जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय में लगे Kisan Mela का अन्नदाता खूब लाभ उठा रहे हैं। विभिन्न केंद्रों के स्टालों से खरीफ की विभिन्न फसलों के बीजों की खूब बिक्री हो रही है। मेले के दूसरे दिन फसल अनुसंधान केंद्र, प्रजनक बीज उत्पादन केंद्र, विश्वविद्यालय फार्म तथा एटिक की ओर से लगभग 9.20 लाख रुपये के बीजों की बिक्री की गई। इसके अतिरिक्त औषधीय एवं सगंध पौध अनुसंधान केंद्र, आदर्श पुष्प वाटिका, सब्जी अनुसंधान केंद्र, उद्यान अनुसंधान केंद्र तथा कृषि वानिकी अनुसंधान केंद्र के स्टालों से लगभग 88 हजार रुपये के बीज व पौधों की बिक्री की गई। साथ ही प्रकाशन…
Author: teerandaj
उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी का कार्यकाल इस 31 मार्च को समाप्त हो रहा है। उन्हें दो बार सेवा विस्तार मिल चुका है। तीसरी बार सेवा विस्तार मिलने की संभावना कम है। इसके साथ ही नए मुख्य सचिव के लिए सुगबुगाहट तेज हो गई है। वरिष्ठता क्रम में 1992 बैच के आईएएस आनंदबर्द्धन हैं, जिनका केंद्र में भी इम्पैनलमेंट हो गया है। हालांकि, उन्होंने यहीं सेवाएं देने की बात कही है। उनके बाद वरिष्ठता क्रम में प्रमुख सचिव एल फैनई और आरके सुधांशु के नाम भी शामिल हैं। यह भी पढ़ें : दिल्ली प्रवास पर सीएम धामी, कैबिनेट विस्तार…
पीएम नरेंद्र मोदी की छह मार्च के दौरे के बाद सीएम धामी दिल्ली रवाना हो गए। अभी वह देश की राजधानी में ही हैं। कई बड़े नेताओं से मुलाकात का उनका कार्यक्रम है। इसी कारण सियासी गलियारों में चर्चा है कि कैबिनेट विस्तार हो सकता है। इसके अलावा उत्तराखंड में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी कहा कि कैबिनेट विस्तार होना तय है। हालांकि, साथ में यह भी जोड़ा कि मुख्यमंत्री इस पर जल्द निर्णय करेंगे। रोचक बात यह कि भट्ट ने यह बात ऐसे समय दोहराई जब सीएम धामी दिल्ली प्रवास पर हैं और उनके शनिवार को भी…
नैनीताल हाईकोर्ट ने उत्तराखंड में 2000 पदों पर चल रही पुलिस भर्ती प्रक्रिया के परिणाम पर रोक लगा दी है। आयु सीमा में छूट दिए जाने की मांग पर दाखिल याचिका पर यह आदेश न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की एकलपीठ ने दिए हैं। हालांकि, कोर्ट ने राज्य सरकार को चयन प्रक्रिया जारी रखने के निर्देश दिए हैं। मामले में अगली सुनवाई 25 मार्च को होगी। गृह सचिव व पुलिस महानिदेशक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेश हुए। हाईकोर्ट में याचिका चमोली निवासी रोशन सिंह ने दायर की थी। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में जिला रिजर्व पुलिस, पीएसी, आईआरबी…
वैज्ञानिकों को नई तकनीक पर शोध करने की आवश्यकता है। जिससे वह तकनीकों को अपना कर अपनी आय में वृद्धि कर सके। किसान मेला में किसान एवं वैज्ञानिक का समावेश होता है जहां किसान विभिन्न नवीन तकनीकी की जानकारी प्राप्त करते हैं। यह किसान मेला कृषि और ऋषि का संगम है। यह बातें मुख्य अतिथि महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल व उत्तराखंड के पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी ने कहीं। मौका था गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में 117वें किसान मेला का शुभारंभ का। उन्होंने कहा कि राज्य में मोटे अनाज पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आने…
