहौल है। छात्र जश्न मना रहे हैं।  ड्रीमर्स में आयोजित सम्मान समारोह में एफकैट रिटर्न क्वालीफाई करने वाले Dreamers Edu Hub के विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। देहरादून के सहस्त्रधारा रोड पर स्थित दून डिफेंस ड्रीमर्स में एयरफोर्स के ऑफकैट (AFCAT) द्वारा 22-23 फरवरी 2025 को आयोजित एफकेट लिखित परीक्षा पास करने वाले ड्रीमर्स कैडेट्स को सम्मानित किया गया। इस मौके पर ड्रीमर्स एड्यू हब के संस्थापक व…

Read More

Health Advisory… गर्मी के महीने में लोग खुद को कूल रखने के लिए कोल्ड ड्रिंक का सहारा लेते हैं। लेकिन, यह बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। क्योंकि कोल्ड ड्रिंक में चीनी बहुत अधिक होती है। यह शरीर में पानी की मात्रा को कम करने लगती है। जिससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है। यह स्वास्थ्य के लिए खतरनाक स्थिति होती है। आने वाले कुछ दिनों में देश भीषण गर्मी चपेट में होगा। इसे देखते हुए केंद्र सरकार की ओर से हेल्थ एडवाइजरी जारी की गई है। इसके साथ ही प्रचंड गर्मी में लोगों को चाय और कॉफी…

Read More

चमोली जिला प्रशासन ने पिंडर नदी में रिवर ड्रेजिंग का कार्य शुरू कर दिया है। इस प्रक्रिया के तहत 1280 मीटर नदी तट पर ड्रेजिंग कर नदी को चैनलाइज किया जा रहा है, जिससे थराली नगर को बाढ़ से सुरक्षित किया जा सके। बतादें कि बीते वर्ष 2024 में भारी वर्षा और बादल फटने से पिंडर नदी में बड़े पैमाने पर मलबा जमा हो गया था, जिससे सरस्वती विद्या मंदिर, मुख्य बाजार और रामलीला ग्राउंड को जलस्तर बढ़ने के कारण खतरा उत्पन्न हो गया था। इसे ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री धामी ने जिला प्रशासन को तत्काल कार्रवाई के निर्देश…

Read More

क्या उत्तराखंड सिर्फ …. पहाड़ियों का है? 21 फरवरी को उत्तराखंड विधानसभा की कार्यवाही के दौरान वित्तमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की यह विवादित टिप्पणी उन्हें सियासत में अर्श से फर्श तक पहुंचा देगी, उन्होंने सोचा भी न होगा। लेकिन, पहाड़ से उठी विरोध की दहाड़ ने वॉलीबॉल के इस खिलाड़ी को चित्त कर दिया। पुष्कर सिंह धामी सरकार में वित्त के अलावा संसदीय एवं शहरी विकास विभाग संभालने वाले प्रेम चंद अग्रवाल के विवादित बयान पर पानी डालने की कोशिश भी खूब की गई। लेकिन, बात बनी नहीं। भाजपा के नेता जानते हैं इस भावनात्मक मुद्दे पर पहाड़ के आवाम की…

Read More

जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। दुनिया भर के कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने अभूतपूर्व सुधार करते हुए बड़ी छलांग लगाई है। पिछले साल विवि की रैंकिंग जहां 300 से 350वें स्थान के बीच थी, अब यह 200 के अंदर आ गया है। यानी, 100 स्थानों का सुधार हुआ है। इसे बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने एक पोस्ट के माध्यम से खुशी जताई। कहा, यह उपलब्धि विश्वविद्यालय द्वारा शिक्षा, अनुसंधान एवं विस्तार कार्यों में निरंतर प्रयासों और समर्पण का परिणाम है। विश्वविद्यालय दिन-रात कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट अकादमिक,…

Read More

उत्तराखंड में फूलदेई पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह-सुबह बच्चों के फूलदेई, छम्मा देई के गाने से हर गली-मोहल्ले, गांव गूंज उठे। रंगबिरंगे फूल अपनी डलिया में लेकर निकले बच्चों को देखकर हर कोई निहाल हुए जा रहा था। गांव से लेकर शहर तक फूलदेई को लेकर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। ढोल-दमाऊं व अन्य वाद्ययंत्रों के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। बतादें कि चैत्र मास की प्रथम तिथि को फूलदेई पर्व मनाया जाता है। फूलदेई त्योहार को फुलारी, फूल सक्रांति भी कहते हैं। यह पर्व प्रकृति से जुड़ा हुआ है। इन दिनों पहाड़ों में जंगली फूलों…

Read More

वर्तमान में जलवायु परिवर्तन संपूर्ण विश्व के लिए एक गंभीर चुनौती के रूप में सामने खड़ा है। जलवायु परिवर्तन के कारण देहरादून सहित विभिन्न पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान पहले की तुलना में बढ़ रहा है। ऐसे समय में जलवायु परिवर्तन को लेकर जागरूकता फैलाने एवं इसके समाधानों पर गहनता से चर्चा की जरूरत है। ऐसे में यह संगोष्ठी न केवल जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों को समझने का एक अवसर है, बल्कि पर्यावरण के प्रति हमारे संकल्पों को मजबूती देने का भी एक विशिष्ट मंच है। यह कहना है सीएम पुष्कर सिंह धामी का। वह वाडिया इंस्टीट्यूट में जलवायु परिवर्तन एवं…