अतुल्य उत्तराखंड के लिए विपिन बनियाल 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी जब उत्तराखंड को मिली, तो भव्य आयोजन के साथ ही एक सवाल और सामने था। यह सवाल खेलों में उत्तराखंड के प्रदर्शन से जुड़ा हुआ था। राष्ट्रीय खेलों में पिछले 25 वर्षों में उत्तराखंड बहुत बढ़िया प्रदर्शन नहीं कर पाया है। पदक तालिका में कभी टॉप टेन में भी नहीं रहा। अपने घर में होने जा रहे राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड की उम्मीद थी कि उसका प्रदर्शन सम्मानजनक हो। शानदार हो। ऐसे में जिन खिलाड़ियों पर उम्मीदें टिकी थीं, उनमें एक प्रमुख नाम अंकिता ध्यानी का भी था। वर्ष…
जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय में 117वें अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्षनी का आयोजन आज यानी सात मार्च से 10 मार्च 2025 तक होगा। प्रदर्शनी का उद्घाटन दोपहर दो बजे राज्यपाल करेंगे। इस मौके पर महाराष्ट्र एवं पूर्व मुख्यमंत्री,भगत सिंह कोश्यारी, मंत्री गणेश जोशी,केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा व सांसद अजय भट्ट मौजूद रहेंगे। जीबी पंत विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने बताया कि समस्त कार्यक्रम दीक्षांत पंडाल में किया जाएगा। मेले का उद्देश्य कृषि विविधीकरण के साथ वैज्ञानिकों द्वारा विकसित तकनीकी जानकारी को और अधिक बढ़ाया जाना है। जिससे किसान तकनीकों को अपनी खेती में…
शीतकालीन यात्रा पर Uttarakhand आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की शानदार बॉन्डिंग दिखी। प्रधानमंत्री को जब जहां मौका मिला, वह मुख्यमंत्री को शाबासी देते, प्रोत्साहित करते हुए दिखाई दिए। भाषण खत्म कर मुख्यमंत्री जैसे ही प्रधानमंत्री के करीब पहुंचे, तो पहले तो उन्होंने गर्मजोशी से हाथ मिलाया। बाद में मुख्यमंत्री की पीठ भी थपथपा दी। एक के बाद एक महत्वपूर्ण फैसले लेने और उन्हें अमल में लाने के मुख्यमंत्री के अंदाज को शीर्ष स्तर पर पसंद किया जा रहा है। चाहे समान नागरिक संहिता हो या राष्ट्रीय खेलों का आयोजन, प्रधानमंत्री के स्तर पर मुख्यमंत्री…
PM Modi In Uttarakhand : उत्तराखंड में शीतकालीन यात्रा को को प्रमोट करने आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘घाम तापो’ का नया मंत्र दे गए। पीएम ने कहा कि जब देश का अधिकांश भाग कोहरे की आगोश में होता है तब पहाड़ गर्म धूप में तपते हैं। गढ़वाली में इसे ‘घम तपो पर्यटन’ कहा जाता है। इसका आनंद बयां नहीं किया जा सकता। उन्होंने देश के युवाओं से अपील की कि एक बार यहां पर जरूर आएं। आप भूल नहीं पाएंगे। माना जा रहा है कि आने वाले समय में यहां पर पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा। पीएम मोदी…
21 फरवरी को Uttarakhand विधानसभा में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल की पहाड़ियों को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है। गैरसैंण में बुलाई गई स्वाभिमान रैली में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। सभी वित्त मंत्री के बयान का विरोध कर रहे हैं। इस रैली से पहले जागर सम्राट पद्मश्री प्रीतम भरतवाण का एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान दिया गया बयान वायरल हो रहा है। इसमें वह कह रहे हैं, कोई नेता-अभिनेता पहाड़ का अपमान करे, बर्दाश्त नहीं करेंगे। पहाड़ियों के सब्र को परखने की कोशिश न करें। हमारी विनम्रता कायरता का सूचक नहीं। पहाड़…
PM Modi In Uttarakhand: शीतकालीन यात्रा को प्रमोट करने के लिए पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जीवनदायिनी मां गंगा के शीतकालीन स्थल पर आकर मैं धन्य हो गया हूं। मां गंगा की कृपा से ही मुझे उत्तराखंड की सेवा का सौभाग्य मिला है। मैं मानता हूं कि उन्हीं के आशीर्वाद से मैं काशी तक पहुंचा हूं। इसलिए मैंने काशी में कहा था, मुझे मां गंगा ने बुलाया है। कुछ महीने पहले मुझे यह भी अनुभूति हुई कि जैसे मां गंगा ने मुझे गोद ले लिया है। ये उन्हीं का आशीर्वाद है कि उनके मायके मुखबा आया हूं। हर्षिल…
अपने दौरे से एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने Uttarakhand को एक बड़ी सौगात दी। केंद्रीय कैबिनेट ने सोनप्रयाग से केदारनाथ तक 12.9 किलोमीटर लंबी रोपवे परियोजना को मंजूरी दे दी। इस रोपवे परियोजना पर करीब 4,081 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। यह राष्ट्रीय रोपवे विकास कार्यक्रम की पर्वतमाला परियोजना के तहत होगा। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री ने बताया- इस परियोजना का बड़ा फायदा यह होगा कि जिस यात्रा में वर्तमान में 8-9 घंटे लगते हैं, इसके बनने के बाद घटकर 36 मिनट की हो जाएगी…इसमें 36 लोगों के बैठने की…
Chamoli News : बुधवार सुबह चमोली में गोविंदघाट के पास पहाड टूट गई। इससे हमेकुंड साहिब को जोड़ने वाला पुल टूट गया। मौसम विभाग ने चमोली में हिमस्खलन की आशंका जताई है। आठ मार्च के बाद ही मौसम सही होगा। जिले में मंगलवार को भी बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई। निचले क्षेत्रों में बारिश हुई। इस समय इससे जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। VIDEO | Uttarakhand: Motor bridge connecting Govindghat and Hemkund Sahib in Chamoli collapsed after boulders fell on it due to landslide. (Full video available on PTI…
दूसरा कार्यकाल की शुरुआत से ही अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप काफी आक्रामक नजर आ रहे हैं। पहले उन्होंने चीन, कनाड़ा जैसे देशों से आयात होने वाले सामान पर टैक्स बढ़ाया अब उनकी निगाहें भारत पर हैं। उन्होंने बुधवार पांच मार्च को अमेरिकी कांग्रेस में कहा कि यह देश हमपर ज्यादा टैक्स लगा रहे हैं। इसलिए दो अप्रैल से इनपर भी उतना ही टैक्स लगाया जाएगा, जितना ये हमपर लगाते हैं। इसे ही Reciprocal tariffs (पारस्परिक टैरिफ) कहते हैं। जानकार बताते हैं कि ट्रंप के इस कदम से पूरी दुनिया में हलचल मचनी तय हैं। आने वाले समय में एक बड़ा व्यापार…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड दौरा तय हो गया है। वह अपनी शीतकालीन यात्रा पर छह मार्च को आएंगे। वह एक दिन उत्तरकाशी में रहेंगे। इस दौरान वह पहले मां गंगा के शीतकालीन गद्दी स्थल मुखबा में दर्शन व पूजा करेंगे। फिर हर्षिल में सार्वजनिक समारोह में शामिल होंगे। उत्तराखंड में शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा देने में पीएम मोदी का यह दौरा मील का पत्थर साबित हो सकता है। वह मुखबा व्यू प्वाइंट से हिमालय के दर्शन भी करेंगे। पीएम के कार्यक्रम के मुताबिक, प्रधानमंत्री मुखबा व्यू प्वाइंट से ही हिमालय के दर्शन करेंगे। इसके बाद हर्षिल पहुंचकर…
Uttarakhand : मंगलवार को धामी सरकार ने पांच आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। आईपीएस मुकेश कुमार को वर्तमान पद पर तैनाती से मुक्त करते हुए पुलिस महानिरीक्षक पीएसी बनाया गया है। आईपीएस धीरेन्द्र सिंह गुंज्याल को सहायक पुलिस महानिरीक्षक कारागार से हटाकर पुलिस उप महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। सचिव गृह शैलेश बगौली ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। आदेश के मुताबिक, अब तक पुलिस मुख्यालय में तैनात आईपीएस रचिता जुयाल को पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान बनाया गया है। साथ ही हरिद्वार में ही अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात आईपीएस…





