Read More

किसान मेला : विश्वविद्यालय किसानों को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास कर रहा है। किसानों के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाए गए हैं, जिससे उन्हें कृषि संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी, नई तकनीकें, बाजार से जुड़ी खबरें और सरकारी योजनाओं की जानकारी सीधे मोबाइल पर मिल सके। यह बातें 117वें किसान मेले के समापन पर कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने कहीं। उन्होंने बताया कि किसान मेले के दौरान प्रत्येक दिन एक हजार से अधिक किसानों को गोष्ठियों के माध्यम से लाभान्वित किया गया। इन गोष्ठियों में विशेषज्ञों ने उन्नत कृषि तकनीकों, जैविक खेती, समेकित कृषि प्रणाली,…

Read More

उत्तराखंड ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए पहाड़ पर आने वाले व्यावसायिक चालकों के लिए हिल एंडोर्समेंट परीक्षा अनिवार्य कर दी है। इसे पास करने के बाद ही व्यावसायिक चालक पहाड़ी मार्गों पर वाहन दौड़ा सकेंगे। सड़क दुघटनाओं को रोकने में इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के दौरान हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं, और इस दौरान बड़ी संख्या में व्यावसायिक वाहन भी राज्य में प्रवेश करते हैं। लेकिन अब पहली बार यात्रा पर आने वाले अन्य राज्यों के व्यावसायिक वाहन चालकों के लिए पहाड़ी मार्गों पर वाहन चलाने की परीक्षा देना अनिवार्य कर…

Read More

शीतकालीन यात्रा पर आए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था, सीजन कोई भी हो, टूरिज्म ऑन रहना चाहिए। उन्होंने इसके लिए कई सुझाव दिए थे। इसमें एक है। Wedding Destination। धामी सरकान ने इसपर काम शुरू भी कर दिया है। पर्यटन विभाग ने एक खाका भी खींच लिया है। राज्य में विवाह समारोह के आयोजन को लेकर संचालन, नियमन और निगरानी के लिए दिशा-निर्देश बनाए। सीएम के साथ हुई बैठक में सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे ने इनका प्रस्तुतीकरण दिया। वेड इन उत्तराखंड नीति का अनुपालन कराने और निगरानी रखने के लिए राज्यस्तरीय वेडिंग टूरिज्म कमेटी का गठन होगा। बताया गया…

Read More

इको फ्रेंडली नेशनल गेम्स की सफलता के बाद धामी सरकार अब चारधाम यात्रा को भी इको फ्रेंडली बनाने जा रही है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि चारधाम यात्रा पर सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न होने पाए। इसके अलावा सरकार सभी तीर्थयात्रियों से अपील कि है वह अपने पूर्वजों की याद में एक पौधा रोपें। उन्होंने ग्रीन चारधाम यात्रा की अपील की है। 30 अप्रैल को शुरू हो रही चारधाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा बैठक में सीएम ने कहा कि मार्च में विभागीय सचिव और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं का…

Read More

महाकुंभ में 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में पुण्य की डुबकी लगाई। इस त्रिवेणी के पावन जल की डुबकी से कोई छूट न जाए इसके लिए योगी सरकार ने अग्नि शमन विभाग के माध्यम से प्रदेश के सभी 75 जिलों में त्रिवेणी का पवित्र जल पहुंचाया। यूपी के सभी जिलों में त्रिवेणी का यह जल पहुंचा ही था कि अब देश के दूसरे राज्यों से लोग निजी टैंकर लेकर संगम पवित्र जल लेने पहुंच गए हैं। महाकुंभ के समापन के बाद प्रदेश के सभी जिलों में संगम के जल को महा प्रसाद के रूप में पहुंचाने का…

Read More

जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित 117वें Kisan Mela का कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने अवलोकन किया। कुलपति ने सहकारी खेती द्वारा सतत कृषि विकास पर कृषि महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए नवाचारों के विभिन्न प्रकार के मॉडल, प्रौद्योगिकी महाविद्यालय द्वारा सौर उर्जा से चलने वाले किसानोपयोगी सयंत्रों, हाईड्रोपोनिक्स तकनीक द्वारा बिना खेत में लगाए फसलों की खेती आदि का प्रदर्शन, पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय द्वारा उत्तराखंड की पहली कुक्कुट नस्ल उत्तरा फाउल, कडकनाथ, आरआईआर एवं ऑस्ट्रोलार्प और जापानी बटेर के साथ पशुओं में लगने वाली विभिन्न बीमारियों आदि का प्रदर्शन, मत्स्य महाविद्यालय द्वारा मछली उत्पादन, शीत…

Read More